सिंह की अन्य राशि के साथ जोड़ी

सिंह राशिचक्र की पांचवी राशि है, इसका राशि चिह्न शेर है। आधार तत्व की बात करें तो सिंह अग्नि तत्व की राशि है, और इसके स्वामी सूर्य हैं। सिंह एक शक्तिशाली राशि है, उनके प्रमुख गुणों में प्राइड, सेल्फ काॅन्फिडेंस, मजबूत, मुखर और साहस शामिल है। अन्य लोगों के लिए उनका बिहेवियर काफी अच्छा होता है, लेकिन वे अपने दोस्तों और प्रिय लोगों को सपोर्ट करने के लिए किसी भी लेवल तक जाने की संभावना रखते हैं। सिंह को शुरुआत से ही लाइम लाइट में रहने की इच्छा रखते हैं, उनका सामाजिक दायरा काफी फैला हुआ होता है। वे किसी भी महफिल में आकर्षण का केंद्र होते हैं और सदैव लोगों से प्रशंसा प्राप्त करना चाहते हैं।

अन्य राशियों के साथ सिंह के संबंध

सिंह राशि के लोग साहसी, एनर्जेटिक और उत्साही होते हैं, अपने इन्हीं गुणों के कारण सिंह राशि के लोगों को आकर्षित करना एक मुश्किल काम होता है। हालांकि इसका अर्थ यह नहीं है कि सिंह किसी अन्य राशि के साथ अनुकूल नहीं है। बल्कि सिंह सहित अन्य सभी राशियां अपने गुण दोष के आधार पर कुछ खास राशियों के साथ अधिक अनुकूल है, वहीं कुछ के साथ उनके संबंध प्रतिकूल हो सकते हैं। राशियों के इन्हीं खास स्वभाव को अनुकूलता के पैमाने पर मापने के लिए हम इनके आधार तत्व के अनुसार उनके गुण दोष को समझते हुए सबसे अनुकूल राशि और सबसे प्रतिकूल राशियों का जानने का प्रयास करेंगे।

अग्नि तत्व की राशियों के साथ सिंह की अनुकूलता

सिंह - मेष अनुकूलता

सिंह और मेष दोनों ही अग्नि तत्व की शक्तिशाली राशियां है, इनका किसी रिश्ते के लिए एक साथ आना कई मायनों में अनियंत्रित और अप्रत्याशित हो सकता है। उनका फ्यूरियस नेचर उन्हें एक-दूसरे के विपरीत करने का काम करता है। सिंह और मेष के राशि स्वामी क्रमशः सूर्य और मंगल हैं, दोनों ही मेल एनर्जी से संचालित होने वाले पावरफुल प्लेनेट हैं। हालांकि सूर्य और मंगल के मिलन से हम इस बात की उम्मीद कर सकते हैं कि उनके रिश्ते में एक संतुलन हो सकता है। लेकिन उन्हें आपसी तालमेल बनाने के लिए एक-दूसरे की पसंद, नापसंद और उनकी जरूरतों का अंदाजा होना चाहिए।

सिंह - सिंह अनुकूलता

सिंह और सिंह की जोड़ी कुछ दुर्लभ जोड़ियों में से एक हो सकती है। उनके आधार तत्व और राशि स्वामी भी एक है, लेकिन इससे उनके संबंधों के लगातार चलने और स्टेबिलिटी को बल नहीं मिलता। हालांकि सिंह – सिंह होने के कारण डोमिनेशन को लेकर उनके बीच में संघर्ष जरूर देखने को मिल सकता है। वे दोनों ही प्रतिभावान, मेहनती, लीडरशिप और इंपोसिबल को पाॅसिबल करने वाले होते हैं। इससे उनके आपसी संबंधों को अधिक बल मिलने कम ही संभवना है, वे अपने काम में बेस्ट होंगे लेकिन आपसी संबंधों को लेकर उनमें सदैव तानव की स्थिति देखने को मिलेगी।

सिंह - धनु अनुकूलता

सिंह और धनु की जोड़ी भी दो अग्नि तत्वों का मेल है, इसलिए इसके बीच सब परफेक्ट तो कुछ नहीं हो सकता है, लेकिन सिंह और धनु के संबंध अन्य फायर साइन की अपेक्षा अधिक अनुकूल और सहज नजर आते हैं। यदि वे एक दोनों अपने रिश्तों को सही ढंग से पोषित करें और एक आपसी ट्यूनिंग प्राप्त कर सकें तो उनके रिश्ते स्टेबिलिटी प्राप्त कर सकते हैं। सूर्य और गुरु का मिलन उनके रिश्तों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, वे दोनों ही ग्रह आपस में काफी बेहतर संबंध साझा करते हैं। सूर्य और गुरु के आशीर्वाद से सिंह और धनु की जोड़ी किसी गुलाब जैसी खिल सकती है। सिंह और धनु के रिश्ते में ट्रस्ट और लॉयल्टी की बहुत ही खास जगह होती है, या कहें उनके रिश्ते की नींव भी इन गुणों के ऊपर टिकी होती है।

पृथ्वी तत्व की राशियों के साथ सिंह के संबंध

सिंह - वृषभ अनुकूलता

सिंह के साथ वृषभ की जोड़ी कुछ बेहद ही अनुकूल जोड़ियों में से एक हो सकती है। अग्नि और पृथ्वी से संबंध रखने वाली ये राशियां एक दूसरे की पसंद नापसंद को अच्छी तरह जानती हैं, जिससे उनके बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है। सिंह राशि के लोग अपने कार्यों में निपुण होते हैं और उनमें अपने लक्ष्य के प्रति शानदार समर्पण देखने को मिलता है। वहीं आपके वृषभ साथी भावुक और वफादार होते हैं। इन गुणों के साथ आप दोनों एक दूसरे से बिना शर्त प्यार और समर्थन करते हैं। इसी के साथ वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शुक्र का संबंध बेहद अनुकूल माना जाता है, जो सिंह और धनु की जोड़ी को लगातार स्थायीत्व देने का काम करती है।

सिंह - कन्या अनुकूलता

सिंह और कन्या आकाशीय पड़ोसी हैं, और उन्हें एक दूसरे के साथ नजदीक होने का पूरा लाभ भी मिलता है। सिंह राशि के लोग अग्नि तत्व की अधिकता के कारण थोड़े फ्यूरियस होते हैं, पृथ्वी तत्व की कन्या राशि के साथ आने पर वे अधिक स्टेबल और नियंत्रित रहते हैं। सिंह के पास जबरदस्त नेतृत्व कौशल होता है और कन्या के साथ आने पर वे उसे बहुत ही अच्छी तरह नियंत्रित भी कर पाते हैं। कन्या सिंह के मूड के उतार चढ़ाव का अच्छे मैनेज कर पाते हैं। अपने राशि स्वामियों के स्तर पर भी सिंह और कन्या के संबंध काफी बेहतर नजर आते हैं, क्योंकि वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य और बुध का मिलन रिश्तों की स्थिरता और लगातार चलने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

सिंह - मकर अनुकूलता

अन्य पृथ्वी तत्व राशियों की तरह मकर के साथ सिंह के संबंध अधिक अनुकूल नजर नहीं आते हैं। इन राशि के लोगों के बीच बेहतर ट्यूनिंग का अभाव साफतौर पर देखने को मिल सकता है। उनके भिन्न भिन्न आधार तत्व उन्हें समान धरातल प्रदान करने में सक्षम नहीं होते और वे दोनों ही पार्टनर खुद को एक दूसरे के साथ अधिक अनुकूल नहीं पाते। हालांकि उनके स्वामी ग्रहों पर नजर डालने पर उनमें कुछ समानता और अनुकूलता पाने की संभावना नजर आती है, लेकिन उनके जीवन के विभिन्न उद्देश्य उन्हें एक दूसरे से दूर करने का काम कर सकते हैं। सिंह और मकर के संबंध तभी सफल हो सकते हैं, जब वे दोनों एक दूसरे के नजरिए से दुनिया को समझने का प्रयास करें और अपने गुण दोष को एक-दूसरे के गुण दोष के साथ अच्छे से तालमेल बना पाएं।

वायु तत्व की राशियों के सिंह के संबंध

सिंह - मिथुन अनुकूलता

अग्नि तत्व की सिंह राशि के लिए वायु तत्व की मिथुन के साथ संबंध बनाना अच्छा और फायदेमंद हो सकता है। वे दोनों असलियत में एक-दूसरे के लिए अपने जीवन के लक्ष्यों को बदल सकते हैं। उनमें एक-दूसरे के लिए प्यार, जुनून और इमोशन का एक अनूठा गठबंधन देखने को मिलता है। एक-दूसरे के साथ समानता उन्हें अपने रिश्ते को अधिक स्टेबल और निरंतर बनाने की क्षमता देता है। इसके अलावा सिंह और मिथुन के स्वामियों का मिलन ज्योतिषीय धाराणाओं के अनुकूल ही नजर आता है। क्रमशः सूर्य और बुध मिलन उन्हें एक दूसरे के अधिक करीब लाने और अपने रिश्तों को एक सुंदर मुकाम तक पहुंचाने में मदद करता है। सिंह और मिथुन कंपेटिबिलिटी चार्ट के अनुसार उनके रिश्ते को एवरेज से उच्च माना जा सकता है।

सिंह - तुला अनुकूलता

सिंह राशि के लोगों के लिए तुला का साथ उन्हें एक दूसरे के लिए अनुकूल बनाने का काम करता है। सिंह के लिए तुला कुछ अनुकूल राशियों में से है, वायु तत्व की तुला सिंह को अपने राशि चिह्न की तरह संतुलित करने का काम करती है। अपने स्वभाव से सिंह महत्वाकांक्षी और करिश्माई होते हैं, वहीं तुला स्टेबल, सरल और अच्छा पोषण करने वाले होते हैं। तुला का पेशेंस उन्हें अपने फ्यूरियस पार्टनर को बैलेंस करने की क्षमता देता है, वहीं सिंह के खुले विचार तुला को उसकी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। उनके राशि स्वामी सूर्य और शुक्र उनके संबंधों को अधिक इंटीमेट और सतत बनाने का कार्य करते है।

सिंह - कुंभ अनुकूलता

सिंह और कुंभ राशि के एक दूसरे के लिए ठीक उसी तरह पूरक होने का काम करते हैं, जैसे हवा आग को नियंत्रित और अनियंत्रित दोनों कर सकती है। सिंह और कुंभ दोनों एक अपने पार्टनर को अपनी पलकों पर स्थान देते हैं। उनके बीच बेहतरीन आपसी समझ, मजबूत संकल्प और समान जीवन के लेकर समान नजरिया उन्हे एक दूसरे के अधिक नजदीक लाने का काम करता है। अग्नि और वायु की मिलन भी इस बात को सुनिश्चित करने का काम करता है, कि उनकी लव लाइफ एक शानदार सफर साथ अपने लक्ष्य तक पहुंचे। निष्कर्ष के तौर पर कहें तो सिंह और कुंभ के संबंध कंपेटिबिलिटी चार्ट पर बेहद अच्छे नंबरों के साथ पास होते हैं।

जल तत्व की राशियों के साथ सिंह के संबंध

सिंह - कर्क अनुकूलता

अग्नि और जल तत्व की ये राशियां आकाशीय पड़ोसी हैं, वे दोनों एक दूसरे के साथ खुद को अच्छे से मिक्स कर पाते हैं। उनका मूल स्वभाव भी उन्हें एक दूसरे के अधिक करीब लाने का काम करता है। इन दोनों ही राशियों के लोगों में एक-दूसरे को सपोर्ट करने और देखभाल करने की गजब की क्षमता होती है। इमोशनल लेवल पर भी सिंह और कर्क राशि के लोगों में शानदार तालमेल देखने को मिलता है। सिंह और कर्क के राशि स्वामी सूर्य और चंद्रमा भी एक शानदार काॅम्बो बनाने का काम करते हैं, जो उन्हें एक-दूसरे के अधिक करीब लाने का काम करता है। कंपेटिबिलिटी चार्ट के अनुसार सिंह और कर्क की जोड़ी अनुकूलता के स्तर पर काफी बेहतर परफाॅर्म कर सकती है।

सिंह - वृश्चिक अनुकूलता

सिंह और वृश्चिक दोनों ही मजबूत, स्वतंत्र और आत्मविश्वासी होते हैं। हालांकि ऊपरी तौर पर देखने से उनके संबंध थोड़े जटिल और अप्रत्याशित दिखाई दे सकते हैं। करीब से उनके संबंधों का विश्लेषण करने पर हम पाते हैं कि सिंह और वृश्चिक दोनों ही एक दूसरे के लिए कई मायनों में अनुकूल हो सकते हैं। उनके रिश्तों को गहराई से जानने पर हम पाते हैं कि उनके बीच संबंध प्यार की अपेक्षा एक दोस्ती के स्तर पर अधिक अनुकूल हैं। हालांकि राशि स्वामी के आधार पर हमे सिंह और वृश्चिक के संबंध मैरिड लाइफ के लिए भी अनुकूल नजर आते हैं। ज्योतिष में चंद्रमा और गुरु के मिलन को वैवाहिक जीवन के लिए शुभ माना गया है, जिसका प्रभाव आपको सिंह और वृश्चिक के संबंधों पर भी देखने को मिलेगा।

सिंह - मीन अनुकूलता

सिंह और मीन की अनुकूलता थोड़ी जटिल हो सकती है, और उन्हें एक-दूसरे के साथ संबंधों को बनाए रखने में कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। सिंह और मीन को अपने रिश्ते को स्टेबल और बैलेंस करने के लिए सामान्य से अधिक प्रयास करने होंगे। सिंह राशि का कड़क स्वभाव मीन के साथ रिश्ते उनके रिश्तों में कड़वाहट घोलने का काम कर सकता है। इसी के साथ वे फिजिकल और मेंटली भी एक दूसरे के साथ अच्छे से तालमेल बनाने में असमर्थ होते हैं। ज्योतिषीय दृष्टिकोण के अनुसार सूर्य और गुरु का मेल सिंह और मीन के रिश्तों में झड़प होने की संभावनाओं को दर्शाता है। कुल मिलाकर सिंह और मीन के संबंध अनुकूलता के किसी भी स्तर पर अधिक बेहतर करते नजर नहीं आते हैं।

सिंह के लिए अधिक अनुकूल राशियां

सिंह के लिए बेस्ट मैच – मेष, मिथुन, तुला और धनु

सिंह राशिचक्र की एकमात्र राशि है, जिसका प्रतिनिधित्व स्वयं सूर्य करते हैं। सूर्य से सीधे संबंध का प्रभाव आपको सिंह की पर्सनेलिटी में साफतौर पर देखने को मिलता है। सिंह की पर्सनेलिटी के साथ अच्छी तरह से मैच करने वाली राशियों में मेष, मिथुन, तुला और धनु ही शामिल है। सिंह राशि के लोगों के साथ मेष और मिथुन के संबंध अन्य की तुलना में अधिक मधुर होते हैं, क्योंकि ये राशियां सिंह के साथ एक नेचुरल कनेक्ट बैठाने का काम करती है। वही धनु और तुला सिंह को बहुत ही अच्छी तरह बैलेंस और स्टेबल करने का काम करते हैं।

सिंह राशि के लिए कम अनुकूल राशियां

सिंह के लिए प्रतिकूल राशियां – वृषभ और वृश्चिक
वृषभ और वृश्चिक राशि के साथ सिंह की अनुकूलता अपने सबसे निचले लेवल पर होती है। वृषभ और वृश्चिक दोनों ही राशियों के लोगों को किसी और से निर्देशित होना बिल्कुल भी पसंद नहीं, और इसी के साथ वे दोनों भी सिंह के समान रिश्ते में खुद का डोमिनेंस चाहते हैं। वृषभ और वृश्चिक की सिंह राशि के लोगों के साथ हमेशा रिश्तों का नेतृत्व करने को लेकर तनाव देखने को मिलता है। इसी के साथ कुछ और चीजें सिंह को वृषभ और वृश्चिक के साथ मेल खाने से रोकती हैं, जैसे जीवन को लेकर उनके दृष्टिकोण सिर्फ भिन्न ही नहीं बल्कि विपरीत भी होते हैं। कंपेटिबिलिटी चार्ट के आधार पर तो सिंह और वृश्चिक और वृषभ की जोड़ी एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाती नजर नहीं आती है।

सिंह मित्रता संगतता – अपने लिए सबसे अनुकूल राशि जानें

सिंह राशि के लोगों को हमेशा फोकस में रहना पसंद होता है, वे अपने सोशल सर्कल या दोस्तों में भी अधिक से अधिक फुटेज खाने की इच्छा रखते हैं। सिंह के अन्य कुछ गुणों के साथ अन्य राशियों की तुलना करने पर हमें यह पता चलता है कि दोस्ती के हिसाब से वे मेष, मिथुन और तुला के साथ अधिक अनुकूल और सहज होते हैं। राशि राशि के दोस्त आपको अपने लक्ष्यों को पाने में मदद करेंगे, जिनके साथ आप कुछ अविस्मरणीय पल बिता सकते हैं। इसी तरह मिथुन और तुला राशि के लोग भी आपको अपना अच्छा दोस्त मानते हैं और आपके साथ आसानी से साझेदारी विकसित कर सकते हैं। दोस्ती के लिहाज से तो आपको अपने जीवन में सदैव मेष, मिथुन और तुला राशि के साथ जुड़े रहना चाहिए।

सिंह प्रेम अनुकूलता – यहां खत्म होगी आपके सच्चा प्यार पाने की तलाश

सिंह राशि के लोग बहादुर, भावुक और अपने प्रियजनों की रक्षा करने वाले होते हैं। सिंह के प्रेम संबंधों की अनुकूलता की बात करें तो आप मेष, मिथुन, तुला और धनु के साथ एक आइडियल जोड़ी बनाने की संभावना रखते हैं। सिंह और मेष कपल एक साथ अद्भुत और आकर्षक प्रेम संबंध बनाने की संभावना रखते हैं। मिथुन राशि के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव होने के साथ ही आपकी पसंद ना पसंद भी मैच करती है। वहीं तुला और धनु की बात करें तो आप बिना किसी को ठेस पहुंचाए एक दूसरे के साथ अपना जीवन बिता सकते हैं। प्रेम के लिए अनुकूल इन सभी राशियों में एक गुण और समान है वह है रिश्तों के प्रति आपकी लाॅयल्टी और आपसी ट्रस्ट जो आपके प्रेम संबंधों के लिए किसी वरदान की तरह काम करता है।

जानिए अन्य राशियों के साथ कैसा है सिंह राशि का रिश्ता (leo Relation)..

सिंह वैवाहिक अनुकूलता – विवाह के लिए सबसे अनुकूल पार्टनर खोजें

सिंह राशि के लोग कभी अपने वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारियां संभालने से पीछे नहीं हटते। सेफ्टी, लाॅयल्टी, करेज जैसे गुणों से भरे सिंह अपने साथ विवाह बंधन में बधे पार्टनर को उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में बहुत हेल्प करते हैं। विवाह के दृष्टिकोण से सिंह के लिए मेष, मिथुन, कर्क, तुला और कुंभ राशि के लोग सबसे बेहतरीन होते हैं। इन राशियों के लोगों के व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण वे सिंह के साथ संबंध बनाने में अधिक सहज होते हैं। वहीं वृषभ और वृश्चिक जैसी राशियां सिंह के साथ विवाह के लिए कभी अनुकूल नहीं होती है, क्योंकि अपने व्यक्तित्व और आचार विचार के आधार पर वे एक दूसरे से बिल्कुल भी मैच नहीं खाते हैं।

निष्कर्ष

हम आशा करते है, कि हमारे अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा कड़ी मेहनत से तैयार की गई सिंह अनुकूलता की यह रिपोर्ट आपको अपने जीवन के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अधिक बेहतर करने में हेल्प करेगी। कंपेटिबिलिटी चार्ट के आधार पर सिंह राशि के लोग अपने लिए एक बेहतर दोस्त, एक बेहतर प्रेमी या लाइफ पार्टनर खोज सकते हैं। इतना ही नहीं आप इस कंपेटिबिलिटी रिपोर्ट के माध्यम से अपने जीवन में कुछ सुधार भी कर सकते हैं, जिससे आपको अपने वर्तमान रिलेशन में लाभ मिलने की संभावना है।

क्या आपके प्रेम जीवन में कोई समस्या है? तुरंत समाधान के लिए हमारे ज्योतिषियों से परामर्श लें।