होम » चौघडिया

चौघड़िया चेन्नई के लिए

अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो शुभ मुहूर्त देखते हैं, लेकिन अगर आपको जल्द से जल्द कोई कार्य करना हो तो चौघड़िया मुहूर्त महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी शुभ मुहूर्त की जांच के लिए चौघड़िया या यूं कहें चोगड़िया का प्रयोग किया जाता है। हालांकि, परंपरागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा मुहूर्त का पता लगाने के लिए किया जाता है, लेकिन आसान होने के कारण इसका उपयोग किसी भी मुहूर्त के लिए किया जाता है। किसी भी शुभ काम को शुरू करने के लिए चार अच्छे चौघड़िया हैं। इन चार चौघड़िया अमृत, शुभ, लाभ और चर को शुभ और उत्तम माना जाता है। इसी तरह तीन खराब चौघड़िया रोग, काल और उदवेग से बचने की बात कही जाती है। सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय को दिन का चौघड़िया और सूर्यास्त और अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को रात का चौघड़िया कहा जाता है।

आज का चौघड़िया Sat, 02 Aug 2025

Chennai
शुभ
अशुभ
सामान्य
राहु काल
दिन चौघड़िया
काल- हानि 05:53 – 07:28
शुभ- अच्छा 07:28 – 09:03
रोग- अमंगल 09:03 – 10:39
उद्वेग- अशुभ 10:39 – 12:14
चल- सामान्य 12:14 – 13:49
लाभ- उन्नति 13:49 – 15:25
अमृत- सर्वोत्तम 15:25 – 17:00
काल- हानि 17:00 – 18:35
रात चौघड़िया
लाभ- उन्नति 18:36 – 20:00
उद्वेग- अशुभ 20:00 – 21:25
शुभ- अच्छा 21:25 – 22:49
अमृत- सर्वोत्तम 22:49 – 00:14
चल- सामान्य 00:14 – 01:39
रोग- अमंगल 01:39 – 03:03
काल- हानि 03:03 – 04:28
लाभ- उन्नति 04:28 – 05:52

अपनी पहली कॉल या चैट हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से निःशुल्क करें – अभी बात करें!

सभी देखें

क्या होता चौघड़िया

किसी भी काम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाना आम बात है, लेकिन यदि जल्दी में किसी कार्य को करना है और शुभ मुहूर्त देखने विलंब है, तो चौघड़िया देखकर काम शुरू किया जा सकता है। पहले चौघड़िया का प्रयोग केवल यात्रा के लिए किया जाता था, लेकिन तेज भागते जीवन में अब चौघड़िया का उपयोग किसी भी शुभ काम को करने से पहले किया जा सता है। किसी भी शुभ काम को शुरू करने के लिए चार अच्छे चौघड़िया हैं। इन चार चौघड़िया अमृत, शुभ, लाभ और चर को शुभ और उत्तम माना जाता है। इसी तरह तीन चौघड़िया में कार्य करना अच्छा नहीं माना जाता है। ये चौघड़िए हैं रोग, काल और उदवेग। सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय को दिन का चौघड़िया और सूर्यास्त और अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को रात का चौघड़िया कहा जाता है। इन चौघड़िया का समय सूर्योदय से शुरू होकर 1.30 घंटे तक रहता है।

जानिए क्या है वार वेला, काल वेला और काल

दिन और रात के चौघड़िया में वार वेला, काल वेला और काल रात्रि का भी समय होता है। ये वार वेला, काल वेला और काल रात्रि किसी भी शुभ चौघड़िये के दौरान भी हो सकती है। वार वेला और काल वेला दिन के समय में होती है, जबकि काल रात्रि रात के समय प्रबल होती है। इस दौरान किए गए मांगलिक कार्य फलदायी नहीं होते हैं। इस समय को छोड़ा जाना चाहिए।

कौन सा चौघड़िया शुभ और कौन सा अशुभ होता है?

सप्ताह में सात दिन होते हैं। ज्योतिष और मुहूर्त शास्त्र के अनुसार प्रत्येक दिन का एक स्वामी ग्रह होता है। हर दिन के पहले मुहूर्त पर उस दिन के स्वामी का शासन होता है। इसे एक उदाहरण से समझें तो रविवार को पहले चौघड़िया मुहूर्त पर सूर्य का शासन होता है, उसके बाद के मुहूर्त पर शुक्र, बुध, चंद्रमा, शनि, बृहस्पति और मंगल का शासन होता है। दिन के अंतिम मुहूर्त पर भी उस दिन के स्वामी ग्रह का शासन होता है।

दरअसर एक दिन में 24 घंटे होते हैं और चौघड़िया 1.30 घंटे की अवधि का होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र, बुध, गुरु और चंद्रमा को शुभ ग्रह माना जाता है, इसलिए इन वार पर पहला चौघड़िया हमेशा अच्छा होगा, लेकिन सूर्य, मंगल, शनि पाप ग्रह है, इन वार पर पहला चौघड़िया हमेशा नकारात्मक होगा।

महत्वपूर्ण शुभ मुहूर्त

उद्वेग चौघड़िया
ज्योतिष में सूर्य के प्रभाव को आमतौर पर अशुभ माना गया है इसीलिए इसे उद्वेग के रूप में चिह्नित किया जाता है। हालांकि, इस चौघड़िया में सरकारी कार्यों को किया जा सकता है।
चर चौघड़िया
शुक्र को एक शुभ और लाभकारी ग्रह माना जाता है। इसलिए इसे चर या चंचल रूप में चिह्नित किया गया है। शुक्र की चर प्रकृति के कारण, चर चौघड़िया को यात्रा उद्देश्य के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।
काल चौघड़िया
शनि एक पापी ग्रह है इसीलिए इसे काल के रूप में चिह्नित किया गया है। काल चौघड़िया के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। हालांकि, कुछ मामलों में धनोपार्जन हेतु की जाने वाली गतिविधियों के लिए यह लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
शुभ चौघड़िया
बृहस्पति अत्यंत ही शुभ ग्रह है और यह लाभकारी ग्रह माना गया है। इसलिए इसे शुभ के रूप में चिह्नित किया जाता है। शुभ चौघड़िया को विशेष रूप से विवाह समारोह आयोजित करने के लिए उपयुक्त माना जाता है।
लाभ चौघड़िया
बुध ग्रह भी शुभ और लाभदायक ग्रह है इसलिए इसे लाभ के रूप में चिह्नित किया गया है। लाभ के चौघड़िया में शिक्षा या किसी विद्या को सिखने का कार्य प्रारंभ किया जाता है तो वह फलदायी होता है।
अमृत चौघड़िया
चंद्र ग्रह अति शुभ और लाभकारी ग्रह है। इसीलिए इसे अमृत के रूप में चिह्नित किया गया है। अमृत चौघड़िया को सभी प्रकार के कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।
रोग चौघड़िया
मंगल एक क्रूर और अनिष्टकारी ग्रह है। इसलिए इसे रोग के रूप में चिह्नित किया गया है। रोग चौघड़िया के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। लेकिन युद्ध में शुत्र को हराने के लिए रोग चौघड़िया की अनुशंसा की जाती है।

त्यौहार कैलेंडर

सभी देखें

2 Aug

आदि पेरुक्कु

तमिल महीना ‘आदि’, तमिलनाडु में मानसून की शुरुआत का प्रतीक है। इस महीने में मानसून के कारण नदियों में जल स्तर बढ़ जाता है। प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता दिखाने के लिए और कावेरी नदी को धन्यवाद देने के लिए आदि पेरुक्कू का त्योहार मनाया जाता है।

5 Aug

दामोदर द्वदशी

दामोदर द्वादशी व्रत भक्तों द्वारा भगवान विष्णु का आशीर्वाद लेने के लिए लगन से मनाया जाता है। दामोदर द्वादशी श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को मनाई जाती है। दामोदर भगवान विष्णु के असंख्य नामों में से एक है।

5 Aug

श्रावण पुत्रदा एकादशी

श्रावण मास, शुक्ल पक्ष की एकादशी को हर वर्ष “श्रावण पुत्रदा एकादशी” (Shravana Putrada Ekadashi) व्रत के रूप में मनाया जाता है। इस साल 2025 में यह एकादशी 5 अगस्त 2025, मंगलवार को पड़ रही है। पुत्रदा एकादशी साल में दो बार मनाई जाती है।

8 Aug

वरलक्ष्मी व्रत

हिंदू धर्म में कई व्रत को महत्वपूर्ण बताया गया है। इन व्रतों को रखने से आप देवी देवताओं को प्रसन्न कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। हमारी परंपराओं में जो फल पाने की इच्छा आप रखते हैं, उसी के आधार पर आपको उपवास करना होता है।

9 Aug

रक्षा बंधन

भारतीय संस्कृति में, हम रक्षा बंधन को श्रावण के महीने में पूर्णिमा पर भाई और बहन के बिना शर्त प्यार के प्रतीक के रूप में मनाते हैं।

15 Aug

पारसी नव वर्ष

पारसी समुदाय हमारे देश में लंबे समय से रह रहा है। वे अन्य भारतीय समुदायों के साथ घुलमिल गए हैं और भारत में शांति से रहते हैं। पारसी लोग ईरानी कैलेंडर के अनुसार साल के पहले दिन अपना पारसी नव वर्ष मनाते हैं।

15 Aug

जन्माष्टमी

जन्माष्टमी, जिसे कृष्ण जन्माष्टमी के नाम से भी जाना जाता है, भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाने वाला एक हिंदू त्योहार है। भाद्रपद (अगस्त-सितंबर) के महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि (अष्टमी) को मनाया जाने वाला यह त्यौहार जीवंत उत्सव, भक्ति गीत, नृत्य और कृष्ण के जीवन के पुनरावर्तन द्वारा चिह्नित है।

16 Aug

दही हांडी

दही हांडी एक लोकप्रिय हिंदू त्यौहार है जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाता है, यह भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक है। यह जन्माष्टमी के एक दिन बाद, आमतौर पर अगस्त या सितंबर में मनाया जाता है। इस त्यौहार में दही से भरे बर्तन को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाना शामिल है, जो कृष्ण द्वारा बर्तनों से मक्खन चुराने की चंचल क्रिया का प्रतीक है।

17 Aug

सिंह संक्रांति

संक्रांति का अर्थ है सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में जाना। भारत में, यह त्योहार बहुत लोकप्रिय है और देश के विभिन्न हिस्सों में खुशी और आनंद के साथ मनाया जाता है।

19 Aug

अजा एकादशी

पौराणिक कथाओं के अनुसार, अजा एकादशी वह दिन है जब भगवान विष्णु ने हाथियों के राजा गजेंद्र को मगरमच्छ के चंगुल से बचाया था। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, मंत्रों का जाप करते हैं और भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हैं, ताकि उनकी दिव्य सुरक्षा और आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

26 Aug

हरतालिका तीज

हरतालिका तीज एक हिंदू त्यौहार है जिसे मुख्य रूप से भारत में महिलाओं द्वारा मनाया जाता है, खासकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में। भाद्रपद माह में चंद्र पखवाड़े के तीसरे दिन मनाया जाने वाला यह त्यौहार देवी पार्वती और भगवान शिव के साथ उनके मिलन का सम्मान करता है।

27 Aug

गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी एक हिंदू त्यौहार है जो भगवान गणेश के जन्म का जश्न मनाता है, जो ज्ञान के देवता और बाधाओं को दूर करने वाले हैं। भाद्रपद (अगस्त-सितंबर) के महीने में मनाया जाने वाला यह त्यौहार घरों और सार्वजनिक स्थानों पर गणेश की मूर्तियाँ स्थापित करने, उसके बाद प्रार्थना, अनुष्ठान और प्रसाद चढ़ाने, खासकर मोदक जैसी मिठाइयाँ चढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

28 Aug

जैन संवत्सरी

जैन धर्म के श्वेतांबर लोग पर्युषण के अंतिम दिन जैन संवत्सरी मनाते हैं। यह शुभ दिन जैन कैलेंडर माह अनुसार भाद्रपद के शुक्ल पक्ष को पड़ता है। इसका मतलब है कि जैन संवत्सरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार अगस्त से सितंबर के बीच आता है।

28 Aug

ऋषि पंचमी

ऋषि पंचमी या भाद्रपद शुक्ल पंचमी के दिन यानी हरतालिका तीज के दो दिन बाद और गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद मनाई जाती है। वर्तमान अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, ऋषि पंचमी का दिन अगस्त या सितंबर में आता है।

31 Aug

महालक्ष्मी व्रत

सावन के पवित्र मास के बाद भाद्रपद मास की शुक्ल अष्टमी से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ होता है। यह व्रत अनुष्ठान सोलह दिनों तक चलता है। इस वर्ष यह 31 अगस्त 2025, रविवार, शनिवार तक बहुत ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस बार महालक्ष्मी व्रत 2025 के प्रारंभ और उद्यापन का शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार होगा

31 Aug

दुर्वा अष्टमी

भारतीय पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दूर्वा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। कहा जाता है कि दूर्वा अष्टमी पर दूर्वा (दूब) की पूजा करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और परिवार में सुख, समृद्धि तथा शांति का आगमन होता है।

31 Aug

राधा अष्टमी

राधाष्टमी हिंदुओं के लिए एक पवित्र दिन है। कृष्ण प्रिया राधाजी का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को हुआ था। इसलिए इस दिन को राधाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। श्री राधा को लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। बरसाना में श्री राधा का जन्मस्थान है,

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चौघड़िया क्या होता है?

चौघड़िया का मतलब होता है चार और घड़िया यानी घड़ी, इस तरह दोनों शब्दों को मिलाकर एक शब्द बनता है चौघड़िया। सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच के सम को 30-30 घड़ी और उस 30 घड़ी को 8 भागों में विभाजित किया गया है। हिंदू समयानुसार एक घड़ी 24 मिनट के बराबर होती है और एक चौघड़िया 4 घड़ियों के बराबर यानी करीब 96 मिनट की होती है। इस हिसाब से एक चौघड़िया की अवधि करीब डेढ़ घंटे की होती है। इसी के मुताबिक चौघड़िया का मुहूर्त देखा जाता है।

चौघड़िया मुहूर्त के विभिन्न प्रकार क्या हैं?

चौघड़िया में वार वेला, काल वेला और काल रात्रि का भी स्थान होता है। हालांकि, वार वेला, काल वेला और काल रात्रि के दौरान कोई भी शुभ कार्य वर्जित होता है। अब समय के हिसाब से इसे देखें तो वार वेला और काल वेला दिन के समय प्रबल होते हैं जबकि काल रात्रि रात के समय प्रबल होती है। इस दौरान किए गए मांगलिक कार्य फलदायी नहीं होते हैं।

क्या होगा यदि एक शुभ चौघड़िया मुहूर्त वेला, काल या रात्री के अशुभ समय के साथ मेल खाता है?

यदि किसी शुभ चौघड़िया में वेला, काल या रात्री का अशुभ समय रहता है, तो ऐसे समय को छोड़कर दूसरा चौघड़िया देखा जाना चाहिए।

क्या होगा अगर एक शुभ चौघड़िया मुहूर्त वेला, काल या रात्रि के अशुभ समय के साथ मेल खाता है?

चौघड़िया शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है- चो यानी चार और घड़िया यानी घड़ी। प्रत्येक घड़ी, हिंदू समय के अनुसार, 24 मिनट के बराबर होती है। सूर्योदय से सूर्यास्त तक 30 घड़ियां होती हैं जिन्हें 8 से विभाजित किया जाता है। इसलिए, 8 दिन चौघड़िया मुहूर्त और 8 रात चौघड़िया मुहूर्त होते हैं। एक चौघड़िया 4 घड़ी (लगभग 96 मिनट) के बराबर होता है। तो, एक चौघड़िया लगभग 1.5 घंटे तक रहता है।

Exit mobile version