वृश्चिक राशि का रोमांस: पानी की तरह बहती हैं भावनाएं

वृश्चिक राशि के जातक रहस्यों से भरे होते हैं। उनके जीवन में संघर्ष होता है, जुनून होता है। उनका जीवन नाटकीयता से भरा होता है। आप हम वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन से भरे कई रहस्यों का उद्घाटन आपके सामने करने जा रहे हैं।


वृश्चिक राशि और रोमांस: सारांश

वृश्चिक राशि के जातकों का जीवन कई बातों का मिला जुला रूप होता है। वे जुनूनी होते हैं, रोमांटिक भी होते हैं। थोड़े रहस्यमयी होते हैं, अप्रत्याशित होते हैं, भावुक होते हैं, कई बातें हैं जो उनके व्यक्तित्व में समाहित होती हैं। वे अत्यधिक भावुक व्यक्ति होते हैं। ये अपने पार्टनर से भी इसी तरह की उम्मीद करते हैं। संबंधों के मामले में ये कई बार संदेह के घेरे में भी आ जाते हैं। रिश्ते में कई बार अस्थिर भी रहते हैं, एक जगह पर टिक नहीं पाते।

वृश्चिक राशि के जातकों के रोमांस की बात आती है तो ये साहसी नजर आते हैं। ये कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। ये अपनी वफादारी और प्रतिबद्धता दर्शाते हैं। इसी समय ये ईर्ष्या से ग्रस्त भी होते हैं तो अधिकार जताने से भी नहीं चूकते।


वृश्चिक का रोमांस और ज्योतिष का प्रभाव

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है, यह स्वभाव से थोड़ा उग्र होता है। इस राशि के साथ जल तत्व का संबंध होता है। ये स्वभाव से भावुक होते हैं। आप पानी को महज देखकर अंदाज नहीं लगा सकते कि उसकी गहराई कितनी है या पानी के नीचे क्या है। कुछ इसी तरह का वृश्चिक राशि के साथ भी है। यह जरूर है कि इन सबके बावजूद इनसे डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पानी हमारे लिए बेहद जरूरी भी है, वह हमारा पोषण करता है।

जिस तरह पानी सभी सीमाओं को तोड़ देता है उसी तरह वृश्चिक राशि का रोमांस सीमाओं को तोड़ देता है। वे गहराई से प्यार करने के लिए जाने जाते हैं, वे बहुत ही भावुक होते हैं। वे जिनसे प्यार करते हैं, उन्हें हमेशा अपने साथ जोड़े रखते हैं। वे अपने हमसफर को लेकर जीवन की यात्रा को भावुकता के साथ पूरा करते हैं।

कई बार ऐसा लगता है कि वृश्चिक राशि के जातक रोमांस के मामले में थोड़े जिद्दी होते हैं। लेकिन यह पूरा सच नहीं है। जैसा हम बता चुके हैं वे जुनूनी होते हैं और भावुक होते हैं। यही वजह है कि वे जिद्दी नजर आते हैं। वे पानी की तरह जब कहीं रुक जाते हैं तो उनकी सोच में गहराई और स्थिरता नजर आने लगती है।


वृश्चिक राशि के जातकों का रोमांटिक व्यवहार

वृश्चिक राशि के जातकों के प्यार के बारे में जानने वाली सबसे अहम बात यही है कि वे दिल की गहराई से प्यार करते हैं। वे आधे मन से प्यार नहीं करते हैं। उनका प्यार और रोमांस, खुशी हो या गम हर परिस्थिति में साथ रहने के लिए प्रेरित करता है। इस तरह का समर्पण कई बार यह भ्रम पैदा कर देता है कि वृश्चिक राशि के जातक अपने प्रेमी को कंट्रोल करने लगते हैं। उन्हें दोषी भी ठहरा दिया जाता है, जबकि ऐसा नहीं होता है। वे केवल अपने प्रेमी को दिल की गहराई से प्यार करना चाहते हैं। वे अपने रिश्ते को लेकर सब कुछ महसूस करना चाहते हैं।

वृश्चिक राशि की महिला और रोमांस

अगर हम वृश्चिक राशि की महिला के प्रेम संबंध या उनके रोमांस की बात करते हैं तो केवल एक ही शब्द है जो उनके रोमांस पर सटिक बैठता है, यह शब्द है जुनून। ये महिलाएं रोमांस के मामले में जुनूनी होती हैं। ये न केवल रोमांस के मामले में बल्कि दोस्ती, कॅरियर समेत सभी मामलों में जुनूनी होती हैं। ये स्वाभाविक रूप से भी कामुक और आकर्षक होती हैं। इन्हें अपने साथी का विरोध कम ही देखने को मिलता है।

आपको इस राशि की महिलाओं के प्रति कठोर नहीं होना चाहिए। यह परेशानी भरा हो सकता है। वे स्वभाव से बहुत भावुक और प्रभावशाली होता हैं और जमीन से जुड़ी हुई महिलाएं होती हैं। किसी बात को छिपाए रखना, इनके लिए बेहद मुश्किल काम होता है।

वृश्चिक राशि की महिलाएं स्वामित्व रखने वाली होती हैं। जब वे किसी रिश्ते में होती हैं तो उनका अधिकार पूरी तरह हावी हो जाता है। वे स्वभाव से उग्र होती हैं, कई बार यह रिश्तों में भी देखने को मिलता है। ये ईर्ष्यालु भी होती हैं। जुनून, अधिकार और ईर्ष्या, इन सभी भावनाओं को मिलाकर एक अलग तरह का प्यार परवान चढ़ता है।

ऐसे में किसी के जन्म के समय के मुताबिक बनाई गई जन्मकुंडली सटिक जानकारी दे सकती है। कुंडली बता सकती है कि वे कैसे प्यार करते हैं, वे क्या अहमियत रखते हैं, और वे जीवन से क्या चाहते हैं। उनकी जन्म कुंडली में लग्न, चंद्र राशि उनके जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति को दर्शाती है, आपको उनके बारे में बहुत कुछ बता सकती है। और आपको सारी जानकारी कहां मिलती है? आपकी जन्मपत्री सभी की कुंजी है।

अपने लग्न और चंद्र राशि को अभी जानिए
मुफ्त जन्मपत्री विश्लेषण

वृश्चिक राशि के पुरुष और रोमांस

जब तक वृश्चिक राशि के पुरुषों के रोमांस की आती है तो यह सभी पर भारी पड़ सकते हैं। इस राशि के पुरुष सर्वाधिक रोमांटिक हो सकते हैं। जब वे किसी महिला के साथ होते हैं तो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में संकोच नहीं करते हैं।

वे अपनी भावनाओं को लेकर गंभीर होते हैं। वे वफादार होते हैं, उन पर भरोसा किया जा सकता है। ये उन्हें एक कंप्लीट पैकेज बनाता है। ये तेज और वफादार होते हैं। जब ऐसा कोई पुरुष आपसे प्यार करता है तो पूरी दुनिया का ध्यान आप पर लगा रहता है।

जैसा कि पहले भी बताया जा चुका है रोमांस के मामले में वृश्चिक राशि के जातक को अपनी ही तरह के जातक की आवश्यकता होती है। वृश्चिक राशि के जातक भावनाओं से बंधे रहते हैं। यही कारण है कि वे अपने साथी से उम्मीद करते हैं कि वह उनकी मांगों को पूरा करें।


वृश्चिक राशि के जातकों का रोमांस क्यों होता है खूबसूरत

वृश्चिक राशि के जातकों से प्यार करना किसी सौभाग्य से कम नहीं होता है। ये प्यार में कुछ ऐसा कर देते हैं जो किसी के लिए भी सपना सच होने जैसा होता है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रोमांस प्यार में पूरी तरह डूबने जाने जैसा होता है। वे हमेशा प्यार के लिए लुट जाने को भी तैयार रहते हैं। वे जब प्यार करते हैं तो जुनून की चरम सीमा पर होते हैं, प्रेम के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध होते हैं। वे अंतरंगता में मानो जैसे खो ही जाते हैं। वे आपके लिए क्या महसूस करते हैं, इसे वे कहानियों या गीतों के जरिए भी बता सकते हैं।

वृश्चिक राशि के जातक प्रेमी के लिए बहुत ही सुरक्षात्मक होते हैं। वे बहुत ध्यान रखते हैं, देखभाल करते हैं। उनका विश्वास और समर्पण उन्हें सबसे अलग करता है। वे जीवन में रोमांस बनाए रखने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। वे जुनूनी प्रेमी होते हैं और संभोग को लेकर भी उनका जुनून देखने लायक होता है। ये आसानी से किसी के प्यार में नहीं पड़ते हैं, इन्हें इजहार हो या इकरार, दोनों में ही बहुत अधिक समय लगता है। ये शुरुआत में गंभीर नहीं होते हैं, लेकिन एक बार जब किसी संबंध को लेकर गंभीर हो जाते हैं तो फिर कभी साथ नहीं छोड़ते।


रोमांस के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू

वृश्चिक राशि के जातकों का रोमांस थोड़ा दयालु किस्म का होता है। कई बार ये खुद के लिए तो कई बार दूसरों के लिए अच्छा रहता है। आइए हम अच्छे और बुरे दोनों पहलुओं के बारे में जानते हैं।

सकारात्मक

वृश्चिक राशि के जातक अपने रिश्तों के प्रति भावुक और ईमानदार होते हैं। वे सबसे वफादार, सलीके वाले और सहनशील होते हैं। इसके अलावा ये बेडरूम में प्रयोग करने से नहीं चूकते हैं।

नकारात्मक

ये रहस्य से भरे होते हैं। इन पर कई बार संदेह भी होता है। ये अत्यंत धीमे या ठंडे भी नजर आते हैं। ये अपने साथी पर नियंत्रण पाना चाहते हैं, उसे अपने मुताबिक काम करवाना चाहते हैं। अत्यधिक जुनून के कारण ये नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के होते हैं।

आपकी जन्म कुंडली के आधार पर आपके सकारात्मक और नकारात्मक लक्षणों के बारे में जाने। अभी अपना निशुल्क जन्मपत्री विश्लेषण पाए।


अंत में

वृश्चिक राशि के बारे में यहां बहुत कुछ बताया गया है, लेकिन सच तो यही है कि वे इतने रहस्यमयी होते हैं कि उनके बारे में सब कुछ जानने का दावा नहीं किया जा सकता है। वे सर्वकालिक आदर्श प्रेमी हैं, जो अपने साथी को वह सब कुछ दे रहे हैं जो वे दे सकते हैं। उनके साथ यात्रा का अनुभव लेना बेहद आनंद दायक होता है।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation