आज के दिन का आरंभ बहुत अच्छा होगा। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा बना रहेगा। दोपहर के बाद नए काम करने की सलाह आपको नहीं दी जाती है। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। राग-द्वेष से दूर रहें तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चलें। स्वास्थ्य भी संभालें। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। ध्यान और पूजा-पाठ से मन शांत बना रहेगा।
व्यापार में यश और सफलता मिलेगी। साथी कर्मचारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। विरोधियों को पीछे छोड़ पाएंगे। दोपहर बाद मनोरंजन में आपका ध्यान रहेगा। प्रियपात्र से मुलाकात आपके मन को खुश रखेगी। नए वस्त्र और घर की सुंदरता पर धन का व्यय होगा। मान सम्मान मिलेगा।
आज का आप का दिन किसी खास चर्चा में गुजर सकता है। आप अपनी कल्पनाशक्ति से कुछ नया कर पाने में समर्थ रहेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से खुश रह सकते हैं। दोपहर के बाद व्यापार में थोड़ी परेशानी आ सकती है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधियों के समक्ष आप विजयी होंगे। सहकर्मचारियों का साथ मिलेगा।
हताशा से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। इस कारण शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहनों से जुड़ी समस्या आपको हो सकती है। दोपहर के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। शारीरिक ताजगी का अनुभव होगा। आज किसी बात को लेकर कुछ ज्यादा ही सोच-विचार करेंगे।
आज व्यापार या नौकरी के लिए कोई छोटी यात्रा हो सकती है। विदेश से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए काम के लिए अच्छा समय है। किसी लाभदायक निवेश में आप रुचि ले सकते हैं। दोपहर के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे। मानसिक हताशा का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। पारिवारिक तथा जमीन-जायदाद से जुडी़ समस्याएं खडी़ होंगी।
आज आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा बनी रहेगी। कोई नया काम शुरू ना करें। ज्यादातर समय मौन बने रहें, इससे विवाद होने से बच जाएगा। परिजनों के साथ बातचीत में संयम बरतें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाएंगे। दोपहर के बाद आप का समय अनूकुल दिखेगा। भाई-बंधु के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।
आज आपकी रचनात्मकता से कोई कठिन काम आसान बना पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। विचारों में दृढ़ता बनी रहेगी। नए वस्त्र, आभूषण या मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। दोपहर के बाद किसी भी तरह का निर्णय लेने में आपको कठिनाई महसूस होगी। परिजनों के साथ संभव हो, तो वाद-विवाद टालें। इगो को अलग रखकर मेल-जोलभरे वातावरण में काम करें।
आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, उनका ध्यान रखें। दोपहर के बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य में दिक्कत रहेगी। आर्थिक मामलों में आज आपको बेहद सावधानी से आगे बढ़ना होगा। शाम के बाद आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है। जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। काम में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम होगा। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा। दोपहर के बाद स्वास्थ्य के मामले में ज़रा संभलकर रहें। किसी तरह के गलत काम से आपको नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में पार्टनर के साथ बातचीत में संयम रखें।
आज का दिन मैरीड कपल के लिए आनंदमयी रहेगा। परिजनों के साथ खुशी का वातावरण बना रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। व्यवसाय में अनुकूल समय है। नौकरी में साथी कर्मचारियों का साथ मिलेगा। दोपहर के बाद मित्रों से भेंट होगी। किसी पर्यटन पर जाने की संभावना बनेगी। आय में वृद्धि का योग है। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।
आज के दिन बौद्धिक काम, नए सृजन और साहित्यिक गतिविधि में आप उलझे रहेंगे। नए काम की शुरुआत आज कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। व्यापार में लाभ का अवसर मिलेगा। थोडा़ संभलकर चलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दोपहर के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। माता से लाभ होगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी।
आज आपको वाणी में संयम रखने की सलाह दी जाती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अाध्यात्मिक उन्नति के लिए दिन अच्छा है। विदेश में रहने वाले मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे। व्यापार में भागीदारी में विशेष फायदा मिलेगा। किसी के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें।