vijay rupani resign: अभी आगे कहीं बाकी है राजनीति!

vijay rupani resign: अभी आगे कहीं बाकी है राजनीति!

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपा है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आगे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे निभाऊंगा। विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले मुख्यमंत्री का इस्तीफा, चुनावी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। आगे क्या होगा विजय रूपाणी का कॅरियर, क्या कहती है विजय रूपाणी की कुंडली, जानिए यहां…


विजय रूपाणी: राजनीतिक प्रभाव बना रहेगा

विजय रूपाणी की कुंडली अच्छी है। यदि बात करें अभी कि तो इस समय उनकी कुंडली में गोचर का शनि जन्म के सूर्य पर दृष्टि कर रहा है, जो उनके राजनीतिक कॅरियर के लिए थोड़ा मुश्किल समय है। पिछले कुछ समय से उनके इस्तीफे की चर्चाएं जोरों पर थी। हालांकि 2022 के बीच के बाद का समय उनके लिए बेहद अच्छा रहेगा। फिर भी अप्रेल में राहु का मेष में गोचर का कुछ समय उनके विरोधियों को सक्रिय रखेगा, लेकिन आगे का समय उनके लिए अच्छा है, हो सकता है, वे केंद्र में अपनी सेवाएं दें।

 

(यदि आप अपने जीवन में किसी समस्या से गुजर रहे हैं, तो हमारे विशेषज्ञ एस्ट्रोलॉजर से जरूर बात करें)


चार लोगों के नाम रेस में

भाजपा शासित प्रदेशों में पिछले कुछ समय से यह चलन रहा है कि चुनाव से कुछ पहले सीएम इस्तीफा दें। गुजरात के सीएम विजयर रूपाणी के इस्तीफे के बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि अगला सीएम कौन होगा। चर्चा है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरषोत्तम रुपाला, गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल के नाम आगे हैं।

कैसा होगा 2022 आपके लिए, जानने के लिए क्लिक जरूर करें