UP Election 2022 को लेकर किस ओर इशारा कर रहे हैं Mayawati के ग्रह?

UP Election 2022 को लेकर किस ओर इशारा कर रहे हैं Mayawati के ग्रह?

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने खुद विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने से भी मना कर दिया है। हालांकि, वह UP Election 2022 में अपनी पार्टी से सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने तो यह दावा किया है कि इस बार बहुजन समाज पार्टी ही सरकार बनाएगी। वहीं गठबंधन को लेकर बात की जाए, तो फिलहाल तो मायावती के पार्टी ने किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं किया है। लेकिन, क्या उनकी कुंडली (Mayawati Horoscope) में ग्रहों का ऐसा कोई गंठबंधन है, जो उनके लिए मददगार साबित होने वाला है। क्या मायावती की कुंडली 2022 में उनकी सरकार बनाने में मदद करने वाली है। आइए BSP Supremo Mayawati की सूर्य कुंडली का विश्लेषण करते हैं…

कौन करेगा आपकी मदद, क्या ग्रह हैं आपके साथ, पाइए अपनी FREE कुंडली यहां


Mayawati horoscope: कुंडली में तीन मजबूत ग्रह बनाते हैं चतुर राजनीतिज्ञ

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 को नई दिल्ली में हुआ था। इस हिसाब से उनकी कुंडली पर नजर दौड़ाएं, तो मायावती की कुंडली के तीन प्रमुख ग्रह यानि चंद्र, सूर्य और बुध की युति मकर राशि में है। यह मजबूत यूति उन्हें राजनीति में बहुत ही चतुर और कुशल बनाती है। यही युति मायावती को महात्वाकांक्षी और अच्छे नेतृत्व कौशल के साथ मजबूत व्यक्तित्व का गुण देती है। कुंडली के यही तीनों ग्रह उन्हें जनता के साथ जोड़े रखते हैं, और लोगों के मन में मायावती के प्रति विश्वास पैदा करते हैं। इसके अलावा मायावती की कुंडली (Mayawati Horoscope) में ऊर्जावान मंगल के साथ अनुशासित शनि और भ्रामक राहु है। मंगल की इसी एनर्जी को शनि ग्रह ने संवारा है और राहु ने उसे बढ़ावा दिया है। एक कुशल राजनेता के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण गुण होता है और ग्रहों के हिसाब से यह सबसे महत्वपूर्ण संयोग होता है, जो राजनैतिक जीवन में मदद करता है।

वहीं मंगल और राहु की युति कुंडली में अंगारक दोष का निर्माण करती है, जो कई समस्याओं का कारण भी बन सकती है। मंगल और राहु की युति के निर्मित अंगारक दोष से पीड़ित व्यक्ति कई बार अपने लक्ष्य से भटककर लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही किसी न किसी विवाद में फंस जाते हैं। इधर राहु आग में घी का काम करता है, और विवादों को ओर मजबूती दे देता है, जिससे समस्या और उलझ जाती है। जब मायावती उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री थी, तब मायावती की महत्वाकांक्षा को भी देखा गया, उनकी नजर हमेशा से ही केंद्र की राजनीति में रही है। आइए देखते हैं कि UP Election 2022 में मायावती के कौन से ग्रह उनका साथ देने वाले हैं।

(साल 2022 में कुंडली के कौन से ग्रह करेंगे आपकी मदद, क्या होंगे सफल या बढ़ेगी मुश्किल, पाइए अपनी FREE कुंडली रिपोर्ट यहां।)


Up election 2022 के समय मायावती के कुंडली की ग्रहदशा

UP Election 2022 की आहट के साथ ही सभी राजनीतिक दल पूरे जोर शोर से जनता को लुभाने में लग गए हैं। हालांकि, मायावती इस चुनाव में ज्यादा सक्रीय नहीं दिख रही है। लेकिन, उनकी कुंडली के ग्रह उस समय कैसे रहेंगे, इस पर हमने ज्योतिषीय विश्लेषण किया। जिसमें हमने पाया कि मायावती की कुंडली में अभी बृहस्पति यानि गुरु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके बाद यह अप्रेल में राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश करेगा। फिलहाल कुंभ का बृहस्पति उनके जन्म के शुक्र के ऊपर से गुजर रहा है, जो उप्र विधानसभा चुनाव 2022 में उनकी स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा।

मायावती का राशि मकर है और मकर राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है। मायावती भी इससे पीड़ित है। हालांकि, शनि की साढ़ेसाती के बावजूद बृहस्पति का यह गोचर उनके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन, मुख्यमंत्री बनने की उनकी राह में रोड़ा बन सकता है। क्योंकि शनि मकर राशि में है, जो जो उनकी कुंडली में जन्म के तीन ग्रह चंद्र, सूर्य और बुध के ऊपर से गुजर रहा है। ग्रहों की यह स्थिति उनकी पार्टी के बीच अशांति पैदा कर सकता है, आपसी मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है। इसके अलावा अतीत से भी उनका सामना हो सकता है, जो उनके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। लेकिन, दूसरी पार्टियों के देखते हुए मायावती अपनी रणनीति तैयार करती है, और सक्रीय होकर काम करती है, तो उनकी सफलता मिलता कोई बड़ी बात नहीं है। उन्हें अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। मायावती की जन्म कुंडली के हिसाब से तीन ग्रहों के ऊपर से शनि का गोचर करना उनके लिए उत्तरप्रदेश विधान सभा चुनाव में मुश्किल खड़ी कर सकता है और उनको वांछित सफलता प्राप्त करने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। हालांकि, इस बार उनका दांव कुछ अलग प्रतीत हो रहा है।

(क्या आपको मनवांछित सफलता नहीं मिल रही है, या आप भी शनि की साढ़े साती से परेशान है, तो अभी हमारे ज्योतिषीय विशेषज्ञों से बात कर, पाएं समस्या का समाधान… अभी कॉल करें…)


Up election 2022 में नए लोगों पर दाव लगा रही मायावती

मायावती ने इस बार Up election 2022 में एक नया दाव खेला है। इस बार वह नए उम्मीदवारों को मौका दे रही है। अभी तक जो सूची सामने आई है, उसके हिसाब से ऐसा ही प्रतीत हो रहा है।

बहुजन समाज पार्टी ने अभी तक पूर्वांचल क्षेत्र की सीटों पर उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। इसमें ज्यादातर नए उम्मीदवारों को ही मौका दिया गया है। मायावती के इस दाव से राजनीतिज्ञ अचंभे में है, कि क्या मायावती का यह दाव इस चुनाव में काम आएगा। क्या नए उम्मीदवार मायावती और जनता का भरोसा जीत पाएंगे। खैर यह देखने वाली बात होगी कि मायावती के लिए नए उम्मीदवार काम के हैं या नहीं, लेकिन, Mayawati Horoscope से हम कह सकते हैं कि ग्रह इस ओर जरूर इशारा कर रहे हैं, कि वह UP Election 2022 में सीटों पर बढ़त बढ़ाती जरूर नजर आने वाली है। इस चुनाव में मायावती की टक्कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव से हैं।