अाज आपको सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख- संतोष का अनुभव होगा। रोमांस के चरम पर रहेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन से भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा।
आज अापको वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है। किसी की मजाक-मसखरी से परहेज करें। गलतफहमी हो सकती है। मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें। मानसिक चिंता से समस्याएं पैदा हो सकती है।
नए कामों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। चर्चा, वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से समय अच्छा है।
आज शारीरिक मानसिक स्वस्थता का अभाव होगा। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद होगा। मानहानि न हो उसका ध्यान रखें। जल से परेशानी हो सकती है। पैसे खर्च होंगे। समय से भोजन नहीं मिलेगा। नींद नहीं आने की दिक्कत आपको हो सकती है।
आज के दिन आप शरीर में ताजगी और चित्त की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता अनुभव करेंगे। मित्रों एवं स्वजनों के साथ पर्यटन का आयोजन होगा। आर्थिक लाभ होगा। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है। नए काम या योजना स्वीकार करने के लिए अनुकूल दिन है। संगीत के प्रति विशेष रुचि रहेगी।
परिवार में सुख-शांति और परिजनों के साथ आनंद आज के दिन को खुशहाल बनाएंगे। आज आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। कहीं घूमने जाने की संभावना है। मिष्टान्न के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा। आयात-निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। वाद-विवाद की आशंका बनी रहेगी।
आज आपकी रचनात्मक शक्तियां प्रकट होंगी। रचनात्मक कामों में आपकी रुचि रहेगी। वैचारिक दृढ़ता से आपके काम सफल बनेंगे। अलंकार, वस्त्र, मौज-शौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का सानिध्य, रोमांचक और आनंददायक रहेगा।
आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। मन की चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचें। परिजनों और सगे-संबंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी कामों में सावधानी रखें। संयमित व्यवहार से अनर्थ से बचा जा सकेगा।
आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना का अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ होगा। मनपसंद व्यक्ति के साथ सुखद क्षण गुजरेगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन होगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। पत्नी तथा पुत्र से लाभ प्राप्ति की संभावना है।
व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार के लिए भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी। अधिकारियों के खुश होने से पदोन्नति के योग बनेंगे। सरकार, मित्र तथा संबंधियों से लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का अनुभव होगा। संतान की प्रगति आप में संतोष की भावना का अहसास कराएगी।
शारीरिक से रूप से अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता बनाए रखें। आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से संभलकर रहें। मौज-शौक तथा घूमने- फिरने के पीछे धन खर्च होगा। संतान के संबंध में चिंता रहेगी। विरोधियों के साथ चर्चा में न उतरें। विदेश से समाचार मिलेंगे।
आज अनैतिक कामों से दूर रहें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। नियम विरोधी कामों से दूर रहें। इलाज के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। परिजनों के साथ संबंधों में नकारात्मकता आ सकती है। ईष्टदेव का जप और ध्यान आपको मानसिक शांति देगी।