धनु और कर्क अनुकूलता

ऋग्वेद में उल्लेखित वैदिक ज्योतिष शास्त्र और उसके कई भागों के अनुसार मनुष्यों के स्वभाव, आचार- विचार और आचरण पर राशियों का गहरा प्रभाव होता है। वैदिक ज्योतिष में राशियों को आधार बनाकर दो लोगों, खासकर महिला और पुरुषों के बीच की अनुकूलता का अंदाजा लगाया जाता है। इन्हीं सिद्धांतों का पालन कर हम धनु और कर्क राशि के संबंध और अनुकूलता का आकलन करेंगे।

धनु और कर्क राशि के संबंध और अनुकूलता जैसे क्या आपका साथी भी आपके अनुकूल है? अभी कॉल करें...

धनु

23 Nov - 21 Dec

कर्क

22 Jun - 22 Jul
उदार
परोपकारी
फीयरलेस
इंडिपेंडेंट
नेचुरल लवर
ओवर काॅन्फिडेंड
दृढ़
हाइली इमेजिनेटिव
लाॅयल
पेट्रिओटिक
सिम्पेथेटिक
इंस्पायरिंग

धनु – कर्क लव कंपेटेबिलिटी

धनु – कर्क कई मायनों में एक दूसरे से अलग और विपरीत नजर आते हैं। हालांकि जब प्रेम संबंधों की बात आती है, तो उनका यही विपरीत आकर्षण उन्हें एक दूसरे के करीब लाने का कार्य करता है। आइए जानते हैं धनु – कर्क के प्रेम संबंधों के बारे में कुछ अधिक

  • धनु और कर्क अपोजिट सोच वाले लोग हैं, लेकिन उनका यही गुण उनकी लव बाॅन्डिंग को बढ़ाने को भी काम करता है।
  • रिलेशन की शुरुआत में उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि कर्क को रिश्तों की शुरुआत से ही कमिटमेंट चाहिए होता है, वहीं धनु की सबसे बड़ी परेशानी ही कमिटमेंट है।
  • धनु को कर्क राशि से मिलने वाला इमोशनल सपोर्ट पसंद है, जो उनकी लव लाइफ को प्रोग्रेसिव बनाने का काम करता है।
  • कर्क – धनु की लव कंपेटिबिलिटी में समय के साथ सुधार होता है, और एक समय के बाद वे अपने रिश्तों के पीक पर होते हैं। जहां से उन्हें अपने रिलेशन की दिशा तय करनी होती है।

अपने जीवनसाथी के साथ आपकी कितना जमेगी कीजिए कुंडली मिलान एकदम फ्री…

धनु – कर्क संबंधों के फायदे

धनु और कर्क रिश्ते थोड़े चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। धनु राशि के लोग कई बार किसी बात को लेकर निश्चित नहीं होते हैं, वहीं कर्क राशि के लोग पहले से प्लानिंग करना पसंद करते हैं। अगर धनु और कर्क एक – दूसरे को कुछ समय दें और अपने रिश्ते को पूरी तरह मेच्योर होने का समय दें तो वे दोनों मिलकर एक अनुकूल संबंध स्थापित कर सकते हैं।

  • कर्क राशि के लोग थोड़े नरम और सौम्य नेचर के होते हैं, उन्हें धनु के साथ सेफ और रोमांचक फील होता है।
  • धनु डोमिनेटिंग नहीं होते हैं और उन्हें किसी का मार्गदर्शन भी पसंद होता है, कर्क एक घरेलू साइन है और वह धनु को अच्छे रास्ता दिखा सकते हैं।
  • धनु और कर्क फायर और वाटर साइन हैैं, उनकी जोड़ी एक दूसरे को बैलेंस करने का काम करती है। वे एक दूसरे की उन कमियों को भरने का काम कर सकते हैं।
  • धनु और कर्क संबंध रिश्ते की शुरुआत में कुछ जटिलताएं और परेशानियों का सामना करते हैं, लेकिन जब वे खुद को एक -दूसरे तक सीमित रखते हैं, तो धनु और कर्क के बीच बनने वाला संतुलन बेहद शानदार हो सकता है।

किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभी हमारे विशेषज्ञों से बात करें, पहला कॉल फ्री….

धनु – कर्क संबंधों के नुकसान

धनु राशि के लोग सरल, स्ट्रेट फाॅर्वर्ड और इंटेलेक्चुअल होते हैं। कर्क खुद भी इमोशनल होते है और दूसरों के इमोशंस को भी अच्छे से समझते हैं। लेकिन नेचर के हिसाब से दोनों एक दूसरे के बिल्कुल अपोजिट है। इससे उन्हें अपने रिश्ते में नीचे दी गई कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

  • कर्क राशि के लोग काफी पारिवारिक होते हैं, क्योंकि उनकी दुनिया उनकी फैमिली के आसपास ही घूमती है। वहीं धनु को बेहद एडवेंचरस और घुमक्कड़ किस्म का माना जाता है। जो परेशानी का सबब बन सकता है।
  • धनु राशि के लोगों को अपने रिश्ते में स्वतंत्रता की तलाश होती है, इसलिए कर्क का डोमिनेटिंग नेचर उनके रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • उनके बीच ऑर्ग्यूमेंट्स और झगड़े की संभावना को इस बात से भी बल मिलता है कि कभी-कभी धनु डोमेनेटिंग हो जाते हैं, कर्क को जबरन अपने जोन से बाहर निकालने का काम करते हैं।
  • कई बार धनु बेहद लापरवाह और गैरजिम्मेदार होते है, वहीं कर्क को हर चीज के लिए प्लानिंग करना पसंद होता है। यह बात भी उनके रिश्ते में टेंशन बढ़ाने का काम करती है।

वार्षिक रिपोर्ट 2022 के आधार पर जानिए इस साल क्या नया होने वाला है…

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign