होम » आर्टिकल » राजनीति भविष्यवाणियां » kanhaiya kumar ने थामा कांग्रेस का हाथ, क्या रख पाएंगे जलवा बरकरार

kanhaiya kumar ने थामा कांग्रेस का हाथ, क्या रख पाएंगे जलवा बरकरार

kanhaiya kumar ने थामा कांग्रेस का हाथ, क्या रख पाएंगे जलवा बरकरार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने की कई दिनों से अटकलें चल रही थी। अब इस बात पर मुहर लग गई है कि वह 28 सितंबर को यानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी ही उन्हें पार्टी में लेकर आए हैं। इसके अलावा गुजरात के दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

क्या आप भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं, अभी बात करें हमारे विशषज्ञों से 


मार्च 2022 में मिलेगी नई जिम्मेदारी !

2 जनवरी 1987 को बिहार के बेगूसराय में जन्मे कन्हैया कुमार की सूर्य कुंडली के अनुसार  राहु और मंगल का कॉम्बिनेशन उन्हें अक्सर विवादों में घेरे रखता है। कन्हैया की राशि मकर है, जो इन्हें लांग टर्म प्लानिंग के लिए प्रेरित करती है। कांग्रेस में आने के बाद मार्च 2022 में इन्हें नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आने वाला समय इनके लिए सामान्य रहेगा अर्थात न ज्यादा सकारात्मक और न ज्यादा नकारात्मक।

अपनी राशि से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए वर्ष 2021


वामपंथियों की आखों का तारा थे कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार काफी कम समय में अच्छी खासी चर्चा बटोरने में कामयाब रहे हैं। उन्हें वामपंथियों की आंखों का तारा माना जाता था। कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर सवाल उठ रहे हैं, कि क्या वजह रही कि फायरब्रांड नेता को सीपीआई का दामन छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। खैर सियासत में उलटफैर लगा रहता है। हाल ही में बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी ज्वाइन की है। 

साल 2026 आपके लिए कैसा होगा? आइए जानते हैं…


Exit mobile version