आज पूरे दिन आपको शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव होगा। परिश्रम की अपेक्षा सफलता कम होने से आपको निराशा होगी। संतान की चिंता हो सकती है। काम में सतत व्यस्तता के कारण परिवार की उपेक्षा होगी। कहीं घूमने जाने की योजना टालना हितकर है। पेट संबंधी तकलीफें खड़ी होंगी। आपकी जिद के कारण किसी का नुकसान न हो, इसका ध्यान रखें।
आज आप सभी काम दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूरा कर सकेंगे। पिता से लाभ हो सकता है। विद्यार्थी विद्याध्ययन में सफल होंगे। संतान के पीछे खर्च या निवेश की संभावना है। कलाकार और खिलाड़ी अपनी कुशलता अच्छी तरह प्रदर्शित कर सकेंगे। सरकार से लाभ हो सकता है।
आज का दिन अच्छा होने से आप नई योजनाएं शुरू कर सकेंगे। व्यावसायिक सरकारी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी पेशा लोग उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि पा सकेंगे। भाइयों और पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। लघु यात्रा होने की संभावना है। विरोधियों के समक्ष विजय प्राप्त कर सकेंगे। आप दैनिक काम में व्यस्त रहेंगे।
आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता महसूस होगी। नेगेटिव विचारों के कारण मानसिक चिंता होगी। किसी के साथ मतभेद हो सकता है। पारिवारिक वातावरण दूषित होगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में नहीं लगेगा। खर्च अधिक होगा। आपको अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
आत्मविश्वास और निर्णयशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप त्वरित निर्णय ले सकेंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। बुजुर्गों से आपको सहयोग मिलेगा। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। गुस्से के कारण आपका काम न बिगड़े इसका ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा।
आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आपको छोटी बड़ी तकलीफें रहा करेंगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। गुस्से और इगो के कारण आपका मनमुटाव हो सकता है। अचानक बड़े खर्च होने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने अधीनस्थ लोगों से संभलकर रहना पड़ेगा। आज कोर्ट-कचहरी का काम न करना अच्छा रहेगा।
आज आप अलग-अलग क्षेत्र से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उसके कारण आपको शारीरिक मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। आज आप दिन में मित्रों के साथ मिलकर किसी रमणीय स्थल की सैर करने का आयोजन कर सकेंगे। आपका दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक वृद्धि होने का योग है। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है।
आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे। आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। आप समाज में सम्माननीय बनेंगे। नौकरी तथा व्यवसाय में पदोन्नति का योग है। आपको बुजुर्गों तथा अधिकारियों की तरफ से लाभ हो सकता है। व्यापारी उधार दिए हुए पैसे वापस प्राप्त कर सकेंगे। संतान की प्रगति होगी और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों और सगे-संबंधियों से लाभ हो सकेगा।
आज आपको शारीरिक अस्वस्थता और थकान का अनुभव होगा। मानसिक रूप से भी बेचैनी का अनुभव होगा। कहीं जाने की योजना को टालना हितकर होगा। संतान की चिंता हो सकती है। आपको ऐसा लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। ऑफिस में आप अधिकारियों के क्रोध का भोग न बनें, उसका ध्यान रखें। विरोधियों के साथ विवाद से बचें। अधिक साहस से बचना चाहिए।
आज खान-पान पर ध्यान दें अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने की पूरी आशंका है। उपचार, प्रवास या व्यावहारिक प्रसंगों में पैसे खर्च होंगे। कठिनाइयों से बाहर आना हो तो नकारात्मक विचारों तथा उग्र विचार पर अंकुश रखें। भागीदारों के साथ मतभेद होने की संभावना है। ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल नहीं होगा। आपको नए संबंध स्थापित करते समय सावधानी रखनी पड़ेगी।
आज आप में आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल भरपूर मात्रा में होगा और आपका दिन प्रेम और रोमांस से अधिक उल्लासित बनेगा। किसी नए व्यक्तियों के साथ आपकी मित्रता होगी। प्रवास, मौज मस्ती स्वादिष्ट भोजन, नए परिधान आपके आनंद में बहुत अधिक वृद्धि करेंगे। भागीदारी से आपको लाभ हो सकता है। विवाहित लोग अच्छा दांपत्यजीवन व्यतीत कर सकेंगे।
घर में शांति और आनंद के वातावरण का सकारात्मक प्रभाव आपके काम पर देखने को मिलेगा। परंतु आपको अपने उग्र स्वभाव और वाणी पर अंकुश रखनी होगी। आप अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।