FORD: भारत में बंद करेंगी प्रोडक्शन, कैसा रहेगा इंडस्ट्री पर असर

FORD: भारत में बंद करेंगी प्रोडक्शन, कैसा रहेगा इंडस्ट्री पर असर

लंबे समय से घाटे में चल रही अमेरिकन ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड ने भारत में अपने व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्रीज को बंद करने का फैसला लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना काल के दौरान कंपनी को और भी ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ा है। हालांकि, कंपनी अपनी ग्राहकों को सर्विस देना जारी रखेगी। करीब दो अरब डॉलर का नुकसान उठाने के बाद फोर्ड इंडिया ने अपने स्टाफ को इस बात की जानकारी दी है। इस प्लांट के बंद होने से करीब 4000 से अधिक लोगों की नौकरी जाने का खतरा रहेगा। हमने कंपनी की सूर्य कुंडली का अध्ययन किया क्या होगा कंपनी पर इसका असर- 


भारत में कैसा होगा कंपनी का भविष्य

30 जुलाई 1863 को अमेरिका में जन्में हेनरी फोर्ड ने 16 जून 1903 को फोर्ड मोटर कंपनी की स्थापना की थी। ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से देखा जाए, तो कंपनी के भारत में प्लांट बंद होने से इसकी लोकप्रियता पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इसके बाद भी फोर्ट कंपनी को पसंद करने वाले लोग कार खरीदेंगे। इस समय फोर्ड की कुंडली के हिसाब से जन्म के  शनि के ऊपर से शनि ग्रह का गोचर हो रहा है, जो समस्या उत्पन्न कर रहा है। हालांकि, इसका ज्यादा दिनों तक असर नहीं पड़ेगा। कंपनी की लोकप्रियता एक बार फिर भारत में उसी तरह स्थापित होने की संभावना है। 

 

अपनी लाइफ के सभी इवेंट्स को सकारात्मक बनाएं, आज ही My Pandit पर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं।


साणंद का इंजन प्लांट रहेगा चालू

फोर्ड इंडिया के प्रबंधन द्वारा आयोजित टाउन हॉल कार्यक्रम में इस बात की घोषणा की गई है कि कंपनी के सभी प्लांट बंद किए जाएंगे। हालांकि, कंपनी गुजरात के साणंद में अपने इंजन प्लांट को चालू रखेगी। इसके साथ ही अपने ग्राहकों को सर्विस भी देती रहेगी। इन दिनों भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अच्छा कर रही है। हाल ही ओला ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑनलाइन बिक्री भी शुरू की  है।