होम » आर्टिकल » मनोरंजन भविष्यवाणियाँ » किन ग्रहों ने बनाया है रजनीकांत को सुपरस्टार, क्या आपकी कुंडली में भी है ये योग…

किन ग्रहों ने बनाया है रजनीकांत को सुपरस्टार, क्या अपना राशिफल में भी है ये योग…

किन ग्रहों ने बनाया है रजनीकांत को सुपरस्टार, क्या अपना राशिफल में भी है ये योग…

रजनीकांत एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी लोकप्रियता ने उनके मंदिर तक बनवा दिए। रजनीकांत के जितनी प्रसिद्धि हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं है। हाल ही में रजनीकांत की Annatthe रिलीज हुई है, जिसे लेकर उनके फैन्स में काफी उत्साह है। रजनीकांत की उम्र उनके कॅरियर में कभी रूकावट नहीं बनी, लेकिन क्या उनके ग्रहों की दशा भी यही इशारा करती है। आइए जानते हैं उनकी सूर्य कुंडली क्या कहती है, किन ग्रहों ने दिलाई उन्हें सफलता-


रजनीकांत की कुंडली में मंगल-चंद्र का महायोग

रजनीकांत की सूर्य कुंडली में चंद्र और मंगल मकर राशि में उपस्थित है, जो लक्ष्मी योग बनाते हैं। मकर राशि में मंगल उच्च का होता है। मंगल की इस एनर्जी के कारण वे अधिकतर एक्शन प्रधान फिल्में करते रहे। सूर्य कुंडली के अनुसार शुक्र और बुध की युति ने उन्हें असीमित प्रसिद्धि दिलाई है। हालांकि उनका आने वाला समय कुछ चैलेंजिंग हो सकता है। उनकी कुंडली में जन्म के सूर्य के ऊपर से केतु का ट्रांजिट हो रहा है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए थोड़ा मुश्किल वाला समय हो सकता है।

(क्या आपको भी आ रही है कोई समस्या, बनते-बनते बिगड़ रहे हैं आपके काम, तो एक बार हमारे विशेषज्ञ ज्योतिष से जरूर करवाएं कुंडली विश्लेषण, क्लिक करें यहां)


रजनीकांत और अक्षय आमने सामने

रजनीकांत की annatthe के साथ ही अक्षय कुमार की सूर्यवंशी भी रिलीज हुई है। हालांकि रजनीकांत की फैन फॉलोइंग और अक्षय की फैन फॉलोइंग अलग है, लेकिन ये दोनों ही फिल्में दिवाली के बाद से लोगों को खूब एंटरटेन कर रही है। फिलहाल रजनीकांत के स्वास्थ्य में कुछ उतार चढ़ाव बने हुए भी है, लेकिन वे फिल्में करना भी जारी रखे हुए हैं।

Also Read :- रजनीकांत बचपन से ही फिल्मी शौकीन थे, जिसने मद्रास फिल्म संस्थान में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त किया, जहाँ उन्होंने एक अभिनेता के रूप में प्रशिक्षण लिया।.


Exit mobile version