वृषभ राशि और तुला अनुकूलता

क्या हमने कभी किसी रिश्ते का बनाने से पहले ही उसके भविष्य के बारे में सोचा है। दरअसल बना हुआ रिश्ता जब टूटता है, तो हम भी टूट जाते हैं। एस्ट्रोलॉजी हमें इसी परेशानी से बचाता है। एस्ट्रोलॉजी के अनुसार किसी भी पर्सन का बिहेवियर या उसका नेचर ही किसी रिश्ते की बुनियाद होता है। यह बिहेवियर हमें हमारी राशि के एलिमेंट से मिलता है। ये एलिमेंट है फायर, अर्थ, एयर और वाटर। हम कुछ इसी सिद्धांत का पालन करके वृषभ और तुला के बीच रिश्ते की अनुकूलता को जानने का प्रयास करेंगे।

वृषभ राशि

21 Apr - 21 May

तुला

23 Sep - 23 Oct
प्रैक्टिकल
आर्टिस्टिक
स्टेबल
रिलायबेल
उदार
लाॅयल
बैलेंस्ड
डिप्लोमेटिक
अट्रेक्टिव
फास्ट
स्मार्ट
हेल्पफुल

वृषभ – तुला लव कंपेटिबिलिटी

वृषभ और तुला के बीच प्रेम अनुकूलता काफी बेहतर हो सकती है, क्योंकि दोनों ही बुद्धिमान राशियां है और उनकी विचार प्रक्रिया भी काफी प्रगतिशील है।  ये दोनों एक-दूसरे के साथ प्रेम, सद्भाव और रोमांटिक संबंध की लालसा रखते हैं। नीचे दिए गए बिंदु वृषभ और तुला की प्रेम अनुकूलता के लिए मार्ग प्रशस्त करते हैं- 

  • दोनों के लॉर्ड शुक्र हैं, फिर भी काफी हद तक वे अलग हैं, लेकिन उनका प्यार सच्चा होता है।
  • दोनों जीवन के कई क्षेत्रों में समानताएं भी रखते हैं, उन्हें पेंटिंग, कविता और संगीत सहित सभी तरह की कलाएं पसंद होती हैं।
  • वृषभ-तुला की जोड़ी बेहद धीमी चाल से आगे बढ़ती है और समय बीतने के साथ एक-दूसरे को अधिक बेहतर ढंग से समझने लगते हैं।
  •  धीरे- धीरे वे अपने बीच सिमिलरिटी और डिफरेंस को बेहतर तरीके से समझना पसंद करते हैं।
  • वायु तत्व की राशि होने के कारण तुला वृषभ के समान स्थिर नहीं है, फिर भी वे रिश्ते को बैलेंस करने की कोशिश में लगे रहते हैं।

वृषभ – तुला संबंधों के फायदे

वृषभ और तुला विवादों की दुनिया से दूर रहने की कोशिश करते हैं, वे शांति और खुशहाली के साथ जीना पसंद करते हैं। वृषभ और तुला दोनों ही मिलनसार स्वभाव, नम्रता और करुणा जैसे गुणों से भरे होते हैं। कभी-कभी इनके रिश्तों में कुछ तनाव भी देखने को मिलता है। आइए जानते हैं वृषभ – तुला संबंधों की अनुकूलता 

  • वृषभ और तुला दोनों के लॉर्ड शुक्र हैं, इसलिए वे दोनों रोमांटिक है। 
  • उन दोनों की समझ भी एक जैसी है, इसलिए जब कोई समस्या आती है, तो दोनों मजबूती से उसे मिलकर सुलझाते हैं।
  • वृषभ और तुला दोनों ही नेचर लवर होते हैं।  दोनों साथ में घूमना पसंद करते हैं।
  • वे दोनों एक-दूसरे को बेहद सम्मान देते हैं और जरूरत के समय एक-दूसरे की भरपूर मदद करते हैं।

वृषभ – तुला संबंधों के नुकसान 

तुला का मिलनसार स्वभाव वृषभ को परेशान कर सकता है, क्योंकि वे अपने करीबी लोगों के साथ रहना चाहते हैं। वहीं वृषभ के कूटनीति स्वभाव के कारण भी छोटे-मोटे टकराव की संभावना हैं। आइए जानें कि वे चीजें क्या हैं, जो वृषभ और तुला संबंधों में समस्या भी डाल सकते हैं- 

  • वृषभ स्टेबल रहते हैं और तुला कार्डिनल राशि है, जो समय के साथ आए बदलावों को स्वीकारते हैं। 
  • वृषभ और तुला के जीवन लक्ष्य अलग हो सकते हैं, जिस कारण वे साथ में रहना पसंद ही ना करें। 
  • दोनों सुंदरता के पीछे भागने वाले लोगों में शामिल हैं, इसलिए एक-दूसरे के साथ के दौरान किसी तीसरे की तारीफ इन्हें बर्दाश्त नहीं होती है।
  • कई बार वृषभ की मजबूत, स्थिर और मर्दाना प्रकृति, संवेदनशील और कोमल तुला के लिए परेशानीभरी हो सकती है।

फ्री वार्षिक रिपोर्ट 2022 के आधार पर जानिए कैसा होगा आपके आने वाला समय..

वृषभ – तुला मैरिज कंपेटेबिलिटी

जब लव औ रोमांस के लॉर्ड वीनस की राशियां किसी गठबंधन में बंधेंगी तो आप क्या उम्मीद करेंगे? निश्चित रूप से यह स्वर्ग में बनी जोड़ी हो सकती है। लेकिन क्या यह कपल शादी के बाद एक-दूसरे को उस तरह की सुरक्षा प्रदान करता है, जैसी वे शादी के पहले एक-दूसरे से उम्मीद करते हैं?  आइए वृषभ और तुला राशि की विवाह अनुकूलता पर एक नजर डालें। 

  • वृषभ और तुला जीवन में उस तरह की चीजों का आनंद लेते हैं, जिसमें भोजन, रहने और काम करने की आरामदायक जगह और उच्च जीवन शैली शामिल हैं।
  • यह कपल समाज में अपनी प्रतिष्ठा लेकर बेहद सावधान होता है, इसलिए घर आए मेहमानों के साथ बहुत सम्मानजनक व्यवहार करते हैं, जो इन्हें एक अच्छा कपल बनाता है।
  • दोनों ही विनम्र, सुव्यवस्थित और बुद्धिमान होने का प्रयास करते हैं, ये गुण वृषभ और तुला के विवाह संबंध को बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • जब वृषभ किसी चीज लेकर परेशानी में जाते हैं, तो तुला का बैलेंस्ड नेचर उन्हें काफी हेल्प करता है।

वृषभ – तुला सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी 

रोमांटिक? शायद हां या शायद नहीं! भले ही वृषभ और तुला दोनों के लॉर्ड रोमांटिक वीनस हो। क्या दोनों के बीच सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी इतनी मजबूत होगी, आइए जानते हैं- 

  • वृषभ बहुत कामुक होते हैं और अपने पार्टनर के एक टच से भी सेंसिटिव हो जाते हैं। तुला का रोमांटिक टच वृषभ को और एक्साइट कर सकता है।
  • वे दोनों सुंदरता के पुजारी हैं। एक-दूसरे की सुंदरता की तारीफ करते हैं, जिससे उनकी सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी और मजबूत होती है।
  • तुला बेडरूम में एक विशेष माहौल तैयार करते हैं, जिसमें वृषभ खो से जाते हैं।
  •  कैंडल लाइट डिनर, हाथ से बने उपहार, प्रेम पत्र और रोमांटिक बातचीत दोनों की इंटीमेसी को और बढ़ा सकती है।
  • वृषभ बेहद कामुक होते हैं और स्पर्श के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं। एक कवि हृदय तुला जातक वृषभ को अपनी दीवानगी से पागल कर सकते हैं।
  • वे एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और उसकी सराहना करते हैं, इससे उनकी यौन अनुकूलता को बल मिलता है।
  • वृषभ जातक तुला द्वारा तैयार किए माहौल में खुद को खोया हुआ पाते हैं, और अपने जादुई स्पर्श से तुला को मदहोश करने की क्षमता रखते हैं। 
  • वृषभ और तुला जातकों के बीच यौन अनुकूलता तीव्र और कामुक होगी, वे दोनों राशियां शारीरिक और भावनात्मक रूप से एक दूसरे के अधिक करीब होती है।