tula rashi career : संतुलित तुला के सर्वश्रेष्ठ कॅरियर विकल्प की एक झलक
तुला राशि वालों के पास बिज़नेस का कमाल का सेन्स होता है। यह लोग टीम वर्क और कॉलाबोरेशन को साथ में मिलाकर अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। यह लोगों के लिए न्याय और निष्पक्षता में बहुत विश्वास करते हैं। तो जहां निष्पक्षता की बात आती है, इन लोगों को ऐसा हर कॅरियर विकल्प पसंद होगा, जिसमें यह चीजें मौजूद होगी।
तुला राशि वालों की अगर किसी चीज से नफरत है, तो किसी काम के लिए मीडिएटर के पास जाना। इन लोगों को दलालों के द्वारा काम करवाना बिलकुल भी पसंद नहीं होता है। ये लोग जिससे काम है सीधे उनसे बात करना और काम करवाना पसंद करते हैं। इनके अंदर जो सबसे ख़ास गुण होता है, कि ये लोग स्वाभाविक रूप से कूटनीतिज्ञ होते है। इन लोगों के पास दूसरी जो सबसे अच्छी चीज होती है, वो है कि ये लोग दूसरों के साथ सहानुभूति भी रखते है। यह दोनों गुण उन्हें प्रभावी वार्ताकार बनाते हैं।
तुला राशि वालों की ईमानदारी उन्हें ऑफिस में फायदा तो देती है, लेकिन अधिकतर उन्हें नुकसान भी होता होता है। हर जगह निष्पक्ष रूप से बोल देना कई लोगों को पसंद नहीं होता है। इन राशि वालों के साथ सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि ये लोग कोई निर्णय नहीं ले पाते। इनको निर्णय लेने में हिचकिचाहट होती है। इनका चंचल स्वभाव निर्णय लेने में बाधा पैदा करता है। तुला राशि वालों को निर्णय लेने में कोई सहायता करता है, यह चीज इनके लिए बहुत फायदेमंद होती है।
तुला राशि वाले नौकरी और व्यापार में कैसे होते है
तुला राशि वाले पुरुष और महिला नौकरी और व्यापार में कैसे होते है
तुला राशि वालों के लिए टॉप 10 सबसे बेहतरीन कॅरियर
इंटीरियर डिजाइनर
एक इंटीरियर डिजाइनर का काम तुला राशि वालों को बहुत सूट क्र सकता है। इन लोगों को इस प्रोफेशन में कला और रंगों के साथ जो सामंजस्य बिठाना होता है। उसकी कला इनके अंदर पहले से ही होती है। इंटीरियर डिजाइनर के रूप में तुला राशि वाले जातक अपनी रचनात्मकता का पूरा लाभ उठाते है। उन्हें इस काम में मजा भी बहुत आता हैं। इस प्रोफेशन में होने की वजह से ये लोग नए-नए संबंधों का निर्माण करने वाली इच्छा और सेवा करने वाले भाव की भी पूर्ति कर लेते हैं।
एक इंटीरियर डिजाइनर का काम किसी भी प्लेन लेआउट पर कलर, लाइट, और कलात्मक चीजों का समय काल और परिस्थिति के अनुसार चयन करके उसको सजाना होता है। जिसकी वजह से वो जगह बहुत ही खूबसूरत बन जाती है। तुला राशि की रचनात्मकता उन्हें इस चीज में मदद करती है।
तुला राशि वालों के पास यह हुनर होता है, की वो व्यक्ति के सेन्स का आसानी से समझ जाता है। उसे यह पता होता है कि सामने वाले व्यक्ति को किस तरीके की डिज़ाइन की जरूरत है। इन लोगों के लिए कह सकते हैं की – ” हो तुमकों जो पसंद वहीँ बात करेगें” यानि अपने कस्टमर की चाहत को बखूबी उसके अनुसार बना देते हैं।
इवेंट प्लानर
तुला राशि वालों के लिए जो एक और कॅरियर विकल्प है। वो है इवेंट प्लानर। इस राशि के जातक को भले ही अपने लिए कोई निर्णय लेने में समस्या हो, लेकिन यह दूसरों को गाइड करने में महारत हासिल किये हुए होते हैं। एक इवेंट प्लानर के रूप में यह कला उनके लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं।
इवेंट मैनेजर का मुख्य काम होता है। किसी भी व्यक्ति और कंपनी के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से प्रोग्राम का आयोजन करना। उनके हिसाब से बजट बनाना, उसी अनुसार उस बजट में कार्यक्रम को सफल बनाना।
तुला राशि वालों के लिए यह जॉब इसलिए अच्छी है, क्योंकि इन लोगों के पास कमाल की कम्युनिकेशन स्किल होती है, साथ ही लोगों को इनकरेज करने में महारत हासिल होती हैं।
ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर
तुला राशि वालों जातक एचआर की जॉब भी एक अच्छे कॅरियर के रूप में अपना सकते हैं। क्योकिं इस राशि के जातक के पास लोगों में मध्यस्थता बढ़ाने की कला होती है। यह लोगों के साथ जल्द ही सम्बन्ध भी कायम कर लेते हैं।
एचआर(HR) का मुख्य काम होता है। कंपनी के लिए लोगों की भर्ती करना। व्यक्ति के काम के आधार पर उनका टैलेंट पता करना , कर्मचारियों की समस्याओं से निपटना। कर्मचारियों के हित में निर्णय लेना। कंपनी के रूल्स एंड रेगुलेशन को बताना। कर्मचारी और मैनेजमेंट के बीच सम्पर्क बनाये रखना। कर्मचारियों के कामों के अनुसार उनकी सैलरी को निर्धारित करना।
तुला राशि वाले इन सब कामों को बहुत ही सफल तरीके से करते हैं। इसकी वजह यह है कि ये लोग न्याय में भरोसा रखते हैं। यह लोग अपनी कम्युनिकेशन स्किल की वजह से मैनेजमेंट और कर्मचारी के बीच संतुलन बनाए रखते हैं। इस राशि वालों की शांति और सद्भाव लाने की इच्छा एचआर(HR) के काम में सहायता करती है।
रिक्रूटर
तुला राशि वाले अपने अच्छे इंटर पर्सनल स्किल और कूटनीतिक स्वभाव के कारण एक अच्छे रिक्रूटर भी साबित होते हैं। एक अच्छे रिक्रूटर को नौकरी के अवसरों को तलाश कर उन्हें प्रचारित करना होता है। जॉब फेयर और अन्य माध्यमों से उम्मीदवारों की भर्ती करना और उनके लिए इंटरव्यू की व्यवस्था करना। ये सब इन लोगों के दायित्व होते हैं।
तुला राशि वालों के पास दूसरों की क्षमता का पता लगाने और यह समझने की भी स्किल होती है, की कौन सा व्यक्ति किस पद के लिए सही बैठ रहा है। दूसरों को परखने और प्रभावी ढंग से बातचीत करने की उनकी स्किल के कारण यह जॉब भी तुला राशि वालों के लिए बेहतर कॅरियर विकल्प हो सकता है। यह लोग एक साथ काम करने और दूसरों को सपोर्ट करने की वजह से इस काम में आनंद पाते हैं।
वकील
तुला राशि के स्वभाव के बारें में आपने पढ़ा होगा, की ये लोग न्याय के प्रति कितने जुनूनी होते हैं। न्याय के प्रति इनका यह जूनून इन्हें एक अच्छा वकील भी बना सकता हैं।
यह एक विशेषज्ञ के रूप में भी काम कर सकते हैं। जो की व्यक्तियों, कंपनियों और संगठनों को कानूनी सलाह दे सकता है। इसके साथ ही अदालत और कानूनी लेनदेन में उनका बचाव कर सकता है।
तुला राशि वाले न्याय के लिए लड़ने की खुशी के अलावा, एक वकील के रूप में अपनी विश्लेषणात्मक क्षमताओं का उपयोग करने से भी आनंद की अनुभूति पाते हैं। अपने ग्राहकों के लिए दलील देते समय, इनकी जो प्रभावी भाषा है वो बहुत काम में आती है।
काउंसलर
एक काउंसलर के रूप में तुला राशि वाले जातक बहुत ही कमाल के हो सकते हैं। काउंसलर का काम होता है अपने क्लाइंट के साथ विश्वासपूर्ण और स्पष्ट संबंध स्थापित करना। इस राशि वाले आसानी से यह काम कर लेते हैं।
कॉम्प्लिकेटेड और चैलेंजिंग प्रक्रियाओं के माध्यम से दूसरों का नेतृत्व करने और निर्णय लेने से पहले सभी विकल्पों को तौलने और उनकी सहायता करने में कुशल होते हैं।
काउंसलर के रूप में अपने क्लाइंट के द्वारा दी गई सभी जानकारियों की समीक्षा करना और उस रिकॉर्ड की विश्वसनीयता पता करना शामिल है। तुला राशि वालों को एक काउंसलर के रूप में हर बात ध्यान रखने के बाद अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनना भी जरूरी होता है। यह लोग इस जॉब में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं।
काउंसलर के रूप कार्य करते हुए यह लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का काम ध्यान रखना इनकी खूबी होती है। यह लोग बेहद दयालु होते हैं, जिसकी वजह से लोग बहुत जल्दी ही अपनी जिन्दगी की पूरी किताब इनके सामने खोलकर रख देते हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करने में इनको खुशी मिलती है।
डिटेक्टिव
डिटेक्टिव को भी तुला राशि वाले अपनी जॉब के रूप में चुन सकते हैं। तुला राशि वालों के अंदर एक गहरी समझ होती है की क्या सही है क्या गलत। जो चीज गलत है उस चीज को कानून तक ले जाने और निष्पक्ष बनाने, तथ्यों के आधार पर न्याय दिलाने में ये लोग पीछे नहीं हटते। निष्पक्ष तरीके से न्याय कराने से डरते नहीं हैं।
जो खूबियाँ हमने ऊपर बताई है। यह किसी भी डिटेक्टिव के सबसे ज्यादा काम आती है। किसी भी अपराध को सुलझाने और व्यक्ति को न्याय दिलाने में बहुत मदद करती है।
अपराधों की गुत्थी को सुलझाने, सबूतों को जोड़ना फिर उनकी समीक्षा करना, साक्षात्कार आयोजित करना अपराध और अपराधी के बारे में दस्तावेज एकत्रित करना इन सब में तुला राशि वाले मेहनत कर लेते हैं। न्याय दिलाने का जूनून इनको संतोष प्रदान करता है।
रिटेल एजेंट
एक रिटेल एजेंट का काम होता है दूकान में जिस समान की जरूरत है उसके बारें में पता करना और बेचना। कोई भी उपभोक्ता हमेशा नए माल के बारे में ही नहीं जानना चाहता। बल्कि वो यह भी देखता है की सामने वाला व्यक्ति हमें क्या-क्या दे रहा है। इसकी बाजार में कितनी प्रतिस्पर्धा है। इन सब की भी जरूरत होती है। एक तुला राशि वाले के पास वस्तुओं के बारे में गहरी समझ, उपभोक्ता को क्या चाहिए, उसकी पहचान और व्यापार की समझ होती है। रीटेल एजेंट में भी यहीं सब खूबी होनी चाहिए। इसलिए यह जॉब भी इनके लिए बढ़िया होती है।
इन लोगों को अपने नए और पुराने सप्लायर के साथ लम्बे समय के लिए सम्बन्ध बनाना भी आना चाहिए। अपने एम्प्लॉयर के साथ लाभ देने वाले कांट्रेक्ट पर भी बात करना आना चाहिए। तुला राशि वाले इन सब कामों को बहुत अच्छे से करते हैं। यह लोग बिज़नस को ऐनलाइज़ करना, कितना लाभ होगा इसके बारें में बताना और लोजिस्टिक्स को सम्हालने में एक्सपर्ट होते है।
स्टाइलिस्ट
स्टाइलिस्ट के रूप में जब तुला राशि वाले काम करते हैं। तब उनका कलात्मक पक्ष उभर कर सामने आता है। यह अपनी आँखों से सामने वालों की खूबसूरती को पढ़ते है, फिर उस खूबसूरती को कैसे बढ़ाना है उस पर काम करना शुरू कर देते हैं।
तुला राशि के जातक अपने फैशन और ब्यूटी की दुनिया के सभी पहलुओं के लिए तैयार रहता है। यह जॉब उन्हें अपने जुनून को आगे बढ़ाने का रास्ता देता है। हालांकि, तुला राशि वालों के अंदर यह खूबी होती है की ये लोग समय के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को और निखारते जाते हैं। यह किसी भी पैटर्न पर बखूबी रिसर्च करते हैं, उसके बाद उसे प्रयोग में लाते हैं।
इन लोगों को अपने क्लाइंट की जरूरतों और इच्छाओं का पता होता है। उसी के हिसाब से ये लोग काम करते हैं। ये लोग अपने अनुभव और विशेषज्ञता को बखूबी अपने ग्राहकों के साथ शेयर करते हैं। तुला राशि वाले अगर जॉब के लिए विज्ञापन भी देते है तो बड़े ही क्रेयेटिव और स्टाइलिश तरीके से देते हैं।
आर्ट डीलर
एक आर्ट डीलर के रूप में तुला राशि वालों की दो विशेषता शामिल होती है। पहली कला और संस्कृति के प्रति इनका प्रेम। दूसरा एक अच्छी व्यापारिक समझ। यह दोनों चीजे मिलकर जब काम करती है, तो यह जॉब भी इनके लिए बढ़िया हो जाती है।
तुला राशि वालों के पास प्राकृतिक रूप से कला की समझ और अपनी संस्कृति की नब्ज समझ होती है। यह लोग किसी के काम को दूर से ही पहचान लेते हैं। यह लोग अपने कस्टमर्स के साथ सम्बन्ध विकसित करने में भी माहिर होते हैं। यह सब चीजें तुला राशि वालों को अच्छा आर्ट डीलर बनाती है।
तुला राशि वालों के लिए जॉब एकदम सही है, क्योंकि यह उन्हें आर्ट को खरीदने और बेचने की प्रक्रिया के दौरान लोगों की सहायता और मार्गदर्शन करते हैं। इस जॉब में रचनात्मक प्रवृत्ति और सुंदरता को व्यक्त करने की इस राशि वालों को अनुमति होती है।
आपके जीवन में ग्रहों की स्थिति और आपकी राशि कॅरियर पर कैसा प्रभाव डालते हैं। इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रीमियम जन्मपत्री प्राप्त करें।