कैसे होते हैं मीन राशि अपने संबंधों में

मीन राशि वाले जातक बहुत खूबसूरत प्राणी होते हैं उनमें भावनात्मक क्षमता बहुत अधिक होती है। वे दूसरे लोगों को और उनकी जरूरतों को सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं। वैसे मीन राशि के जातक मानसिक रूप से काफी मजबूत और साहसी होते हैं। वे नियंत्रण में रहना पसंद करते हैं। किसी नए बदलाव के लिए वे हमेशा तैयार रहते हैं, नए परिवर्तन का स्वागत करते हैं। अन्य राशियों के साथ उनके संबंध ज्यादातर प्यार और सम्मान पर आधारित होते हैं। यद्यपि उनके लिए उनका स्वाभिमान ही उनका सबसे बड़ा धन है। वे किसी को भी इस बात की अनुमति देते हैं कि कोई उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाए।

राशि चक्र की अंतिम राशि के लोग आमतौर पर एक अच्छे और नैतिकता से भरे हुए दोस्त होते हैं। वे हमेशा सही होते हैं। उन्हें जब अपनी इच्छा या चाह के विपरीत को भी काम करने के लिए विवश किया जाता है, तो वे ऐसी पस्थितियों से नफरत करने लगते हैं। मीन राशि के लोग अपने प्रियजनों के प्रति कोमल और संवेदनशील होते हैं, जबकि दुनिया के लिए वे सबसे सख्त प्राणी होते हैं। उनकी भावनात्मक बुद्धि तुलना से परे होती है। वे दिमाग पढऩे में अविश्वसनीय हैं। वे अपनी इस खासियत का उपयोग दूसरों की मदद के लिए करते हैं।

विभिन्न रिश्तों और विभिन्न भूमिकाओं को निभाने में मीन राशि वाले बहुत ही सजग और जीवंत प्राणी होते हैं। उनके लिए भी रिश्ते अद्वितीय होते हैं। सब के अनुकूल होकर रहना पसंद करते हैं। वे समाज में आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। जीवन के प्रति उनका चुलबुला और सकारात्मक रवैया कई लोगों को आकर्षित करता है और उन्हें लंबे समय तक इस आकर्षण के टिके रहने के लिए प्रेरित करता है।

अन्य राशियों के साथ मीन संबंध अनुकूलता का गणित इस प्रकार है:
मेष और मीन संबंध- 55%
मीन और वृषभ का रिश्ता- 75%
मीन और मिथुन संबंध- 55%
मीन और कर्क संबंध- 80%
मीन और सिंह संबंध- 60%
मीन और कन्या संबंध- 65%
तुला और मीन संबंध- 65%
मीन और वृश्चिक का रिश्ता- 80%
मीन और धनु का रिश्ता- 50%
मीन और मकर संबंध- 80%
कुंभ और मीन संबंध- 55%
मीन और मीन संबंध- 75%

जानना चाहते हैं कि आपके लिए किस तरह का व्यक्तित्व सबसे अच्छा रहेगा?
हमारे ज्योतिषियों से बात करें मात्र रु. 1 मिनट में


प्रेमी के रूप में मीन राशि के व्यक्तित्व

मीन राशि वाले बहुत ही रोमांटिक प्राणी होते हैं। वे प्यार करते हैं और वे अपने पार्टनर व सहयोगी से भी उसी तरह के जुनून और गर्मजोशी की उम्मीद करते हैं। वे हमारी दुनिया में आशावादी और रोमांटिक होते हैं। उन्हें किताबें पसंद आती हैं, इसके साथ ही वह अपने भविष्य के साथी के सपने दिन के समय भी देखना पसंद करते हैं।

उनकी भावनात्मक बुद्धिमत्ता उन्हें सबसे अलग और महान प्रेमी बनाती है। ये ऐसे लोग होते हैं जिनके लिए इस समय दूसरे की ज़रूरतों को समझना कोई बड़ी बात नहीं है, वे मौजूदा समय में लोगों की जरूरतों का ध्यान रखना पसंद करते हैं।
वे दूसरों के लिए जो कुछ भी करते हैं, उसके बदले उम्मीद करते हैं कि उनका कार्य की सराहना की जाए। जब कभी उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों, उनकी कोशिशों की कमतर आंका जाता है तो वे परेशान होते नजर आते हैं। वे इसे अच्छी तरह से संभाल नहीं पाते हैं।

एक प्रेमी के रूप में मीन राशि वाले जातक अपने साथी का पालन पोषण करने वाले, उनका खयाल रखने वाले होते हैैं। वे अपने साथी के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, जब कभी भी इनके साथी को इनकी जरूरत महसूस होती है, वे मौजूद रहते हैं। फिर चाहे भावनात्मक सहयोग की बात हो या मानसिक तौर पर साथ होने की, ये अपने साथी को कभी भी अकेला नहीं छोड़ते हैं।


सहकर्मियों के साथ कैसा होता है इनका व्यक्तित्व

सहकर्मियों के लिए मीन राशि के जातक वास्तव में सही प्रेरक सिद्ध होते हैं। ये उनके लिए प्रेरणादायक सिद्ध होते हैं। वे जानते हैं कि आपको क्या चाहिए, ऐसा क्या है जिससे आप अच्छा महसूस करते हैं, ये आपको वही अनुभव देते हैं। वहीं दूसरी तरफ एक कार्मिक के तौर पर वे अलग नजर आएंगे। वे अपनी कंपनी के लिए खाली समय में ज्यादा काम करने के लिए तैयार रहेंगे। अपने समय का बलिदान कर देंगे। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो यह समय आपके लिए सबसे कठिन समय है। आप भावनात्मक व्यक्तित्व के कारण ज्यादातर बातों को अपने दिल से लगा बैठेंगे।


मीन राशि के व्यक्ति मित्र के रूप में

मीन राशि के लोग एक देखभाल करने वाले और स्नेही दोस्त के गुणों के साथ पैदा होते हैं। वे बतौर दोस्त सबसे अच्छी और सबसे अनुकूलनीय राशियों में से एक माने जाते हैं। वे अपनी दोस्ती के लिए हमेशा आगे बढ़कर समर्थन करते हैं, मानो तो जैसे वे दोस्तों के लिए रीढ़ की हड्डी के समान होते हैं। उनके पास हमेशा अपने दोस्त होते हैं, और जब भी उन्हें जरूरत होती है, वे अपने दोस्तों के लिए वहां रहना पसंद करते हैं।

ये ऐसे दोस्त होते हैं जो आधी रात को भी हमेशा आपके लिए तैयार रहते हैं। अगर उनका दोस्त परेशानी में होता है तो वे हमेशा मदद का हाथ बढ़ाने के लिए तैयार ही रहते हैं। मीन राशि के लोग बहुत दयालु दोस्त होते हैं, और वे हमेशा अपने दोस्तों से उतनी ही गर्मजोशी और प्यार की उम्मीद करते हैं। वे दोस्तों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करते हैं और जीवन भर दोस्ती निभाने का वादा करते हैं।

मीन राशि के जातकों के लिए यह समझना जरूरी होता है कि वे अपने दोस्तों उनका स्पेस दें, हमेशा उनके पीछे ही न पड़े रहें। सभी के लिए यह महत्वपूर्ण होता है कि उनके मित्र उनके निजी जीवन या व्यक्तिगत स्थान के लिए परेशानी का सबब न बन जाएं। सभी अपना जीवन जीने के लिए पर्याप्त स्थान प्रदान करें।

अपने आप को और जानें, और ज्योतिष के माध्यम से बेहतर तरीके से आगे बढ़ें। आप जानना चाहते हैं कैसे? बिना किसी परेशानी के अभी अपनी निशुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें!


नेतृत्व कर्ता के रूप में मीन राशि के जातक

नेतृत्वकर्ता के रूप में मीन राशि के व्यक्ति निष्पक्ष होते हैं और हमेशा सभी को बढ़ाने वाले होते हैं। वे लोगों को आगे बढऩे के लिए समान अवसर उपलब्ध करवाने में विश्वास करते हैं। मीन राशि के नेताओं के साथ रहकर आपको कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जो जीवन में आपको आगे बढ़ाने में मददगार साबिक करेंगे। बस आपको उनके प्रति समर्पित, ईमानदार और वफादार होना होगा।

मीन राशि के नेता अपने कर्मचारियों के लिए हमेशा खुश रखने वाले नेता होते हैं। वे हमेशा ऐसे तरीकों की तलाश में रहते हैं जो उनका मनोबल बढ़ा सकें। वे बहुत मिलनसार और अनुकूल होते हैं। इसलिए वे किसी के साथ काम करने में बहुत सहज हो जाते हैं। अगर आप किसी कार्यालय में नए नए काम करने लगे हैं और आपके बॉस मीन राशि के जातक हैं तो यकीन मानिए पूरे ऑफिस में आपकी सबसे पहले दोस्ती आपके बॉस से होगी।

मीन राशि के बॉस के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि उनके पास क्या है, कितना महत्वपूर्ण साथी है। ऐसे उनको चाहिए कि दी गई स्वतंत्रता का बेजा फायदा नहीं उठाना चाहिए। मीन राशि के मालिक जितने उदार होते हैं, वहीं एक अगर उनका विश्वास तोड़ा जाता है तो उसे पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। आप मीन राशि के नेता के लिए विश्वास के महत्व को समझें और कोशिश करें और उन्हें आप पर किसी भी तरह के अविश्वास का कोई कारण न दें। इसका सीधा सा कारण है कि एक बार अगर उनकी गुड बुक्स में से आपका नाम विश्वसनीय लोगों की सूची में से हट जाता है तो फिर वह विश्वास लौटना बहुत ही अधिक मुश्किल होता है। यह असंभव का संभव होने जैसा होता है।


माता-पिता के रूप में मीन व्यक्तित्व

मीन राशि के माता-पिता एक सुंदर आत्मा के स्वामी होते हैं। उनके लिए अपने बच्चों के साथ सख्ती से पेश आना जैसे असंभव होता है। वे अपने बच्चों को प्यार, स्नेह और बिना शर्त देखभाल से पालते हैं। वेे अपने बच्चों को साथी और दोस्त के रूप में मानते हैं और उन्हें और अधिक बढऩे की आजादी देते हैं। वे हमेशा अपने बच्चों का समर्थन करते हैं और दुनिया के खिलाफ अपने बच्चों के लिए लडऩे के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

मीन राशि के माता-पिता को अपने बच्चों को ना कहना या किसी भी चीज के लिए इनकार करना मुश्किल लगता है। वे बहुत स्मार्ट प्राणी होते हैं और अपने बच्चों को उनकी गलतियों को सही करने का सिखाते हैं और वो भी बेहद रचनात्मक तरीके से। वे अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं, इसके साथ ही वह अपने बच्चों को नैतिक पाठ पढ़ाना भी उतना ही महत्वपूर्ण मानते हैं। वे बच्चों को जो भी कहते हैं, जो भी सिखाते हैं वो एक सही तरीके से बताना पसंद करते हैं। मीन राशि के माता-पिता बहुत संवेदनशील होते हैं और भावनात्मक रूप से बुद्धिमान होते हैं। वे स्पष्ट तौर पर बात करना पसंद करते हैं। वे बच्चों के साथ दोस्ताना संबंध बनाते हैं और उसी संबंध के आधार पर बच्चों को नई सीख देते हैं।

हमारा सुझाव है कि मीन राशि के माता-पिता अपने बच्चों के प्रति कम सुरक्षात्मक हों तो ज्यादा बेहतर होगा। जितना आप अपने बच्चों से प्यार करते हैं, उतना ही महत्वपूर्ण है कि उन्हें गलतियां करने दें और उनसे सीखें। आप हमेशा दुनिया में बच्चों के साथ नहीं रह सकते, बच्चों को इस संसार में सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते हैं, जिस तरह आपने संसार में लड़ाई लड़ी है, उसी तरह आप बच्चों को भी सीखने दें, लडऩे दें। आपके बच्चों को बस आपके इस तरह के समर्थन की जरूरत होती है।

सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषीय ऐप का अनुभव करना चाहते हैं? MyPandit ऐप अभी इंस्टॉल करें!

मीन राशि के व्यक्ति सुंदर प्राणी होते हैं और किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। इन्हें सामाजिक तितलियों की संज्ञा दी जा सकती है और जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण सकारात्मक दृष्टिकोण ही रहता है। वे कई लोगों के लिए प्रेरणा होते हैं।

वे किसी के लिए दोस्त और किसा को लिए माता-पिता और किसी के लिए प्रेरणा होते हैं, लेकिन एक चीज सभी के साथ स्थिर रहती है और वह है सभी के लिए एक निरंतर समर्थन प्रणाली। ये जातक सभी का समान रूप से समर्थन करते रहते हैं। वे जीवन के लिए सकारात्मकता के उत्साह के साथ शक्तिशाली और मजबूत नेतृत्व वाले व्यक्तित्व होते हैं और हमेशा समर्पण और जुनून के साथ चीजों का निर्माण करते हैं। यदि आपका कोई प्रिय है जो मीन राशि का है, तो उनकी अच्छी देखभाल करें, वे आपके लिए बहुत खास हैं और उनके साथ वैसा ही व्यवहार करने की आवश्यकता है।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation