मीन राशि वाले लोग का रोमांस होता है दीर्घकालीन
मीन राशि के जातक लोगों के प्रति सहानुभूति रखने वाले, जुनूनी और भावुक व्यक्ति होते हैं। वे सहज, संवेदनशील व्यक्ति होते हैं।
उन्हें रोमांस करना पसंद होता है। ये इंसानियत में यकीन रखते हैं। ये अपने से जुड़े लोगों को खुशी महसूस करवाने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करते, हमेशा प्रयासरत रहते हैं। उन्हें खुश रखना इनकी प्राथमिकता होती है।
मीन राशि का रोमांस : सारांश
ज्योतिष का मीन के रोमांस पर असर
मीन राशि का रोमांटिक व्यवहार
मीन महिला का रोमांटिक स्वभाव
मीन राशि की महिलाएं एक परी की तरह होती है, घने अंधेरे जंगल में एक जगमगाती हुई रोशनी की तरह। बिल्कुल करामाती। ये दया की भावना से भरी होती हैं। इस राशि का तत्व पानी होता है, ये स्वभाव से पानी की तरह बहने वाली होती हैं। मीन राशि के महिला अपने रिश्ते में पूरी तरह समर्पित होती हैं। ये अपना सौ प्रतिशत प्रयास करती हैं और रिश्ते के लिए कुछ भी कर गुजरने या सब कुछ त्यागने के लिए तैयार रहती हैं।
इन्हें भावनाओं का सागर भी कहा जा सकता है। ये अपने साथ बड़ी संख्या में भावनाएं लेकर चलती हैं। वे संवेदनशील, समर्पित और आध्यात्मिक भी होती हैं। उनके रोमांस में आध्यात्मिकता और दर्शन की झलक भी देखने को मिलेगी। उनके लिए हर बात का अपना अर्थ होता है।
मीन राशि की महिलाएं सामान्यतया अपने साथी पर मंत्रमुग्ध रहती हैं। एक बार जब वे किसी के प्यार में पड़ जाती हैं तो उनका पूरा ध्यान उन पर ही होता है। उन्हें बिल्कुल अपने जैसा पार्टनर चाहिए होता है। वे हमेशा अपना समय अपने हमसफर के साथ बिताना चाहती हैं। वे साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने, आराम करने जैसे कामों को प्राथमिकता देती हैं, यह उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव होता है।
ये मीन राशि के जातकों की सामान्य विशेषताएं होती हैं। यदि आप किसी से व्यक्तिगत रूप से समझना चाहते हैं, तो आपको उनके लग्न और चंद्र राशि को जानना होगा।
अपने व्यक्तित्व के बारे में अधिक जानें, निशुल्क जन्मपत्री विश्लेषण
मीन पुरुष का रोमांटिक स्वभाव
जब मीन राशि के पुरुषों के लिए रोमांस की बात आती है, तो यह गुण उनमें खूब झलकता है। वे निस्वार्थ प्यार में विश्वास करते हैं, वे प्रेम के लिए सर्वस्व त्यागने वालों में से होते हैं। उनकी इस भावना को लोग एक कमजोरी के रूप में देखते हैं। हालांकि मीन राशि के जातक जानते हैं कि प्रेम में खुद को किस तरह समर्पित करना है, किसी को कितना महत्व देना है। अगर जरूरत पड़े तो कैसे खुद के लिए खड़ा रहना है।
इस राशि के पुरुष सपने देखना पसंद करते हैं। रोमांटिक होते हैं। ये बेहद आदर्शवादी होते हैं, एक साथी के साथ अपने रिश्ते को पूर्णता प्रदान करने में यकीन करते हैं। वे अपने संबंध को नित नई पूर्णता देने के लिए प्रयासरत रहते हैं। यदि मीन राशि का जातक आपसे प्यार करता है तो यकीन मानिए उनका प्यार, लाड आपको बिगाड़ भी सकता है, वे आपको खुश करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
ये व्यक्ति बहुत कल्पनाशील भी होते हैं। मीन राशि के पुरुष जिन महिलाओं से प्यार करते हैं, उनके लिए वे महिलाएं आदर्श महिलाएं होती हैं। वे अपने संबंध को बहुत सहज और आकर्षक बना लेते हैं। इसका पूरा श्रेय ये अपनी हमसफर को ही देते हैं। कई बार वे ऐसी काल्पनिक दुनिया में खोए रहते हैं, जहां उन्हें केवल अपना पार्टनर ही सही लगता है, बाकी कोई नहीं।
मीन राशि वालों का रोमांटिक मेल
मीन राशि का रोमांस: सकारात्मक व नकारात्मक बातें
सकारात्मक
मीन राशि के रोमांस में इतनी अच्छी बातें हैं कि एक पूरी किताब लिखी जा सकती है। वे निस्वार्थ, करुणामय, सौम्य और ममतामयी होते हैं। वे क्षमाशील, परिपक्व और मृदुभाषी होते हैं। अगर वे आपसे प्यार करते हैं तो बस आप ही उनकी दुनिया बन जाते हैं।
नकारात्मक
मीन राशि और रोमांस से जुड़ी कई बातें आपको निराश कर सकती हैं। वे संवेदनशील होते हैं, ऐेसे में अगर कुछ बातें उनके मन के मुताबिक नहीं होती हैं तो वे निराश हो जाते हैं। वे नशे की लत का शिकार हो जाते हैं, दिन में भी सपने देखने लगते हैं। बेहतर होगा कि नकारात्मकता को अपने आसपास न आने दें।
नकारात्मकता को अपने आसपास न आने दें। अपने निशुल्क जन्मपत्री विश्लेषण के साथ पता करें कि अपने ग्रहों और उनकी चाल का सर्वोत्तम उपयोग कैसे करें।