वृश्चिक राशि की महिला का व्यक्तित्व और लक्षण
वृश्चिक राशि की महिला का परिचय
वृश्चिक राशि की महिला का लक्षण
पसंद है बातों को सीक्रेट रखना
वृश्चिक राशि की महिलाओं की एक अविश्वसनीय विशेषता होती है कि वह अपने कुछ राज को राज की रखना पसंद करती है। इसके अलावा अगर चंद्रमा और लग्न का भाव धनु राशि में होता है, तो यह महिलाएं मूल रूप से स्पष्ट होती है।
रहस्य खोलने से बचती है
- वृश्चिक राशि की महिलाएं अपने अंदर कुछ राज छुपा कर रखती है, जिसे वह किसी भी परिस्थिति में खोलने से बचती है। वह हर समय इस बात का खास ख्याल रखती है, कि उनका कोई रहस्य बाहर न आने पाए। इसका अर्थ यह नहीं होता कि वह बातुनी नहीं होती है, वह लोगों के साथ उतनी ही घुलमिलकर रहती है।
- अगर आप वृश्चिक मूल की महिला से कोई बात जानना चाहते हैं, तो इसको भलीभांति समझती है कि आप उससे क्या कहलवाना चाहते हैं।
- वह अपनी उन भावनाओं को दबाए रखती है, जिन्हें वह दिल से प्यार करती है। जब तक स्थिति उनके अनुरूप नहीं हो जाती है, वह अपने भावनाओं को दबाए रखना ही पसंद करती है।
- वह विपरित परिस्थितियों से बड़ी ही गंभीरता से निपटती है। हालांकि, वह हर दूसरे व्यक्ति के रहस्यों और उनके जीवन में क्या चल रहा है, इसके बारे में जानना पसंद करती है।
भावनात्मक रूप से मजबूत
अपने किसी भी रहस्य को बनाए रखना असाधारण चरित्र को दर्शाता है। वृश्चिक राशि की महिलाएं अक्सर ऐसा करती है।
- वह अपने साथ हुई किसी घटना और किसी अन्य रहस्य को दबा सकती है। उनके पास अपनी भावनाओं को काबू में करने की क्षमता है।
- उन्हें चुप रहना, चौकस और अजीब होना पसंद है
- कोई भी व्यक्ति उनकी भावनाओं के साथ नहीं खेल सकता है, क्योंकि वह भावनात्मक रूप से काफी मजबूत होती है।
शांत स्वभाव
वृश्चिक राशिकी महिला सामान्य रूप से शांत स्वभाव वाली होती है। वह जब किसी को पसंद करती है, और उस पर नजरों के जादू चला देती है। वह फुल फोकस कर अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। वह कई बार ऐसी चीजों की जरूरत महसूस करती है, जो काफी विचित्र होती है। उनकी यह जरूरतें उसे मानसिक रूप से सुखद महसूस कराती है।
उचित ज्योतिषीय मार्गदर्शन के माध्यम से अपने प्रेम जीवन को बेहतर बनाएं, MyPandit App अभी डाउनलोड करें!
विपरित परिस्थितियों परीक्षा लेगी
वृश्चिक राशि की महिलाओं के जीवन में जब विपरित परिस्थितियां होती है, तो वह अपने साथी की परीक्षा ले सकती है। वह उसके साथ रहने या साथ छोड़ने के लिए स्वतंत्र कर सकती है। लेकिन, याद रखें यह उन्होने एक उद्देश्य से किया है, ताकि वह आपको पहचान सके कि आप मुसीबत के वक्त आप उसके साथ है या नहीं। वह किसी भी भरी सभा में अपने काम को लेकर बात करना पसंद नही करती है। वह शांति के समय ही किसी मुद्दे पर बात करती है।
क्या वृश्चिक महिला शर्मीली होती है?
वृश्चिक मूल की महिला बुद्धिमान होती है, वह शांतिपूर्ण तरीके से काम करना पसंद करती है। वह अपने किसी राज को राज ही रखना पसंद करती है। यह डरपोक नहीं होती है। चुंकि, वृश्चिक राशि का शासक मंगल होता है, जो संघर्ष और युद्ध का प्रतिनिधित्व करता है। जल तत्व की राशि वृश्चिक भावनाओं से जुड़ी है। वृश्चिक राशि की महिला जोक्स पसंद करती है। यह कहना गलत होगा कि यह शर्मिली होती है।
खूबसूरती
वृश्चिक राशि की महिलाएं असाधारण रूप से आकर्षक होती है। वह अपनी क्वालिटी को मेनेज करने में काफी बेततर होती है। किसी महिला का हॉट होना उसके सेक्सुअल रिलेशन को नहीं दर्शाता है। अगर वह किसी बेहतरीन शख्स के साथ होती है, तो वह और भी आकर्षक लगती है।
चाहे हम बात करें उसकी कांची आखों की या फिर मोनालिसा सी मुस्कुराहट की, यह महिलाएं हर तरह से आकर्षित होती है। यह महिलाएं अन्य राशि की महिलाओं से काफी ज्यादा ऊर्जावान होती है। महिला के आकर्षक होने से आप इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते कि वह जीवन की हर राह पर आपके साथ होगी, वह आपको चोट भी पहुंचा सकती है।
आकर्षक
वृश्चिक राशि की महिलाएं भी अकल्पनीय रूप से आकर्षक होती है। हो सकता है कि आपको लगे कि यह उनके उग्र स्वभाव और किसी चीज को स्पष्ट रूप से रखने के कारण हो। लेकिन, उनमें किसी पर भी अपना प्रभाव डालने की शक्ति है। वह अपने स्पष्टीवादी स्वभाव के कारण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हो जाते हैं। उनकी बातों का लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
वृश्चिक राशि की महिला के चेहरे की भी एक विशेषता होती है. उसके चेहरे का आकार सब को आकर्षित लगता है। किसी भी मामले में वह कम नहीं होती है। उसकी बड़ी बड़ी आंखे लोगों को काफी प्रभावित करती है। मंत्रमुग्ध कर देने वाले उनके लुक को लोग काफी पसंद करते हैं। कई लोग इनके इस लुक को “स्कॉर्पियो आई-फायर” या “पियर्सिंग लुक” कहते हैं। हालांकि आप इन महिलाओं को अपने हिसाब से संज्ञा दे सकते हैं। लेकिन इनकी नशीली आंखें आपको अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर सकती है।
वृश्चिक राशि की प्रसिद्ध महिला
वृश्चिक राशि की महिला के साथ डेटिंग
निर्धारित काम करने की मानसिकता
जब वृश्चिक महिला किसी काम में व्यस्त रहती है, तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसे बिल्कुल भी परेशान करने का प्रयास न करें। वह अपने काम के दौरान किसी भी प्रकार का इंटरफेयर पसंद नहीं करती है। उनके लिए उनका काम ही सबसे ऊपर होता है, उसके बाद भी सबकुछ आता है। वह अपने आसपास ऐसे लोगों को पसंद करती है, जो उनकी तरह ही मेहनती है।
यह महिलाएं कभी भी किसी आलसी व्यक्ति को डेट नहीं कर सकती है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नहीं करता है। वह ऐसे लोगों को करीब आने नहीं देती है। वह हमेशा मेहनती और लगनशील लोगों की ओर खींची चली जाती है, जो अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होते हैं।
जिंदगी में रोमांच हो
अगर आप किसी वृश्चिक महिला को डेट कर रहे हैं, तो आपमें जिंदगी में रोमांच भरने की क्षमता होनी चाहिए। आप इसके लिए खुद को तैयार रखें, क्योंकि वह हमेशा अपनी जिंदगी में रोमांच की तलाश करती है। वृश्चिक राशि की महिलाएं किसी भी रूप में आपसे पीछे नहीं है। चाहे काम की बात हो या फिर किसी और गतिविधियों की। ये महिलाएं अपनी जिंदगी में फ्रिल को काफी महत्व देती है।
अगर आप किसी को अलविदा कहते हैं, तो वह निश्चिच रूप से आपके लिए अच्छा दिन नहीं होता है। आप जिस महिला को डेट करना चाहते हैं, वह समुद्र किनारे अपने साथी के साथ बैठकर बेहतरीन पलों को बिताना चाहती है। वह हमेशा रोमांटिक और रोमांचित लाइफ पसंद करती है।
आजादी पसंद होती है
ये महिलाएं रोजमर्रा की जिंदगी में आपसे हर बात के लिए पूछना पसंद नहीं करती है। वह हर बात के लिए पूछ कर आपको परेशान बिल्कुल नहीं करेगी। यह अपने फैसले खुद लेने में यकीन करती है। वह किसी भी काम को करने के लिए आजादी चाहती है। वह अपने काम को अकेले और अपने हिसाब से ही करना पसंद करती है।
इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है, कि वह बेपरवाह होती है। वह अपना कार्य अगर आजादी से करना चाहती है, तो उसे समझदारी के साथ पूरा करने की भी क्षमता रखती है। राशि चाहे जो भी हो, प्रत्येक महिला को अपने हिसाब से डिसिजन लेने का अधिकार है। वृश्चिक राशि की महिलाएं हर किसी को इसके लिए सपोर्ट करती है।
स्वतंत्रता की मजबूत भावना
वृश्चिक राशि की महिलाएं किसी भी टिप्पणी को करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। वह अपनी बात को एकदम सपष्ट रूप से रखती है। जो भी उनको लगता है वह सीधे कह देते हैं। इसका अर्थ यह नहीं होता है कि वह किसी से शत्रुता निभा रही है। वह जो बात है, उसे स्पष्ट रूप से रखना पसंद करती है। उनकी यही आदत उनको आगे बढ़ाती है।
अगर आप अपने आसपास की वृश्चिक राशि की महिलाओं पर गौर करेंगे, तो आप पाएंगे कि यह महिलाएं बेहद प्रतिभाशाली होती है। अगर आप किसी भी चीज की अनदेखी करते हैं, तो वह उसे भी याद रखती है, और आपकी गतिविधियों को लेकर सावधान भी रहेगी। वह काफी तेज होती है, और आपकी अंदर क्या चल रहा है, इस बात का आसानी से पता लगा सकती है।
क्या आपकी राशि वृश्चिक महिला के अनुकूल है?
मात्र 1 रूपए प्रति मिनट में ज्योतिषी से बात करें.…
शारीरिक संबंध
एक वृश्चिक राशि की महिला को अगर आप डेट करते हैं, तो उसके साथ शारीरिक संबंध का अनुभव ठीक नहीं रहेगा। उन्हें काफी रोमांटिक व्यक्ति की तलाश रहती है। वह अपने दबंग चरित्र की तरह ही व्यवहार करती है। उन्हें राशि चक्र की सेक्स देवी के रूप में भी जाना जाता है। अगर वह आपके साथ कोई संबंध स्थापित करती है, तो वह चाहती है कि उसका साथी सभी दिशा निर्देशों का पूरा पालन करें। आप उसके अनुरूप ही उसके साथ संबंध बनाएं।
वृश्चिक राशि की महिला को कैसे आकर्षित करें
सब कुछ न बताने की कोशिश करें
अगर आप किसी के साथ डेटिंग करते हैं, तो उसे अपने बारे में सारे राज नहीं बताना चाहिए। अगर आप किसी भी वृश्चिक महिला को अपने पिछले अनुभवों के बारे में बताते हैं, तो इस बात से वह आश्चर्यचकित हो सकती है, आप अपने रहस्यों को कितनी आसानी से उजागर कर रहे हैं। इसलिए आपको कुछ बात जो छुपाई जा सकती है, उन्हें बताने से परहेज करना चाहिए। अगर आप उन्हें सबकुछ बताएंगे, तो इस बात को लेकर वह अंदाजा लगा सकती है कि आपका उनके साथ कैसा रिश्ता रहेगा।
अपने डेटिंग इतिहास को उजागर करना आमतौर पर सामाजिक मानदंडों का उल्लंघन है। यह वृश्चिक महिलाओं के साथ दुगना हो जाता है। वृश्चिक राशि की महिला आश्चर्यचकित हो सकती है यदि आप यौन अंदरूनी तथ्यों को उजागर करते हैं, जो इस बात का संकेत है कि आप उसके साथ अपने रिश्ते के साथ कैसा व्यवहार करेंगे। हालांकि उसे इस बात का एहसास हो जाएगा कि आप उसे कभी भी डबल क्रॉश नहीं करेंगे।
अगर आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं, तो उन बातों का ध्यान रखें
- किसी भी बात को निष्पक्ष और आकर्षक बनाए रखें।
उसे अपनी उपलब्धियों के बारे में बताएं।
उसकी आंखों में देखकर उसे भरोसा दिलाएं।
उनके चाल-ढाल और उनके लुक्स पर रियेक्ट करें।
उनका सम्मान करें
जब आप वृश्चिक राशि की महिला के साथ डेट पर जाएं, तो कोशिश करें कि न देरी से, न काफी पहले पहुंचे। अपने लुक को आकर्षित बनाएं रखें। उनकी बातों को ध्यान से सुनें और उनकी बातों का सम्मान करें। उन्हें इस बात का एहसास होना चाहिए कि आप उनका हमेशा सम्मान करेंगे और उनकी बातों की कद्र करेंगे।
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए एक प्रमुख मुद्दा संबंध है। वह किसी भी रिश्ते में विश्वास को महत्ता देती है। अगर वह किसी पर भरोसा करती है, तो उससे उम्मीद करती है कि उसका साथी भी भरोषा रखें। उसके लिए विश्वास की डोर में बंधा रिश्ता आदर्श है। हालांकि, आपको किसी भी वादे से बचना चाहिए, यह आपके लिए नुकशानदेह साबित हो सकता है।
वृश्चिक जल तत्व की राशि है, जो भावनाओं का प्रतिनिधत्न करती है, एक स्पष्ट प्रामाणिकता है। वे वास्तविक अनुभव के बिना अहंकारियों को ढूंढते हैं। वृश्चिक राशि की महिलाओं को नियमित रूप से अपने गुणों और कमियों का अहसास होता है। उन्हें कभी कभी अपनी ईमानदारी के चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इंतजार करना
वृश्चिक लड़की ज्यादा मजाकर करना पसंद नहीं करती है। जब वह किसी कार्य में व्यस्त होती है, तो वह सिर्फ अपने काम पर ध्यान देती है। वह हमेशा ऐसे व्यक्ति के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया देती है, जो उसकी आंतरिक आवश्यकताओं का सम्मान करता है। यदि आप उसकी आदतों से परिचित है, और उसे सम्मान दे सकते हैं, तो वह आपके लिए परफेक्ट मेट हो सकती है।
वृश्चिक महिलाएं नियमित रूप से जीवन के प्रति सामान्य दृष्टिकोण के साथ काम करने वाली होती हैं। वह हमेशा आपके किसी रहस्य को जानने के लिए उत्सुक होते हैं। वह सही निर्णय लेने वाले और लाभप्रद पुरुषों की ओर आकर्षित होते हैं। वह ऐसे लोगों को पसंद नहीं करती है, जो हमेशा पैसे बर्बाद करने की सोच रखते हैं। वह नियमित रूप से व्यायाम करती है, साथ ही ऐसे व्यक्तियों को पसंद करती है, जो काफी ज्यादा मेहनती और लगनशील होते हैं।
वृश्चिक राशि की महिला कभी भी किसी आलसी व्यक्ति को डेट करना पसंद नहीं करती है। वह हमेशा काम पर ध्यान देने वाले और मेहनती लोगों की ओर आकर्षित होती है।