मिथुन राशि (Gemini) के पुरुष के बारे में रोचक तथ्य

मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाले पुरुष जीवन में जिससे भी मिलते हैं, लोग उन्हें उनके बात करने के तरीके की वजह से याद रखते हैं। इन्हें अक्सर अपने दोस्तों के साथ आकस्मिक बातचीत में शामिल होना दिलचस्प लगता है, इसलिए, उन्हें बातूनी कहा जाता है। मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाले व्यक्ति यदि किसी बात पर तर्क दे रहे हैं तो, वे बिना सोचे समझे अपनी बात को सही साबित करने के लिए सीमा से परे भी जा सकते हैं। ये लोग दोहरे विचारों वाले होते हैं, और इसीलिए एक समय में कई विचार इनके दिमाग में चलते रहते हैं। अब एक मिनट बर्बाद किए बिना, आइए हम मिथुन राशि (Gemini zodiac) वालों की लाइफ के बारे में और रोशनी डालते हैं। इसके अलावा, मिथुन राशि (Gemini zodiac) के व्यक्ति को कैसे आकर्षित करें, इस को भी जानने के लिए इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।


मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाले पुरुष के लक्षण

मिथुन राशि (Gemini zodiac) राशि चक्र की तीसरी राशि है। यह बहुत ही लचीले स्वभाव वाली होती है। इस राशि का तत्व वायु है। मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाले किसी को भी अजनबी जैसा नहीं समझते हैं। जिस किसी से चाहे बात करना शुरू कर देते हैं। उन्हें हमेशा एक नए दोस्त का इन्तजार होता है। जिससे वे खूब सारी बातें कर सकें। यह लोग रोमांटिक नहीं होते हैं, लेकिन जो भी इनके साथ समय बिताता है वो यादगार बने। ऐसी इनकी पूरी कोशिश रहती है। यह राशि अपनी खुद की गतिशील जोड़ी है, और उसके पास विशेषताओं, रुचियों, शौक और दिमागी शक्ति की एक विस्तृत श्रृंखला होती है। जिसके बारें में इन लोगों को पता होता है।

रिश्ते के लिए हां करने से पहले निशुल्क कुंडली का मिलान जरूर करें…


मिथुन राशि (Gemini zodiac) वालों की अन्य राशियों के साथ अनुकूलता

मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाले वायु तत्व से जुड़े होते है। इस पर बुध ग्रह का शासन है। तो, मिथुन राशि (Gemini zodiac) से जुड़े व्यक्तियों के पास बौद्धिक दिमाग, रचनात्मकता और उत्कृष्ट संचार कौशल होने की संभावना होती है। यह शरीर से दुबले-पतले हो सकते हैं। इनकी आँखें छोटी मगर शरारती हो सकती हैं। इनके हाथों में भी जादू होता है, वे आमतौर पर मूर्तिकार, बागवानी और ड्राइंग में अच्छे होते हैं। वे जिज्ञासु होते हैं और निरंतर मानसिक खोज करते रहना चाहते हैं।

तुला और कुम्भ राशि भी वायु तत्व वाली राशियाँ होती हैं, इसलिए, इन दोनों राशियों से जुड़े जातकों को मिथुन राशि (Gemini zodiac) वालों के साथ जोड़ी जम सकती है। ये जातक बौद्धिक क्षमताओं से संपन्न होते हैं, और इनके पास दार्शनिक दिमाग भी हो सकता है। वे किसी भी गंभीर बातचीत को मजाकिया पलों में बदलने का हुनर रखते हैं। इसके अलावा, मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाले जातक धनु राशि वालों के साथ भी दोस्ती कर सकते हैं, क्योंकि इन दोनों राशियों के जातकों यात्रा करना पसंद होता हैं। यह लोग मज़ेदार यादें बनाने से कभी नहीं ऊबते हैं।

जानिए आप अपने जीवन साथी से आपकी कब मुलाकात होगी। अभी विशेषज्ञों से बात करके, अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं, और 100% कैशबैक के साथ पहला परामर्श प्राप्त करें!


मिथुन राशि (Gemini zodiac) के बारे में जानने योग्य बातें

मल्टी टास्कर (Multi Tasker)

मिथुन राशि (Gemini zodiac) के पुरुष नई चीजें सीखने के लिए बेताब रहते हैं। इसके साथ इनकी कमजोरी यह भी है की मिथुन राशि (Gemini zodiac) के लोग 2 सेकंड से ज्यादा किसी भी चीज को नहीं देख सकते। कहने का मतलब है कि वे किसी एक चीज पर लंबे समय तक ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते। हालांकि, वे गुप्त जानकारी एकत्र करने, में माहिर होते हैं। इसके अलावा इनके पास कर्रेंट न्यूज़ की भी जानकारी रहती हैं, पर इनका दिमाग दस जगहों पर घूम कर आता है।

फ्री वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से जानिए आपका आने वाला समय कैसा साबित होने वाला है…

जुडवा (The twins)

मिथुन राशि (Gemini zodiac) का प्रतीक दो जुड़वाँ लोग है। जिन्हें ‘द ट्विन्स’ के नाम से भी जानते हैं,। यह चिन्ह उनके अंदर के अंतर्विरोधों का प्रतिनिधित्व करता हैं। यह लोग एक ही समय में अपने दोनों व्यक्तित्वों के साथ किसी भी बात पर व्यवहार कर सकते हैं। इनके पास हमेशा चीजों से निपटने के दो तरीके होते हैं। एक अच्छा तरीका और दूसरा बुरा तरीका। यह लोग रचनात्मक और विनाशकारी के बीच की स्थिति में झूलते रहते हैं। यही कारण है कि इनके कई दोस्त होने के बावजूद भी कोई भी खास दोस्त नहीं होता हैं।

चंचल और युवा (Playful and Young)

मिथुन राशि (Gemini zodiac) के पुरुष अपनी उम्र से हमेशा छोटे दिखते हैं। यह अपने स्वभाव से ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी अपनी उम्र से छोटे नजर आते हैं। यह लोग आकर्षक और प्रशंसनीय व्यक्तित्व के धनी होते हैं। यह लोग अपनी चंचलता खोए, बिना विभिन्न स्थितियों का प्रबंधन करते हैं। उन्हें अपने दिमाग में लगातार कुछ न कुछ करने के लिए चाहिए होता है।

स्वतंत्र (Independent)

मिथुन राशि (Gemini zodiac) के जातक स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं। वे पक्षियों को देखना पसंद करते हैं, लेकिन अधिक समय तक नहीं देख पाते। वे जीवन में किसी भी चीज से ज्यादा अपनी आजादी चाहते हैं। उन्हें किसी भी रिश्ते के नियम से बिल्कुल नहीं बांधा जा सकता है। यहां तक कि शादी की अंगूठी भी उन्हें एक छोटी सी हथकड़ी लगती है।

आकर्षक और नारीवादी (Charming and Womanizer)

मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाले पुरुष अपने लड़कपन से महिलाओं पर जादू कर सकते हैं। मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाले व्यक्तियों के गुप्त प्रशंसक होना कोई असामान्य बात नहीं है। वे किसी के साथ सहजता से फ्लर्ट करते हैं। फ़्लर्ट करना तो इनके रगों में बसा हुआ है। जैसे व्यक्ति को पानी पीना जरूरी होता है, ठीक वैसे ही इन लोगों को फ्लर्ट करना जरूरी होता है। आप यह मत समझिये की यह अश्लील रूप से किसी के साथ छेड़खानी करते हों। वे बिलकुल भी ऐसा नहीं करते हैं, बल्कि हेल्दी फ्लर्ट उनकी प्रशंसा को संप्रेषित करने का एक तरीका है। अधिकतर, मिथुन राशि (Gemini zodiac) के पुरुषों के जीवन में एक से अधिक महिलाएं होती हैं।

बौद्धिक (Intellectual)

मिथुन राशि (Gemini zodiac) के जातक अत्यधिक बुद्धिमान होते हैं। वे लगभग हर चीज के बारे में जानते हैं, और वे अपने जीवन के अंत तक भी सीखते रहते हैं। मल्टी टैलेंटेड होने के कारण उनके लिए पैसा कमाना आसान होता है। इनका दिमाग प्रोसेसर की तरह तेज और तेज चलता रहता है। वैसे आप कह सकते हैं की गूगल का नाम जेमिनी होना चाहिए था। खैर, अति सक्रिय दिमाग के कारण उन्हें नींद न आने की समस्या सबसे अधिक होती है।

मजाकिया और विनोदी (Witty, Funny and Humorous)

मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाले मजाक के मामले में सबसे आगे होते हैं। मिथुन राशि (Gemini zodiac) के पुरुष दूसरों को हँसाने के मामले में भी सबसे आगे होते हैं। वे अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से आसानी से कई लोगों के दिल जीत लेते हैं। इतना ही नहीं, वे मजाकिया टिप्पणी भी करते हैं। वे आपके आसपास रहने वाले सबसे मज़ेदार लोगों में से एक हो सकते हैं।

क्या आप मिथुन राशि के जातक को जीवनसाथी बनाना चाहते हैं पहले फ्री अनुकूलता रिपोर्ट प्राप्त करें…

सहज और अधीर (Spontaneous and Impatient)

यदि आप मिथुन राशि (Gemini zodiac) के व्यक्ति के साथ कुछ योजना बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह कभी न खत्म होने वाली बात होगी। केवल मिथुन राशि (Gemini zodiac) के व्यक्ति ही जानते हैं कि वे कितनी जल्दी अपना मन बदल लेते हैं। एक बार जब वे फैसला कर लेते हैं, तो वे बस इसे करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। यदि आप उनसे किसी भी चीज के लिए अधिक इन्तजार करवाते हैं, तो वे आपको रुलाने में संकोच नहीं करते हैं।

संवादी (Conversationalist)

कम्युनिकेशन एक कला है और मिथुन राशि (Gemini zodiac) का व्यक्ति इसे बहुत अच्छे से प्रदर्शित कर सकता है। मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाले लोग आश्चर्यजनक रूप से शांत और अच्छे संवादी होते हैं। उनके साथ बहस में कोई नहीं जीत सकता। वह दिन दूर नहीं हैं, जब मार्केटिंग और सेल्स कंपनियां सिर्फ यह जानते हुए लोगों को काम पर रखेंगी, कि वे मिथुन राशि (Gemini zodiac) के हैं। वे ईमानदार और सहज रूप से कोई भी झूठ बोल सकते हैं। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनके अंदर कौन सा जुड़वां बात कर रहा है। वैसे मिथुन राशि (Gemini zodiac) के पुरुष गॉसिप कर सकते हैं। वे आमतौर पर बोलने से पहले ज्यादा सोचते नहीं हैं।

सोशल, एंटरटेनर और पार्टी प्रेमी ( Social, Entertainer, Party Animal)

मिथुन राशि (Gemini zodiac) के पुरुष बेहद रंगीन मिजाज वाले होते हैं। इनके साथ वास्तविकता कब समाप्त हो जाती है और भ्रम कब शुरू होता है, यह कोई नहीं जान सकता। वे मनोरंजक होता है, और पार्टी करना पसंद करते हैं। वे बहुत सारे दोस्त बनाते हैं। वे अपने दोस्तों के दोस्त को भी दोस्त बना लेते हैं। इनकी सोशल स्किल की वजह से लोग इन्हें अपनी पार्टी में बुलाना पसंद करते हैं।

जटिल जीवन (Complex Life)

मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाले पुरुषों का एक गंभीर पक्ष भी होता है, जिसे केवल उनका सबसे अच्छा दोस्त ही जानता है, यानी जुड़वा बच्चों में से एक। वे बौद्धिक रूप से इतने विकसित हैं, कि जीवन उन्हें जो कुछ भी चुनौतियाँ देता है वे उनका सामना बखूबी करते हैं। वे कुछ भी संभाल सकते हैं, लेकिन जब उन्हें भावनात्मक रूप से ठेस पहुचती है तो वे अपने जीवन के साथ कुछ भी कर सकते हैं। यह जातक गलत लोगों के झांसे में आ जाते हैं और हेरफेर के जाल में फंस जाते हैं।

आसानी से एडजस्ट होने वाले (Adaptable)

मिथुन राशि (Gemini zodiac) के पुरुष नई जगहों पर जाने के बाद आसानी से एडजेस्ट हो जाते हैं। वे नई जगह पर भी घर जैसा महसूस कर सकते हैं। वह अपने जीवन में हमेशा जगह बदलते रहते हैं। चाहे वह नौकरी की वजह से हो, या फिर बिज़नस की वजह से। वे वे आसानी के साथ वहां के लोगों के साथ एडजेस्ट हो जाते हैं।

कलात्मक और रचनात्मक विचार (Artistic and Creative Ideas)

मिथुन राशि (Gemini zodiac) के व्यक्ति आर्टिस्टिक स्किल से संपन्न होते हैं, और उन्हें हर समय कई क्रिएटिव आइडिया आते रहते हैं। वे आमतौर अपने क्रिएटिव आइडिया को इसलिए नहीं लिखते, क्योंकि वे ज्यादा देर तक बैठकर काम नहीं कर पाते। वे बहुत ही अधीर होते हैं और उनका मन जल्दी-जल्दी बदलता रहता है। यह लोग सबसे बहुमुखी अभिनेता, अभिनेत्री और कलाकार हो सकते हैं।

प्रतिकूल ग्रहों के प्रभावों को दूर करने के लिए अभी समाधान प्राप्त करें, अभी हमारे विशेषज्ञों ज्योतिष से, और 100% कैशबैक के साथ पहला परामर्श प्राप्त करें!


मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाले जातक के प्यार में पड़ना

जब भी कोई भी व्यक्ति मिथुन राशि (Gemini zodiac) के साथ रिलेशनशिप में आता है, तो उन्हें एक ही व्यक्ति में दो लोग नजर आते है। यानि एक ही समय पर वो लोग अलग-अलग तरह का व्यवहार कर सकते हैं। इनका मूड़ स्विंग होता रहता है। उनके पार्टनर के लिए उनके अच्छे और बुरे मूड का पता लगाना वाकई मुश्किल हो सकता है। मिथुन राशि (Gemini zodiac) के जातकों के साथ रहने के लिए आपको बहुत धैर्य की आवश्यकता होती है।

यदि मिथुन राशि (Gemini zodiac) के पुरुष किसी के साथ रिश्ते में है, तो उसका जीवन और अधिक जटिल हो जाता है। वो किसी एक के साथ ज्यादा समय टिक कर नहीं रह पाते। हालांकि मिथुन राशि (Gemini zodiac) के जातक अपने साथी से प्रेम करने पर त्याग भी कर सकते हैं। जब इंटीमेट होने की बात आती है, तो मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाले पुरुष काफी प्रयोगात्मक होते हैं। वे सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने में विश्वास करते हैं। वे इतने मिलनसार होते हैं कि उनके जीवनसाथी के दोस्तों को भी उनके साथ टीम बनाना दिलचस्प लगता है। मिथुन राशि (Gemini zodiac) के लोग चुलबुले दोस्त होते हैं, इसलिए जब वे महिलाओं के सामने होते हैं तो शांत नहीं रह पाते हैं।


मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाले पुरुष को आकर्षित करने के टिप्स

आजादी से कोई समझौता नहीं (No compromise on Freedom)

मिथुन राशि (Gemini zodiac) के व्यक्ति को आजादी सबसे ज्यादा पसंद होती है, इसलिए आपको उसे स्पेस और टाइम देना नहीं भूलना चाहिए। वे अपने प्यार के लिए कई मील का लम्बा रास्ता भी तय कर सकते है। यदि आप इनके साथ रिश्ते में होते हुए, इन्हें इनका स्पेस देते हैं तो यह रिश्ता चल सकता है।

मजाकिया (Witty Humor )

मिथुन राशि (Gemini zodiac) के लोग मजाकिया स्वभाव के होते हैं। यदि आपको भी मजाक पसंद है, और मजाक की आदत तो आप इनका ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं।

आंशिक पारदर्शिता (Partial Transparency)

जब मिथुन राशि (Gemini zodiac) के व्यक्ति के सामने हों, तो एक पल में अपने बारे में सब कुछ नहीं बताना चाहिए। कदम दर कदम अपने राज खोलें, ताकि वह आपके प्रति आकर्षित होते रहें।

परिवर्तनशीलता को स्वीकार करें (Accept his Changeability)

इन लोगों का मन और व्यक्तित्व में हमेशा परिवर्तन होता रहता है। इसे स्वीकार करने की आदत डाल लें। यही अच्छा होगा।

दिलचस्प बातचीत (Interesting Conversation)

इनके साथ गहराई वालीं बातो को करने से बचना चाहिए। नवीनतम समाचारों और टेक्नालजी से अपडेट रहें। इनके साथ बात करने के लिए यह दोनों चीजे प्लस पॉइंट है।

सवालों का ध्यान रखें (Mindful of Questions)

मिथुन राशि (Gemini zodiac) के व्यक्ति से कोई भी व्यक्तिगत सवाल न पूछें। उसके कई दोस्त हो सकते हैं, लेकिन वह चीजों को अपने तक ही रखना पसंद करता है। यहां तक कि उनके सबसे अच्छे दोस्त भी उनकी निजी जिंदगी से अनजान होते हैं।

नंबर एक्सचेंज (Number Exchange)

इससे पहले कि वह आपको भूल जाए, आपको उसे तुरंत फोन करना चाहिए। इन लोगों का पीछा कभी भी नहीं करना चाहिए।

सहजता (Spontaneity)

हमेशा नए कारनामों के लिए तैयार रहें। वह अचानक से आपको किसी पार्टी में शामिल होने के लिए कह सकते है। याद रखें, इनके ऑफ़र केवल उसी समय के लिए उपलब्ध होते है।

खुले विचारों वाला (Open-minded)

यदि आप खुले विचारों वाले हैं, लोगों के साथ अपने मतभेदों को स्वीकार करते हैं, तो भी आप इनका दिल जीतने में सफल हो सकते हैं।

जुनून (Passion)

आपके अंदर किसी भी चीज को सीखने का पेशन है। तो आपको यह बात इस राशि वालों को बताना चाहिए। वे आपकी मदद करेंगे।


निष्कर्ष

दोस्तों मिथुन राशि (Gemini zodiac) वालों के बारे में आपको मैंने सारी जानकारी दे दी है। यदि किसी का पार्टनर इन खूबियों वाला है, तो समझ जाएँ, वो मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाला है। जैसा कि आप पहले ही पढ़ चुके हैं कि मिथुन राशि (Gemini zodiac) का व्यक्ति अपने आप में अनोखा और खास होता है।

मिथुन राशि के बारे में और पढ़ें……



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation