जानिए वृश्चिक पुरुषों की विशेषताओं के बारे में


वृश्चिक पुरुष एक नजर में (A Trailer of Scorpio Man)

वृश्चिक राशि वाले राशि के पुरुषों के व्यक्तित्व के बारे में जब हम बात करते हैं, तो हम पाते हैं कि उनके बाहरी आवरण के अंदर हमेशा एक भावना छिपी होती है। भले ही बाहर से वे कितने भी ठंडे क्यों न प्रतीत हों, लेकिन उनके अंदर भावनाएं उफान मारती रहती हैं। इनके लिए कोई भी विषय इतना भी कठिन नहीं होता कि वे इस विषय को समझ नहीं सकें। इनके पास वास्तव में अत्यधिक बुद्धिमता मौजूद होती है। ये बड़े ही भावनात्मक होते हैं। इनकी मनोवैज्ञानिक समझ भी बहुत ही गहरी होती है। वृश्चिक राशि वालों के पास एक लंबा अनुभव छिपा होता है। ये जो भी करते हैं, उसे ये बहुत ही तेजी से करते हैं और बड़े ही प्रभावी तरीके से करते हैं। ये हमेशा एक कदम आगे रहते हैं। किसी भी चीज को लेकर ये पशोपेश की स्थिति में कभी भी नहीं रहते। जब एक चुंबन या आलिंगन की बात आती है, तो वे आलिंगन करते हैं। आप वास्तव में उन्हें केवल डेट न करें, क्योंकि वे इससे कहीं ज्यादा कुछ होते हैं। रोमांच से जुड़ी यादें उनके अंदर हमेशा ताजा रहती हैं। इस तरह से वृश्चिक पुरुषों के अंदर बहुत सी विशेषताएं मौजूद होती हैं।


वृश्चिक राशि वाले पुरुषों की अनुकूलता (Scorpio Man Compatibility)

वृश्चिक जल चिह्न होता है। इस राशि पर प्लूटो ग्रह का नियंत्रण होता है। वृश्चिक राशि वालों की आंखें बड़ी ही तीव्र और एकदम योद्धाओं की तरह होती हैं। इनकी निगाहों को देख कर कोई भी परेशान हो सकता है, क्योंकि इनसे इतनी बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकलती है कि इसे सहन कर पाना कठिन हो जाता है। इनके पास आमतौर पर बड़ी ही तेज और अत्यंत विशिष्ट विशेषताएं मौजूद होती हैं। जल चिह्न होने की वजह से वृश्चिक राशि वाले पुरुष बहुत ही संवेदनशील होते हैं। साथ ही ये बड़े ही भावुक प्रवृत्ति के होते हैं। इनकी यह खासियत है कि ये अपने चेहरे के ऊपर एक कृत्रिम चेहरा लगा लेते हैं और इसके नीचे अपनी सारी भावनाओं को छुपा लेते हैं। वृश्चिक राशि वाले जातकों की यही खासियत है।

वृश्चिक राशि के पुरुष बाकी सभी राशि वाले पुरुषों से ज्यादा भावुक होते हैं। ये जो भी करते हैं, पूरी शिद्दत से करते हैं। इनके लिए आकस्मिक कुछ भी नहीं होता है। अन्य जल राशियों जैसे कि कर्क, मीन और वृश्चिक के साथ भी इनकी संगतता होती है। कन्या राशि के जातकों के साथ भी इनकी बहुत ही अच्छी जमती है। भावनात्मक स्तर पर जुड़ने की बात करें, तो कर्क और मीन राशि वालों जातकों के साथ वृश्चिक राशि वाले पुरुषों का जुड़ाव अधिक गहरा होता है। इन सभी के साथ ये बड़े ही सहज होते हैं। कर्क और वृश्चिक के बीच भावनात्मक सुरक्षा की भावना मौजूद होती है और दोनों इसे लेकर एक-दूसरे के पूरक होते हैं। दोनों इस भावना का आदान-प्रदान करते हैं। मीन राशि वाले वास्तव में वृश्चिक राशि वाले पुरुषों के उस प्रेम की पूर्ति कर देते हैं, जिसकी ये लालसा रखते हैं। कन्या राशि वाले जातक अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। यह स्वभाव उनकी प्रमुखता होती है। आर्थिक रूप से वे खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं। ऐसे में वृश्चिक राशि वालों के साथ वे सामंजस्यपूर्ण मिलन के लिए उत्सुक होते हैं। वे इनसे अपनी रुचियों को लेकर समानता प्रदर्शित करते हैं।

अपने साथी के साथ एक शांतिपूर्ण जिंदगी बिताएं

ज्योतिषी से संपर्क करें @ रु. 1/मिनट में


वृश्चिक पुरुषों की विशेषताएं (Scorpio Men Traits)

भावुक और गहराई में उतरने वाले (Passionate and deep)

वृश्चिक राशि के पुरुषों की यह खासियत होती है कि वे बहुत ही ज्यादा ही भावुक होते हैं और उनके स्वभाव की गहराई हमें हर जगह देखने के लिए मिल जाती है। चाहे उनका पेशा हो या फिर उनका निजी जीवन। हर जगह वे अपनी गहराई का प्रदर्शन करते हैं। अपनी पूरी जिंदगी में वे भावुक रहते हैं और गहराई में जाकर किसी भी काम को पूरा करते हैं।

रहस्यमयी और अपनी ओर खींचने वाले (Mysterious and Magnetic)

वृश्चिक पुरुष वास्तव में बड़े ही रहस्यमयी होते हैं, क्योंकि वे चीजों को अपने तक ही सीमित रखते हैं। इतनी आसानी से किसी पर भी उनका भरोसा नहीं बनता है। वे बड़े ही ठंडे देख सकते हैं। साथ ही वे बड़े ही अलग भी नजर आ सकते हैं। उनके रहस्यमयी व्यक्तित्व से जो बात जुड़ती है, वह दरअसल उनके जीवन का अनुभव है। वे कई तरह की चीजों का अपने जीवन में अनुभव करते हैं और कई असामान्य घटनाओं के भी वे साक्षी बन जाते हैं, जिन्हें शब्दों में समझाना संभव नहीं होता है। इतना ही नहीं, वृश्चिक राशि वाले पुरुष बड़े ही आध्यात्मिक प्रवृत्ति के भी होते हैं। उनके पास एक अलौकिक तरह की ऊर्जा मौजूद होती है। रहस्यवाद में उनकी रुचि होती है। तत्वमीमांसा में भी वे रुचि लेते हैं। साथ ही खगोल विज्ञान में भी वे अपनी रुचि उजागर करते हैं।

महत्वकांक्षी और निरंतरता बनाए रखने वाले (Ambitious and Persistent)

वृश्चिक राशि वाले जातकों की यह विशेषता होती है कि उनके पास कोई-न-कोई उद्देश्य जरूर होता है। साथ ही वे बड़े ही महत्वकांक्षी स्वभाव वाले भी होते हैं। वे जो भी अपनी जिंदगी से चाहते हैं, उसके प्रति वे एक बड़ा ही स्पष्ट दृष्टिकोण रखते हैं। उस चीज को पाने के लिए वे तब तक प्रयास करते रहते हैं, जब तक कि उन्हें वह चीज हासिल नहीं हो जाती है। वे बड़े जाने-माने और बड़े ही महान नेता भी अपनी जिंदगी में बन सकते हैं। वृश्चिक राशि के लोग जो कुछ भी करते हैं, उसमें वे बहुत सा इंधन डालते हैं। उसे अत्यंत तीव्र बनाने के लिए हरसंभव प्रयत्न करते हैं। वास्तव में वे जिस भी चीज में दिलचस्पी ले रहे होते हैं, तो उसके प्रति वे पूरी तरीके से एकाग्रचित्त भी हो जाते हैं।

बेहद वफादार (Fiercely Loyal)

वृश्चिक राशि वाले पुरुषों की यह खासियत होती है कि अपने नजदीकियों और प्रियजनों के प्रति वे बड़े ही वफादार होते हैं। उनके दोस्तों की सर्किल बहुत ही सीमित होती है। एक दोस्त के रूप में उन तक पहुंच पाना या उनसे खुद को जोड़ पाना वास्तव में बहुत ही कठिन हो सकता है। उनके जो भी दोस्त होते हैं, वे उनके प्रशंसक बने जाते हैं। वृश्चिक राशि वाले पुरुष कभी भी किसी का एहसान नहीं भूलते हैं। यदि किसी ने उन पर एहसान किया है, तो वे उससे दोगुना चुकाना सुनिश्चित करते हैं। यदि उनकी पीठ में कोई छुरा घोंपता है, तो उससे उनका रिश्ता पूरी तरीके से खत्म हो जाता है। ऐसा लगता है कि जैसे उनके साथ किसी तरह का कोई रिश्ता अस्तित्व में ही नहीं था।

उत्सुकता से अवलोकन करने वाले और बड़े ही ईमानदार (A keen observer and Brutally Honest)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को बहुत ही आसानी से यह मालूम पड़ जाता है कि आप ईमानदार हैं या नहीं। भले ही वे हंस रहे हों या फिर मजाक कर रहे हों, लेकिन वे आपको देख रहे होते हैं। वे अंदर ही अंदर गुप्त तरीके से विश्लेषण करते रहते हैं। आपकी आंखों में झांक कर वे आपको गहराई तक भांप लेते हैं। आपके चेहरे पर उभर रहे भावों और आपके द्वारा कहे गए शब्दों से कहीं आगे निकल कर वे आपके बारे में अच्छी तरीके से पता कर लेते हैं। वे आपके साथ तब तक बहुत ही ज्यादा ईमानदार रहते हैं, जब तक कि आप उन्हें खुद पर संदेह करने का कोई कारण न दें।

कमाल का सेंस ऑफ ह्यूमर (Sarcastic sense of humour)

वृश्चिक राशि वाले पुरुष का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत ही गजब का होता है। यही वजह है कि जब वे हंसी-मजाक कर रहे होते हैं, तो हर कोई इसे पसंद नहीं करता है। उनके दोस्त ही केवल इसे पसंद कर सकते हैं, क्योंकि वे अपने वृश्चिक दोस्त के उस पक्ष को अच्छी तरीके से जानते हैं, जो उनका केयर करने वाला होता है। वृश्चिक पुरुष किसी-न-किसी तरीके से बड़े ही गहरे ह्यूमर का भी आनंद उठा लेते हैं। बहुत से लोग उन्हें बड़ा ही मजाकिया और बेहद सहज पाते हैं।

बदला लेने वाले और गुस्सैल (Revengeful and Resentful)

वृश्चिक राशि वाले पुरुषों के साथ कोई विश्वासघात करे या फिर उन्हें किसी भी तरह की चोट पहुंचाए, तो वे इसे हल्के में बिल्कुल भी नहीं लेते हैं। बदला लेने के लिए वे हमेशा प्रयास करते रहते हैं। प्यार में भी यदि उन्हें कोई धोखा दे देता है, तो बदले में वे उन्हें वापस धोखा जरूर देते हैं। वे उन्हें यह महसूस कराना चाहते हैं कि धोखा देने की वजह से किसी को कितना दर्द महसूस हो सकता है। वे किसी भी अपमान या फिर चोट को बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं। वे किसी ऐसे व्यक्ति को दोबारा पाने के लिए वर्षों तक इंतजार कर सकते हैं, जिसने उन्हें धोखा दिया हो।

तीव्र भावनाएं और आत्म विध्वंसकारी (Intense Emotions, Self Destructive)

वृश्चिक राशि वाले पुरुषों को कई बार बहुत ही गलत समझ लिया जाता है। वे बड़े ही शांत और संयम रखने वाले प्रतीत होते हैं, लेकिन उनके अंदर गहरी भावनाओं का प्रवाह उबाल मार रहा होता है। जब वे किसी ऐसे व्यक्ति को खो देते हैं, जिससे उन्हें बहुत प्यार होता है, तो वे खुद को बहुत ही कमजोर महसूस करने लगते हैं।

बदलते रहने वाले (Transformations)

वास्तव में वृश्चिक राशि वाले पुरुष ऐसे होते हैं, जैसे कि पैदा होने के बाद कई बार उनकी मौत हो चुकी हो। कहने का तात्पर्य यह है कि वे इतने अधिक दर्द और उथल-पुथल से गुजर रहे होते हैं कि उनके लिए ये चीजें बहुत ही आम हो जाती हैं। उनके अंदर इस तरह की यादें बहुत ज्यादा भर जाती हैं या फिर ऐसे पदार्थों की लत लग जाती है, जिसकी वजह से वे आत्म विध्वंसकारी प्रवृत्ति के भी हो जाते हैं।

राज छिपा कर रखने वाले (Secret Keeper)

वृश्चिक पुरुष आपके राज को हमेशा अपने अंदर दबाकर रखते हैं। वे कभी भी इसे उजागर नहीं कर सकते हैं। आपको उन्हें इसके बारे में बताने की भी जरूरत नहीं होती है। फिर भी वे हमेशा के लिए इसे अपने पास सुरक्षित रखते हैं। जब तक आप इसके बारे में बात करने की पहल खुद से नहीं करते, वे इसका उल्लेख दोबारा आपके सामने कभी भी नहीं करते हैं।

अधिकार जताने वाले और हद से ज्यादा सुरक्षात्मक (Possessive and Over Protective):

वृश्चिक राशि वाले पुरुष अपने परिजनों के प्रति कुछ ज्यादा ही संवेदनशील और हद से ज्यादा सुरक्षात्मक होते हैं। दरअसल उन्हें अपने प्रियजनों के खोने का भय सताता रहता है। वृश्चिक पुरुष भावनात्मक तौर पर बहुत कुछ झेल चुके होते हैं और उनमें असुरक्षा की भावना काफी गहराई तक दबी होती है।

अकेले पड़ जाने वाले और विद्रोही (Loners and Rebels)

दुनिया के कई तरह के मुद्दों, भावनाओं, रहस्यवाद और आध्यात्मिकता जैसी जिस भी चीज में उनकी रुचि होती है और जिसके प्रति उनके अंदर बड़ा जुनून होता है, उनमें गहराई तक उतरने के लिए उन्हें एकांत में रहने का समय चाहिए होता है। वे ऐसे लोग बिल्कुल भी नहीं होते हैं, जो बड़े ही उत्साह के साथ सामाजिक समारोहों में भाग लेते हैं। चाहे किसी की शादी हो रही हो या फिर कोई सभा हो रही हो, इन सभी चीजों से आप उन्हें हमेशा दूर ही पाते हैं।

अब तक सफलता के अपने दरवाजे पर दस्तक देने का इंतजार कर रहे हैं? ज्योतिषीय तरीके से मदद लें, अभी पाएं अपनी निशुल्क जन्मपत्री!


प्यार और रिश्ते में कैसे होते हैं वृश्चिक राशि वाले पुरुष (How is Scorpio Man in Love and Relationships)?

वृश्चिक राशि वाले पुरुष रिश्ते में जब आगे बढ़े रहे होते हैं और वे आपसे प्यार करते हैं, तो वास्तव में वे अपने पूरे दिल, दिमाग, शरीर और आत्मा से आपको प्यार करते हैं। उनका प्रेम वास्तव में बहुत ही गहरा और बेहद प्रगाढ़ होता है। या तो यह प्यार उनके लिए सब कुछ होता है या फिर कुछ भी नहीं। यदि आप एक वृश्चिक राशि वाले पुरुष से प्यार कर रहे हैं, तो वास्तव में आप बहुत ही भाग्यशाली हैं, क्योंकि उनके अंदर प्यार को लेकर बड़ा ही जुनून मौजूद होता है। उनका प्यार वास्तव में बेजोड़ होता है। उनकी भावनाएं बेहद गहरी होती हैं। प्यार में उनके लिए यह दुनिया एक भूल जाने वाली चीज की तरह होती है। उनके प्यार में आपको थोड़ी-बहुत नाराजगी भी देखने के लिए मिल सकती है। प्यार के दौरान खट्टे-मीठे पल भी आपको मिल सकते हैं। इन सभी चीजों की वजह से आप उनके प्यार के आदी बन सकते हैं।

अपने परिवार वालों की जिंदगी को सुखमय बनाने के लिए वृश्चिक राशि वाले पुरुष हर तरह की मुश्किलों से गुजर जाते हैं। चाहे वे 10 हजार महिलाओं से भी क्यों न घिरे हों, उनकी निगाहें हमेशा अपने प्रेमी पर ही टिकी रहती हैं। आध्यात्मिक स्तर पर वे प्यार में किसी से जुड़ते हैं।

प्यार में वृश्चिक राशि वाले पुरुषों की बात करें, तो एक वृश्चिक पुरुष की यह खासियत होती है कि जिससे वे प्यार करते हैं, उस पर वे प्यार की बारिश ही कर देते हैं। उनकी शारीरिक अंतरंगता भी इतनी ज्यादा तीव्र होती है कि वे अपने प्रेमी पर अपने शरीर के निशान भी छोड़े जाते हैं। उनके अंदर गजब का जोश भरा होता है। गजब की गर्मी उनमें हमेशा बनी रहती है। भावनात्मक और शारीरिक रूप से वे बड़े ही तीव्र हो सकते हैं। यदि आप बड़े ही नाजुक किस्म के हैं, तो आपको कर्क या तुला राशि के साथी को चुनना चाहिए, वृश्चिक राशि का साथी बिल्कुल भी नहीं।

वृश्चिक राशि वाले पुरुष आपके धीरज की बड़ी परीक्षा लेते हैं। वृश्चिक पुरुष के साथ या फिर वृश्चिक पुरुष के बिना रह पाना बहुत ही मुश्किल होता है। अन्य लोगों के साथ यदि आप कुछ ज्यादा ही दोस्ताना हो रहे हैं, तो वे खुद को काफी सुरक्षात्मक और ईर्ष्यालु भी महसूस करने लगते हैं। आपकी तरफ से किसी भी तरीके के अनैतिक व्यवहार को वे माफ नहीं करने वाले हैं। वे बड़े ही वफादार होते हैं और अपने प्रेमी से भी वे बिल्कुल ही ऐसी ही उम्मीद रहते हैं। एक बार यदि उनका दिल टूट जाए, तो बहुत लंबे समय तक वे सिंगल ही रह जाते हैं। इस तरह के लोग आसानी से न तो किसी चीज को भूलते हैं और न ही माफ करते हैं। वे जब किसी ऐसे व्यक्ति को खो देते हैं, जिससे उन्हें बेहद प्यार होता है, तो संभव है कि वे खुद को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।


वृश्चिक राशि वाले पुरुषों को कैसे करें आकर्षित (How to Attract a Scorpio Man)?

धैर्य (Patience)

वृश्चिक राशि वाले पुरुषों को समझ पाना बहुत ही कठिन होता है। वे आसानी से भरोसा नहीं करते हैं। उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आपको बहुत ही धैर्यवान होने की जरूरत होती है।

उद्देश्यपूर्ण (Purposeful)

आपके पास एक उद्देश्य और दृढ़ संकल्प का होना बहुत ही जरूरी है। ऐसे लोगों को वे बिल्कुल भी सहन नहीं कर सकते हैं, जो कहीं खो गए हैं या फिर जो सतही हैं और जिनके लिए समय का कोई मूल्य ही नहीं है।

सही रुचि (Genuine Interest)

वृश्चिक राशि वाले पुरुषों के लिए कुछ भी आकस्मिक नहीं होता है। आप उनके लिए तभी आगे बढ़ें, जब उनमें आप ईमानदारी से दिलचस्पी ले रहे हों।

ईमानदारी (Honesty)

वे झूठ को बड़ी ही आसानी से भांप लेते हैं। यह उनके लिए एक बहुत बड़ी चीज होती है। इसलिए आप उनके प्रति बेहद ईमानदार रहें। ऐसे में वे भी आपके प्रति पूरा सम्मान रखेंगे।

दिमागी खेल (Mind Game)

वृश्चिक राशि वाले पुरुषों से आप कभी भी ईर्ष्या करने की कोशिश न करें, क्योंकि वे आपको छोड़ देंगे। वे कभी भी अपने पांव पीछे भी नहीं खींचने वाले हैं।

गहराई से बातचीत (Deep Conversations)

उनके साथ आप बेकार की बातें नहीं कर सकते हैं। वे इससे कहीं ज्यादा ऊपर उठे हुए होते हैं, क्योंकि वे बड़े ही बुद्धिमान प्रवृत्ति के, बेहद ज्ञान रखने वाले और गंभीर स्वभाव के होते हैं।

ताकत (Strength)

वृश्चिक राशि वाले पुरुषों को साहसी और स्थिर रहने वाले लोगों से प्यार होता है। वे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ अपनी जिंदगी में नहीं जुड़ सकते, जिनके पास किसी भी चीज के लिए खड़े होने की ताकत ही नहीं है।

असामान्य डेट्स (Unusual Dates)

रोजाना रात में करने वाले डेट्स या पार्टियां इनकी उनके लिए नहीं बनी होती हैं। यदि आप वास्तव में वृश्चिक राशि वाले किसी पुरुष के साथ एक अच्छा डेट चाहती हैं, तो आपको उन्हें देर रात ड्राइव के लिए या फिर अकेले समय बिताने के लिए समुद्र तट पर ले जाना चाहिए। आप उन्हें छत पर भी ले जा सकती हैं और रात में सितारों को देखते हुए एक आरामदायक रात गुजार सकती हैं।

कोई दिखावा नहीं (No show off)

अपनी खुद की चीजों से आप उन्हें प्रभावित करने की कोशिश तो बिल्कुल भी न करें। वे इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते हैं, क्योंकि उनका प्यार बिना शर्त का होता है। उन्हें दिखावा वाला व्यवहार बहुत ही सस्ता और बेहद सतही लगता है। वृश्चिक पुरुष इससे खुद को दूर ही रखना पसंद करते हैं।

खुद को नियंत्रण में रखें (Own your skin)

वृश्चिक राशि वाले पुरुषों को खुद को सहज महसूस करने से ज्यादा और कुछ भी नहीं भाता है। वे न तो लोगों को खुश करने वाले होते हैं और न ही वे किसी को पसंद करते हैं।

गुण (Substance)

आप में यदि कोई अच्छी चीज मौजूद है या फिर आप में संवेदनशीलता है, तो वे आपकी प्रशंसा करते हैं।

रहस्यमयी (Mysterious)

यदि आप चीजों को गुप्त रखने वाले और रहस्यमयी हैं ,तो आप निश्चित रूप से उनकी निगाहों में आ जाएंगे।

हर वक्त समर्थन (Support in all the seasons)

गर्मी अच्छी पड़ सकती है। ठंड ठिठुर देने वाली हो सकती है। बारिश भींगा सकती है। शरद ऋतु भी कुछ लेकर जा सकती है। यदि आप हर वक्त उनका समर्थन करने वाले हैं, तो आप निश्चित रूप से उनके दिल को जीत लेंगे।


और अंत में (Wrapping Up)

तो दोस्तों जैसा कि यहां बताया गया है कि वृश्चिक राशि के पुरुषों को डेट करना वास्तव में इस दुनिया में सबसे अलग चीज होती है। वे हमेशा धूम मचाने वाले होते हैं। वृश्चिक राशि वाले पुरुषों के व्यक्तित्व की बात करें तो उन्हें पूरे अंक मिलते हैं, लेकिन यह जान लीजिए कि यदि आपके पास एक लंबी प्लानिंग है, तो वृश्चिक राशि वाले पुरुषों को समझना आपकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में होना चाहिए। और इस तरीके से आप आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं!



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation