मिथुन व्यक्तित्व (Mithun personality): जाने कुछ मजेदार तथ्य मिथुन के बारे में
मिथुन राशि के जातक मूल रूप से बुद्धिजीवी होते हैं। वे जिज्ञासु होते हैं, हमेशा जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। यह सब इस राशि के स्वामी बुध की वजह से होता है। मिथुन राशि के जातक स्नेही व कोमल स्वभाव के होते हैं। इन्हें बहुत सहज माना जाता है। यहां एक बात और है जो बताना जरूरी है, मिथुन राशि के जातक स्वभाव से जितने कोमल होते हैं बुद्धि से भी तीव्र होते हैं। ये कई बार दूसरों को प्रभावित कर देते हैं।