अपनी पहली कॉल या चैट हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से निःशुल्क करें – अभी बात करें!

सभी देखें

अपनी पहली कॉल या चैट हमारे विशेषज्ञ टैरो रीडर से निःशुल्क करें – अभी बात करें!

सभी देखें

राशि कैलेंडर

मेष राशि (Aries) राशि चक्र की पहली राशि है और पूरे राशि चक्र को एक किक स्टार्ट देने का काम करती है। शायद यही कारण है कि वे अन्य राशियों की तुलना में चीजों को पहले प्राप्त करना चाहते हैं। उनमें किसी भी चीज या कार्य को सबसे पहले स्टार्ट करने की गजब की चाह देखी जाती है। यह कहने की जरूरत नहीं है, मेष राशि के लोग जन्मजात लीडर होते हैं। मेष राशि (Aries) को अपने उत्साही नेचर के लिए भी जाना जाता है, वे सदैव खुद को दूसरों की अपेक्षा अधिक आंकते हैं। मेष राशि के लोग अन्य लोगों की आंखों में बने रहने के लिए किसी भी लेवल की रिस्क लेने से कतराते नहीं हैं।

वर्ष 2026 राशिफल भविष्यवाणियाँ

The yearly horoscope for 2026 from MyPandit offers an informative overview of what is expected to happen in people’s lives through all 12 zodiac signs in 2026. The astrology 2026 horoscope will forecast your opportunities, possibilities, and challenges. It is a summary of events and occurrences that you should be aware of based on your zodiac sign in the coming year. So without any further ado, let’s explore the overview of 2026 predictions or free 2026 horoscope.

त्यौहार कैलेंडर

सभी देखें

1 May

बुद्ध पूर्णिमा

भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना गया है। इसीलिए उनकी गितनी देवताओं में भी की जाती है। भगवान गौतम बुद्ध के अनुयायी भारत सहित पूरे एशिया में फैले हुए हैं, यही कारण है कि लगभग पूरे एशिया में कई जगहों पर बुद्ध पुर्णिमा मनाई जाती है।

1 May

वैशाख पूर्णिमा

वैशाख माह को हमारे धर्म मे बहुत ही पवित्र महिना माना जाता है। इस माह में पवित्र नदी स्नान , दान व कोई भी धर्मिक कार्य करना बहुत ही लाभदायक व शुभ माना जाता है।

1 May

चित्रा पूर्णिमा

हिंदू नववर्ष की शुरूआत चैत्र माह से होती है, इस माह को दक्षिण भारत में चिथिरई भी कहा जाता है। चिथिरई अथवा चैत्र मास की प्रथम पूर्णिमा को ही चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) कहा जाता है।

1 May

कूर्म जयंती

कूर्म जयंती हिंदू धर्म का एक बहुत ही शुभ त्योहार है। यह दिन भगवान श्री हरि विष्णु के दूसरे अवतार – कूर्म के लिए मनाया जाता है। इस दिन पूरे भारत में भगवान विष्णु की मूर्तियों की पूजा की जाती है और आशीर्वाद प्राप्त करने और खुशहाल व समृद्ध जीवन जीने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

2 May

नारद जयंती

हिंदू धर्म में देवर्षि नारद या नारद मुनि, ब्रह्मा, ब्रह्मांड के निर्माता और तीन सर्वोच्च देवताओं में से एक (त्रिदेव – ब्रह्मा, विष्णु और महेश) के पुत्र हैं। नारद मुनि देवताओं के दिव्य दूत और भगवान विष्णु के प्रिय भक्त हैं।

9 May

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

रवीन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) के जन्मदिवस को रवीन्द्र जयंती के रूप में मनाया जाता है। एक तरह से यह पूरी दुनिया में टैगोर के अनुयायियों तथा उन्हें मानने वालों के लिए वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव के समान है।

13 May

अपरा एकादशी

हिंदू धर्म में अपरा एकादशी को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इसे ज्येष्ठ विष्णु एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन जो लोग उपवास रखते हैं, उन्हें हर अपराध से मुक्ति मिल जाती है।

15 May

वृषभ संक्रांति

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वृषभ संक्रांति मेष राशि से वृषभ राशि में सूर्य के पारगमन का प्रतीक है। इसके अलावा, यह हिंदू सौर कैलेंडर के अनुसार दूसरे महीने, ज्येष्ठ की शुरुआत का प्रतीक है।

16 May

वट सावित्री

वट पूर्णिमा को हिंदू धर्म में एक बहुत ही शुभ दिन माना जाता है, जिसे वट सावित्री के नाम से भी जाना जाता है। मां सावित्री को उनके अनुकरणीय उदार कार्यों के लिए याद करने का यह एक शुभ दिन है।

16 May

शनि जयंती

शनि जयंती (Shani Jayanti) एक ऐसा त्योहार है, जिसका हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। ज्योतिष के दृष्टिकोण से भी त्योहार का एक बड़ा महत्व है। हिंदू शास्त्रों में, सप्ताह का प्रत्येक दिन हिंदू देवी या देवताओं में से एक को समर्पित है

25 May

गंगा दशहरा

गंगा दशहरा ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दौरान आता है और अंग्रेजी कैलंडर के अनुसार मई या जून के महीने में आता है। गंगा दशहरा को गंगावतरण के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है गंगा का अवतरण।

27 May

गायत्री जयंती

गायत्री जयंती देवी गायत्री की जयंती मनाती है। उन्हें वेद की देवी कहा जाता है, और इसलिए भक्त उन्हें वेद माता के रूप में भी याद करते हैं।

30 May

वैकासी विसाकम

भगवान मुरूगन यानि कार्तिकेय के जन्मदिवस के रूप में वैकासी विसाकम को मनाया जाता है। ज्यादातर वैकासी विसाकम का त्योहार मई या जून के महीने में पड़ता है। जब विशाखा नक्षत्र पूर्णिमा के साथ आता है, तभी वैकासी विसाकम को मनाया जाता है।

ऐप डाउनलोड करें!
प्रीमियम सुविधाएँ मुफ़्त पाने के लिए

ऐप डाउनलोड करें!
प्रीमियम सुविधाएँ मुफ़्त पाने के लिए

Exit mobile version