Arjun bijlani खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन के विनर

Arjun bijlani खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन के विनर

टीवी के मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन के विनर का अनाउंसमेंट हो गया है। फिनाले से पहले ही खबरे आ रही हैं कि अर्जुन इस शो के विनर बने हैं। वहीं धाकड़ गर्ल दिव्यांका त्रिपाठी फर्स्ट रनर अप बनी हैं। अर्जुन और दिव्यांका के बीच काफी जबरदस्त मुकाबला हुआ। फिर अंत में जीत अर्जुन बिजलानी की हुई। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि तभी होगी, जब 25-26 सितंबर को फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इस खबर की पुष्टि अर्जुन बिजलानी की पत्नी ने इंस्टा स्टोरी पर ट्रॉफी की फोटो शेयर कर की है। आइए जानते हैं अर्जुन बिजलानी की कुंडली क्या कहती है…

कैसा रहेगा आपका 2022, जानें 2022 भविष्यफल के साथ


मंगल-केतु अंगारक योग के बावजूद मिली जीत

जब हमने अर्जुन बिजलानी की कुंडली खंगाली, तो पाया कि बुध, शनि, शुक्र, गुरु और सूर्य तुला राशि में है। जिसके कारण उनकी कुंडली इमबैलेंस है और इसकी वजह से उनकी जिंदगी भी इमबैलेंस चल रही है। हालांकि, इसका सकारात्मक पक्ष यह है कि यह योग अर्जुन को जीत के लिए प्रेरित करता है। वहीं कुंडली में मंगल और केतु अंगारक दोष के बावजूद उनको खतरों के खिलाड़ी के 11 वें सीजन में जीत मिली है। आने वाले समय की बात की जाए, तो 13 अप्रैल 2022 से डेढ साल तक का समय इनके स्वास्थ्य के लिए कठिन होगा। इस दौरान अर्जुन का स्वास्थ्य खराब रहने की आशंका है। हालांकि, इस अवधि में वह कहीं और शिफ्ट होने की योजना बना सकते हैं।

क्या आप भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं, अभी बात करें हमारे विशषज्ञों से…


नागिन शो से मिली असली पहचान

अर्जुन की शादी उनकी बचपन की दोस्त नेहा स्वामी से हुई है।उनका एक बेटा अयान बिजलानी है। अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2004 में बालाजी टेलीफिल्म्स के शो कार्तिक से की थी, जिसमें वह जेनिफ़र विंगेट के अपोजिट नजर आये थे। उन्होंने कई सारे शो में काम किया है। लेकिन, उन्हें असली पहचान टीवी शो नागिन से मिली, जिसमें वह मौनी रॉय के अपोजिट दिखाई दिए।

पढ़िए आज का राशिफल- सिर्फ माय पंडित पर…