धनु की विशेषताएं (Dhanu rashi traits)

किसी मंझे हुए तीरंदाज की तरह धनु अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर रहते हैं। इनमें ज्ञान प्राप्त करने की अगाध इच्छा होती है और ये हमेशा ज्ञान प्राप्त करने के लिए तत्पर रहते हैं। घूमने के लिए हमेशा लालायित धनु को जो चीजें सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं, वह हैं बुद्धिमता, भौगोलिक विशेषताएं, आध्यात्मिक बातें। धनु, अग्नि राशि तत्व से संबंधित है(सिंह और मेष की तरह)। अपनी जिंदगी को पूर्ण रूप से जीने में विश्वास रखने वाले धनु, लोगों के लिए हमेशा की प्रेरणा रूप रहते हैं। धनु के लिए जीवन का मतलब ही रोमांच है। बृहस्पति इनका स्वामी ग्रह है, जिस कारण से इनमें आध्यात्म और विकास के प्रति बहुत झुकाव देखा गया है। ये कमाल के कहानीकार होते हैं, जो अपनी बुनी कहानियों से पूरे माहौल को बदलने की क्षमता रखते हैं। इनके अंदर सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत कमाल का होता है।

धनु की विशेषताएं : तीरंदाज (लक्ष्य पर निगाह)

धनु अपने घूमने वाले शौक की वजह से रोमांच काफी पसंद करते हैं, और स्थिर बैठ जाने पर बेचैन हो जाते हैं। साथ ही ये प्रगतिशील और सकारात्मक होते हैं। इनके सामने कभी भी बड़ा या बॉस बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, वर्ना ये बता देते हैं कि असली बॉस कौन है। और बॉस होने की कोशिश आपको इनसे हमेशा के लिए दूर कर सकती है। धनु बहुत ही अच्छे हास्य वक्ता होते हैं, और लोगों को अपनी बातों से आकर्षित करना जानते हैं। इनके लिए जीवन एक रोमांचकारी सफर से कम नहीं होता है। पर एक बहुत ही अच्छे दोस्त साबित होते हैं। इनके साथ समय बिताने में आपको कभी बोरियत का अहसास नहीं होता है। धनु कभी भी बंधकर रहना पसंद नहीं करते हैं। शांति से रहना इनके अंदर की बेचैनी को बढ़ा देता है। धनु बहुत ही लचीले और दोस्ताना स्वभाव के होते हैं, इसलिए इनसे किसी भी मुद्दे पर बात करने में कभी कोई परेशानी नहीं होती। हमेशा एक्टिव धनु को ऐसे लोग पसंद आते हैं, जो उनकी तरह रोमांच के लिए तैयार रहते हों।

धनु की चरित्र विशेषताएं

ईमानदारी बहुत दुर्लभ विशेषता है, पर धनु के लिए नहीं। धनु बहुत ही ईमानदार और निष्ठावान होते हैं। रोमांच के खोजी धनु को एक जगह बिठा पाना बहुत ही मुश्किल होता है। इस से भी ज्यादा मुश्किल है धनु को पकड़ पाना। अगर आपका कोई मित्र धनु है, तो निस्संदेह उसका समय मिल पाना आपके लिए एक चुनौती हो सकती है। इन्हे काम को तेजी के करने में महारत हासिल होती है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि ये गुणवत्ता के मामले में कोई समझौता करते हैं। ये विश्वास और भरोसे के मिसाल हैं, साथ ही ये कभी हार नहीं मानते हैं। अगर आपको फिलॉसोफी और सकारात्मकता के बारे में ज्ञान चाहिए, तो आपके लिए ‘धनु’ सबसे अच्छा विकल्प है। धनु अच्छे खिलाड़ी हो सकते हैं। इस राशि का चिन्ह तीरंदाजी करता हुआ अश्वमानव है। इनके अंदर ही बुद्धिमता पृथ्वी को स्वर्ग से जोड़ने की क्षमता रखती है।

सकारात्मक विशेषताएं

रोमांच से भरे

अगर आप रोमांच की तलाश में हैं तो धनु से बेहतर साथी आपको नहीं मिल सकता। ये ट्रैवल के लिए इतने उत्साही होते हैं कि कोई जगह ऐसी नहीं होती जहां ये नहीं गए हो। अगर इनके पास पंख होते तो ये जरूर एस्ट्रोनॉट होते। बंजी जंपिंग, पैरासेलिंग, रिवर राफ्टिंग धनु के लिए ही बनाया गया है। अगर ये घने जंगल में भी खो जाएं तो वहां भी एडवेंचर के लिए कुछ न कुछ ढूंढ ही लेंगे। इनके लिए खेल जितना जोखिम से भरा होगा, मजा उतना ज्यादा होगा। इनके लिए जिंदगी का दूसरा नाम रोमांच है। इनका मानना है कि कई बार हम दूसरों का महत्व देखने में खुद का महत्व भूल जाते हैं। जिंदगी का मतलब रोमांच और मजा है – ऐसा एक धनु का ही मानना है।

आशावादी

‘डूबते को तिनके का सहारा’ कहावत किसी धनु ने ही लिखी होगी। किसी अंधेरी सुरंग में भी ये रोशनी की किरण देख लेते हैं। बुझती हुई लौ के साथ के साथ भी ये अपने अंदर की आशा को खत्म नहीं होने देते हैं। कठिन माहौल में भी ये लोगों के अंदर उम्मीद बनाए रखते हैं।

दार्शनिक (मुझे सब पता है)

सभी राशियों के बीच ये बाबा वेंगा से कम नहीं होते। धनु बहुत ही ज्यादा बुद्धिशाली होते हैं और हमेशा ज्ञान अर्जित करने को तैयार रहते हैं। दुनिया में मौजूद अधिकतर ज्योतिष धनु राशि के होते हैं, ये कहना गलत नहीं होगा। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कितने दार्शनिक है। अगर आपको किसी भी विषय के बारे में ज्ञान चाहिए तो धनु से बेहतर कोई नहीं हो सकता है। इनके पास इतना ज्ञान और दर्शनशास्त्र होता है कि बरसों भी कम पड़ सकते हैं।

स्वतंत्र (अमित)

धनु स्वाबलंबी होते हैं और सम्पूर्ण रूप से स्वतंत्र सोच रखते हैं। ये जो कहते हैं करते हैं, उसी बात में पूरी तरह विश्वास करते हैं। रोमांचकारी होने के साथ साथ ये अपने सपनों से कभी भी समझौता नहीं करते हैं। ये अपने हर काम के लिए प्रायोरिटी बना कर रखते हैं। अपनी इच्छाशक्ति से ये पहाड़ को भी हिलाने का हौसला रखते हैं। इनकी बुद्धिमता और स्वतंत्र जीवन शैली में ये किसी विघ्न नहीं चाहते हैं।

प्रतिभाशाली

धनु प्रतिभा के धनी होते हैं। घूमना, लिखना, खेल-कूद, जैसे इतने कौशल इनमें होते हैं कि अगर लिस्ट बनाने बैठे, तो बरसों चले जाएं। धनु का सेंस ऑफ ह्यूमर इतना अच्छा होता है कि वे किसी भी बोरियत वाले उत्सव में भी जान फूंक दें। इनमें प्राकृतिक रूप से ह्यूमर होता है, लोगों को इनका हास्य और कॉमेडी बहुत पसंद आती है। ये आश्चर्य की बात नहीं अगर ये किसी मैगजीन या अखबार की पृष्ठ पेज की शोभा बढ़ाते हुए दिख जाएं। आप इनके घर में इनाम और ट्रॉफियों की दुकान सी दिख जाएगी, जो धनु ने अपनी प्रतिभा के लिए जीते हो।

ईमानदारी

धनु स्वभाव से ईमानदार होते हैं। उन्हें कठिन से कठिन माहौल में भी झूठ बोलने की जरुरत नहीं होती है। कहावत है कि एक लाई डिटेक्टर मशीन भी इन्हें झूठा नहीं साबित कर सकती है, क्योंकि ये हमेशा सच बोलते हैं। लोगों के बीच इनका अच्छा प्रभाव होता है कि ये दिल से सराहे जाते हैं। कई बार इन्हें अच्छे स्वभाव के वजह से इन्हे तकलीफ भी सहनी पड़ सकती है। इनके सीधेपन के कारण, अन्य लोग इनका फायदा उठाने से भी नहीं चूकते हैं।

नकारात्मक विशेषताएं (छुपा सच)

धनु एक कमाल के मनुष्य होते हैं, लेकिन इनका रोमांचकारी स्वभाव इनके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। इनमें धैर्य की बहुत कमी होती है। धनु कई बार ये मान कर चलते हैं कि सब कुछ उनके मन के मुताबिक होगा, जिस कारण से उन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये दूसरों की छोटी बातों पर इतना ध्यान देते हैं कि दूसरे लोगों को हीन-भावना का शिकार होना पड़ता है। धनु को अगर किसी काम को पूरा करना है तो वो भावनाओं की उपेक्षा करते हुए आगे बढ़ते हैं। चाहे इस से किसी को कोई तकलीफ ही क्यों ना हो।

क्रूर (बेरहम)

अगर धनु अपने बुरे पहलू को सामने लाएं तो उनसे बचने का कोई रास्ता नहीं होगा। ये बहुत ही ज्यादा बेरहम हो सकते हैं। किसी काम की पूर्ति के लिए इन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि किसी का नुकसान होगा या कोई तबाही मचेगी। इन्हें बस अपने स्वार्थ की पूर्ति से मतलब होता है। अपने रोमांचकारी स्वभाव के कारण ये नई चीज की खोज में अपराध की ओर भी मुड़ सकते हैं। ये दर्द के साथ सीखने में यकीन रखते हैं, टूट जाने में नहीं।

आत्मकेंद्रित (आकर्षण का केंद्र)

धनु हमेशा लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। इस कोशिश में कई बार ये दूसरे लोगों को परेशान भी कर सकते हैं। धनु इतने आत्मकेंद्रित होते हैं, अगर इन्हें मनचाहा ध्यान नहीं मिलता तो ये खुद को नुकसान पहुंचाने से भी बाज नहीं आते हैं।

घमंड से चूर (अपने मुंह मिया मिट्ठू)

धनु अपने ज्ञान का प्रदर्शन करना पसंद करते हैं। जिसके कारण वे कई बार लोगों की नजर में मिथ्याभिमानी साबित होते हैं। इनके खुद के बारे में बढ़ा-चढ़ा कर चर्चा करने और ढींग हांकने की आदत लोगों को कम ही पसंद आती है। कई बार धनु बोलने के पहले नहीं सोचते कि किसी और पर इनकी बातों का क्या प्रभाव होगा। इनकी तलवार सी तेज जुबान, किसी को भी घायल करने की ताकत रखती है। इनके द्वारा अर्जित ज्ञान अपना महत्व खो देता है, जब धनु उसका इस्तेमाल दूसरों को नीचा दिखाने के लिए करते हैं। इनका घमंड इनके रिश्तों को भी खराब कर सकता है।

लापरवाह (ध्यान की कमी)

खुद में रहने वाले धनु कई बार मस्तमौला और लापरवाही के बीच का फर्क भूल जाते हैं। वे बातों को अपने अनुसार लेते हैं और मान लेते हैं कि चीजें उनकी मर्जी के हिसाब से ही होंगी। इस चक्कर में वे जोखिम उठाने के पहले उसका आकलन ठीक से नहीं कर पाते हैं। जिसका परिणाम बहुत बुरा होता है। धनु को चाहिए की किसी भी प्रकार के जोखिम को उठाने के पहले उसके हर पहलू को जांच लें। साथ ही अच्छे से उसके परिणाम का आकलन कर लें। जिससे आगे चल कर परेशानी न उठानी पड़ें।

धैर्य की कमी

धनु लम्बे समय के लिए किसी चीज का इंतजार नहीं कर पाते हैं। अश्वमानव होने के साथ ये घोड़े की तरह भागने को तैयार रहते हैं। अपने रोमांचकारी स्वभाव की वजह से ये रोमांच की तलाश में रहते हैं। इसलिए इन्हें रोक पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। धनु का ये व्यवहार, कई बार कुंठा में बदल जाता है, जिसके कारण वे बड़ी गलतियां कर जाते हैं। जिसका दर्द उन्हें लम्बे समय तक तकलीफ देता है। धनु का मानना है कि दुनिया में कुछ अच्छा या बुरा नहीं होता है। बल्कि ताकत ही सब कुछ होती है। अगर आप ताकतवर हैं, इसे पा सकते हैं, और कमजोर है तो ये आपके लिए नहीं है।

जल्दबाज

धनु में कुछ करने से पहले सोचने की काबलियत नहीं होती है। इस वजह से जल्दबाज और लापरवाह कहलाते हैं। इनके इस व्यवहार की वजह से कई बार ऐसी क्षति होती है जिसे लम्बे समय तक भी सुधारा नहीं जा सकता है।

धनु के रिश्ते (संतुलन)

धनु राशि चिह्न तीरंदाज अश्वमानव होता है। घोड़े की तरह बुद्धिमता और पशु प्रवृति से भरे धनु का रिश्ता चुनौतियों से भरा रहता है। उन्हें अपने जैसे रोमांचकारी लोगों के साथ जुड़ाव महसूस होता है। ये ऐसे ही पार्टनर की तलाश में रहते हैं। धनु को पढ़ने में बहुत ज्यादा दिलचस्पी होती है। और पढ़ने वाले लोगों के साथ अच्छा महसूस करते हैं। इनके रोमांचकारी स्वभाव के कारण ये अपने पार्टनर में भी वही जोश ढूंढते हैं। अगर आप धनु के साथ रिश्ते में हैं तो अपने जोश का खास ख्याल रखें, कभी आपकी एनर्जी उनके लिए कम न पड़ जाएं। धनु की अनुकूलता सिंह, मेष और धनु के साथ अच्छी रहती है। कन्या और मीन के साथ इनकी अनुकूलता कम होती है।

धनु का पारिवारिक जीवन

धनु अपने मिलनसार स्वभाव के कारण अपने जीवन काल में काफी लोगों से मिलते हैं। इनके साथ ये अच्छा रिश्ता भी बनाते हैं। मौज मस्ती के शौकीन धनु का दोस्तों का एक बड़ा समूह होता है। इसका ये मतलब नहीं होता है कि ये अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारी को निभाने में चूक करते हैं। उनके लिए दोस्तों की तरह ही परिवार भी जरुरी होता है। घर पर पहुंचते ही वे अपने परिवार और पारिवारिक जिम्मेदारियों में लीन हो जाते हैं। ये अपने परिवार को वेकेशन पर ले जा कर या फिर डिनर पर ले जा कर अपना प्यार प्रदर्शित करते हैं। अगर आपको घूमना पसंद है तो आप एक धनु के साथ दोस्ती जरूर करें।

धनु का काम और पैसा

धनु काफी अच्छे सेल्सपर्सन हो सकते हैं, क्योंकि इन्हें घूमना बहुत पसंद होता है। मार्केटिंग का काम भी इनके लिए काफी सही रहता है। धनु अपने रोमांचकारी स्वभाव के कारण ऐसा काम पसंद करते हैं, जो चुनौतियों से भरा हो। एक लीग पर एक काम नहीं कर सकते हैं। ये बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। काम का बौद्धिक स्तर जितना ऊंचा होगा, इन्हें काम करने में उतना ज्यादा मजा आता है। धनु पैसे बहुत खर्च करते हैं। यह जरूर होना चाहिए कि वे खर्च करने से पहले अपने बजट का आकलन करें।

सारांश

धनु राशि के लोगों को दुनिया घूमने और नई बातें जानने का बहुत शौक होता है। धनु को आप किसी कंपनी के रिसर्च विंग में भी देख सकते हैं। अग्नि तत्व की विशेषता धनु में भी पाई जाती है। ये स्वभाव से जोशीले, रोमांचकारी होते हैं और प्रतिद्वंदिता पसंद करते हैं। अगर आप किसी धनु के साथ रिश्ते में हैं, तो ये आपके लिए भगवान के आशीर्वाद की तरह है कि आप कभी बोर नहीं होंगे। धनु एक आदर्श दोस्त और मित्र होते हैं।