वृषभ राशि और वृश्चिक अनुकूलता

ज्योतिष हमें जीवन जीने के तरीके सीखा सकता है। दरअसल हमारे लव, फाइनेंस, कॅरियर से लेकर मैरिज लाइफ की सभी परेशानियों का हल हमें एस्ट्रोलॉजी के जरिए मिल सकता है। अधिकतर लोगों की समस्या अपने रिलेशनशिप को मैटेंन करने की होती है। यदि हम एस्ट्रोलॉजी के जरिए दो लोगों के बीच की कंपेटिबिलिटी का आकलन मिल जाएं, तो कई रिश्ते टूटने से बच सकते हैं। यहां हम वृषभ और वृश्चिक राशि के बीच अनुकूलता यानी कि कंपेटेबिलिटी का आकलन एस्ट्रोलॉजी के कुछ प्रिंसिपल्स के जरिए करेंगे। देखते हैं इन दो राशियों के लोग क्या करीब रहकर अपनी लव, मैरिज और सेक्सुअल लाइफ को सफल बना सकते हैं

वृषभ राशि

21 Apr - 21 May

वृश्चिक

24 Oct - 22 Nov
प्रैक्टिकल
आर्टिस्टिक
स्टेबल
रिलायबेल
उदार
लाॅयल
डिप्लोमेटिक
मैग्नेटिक
स्ट्रॉन्ग
एटीट्यूड
करेजियस
इंट्रोवर्ट

वृषभ-वृश्चिक लव कंपेटिबिलिटी

वृषभ और वृश्चिक राशियों के लोग रिश्तों में प्रेम संबंध सबसे मजबूत होते हैं। ये दोनों ही बहुत वफादार और प्रखर होते हैं और अपने पार्टनर के साथ लॉयल भी होते हैं। आइए जानते है, वृषभ-वृश्चिक लव कंपेटिबिलिटी के बारे में कुछ अधिक-

  • वृषभ और वृश्चिक पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों बातों को तुरंत समझ जाते हैं और रोमांस के दौरान वे पार्टनर को पॉजिटिव रखने में मदद करते हैं।
  • वृषभ हमेशा खुद को एक सेफ साइड में रखना चाहते हैं, कई बार वृश्चिक इसमें उनकी हेल्प करते हैं।
  • वृषभ आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं और वृश्चिक को चुनौतियां पसंद है। वृषभ हमेशा वृश्चिक की इन आदतों की प्रशंसा करते हैं।
  • दोनों रिश्ते में बंधने के बाद एक-दूसरे के लॉयल होते हैं।

वृषभ-वृश्चिक संबंधों के फायदे

वृषभ-वृश्चिक के रिलेशंस का आकलन करना बेहद रोमांचक होता है। वृषभ जहां अर्थ एलिमेंट से संबंध रखते हैं। वहीं वृश्चिक वाटर एलिमेंट की साइन है।  दोनों ही राशियों के लोग भावुक और आत्मविश्वासी होते हैं। देखते हैं वृषभ – वृश्चिक के बीच संबंध कैसे रहते हैं।

  • इनके रिलेशंस अच्छे हो सकते हैं, क्योंकि दोनों एक-दूसरों के अच्छे से समझते हैं।
  • ये अपने संबंधों को धीमी गति से आगे बढ़ाते हैं, इससे रिश्ता मजबूत होता जाता है।
  • रिश्ते को लेकर ये दोनों ही सतर्क रहते हैं और एक-दूसरे के साथ लॉयल बने रहते हैं।
  • दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने  पसंद आता है।
  • दोनों को ट्रैकिंग, वाटर स्पोर्ट्स और लंबी पैदल यात्रा करना अच्छा लगता है। दोनों को एडवेंचर पसंद है।

वृषभ-वृश्चिक संबंधों के नुकसान

एस्ट्रोलॉजी में वृषभ और वृश्चिक दोनों ही को काफी हद तक एक-दूसरे के लिए अनुकूल माना जा सकता है, लेकिन फिर भी वृषभ और वृश्चिक को अपने रिलेशंस में किन प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, आइए जानते हैं-

  • दोनों का नेचर स्टेबल रहता है, इसलिए कई बार दोनों अपनी-अपनी बात पर अडिग रहते हैं।
  • कई बार वे अपनी बात से टस से मस नहीं होते हैं। रिश्ता आगे बढ़ाने के लिए एक को झुकना जरूरी होता है।
  • वृषभ रिश्ते में पारदर्शिता की उम्मीद करते हैं और वृश्चिक चीजों को छिपाकर रखना पसंद करते हैं।
  • दोनों अपनी-अपनी चीजों को लेकर इमोशनल होते हैं, इससे उनके बीच ईर्ष्या का जन्म हो सकता है।

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign