वृषभ राशि और कर्क अनुकूलता

वैदिक ज्योतिष भविष्य जानने का मनोविज्ञान है, इसके सिद्धांतों का पालन कर हम भूत, भविष्य और वर्तमान तीनों का सटीक आकलन कर सकते हैं। एस्ट्रोलॉजी सिर्फ आने वाले समय का ही आकलन नहीं करता बल्कि आपकी समस्याओं के समाधान भी सुझाता है। यह आपको सही जानने और सही चुनने की आजादी देता है। इसके जरिए हम विवाह, जीवनसाथी, प्रेम संबंध और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े इम्पोर्टेंट डिसिजन लेने के काबिल बन पाते हैं। फिलहाल हम वृषभ और कर्क राशि के संबंधों को जानने का प्रयास करेंगे।

वृषभ राशि

21 Apr - 21 May

कर्क

22 Jun - 22 Jul
उदार
फोकस्ड
पेशेंस
मजबूत
स्थिर
दृढ़
हाइली इमेजिनेटिव
लॉयल
पेट्रिओटिक
सिम्पेथेटिक

वृषभ और कर्क प्रेम संबंध

लव लाइफ की बात करें तो वृषभ और कर्क में एक बेहतरीन कपल बनने की सभी गुण दिखाई देते हैं। इन दोनों ही राशियों के लोगों में कई बार समान होती है, वे दोनों घरेलू हैं और अपने साथी के साथ रोमांटिक पल बिताना पसंद करते हैं। आइए इनकी लव लाइफ के बारे में कुछ कुछ अधिक जानें-

  • वृषभ और कर्क एक स्टेबल लव लाइफ शेयर करते हैं। वे अपने पार्टनर के साथ धीरे – धीरे आगे बढ़ते है, इससे उन्हें अपने साथी को बेहतर तरीके से समझने और जानने का मौका मिलता है।
  • एक बार जब उनके बीच गहरी समझ डेवलव हो जाती है, तो वे बिना देर के अपने रिश्ते को आगे बढ़ने पर विचार करते हैं।
  • वृषभ और कर्क दोनों हमेशा स्टेबिलिटी की तलाश करते हैं। इससे उनके रिश्ते मजबूत होते हैं और वे आसानी से उन्हें अपने पड़ाव तक पहुंचा सकते हैं।
  • वृषभ और कर्क दोनों ही केयरिंग और रिस्पॉन्सिबल होते हैं, जिससे हर पार्टनर को लाइफ के अन्य क्षेत्रों में प्रोग्रेस करने की शक्ति मिलती है।
  • दोनों राशियां एक – दूसरे की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझ सकती है, जहां कर्क इमोशन नीड को पूरा करने में

सक्षम है। वहीं वृषभ का लविंग और केयरिंग नेचर कर्क के अकेलेपन को भरने की क्षमता रखता हैं।

शादी के लिए हां करने से पहले अपनी कुंडली का मिलान कीजिए फ्री…

वृषभ और कर्क संबंधों के फायदे

वृषभ और कर्क राशि के लोग खूबसूरत रिश्तों का निर्माण करते हैं। वे दोनों ही बेहद लॉयल और इमोशनली सेंसेटिव
होते हैं। उनका साथ आना एक – दूसरे को हर क्षेत्र में सपोर्ट देने वाला होगा। आइए इनके सामान्य संबंधों के बारे में
कुछ अधिक जानें

  • वृषभ और कर्क राशि के लोगों में कई गुण एक जैसे होते हैं, जो उन्हें हाई कंपेटिबिलिटी प्राप्त करने में हेल्प कर सकते हैं। दोनों सेंसेटिव हैं और लाइफ की छोटी – छोटी चीजों में खुशियां ढूंढने का काम करते हैं।
  • वे अपने रिलेशन को आगे बढ़ाने और मजबूत करने के लिए साथ में क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं।
  • वृषभ बहुत रोमांटिक और शांत होते हैं, वे कर्क राशि के साथ ईजीली से सेट हो जाते हैं, जिससे उनका रिश्ता अधिक मजबूत और गहरा होता जाता है।
  • वृषभ और कर्क राशि साथ मिलकर एक सुंदर रिश्ते की नींव रखते हैं, जीवन में सभी रोमांचक चीजों का आनंद लेना चाहते हैं।

वैवाहिक जीवन में आने वाली है कोई परेशानी, या बीतेगा बेहतरीन जीवन? अभी अपनी जन्मपत्री देखें…

वृषभ और कर्क संबंधों के नुकसान

कर्क और वृषभ दोनों अपने रिलेशन को लेकर कुछ ज्यादा ही केयरफुल होते हैं, जिससे उनकी लाइफ बोरिंग हो सकती है। जिससे उनके रिश्ते में टेंशन बढ़ने की संभावना होती है। आइए जानते हैं वृषभ और कर्क राशि के कुछ नुकसान…

  • वृषभ और कर्क दोनों ही रिलेशन की शुरुआत में चीजों को स्लोली आगे बढ़ाना पसंद करते हैं और एक – दूसरे के साथ बहुत सावधानी से आगे बढ़ते हैं। लेकिन कभी-कभी वे इतने केयरफुल हो जाते हैं कि उनके रिश्ते बोरिंग हो जाते हैं।
  • वृषभ और कर्क के बीच सबसे बड़ा विवाद वृषभ के जिद्दी नेचर और कर्क के मूड स्विंग के कारण होता है।
  • कई बार वृषभ के कठोर शब्द इमोशनल कर्क का दिल तोड़ सकते हैं।

जीवन में आने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभी हमारे ज्योतिषीय विशेषज्ञों से बात करें, पहला कॉल फ्री…

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign