Digvijaya singh ने की आरएसएस और तालिबान की तुलना

Digvijaya singh ने की आरएसएस और तालिबान की तुलना

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तालिबान के बहाने एक बार फिर आरएसएस पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया और कहा कि तालिबान कहता है महिलाओं का मंत्री बनना ठीक नहीं। वहीं मोहन भागवत कहते हैं महिलाओं को गृहस्थी देखना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या दोनों के विचार एक जैसे हैं। वैसे इन दिनों दिग्विजय सिंह अपनी पार्टी के लिए कुछ विशेष नहीं कर पा रहे हैं। देखते हैं क्या कहती है दिग्विजय सिंह की सूर्य कुंडली…


कॅरियर में अभी एक उछाल बाकी

दिग्विजय सिंह की कुंडली में सूर्य मंगल का अंगारक दोष है। चंद्र राहु का ग्रहण दोष भी है और गुरु-केतु का चांडाल दोष भी बन रहा है। इन सब कॉम्बिनेशन के साथ उनकी कुंडली में बुध नीच राशि में है। इन सभी कारणों से वे अक्सर ही विवादों में रहते हैं। मप्र में मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें विरोधियों ने मिस्टर बंटाधार की उपाधि दी और उनके खिलाफ जीत हासिल की। कुंडली के ग्रह दिग्विजय सिंह को यहां सपोर्ट नहीं करते हैं। फिर भी हमारे विशेषज्ञों के अनुसार दिग्विजय सिंह की पोजिशन कांग्रेस में एक बार फिर अच्छी बन सकती है।


पार्टी में कई नेताओं से विरोध

दिग्विजय सिंह का कथित तौर पर अपनी ही पार्टी में कई नेताओं से विरोध है। कई बार पार्टी उनके बयानों से खुद को अलग कर चुकी है। कुछ समय पहले मायावती ने दिग्विजय सिंह पर बीजेपी का एजेंट होने का भी आरोप लगाया था। हालांकि इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मायावती खुद नहीं चाहती थी कि कांग्रेस से गठबंधन करें। मैं मोदी, शाह और आरएसएस का विरोधी हूं।

Also Read :- Mohan Bhagwat: BJP भारतीय जनता पार्टी के यह नेता अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। क्या है उनकी सूर्य कुंडली…



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer