Punjab election 2022 में क्या Charanjit Singh Channi जीत पाएंगे जनता का विश्वास ?

Punjab election 2022 में क्या Charanjit Singh Channi जीत पाएंगे जनता का विश्वास ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध को लेकर पंजाब सरकार को हर तरफ से घेरा जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इधर, आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) को लेकर Charanjit Singh Channi भी अपनी जीत को लेकर आशान्वित है। अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब की कमाल संभाले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह को ज्यादा समय नहीं हुआ है। ऐसे में उनकी जीत की राह आसान नहीं है। वहीं उनकी पार्टी में भी आए दिन अंदरूनी कलह देखने को मिलती रहती है। नवजोत सिंह सिद्दु आए दिन बगावत को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई मौकों पर चन्नी और सिद्धु के बीच तकरार सामने आ चुकी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या चरणजीत सिंह चन्नी अपने 6 माह के कार्यकाल से प्रदेश की जनता के रिझा पाएंगे। एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता में लाने में क्या उनके ग्रह साथ देंगे, आइए उनकी कुंडली विश्लेषण के जरिए जानते हैं?

कौन सा ग्रह दे रहा आपका साथ, कौन पहुंचा रहा नुकसान, जानिए अपनी कुंडली एकदम फ्री…

 

पढ़िए क्या योगी आदित्यनाथ दोबारा बनेंगे यूपी सीएम ? 

 


दो ग्रहों की जबरदस्त युति के मजबूत बन रही Charanjit Singh Channi की kundali

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जन्म 1 मार्च 1963 को चमकौर साहिब में हुआ था। इस हिसाब से कुंडली पर नजर दौड़ाएं, तो चरणजीत सिंह चन्नी की कुंडली (Charanjit Singh Channi horoscope) में बृहस्पति ग्रह सूर्य के साथ कुंभ राशि में है, जो सबसे लाभकारी साबित हो सकता है। चरणजीत सिंह चन्नी के लिए यह सौभाग्य का प्रतीक माना जा सकता है, जो उनके जीवन में हर समय उनके साथ रहेगा। बृहस्पति की यह मजबूत स्थिति उन्हें आशावादी बनाती है। साथ ही उन्हें अपने अच्छे कामों का लाभ बराबर मिलता रहता है, और धन-धान्य की कोई कमीं नहीं आने देता है।

हालांकि, दोनों ग्रहों की यह युति उन्हें अहंकारी बनाती है। लेकिन, भरपूर ज्ञान भी प्रदान करती है। इससे उनके सार्वजनिक या सामाजिक जीवन में अच्छी स्थिति मिलती है और लोगों का उनके प्रति सकारात्मक रवैया रहता है। सूर्य और बृहस्पति का यह योग उन्हें अधिकार देता है, और बड़े बड़े अधिकारियों और नेताओं के साथ उनके संबंधों को मजबूत बनाने में मदद करता है। ग्रहों की इसी युति के कारण चरणजीत सिंह चन्नी का जीवन इतना सफल हो पाया है। लेकिन, यह जानना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या Punjab Election 2022 में यह युति उनकी मदद करेगी?

(आपकी कुंडली का कौन सा ग्रह देगा सफलता? क्या है आपके लिए ग्रहों का खेल, जानिए अपनी FREE कुंडली रिपोर्ट से-)


राहु-मंगल ने भी Charanjit Singh Channi की kundali में डाला प्रभाव

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) में अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उनकी कुंडली में एक और योग है, जो उनकी मदद कर सकता है। चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi horoscope) की कुंडली में राहु और मंगल का अंगारक दोष भी बनता है। कुंडली में राहु की उपस्थिति यह दर्शाति है कि जीवन में होने वाली किसी भी आश्चर्यजनक घटना के पीछे राहु का ही हाथ है। यह अचानक वृद्धि या फिर अचानक अप्रत्याशित गिरावट का भी कारण बनता है। कुंडली में राहु और मंगल की यह युति चरणजीत सिंह चन्नी की स्वतंत्र इच्छाओं में और भी वृद्धि कर देता है। हालांकि, ग्रहों की यही स्थिति कभी कभी उन्हें हठी बना देती है, जिससे वह लड़ाई में कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। इस युति के कारण सबकुछ आश्चर्यजनक रूप से और अचानक होता है, जैसे कि जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा होता है, तो अचानक से विवादों में आ जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कुंडली में इन दोनों ग्रहों के अलावा शनि, शुक्र और बुध के साथ मजबूत स्थिति में है। जिससे वह एक अच्छे रणनीतिकार के रूप में पहचान रखते हैं। इसके अलावा उन्हें अच्छी रणनीतियां अपने विरोधियों को पराजित करने की क्षमता रखती है। हालांकि, इस युति में केतु भी शामिल है, जिसके कारण वह कभी कभी अचानक से गलत निर्णय ले सकते हैं। इसे लेकर कई बार वह बेवजह ही समस्या में फंस जाते हैं। इसके अलावा, चरणजीत सिंह चन्नी की कुंडली में चंद्रमा के दोनों ओर कोई ग्रह नहीं है, इसलिए यह डगमगाने या अनिर्णायक कार्यों का कारण बनता है। यह उनके लिए समस्या का कारण बन सकता है। क्या ग्रहों का कोई ऐसा ट्राजिंट उनकी कुंडली में हो रहा है, जो उनकी मदद करेगा या हानि पहुंचाएगा, जानिए यहां…

(क्या साल 2022 में आपकी कुंडली से कोई ऐसा ग्रह गोचर करने वाला है, जो आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा..)

UP में अखिलेश यादव की जीत के कितने आसार, जानिए यहां


ट्रांजिट ग्रहों के गोचर को लेकर क्या कहती है Charanjit Singh Channi की कुंडली

Charanjit Singh Channi की ओवरऑल कुंडली की बात करें, तो वैसे तो उनकी कुंडली के ग्रह काफी सपोर्टिव है। बीते दिन बृहसपति ने कुंभ राशि में प्रवेश किया है, जो उनके लिए काफी फायदेमंद होगा। हालांकि, आने वाले दिनों में शनि का गोचर उनके राजनीतिक जीवन में बड़े बदलाव की ओर संकेत दे रहा है। लेकिन Punjab Election 2022 के दौरान बृहस्पति कुंभ राशि में बना रहेगा, जो उनके लिए एक पॉजिटिव संकेत है। इस दौरान बृहस्पति का सकारात्मक लाभ उनको मिलता रहेगा। वर्तमान की बात करें, तो उनकी कुंडली में शनि उनकी कुंडली के चार बड़े ग्रहों के ऊपर से गुजर रहा है, वहीं राहु का भी चंद्र के ऊपर जाना, उनके सहयोगियों और कुछ बड़े नेताओं के साथ उनकी समस्याएं बढ़ा सकता है। हालांकि, चुनाव (Punjab Election 2022) को लेकर बात करें, तो आगामी चुनाव में उन्हें कुछ अच्छी संख्या में सीटें मिल सकती हैं, लेकिन परिणाम उनकी उम्मीदों के मुताबिक ही रहें, ऐसा कहना मुश्किल है। अप्रैल 2022 के बाद उनकी कुंडली में राहु और शनि का गोचर हो रहा है, जिस कारण उन्हें अपनी ही पार्टी के नेताओं का विरोध झेलना पड़ सकता है।

(क्या 2022 आपके लिए अच्छा है? क्या होंगे कोई विरोध या बन जाएंगे आपके काम निर्विरोध… पढ़िए वार्षिक भविष्यफल 2022)



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer