मकर की अन्य राशि के साथ जोड़ी

मकर की अन्य राशि के साथ जोड़ी

राशिचक्र की दसवीं राशि मकर को मेहनती, समर्पित और वफादार राशियों में से एक माना जाता है। इनका वैदिक राशि चिह्न मकर है, जो कि एक पहाड़ी बकरा है, जो मकर के इन गुणों को प्रदर्शित करने का काम करता है। पृथ्वी तत्व से संबंधित होने के कारण मकर राशि के लोग अपने क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करते हैं। मकर के राशि स्वामी शनि उन्हें अनुशासित करने का काम करते हैं, जो मकर को अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करते हैं। शनि का प्रभाव और वायु तत्व के मेल मकर राशि के लोगों को जीवन के प्रति सतर्क बनाने का काम करता है। उनमें सफलता के लिए समर्पण और कड़ी मेहनत करने के गुण भी पाए जाते हैं।

अन्य राशियों के साथ मकर के संबंध

ऊपर बताए गए गुणों का प्रभाव मकर राशि के लोगों के संबंधों में भी देखने को मिलता है। अपने हंसमुख स्वभाव के कारण मकर राशि के लोग एक तनावमुक्त जीवन जीने की संभावना रखते हैं। वे प्रैक्टिकल, अनुशासित और कड़ी मेहनत में विश्वास करते हैं। इन गुणों के साथ मकर राशि अन्य राशियों के साथ कितने अनुकूल हो सकते हैं, यह जानने के लिए हमें अन्य राशियों के साथ मकर की अनुकूलता को विभिन्न स्तरों पर मापना होगा। इसके लिए हम वैदिक ज्योतिष और उसके सूत्रों को बेस्ट एक्यूरेसी के साथ मकर राशि पर अप्लाय करना होगा। हमारे अनुभवी ज्योतिषियों की टीम ने इस काम को सटीकता के साथ करने का प्रयास किया है, ताकि मकर की अन्य राशियों के साथ अनुकूलता को मापा जा सकें। सबसे पहले हमें मकर राशि के तत्व को आधार पर अन्य राशियों के साथ मापेंगे। इसके लिए हम पहले तत्व आधार अग्नि से शुरुआत करेंगे।

अग्नि तत्व की राशियों के साथ मकर से संबंध
मकर - मेष अनुकूलता
मकर - मेष अनुकूलता

मकर और मेष के संबंध क्रमशः पृथ्वी और अग्नि तत्व की राशियां है। पृथ्वी और अग्नि के संबंधों को वैदिक ज्योतिष में अधिक अनुकूल नहीं माना गया। इसके कारण पृथ्वी और अग्नि तत्व की इन राशियों को अपने संबंधों में अनुकूलता प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उनके रिश्तों में उन्हें एक दूसरे के साथ किसी तरह का तालमेल बनाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वे दोनों वैचारिक और फिजिकल क्षेत्रों में एक दूसरे के विपरीत है, इसलिए उनके बीच लगातार छोटे मोटे विवाद देखने को मिलेंगे। मकर और मेष को अपने स्वामी ग्रहों के मिलन से भी अनुकूलता का आशीर्वाद नहीं मिलता है, क्योंकि शनि मंगल को अपना शत्रु मानते हैं। कुल मिलाकर मकर और मेष को एक साथ रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए कड़े प्रयास और बलिदान करना पड़ सकता है।

मकर - सिंह अनुकूलता
मकर - सिंह अनुकूलता

मकर और सिंह राशि का मिलन एक बेमेल जोड़ी का निर्माण करता है। मकर और सिंह दोनों ही राशियों के उद्देश्य और लक्ष्य एक-दूसरे से बहुत भिन्न होते हैं। उनके आधार तत्व भी एक- दूसरे से मेल नहीं खाते हैं, इस कारण उन्हें अधिक विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मकर और सिंह के लिए एक-दूसरे के साथ अनुकूलता स्थापित करना काफी कठिन और जटिल हो सकता है, वे दोनों वैचारिक रूप से भी कभी एक निर्णय पर नहीं पहुंच पाते हैं। हालांकि मकर और सिंह भी अपने प्रयासों के दम पर एक दूसरे के साथ अच्छे संबंध स्थापित कर सकते हैं। उसके लिए उन्हें एक दूसरे से कई तरह के बलिदान और त्याग करना पड़ सकते हैं। उन्हें अपनी आपसी ट्यूनिंग बनाने के लिए भी एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करना होगा, तभी उनका रिश्ता एवरेज कंपेटिबिलिटी प्राप्त कर पाएगा।

 मकर - धनु अनुकूलता
मकर - धनु अनुकूलता

मकर का तत्व आधार पृथ्वी उन्हें अग्नि तत्व की राशियों के साथ अनुकूलता प्राप्त करने में मदद नहीं करता। यही कारण है कि वे मेष, सिंह और अग्नि तत्व की अंतिम राशि धनु के साथ भी संबंधों को बनाए रखने में परेशानियों का सामना करते हैं। मकर अनुशासित और अंतर्मुखी होते हैं वहीं धनु राशि के लोग आउटिंग और एडवेंजरस होते हैं। उन्हें लोगों से मिलना जुलना और नये दोस्त बनाना पसंद होता है। मकर के साथ उनके गुण दोस्ती, प्रेम या विवाह दोनों ही प्रमुख क्षेत्रों में हेल्प करते नजर नहीं आते हैं। इसे आधार मानकर यह कहा जा सकता है कि कंपेटिबिटिल चार्ट पर मकर और धनु राशि के लोग एक अच्छा स्तर प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

पृथ्वी तत्व की राशियों के साथ मकर के संबंध
मकर - वृषभ अनुकूलता
मकर - वृषभ अनुकूलता

मकर और वृषभ के संबंध जितने पुराने होते हैं, उनमें उतनी ही अनुकूलता बढ़ने की संभावना है। उनके संबंध दिन ब दिन बेहतर ही होते जाते हैं। समान राशि आधार मकर और वृषभ के रिश्तों को बेहतर अनुकूलता हासिल करने में हेल्प करता है, समान तत्व के कारण उनके गुण भी एक दूसरे से मेल खाते हैं, जो उनके रिश्तों के लिए सोने पर सुहागा की तरह काम करता है। शुक्र और शनि की मित्रता का आशीर्वाद भी मकर और वृषभ राशि को मिलता है।

मकर - कन्या अनुकूलता
मकर - कन्या अनुकूलता

मकर और कन्या एक-दूसरे के साथ पूरी तरह फिट बैठने वाली राशियां हैं। इन राशियों के गुण दोष उन्हें एक दूसरे के अधिक अनुकूल बनाने का काम करते हैं। वे दोनों एक साथ लंबे और स्थिर रिश्तों का निर्माण करते हैं। उनका तत्व आधार और राशि स्वामी की मित्रता उन्हें एक दूसरे के साथ बेहतर ढंग से तालमेल बनाने और आपसी समझ स्थापित करने में हेल्प करती है। किसी सामान्य रिश्तों की तरह मकर और कन्या राशि के लोगों को भी अपने लंबे रिश्तों में कुछ मतभेदों का सामना करना होता है, लेकिन वे मतभेद आपसी समझ से आसानी से हल किए जा सकता सकते है। मकर और कन्या का मिलन कंपेटिबिलिटी चार्ट पर उच्च अनुकूलता प्राप्त करता है।

मकर - मकर अनुकूलता
मकर - मकर अनुकूलता

दो मकर राशि के लोगों का किसी रिश्ते में साथ आना बेहद आश्चर्यजनक रिश्तों का निर्माण कर सकता है। वे दोनों एक साथ एक सामान्य रासे पर आगे बढ़ने का काम करेंगे, उनके साझा लक्ष्य उन्हें एक दूसरे के सपोर्ट के साथ अपने लक्ष्यों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगे। समान राशि होने के कारण उनके राशि स्वामी शनि भी उन्हें एक दूसरे की पसंद और निर्णय पर बिना किसी हिचकिचाहट के भरोसा करने में मदद करेंगे। मकर और मकर की अनुकूलता कंपेटिबिलिटी चार्ट पर किसी अन्य राशि अनुकूलता के अधिक बेहतर स्तर प्राप्त करने की संभावना रखती है।

वायु तत्व राशियों के साथ मकर के संबंध
मकर - मिथुन अनुकूलता
मकर - मिथुन अनुकूलता

मकर और मिथुन राशि के लोग एक दूसरे के साथ बेहतर अनुकूलता प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। पृथ्वी और वायु तत्व आधार होने के कारण मकर और मिथुन राशि के लोगों का नजरिया या विचारधार एक-दूसरे से बिलकुल भिन्न हो सकती है। अपने आपसी गुणों और विचारों का अपोजिट दृष्टिकोण उनके रिश्तों के लक्ष्य को बाधित करने का काम कर सकता है। बुध और शनि एक मिलन मकर और मिथुन के रिश्तों में अविश्वास की स्थिति पैदा करेगा। आपको एक दूसरे का विश्वास जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। हालांकि जब एक समय के बाद मकर और मिथुन अपने संबंधों में तालमेल स्थापित कर लेते हैं, तो वे मजबूत संबंधों के साथ बेहतर अनुकूलता भी प्राप्त कर सकते हैं। कंपेटिबिलिटी चार्ट पर मकर और मिथुन की अनुकूलता एवरेज नजर आती है।

मकर - तुला अनुकूलता
मकर - तुला अनुकूलता

एक समान तत्व आधार साझा करने के बाद भी मकर और तुला राशि में कोई समानता नजर नहीं आती वे दोनों एक दूसरे के बिलकुल विपरीत होकर एक बेमेल जोड़ी का निर्माण करते हैं। मकर फोकस्ड और कड़ी मेहनत करने वाले होते है, वहीं आपका तुला पार्टनर आपके कौशल और गुणों से ईर्ष्या महसूस करने वाला होता है। मकर और तुला के संबंधों में चौकाने वाली बात यह है कि इन राशि स्वामी शनि और शुक्र के अच्छे संयोजन के बावजूद इनके संबंधों में मतभेद और आपसी समझ की कमी साफ दिखाई देती है। मकर और तुला चाहें तो एक दूसरे के साथ बेहतर संबंधों का निर्माण कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत और लगन के साथ एक दूसरे को समायोजित करने का प्रयास करना चाहिए। कंपेटिबिलिटी चार्ट में मकर और मिथुन की जोड़ी समान्य अनुकूलता ही प्राप्त कर पाती है।

मकर - कुंभ अनुकूलता
मकर - कुंभ अनुकूलता

मकर और कुंभ राशि के संबंधों को एवरेज कहा जा सकता है, वे दोनों आकाशीय पड़ोसी और काफी हद तक एक दूसरे के साथ सामान्य संबंधों का आनंद ले सकते हैं। मकर और कुंभ को अपना रिश्ता आगे बढ़ाने के लिए अपने राशि स्वामी शनि का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। शनि के दोहरे प्रभाव के कारण उनके प्रेम संबंध ढेरों चुनौतियों के बावजूद भी लंबे समय तक कारगर रहते हैं। पृथ्वी और वायु तत्वों का यह मेल जीवन को सहज और आसानी से आगे बढ़ा पाएगा और चुनौतियों के बावजूद कंपेटिबिलिटी चार्ट पर उनका स्तर संतोषजनक होगा।

जल तत्व राशियों के साथ मकर की अनुकूलता
मकर - कर्क अनुकूलता
मकर - कर्क अनुकूलता

मकर और कर्क की जोड़ी अच्छे और अनुकूल संबंध बनाने की क्षमता रखते हैं। उनका मिलन एक आदर्श मैच बना सकता है, वे दोनों अनुशासित और फोकस्ड होते हैं। एक दूसरे का उन्हें एक भरोसेमंद संबंध स्थापित करने में मदद करता है। मकर और कर्क एक-दूसरे के साथ सुकून महसूस कर सकते हैं। इसका एक पाॅजिटिव इंपेक्ट मकर और कर्क के संबंधों पर भी दिखाई देता है। इनकी आपसी समझ मकर और कर्क के रिश्तों में शांति और सद्भाव बनाए रखने का काम करता है। कंपेटिबिलिटी चार्ट पर मकर और कर्क के संबंध एवरेज से उच्च नजर आते हैं। फिर भी शनि और चंद्रमा का असर दोनों पर रह सकता है।

मकर - वृश्चिक अनुकूलता
मकर - वृश्चिक अनुकूलता

मकर और वृश्चिक का मिलन एक बेहतरीन अनुकूल जोड़ी बनाने का काम करता है। मकर और वृश्चिक का संबंध पृथ्वी और जल का स्वाभाविक मिलन है। जिस तरह पृथ्वी और जल एक दूसरे के पूरक हैं, वैसे ही मकर और वृश्चिक का मिलन भी उनके रिश्तों में पूरक का रोल निभाता है। हालांकि कई बार विपरीत परिस्थितियों में आपको एक दूसरे के साथ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। मकर महत्वाकांक्षी और वर्कहाॅलिक होते हैं, जबकि वृश्चिक को रिश्ते में बराबर के रेस्पाॅन्स की जरूरत होती है। मकर और वृश्चिक को अपने राशि स्वामी शनि और मंगल के प्रतिकूल संबंधों के कारण भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि रिश्तों के लिए आपके सकारात्मक प्रयास कंपेटिबिलिटी चार्ट पर आपकी अनुकूलता को बढ़ाने का कार्य कर सकते हैं।

मकर - मीन अनुकूलता
मकर - मीन अनुकूलता

मकर और मीन की आपसी अंडर स्टेंडिंग उनके रिश्तों को बेहतर ढंग से डिस्क्राइब करने का काम करती है। मकर और मीन आपस में कई सारे गुण भी साझा करते हैं, वे दोनों सेंसेटिव, लाॅयल और दयालु है। मकर और मीन दोनों अपने साथी की जरूरत और इच्छाओं को अच्छे से समझ पाते हैं, जिससे उनके संबंधों के लंबे समय तक अनुकूल बने रहने में मदद मिलती है। पृथ्वी और जल तत्व से संबंध रखने के कारण मकर और मीन राशि के लोगों एक दूसरे के साथ अच्छे से मैच कर पाते हैं। वे दोनों एक दूसरे के साथ सम्मान और प्रशंसा करते हैं, जिससे रिश्तों में उत्साह बना रहता है।

मकर के लिए अधिक अनुकूल राशियां

मकर के लिए बेस्ट मैच – वृषभ, मीन और कन्या
मकर राशि के लोग डाउन टू अर्थ और भावुक होते हैं, लाइफ को लेकर उनका दृष्टिकोण सीधा और प्रैक्टिकल होता है। वे आपने काम के साथ अपने रिश्तों के प्रति भी समर्पित होते हैं, मकर के इन गुणों के साथ राशि चक्र में पृथ्वी तत्व वृषभ और कन्या के साथ जल तत्व मीन के संबंध बेहद अनुकूल रहते हैं। यदि हम ऐसा कहें कि मकर के साथ वृषभ, मीन और कन्या राशि सबसे अनुकूल मैच में से एक है तो भी यह गलत नहीं होगा। वृषभ और कन्या के साथ अपने आधार तत्व की समानता के कारण मकर को एक अपर हैंड मिलता है, वहीं जल तत्व मीन के साथ आने पर उन्हें एक दूसरे के पूरक होने का लाभ मिलता है। वृषभ, कन्या और मीन राशि के लोगों के साथ मकर के संबंध बेहद अनुकूल रहते हैं।

मकर राशि के लिए कम अनुकूल राशियां

मकर के लिए प्रतिकूल राशियां – मेष, धनु और सिंह
पृथ्वी तत्व के राशि होने मकर के संबंध अग्नि तत्व की मेष, धनु और सिंह के साथ कभी अनुकूल नहीं हो सकते। मकर राशि के लोग आत्मनिर्भर, देखभाल करने वाले और सतर्कता के साथ सावधानी से जीवन में आगे बढ़ाने का काम करते है, वहीं मेष जोखिम लेने वाले और रोमांचक होते हैं। इस तरह के विपरीत गुणों के कारण मकर और मेष में अनुकूलता मुश्किल है। धनु की कल्पनाशीलता और आदर्शवादी सोच प्रैक्टिकल मकर के लिए अनुकूल नहीं होता है, इसका असर उसके रिश्तों में साफ तौर पर देखने को मिलता है। शाही और मनमौजी सिंह के साथ सीरियस और अनुशासित मकर का तालमेल न के बराबर हो सकता है। ऐसी ही कुछ और ज्योतिषीय प्रतिकूलताओं के कारण मकर का मेष, सिंह और धनु के सज्ञथ संबंध बना पाना मुश्किल नजर आता है।

मकर मित्रता संगतता – अपने सच्चे दोस्तों का पहचानें

मकर राशि के लोग अपने साथी और दोस्तों के प्रति बेहद लाॅयल होते हैं और अपने प्रियजनों से भी यही उम्मीद करते हैं। मकर के मित्रता पैमाने पर वृषभ, मीन और कन्या राशि आसानी से फिट बैठती है। वृषभ, कन्या और मीन के लिए मकर दोस्त सदैव लाभकारी और अनुकूल होता है। मकर के लिए भी पृथ्वी और जल तत्व की इन राशियों के साथ दोस्ती करना अधिक लाभकारी होता है। इन राशि के लोगों का भावनात्मक और वैचारिक अनुकूलता उनके रिश्ते को लाॅन्जिबिलिटी देने का काम करते हैं। मकर के साथ वृषभ, मीन और कन्या राशि के लोग कभी बोर नहीं होते और एक दूसरे को जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है।

मकर प्रेम अनुकूलता – सही साथी का चयन कर अपने प्यार को आगे बढ़ाएं

अपने प्यार को आगे बढ़ाने के लिए या संबंधों में आने के लिए मकर को सामान्य से अधिक समय लग सकता है। लेकिन इसका यह अर्थ बिलकुल भी नहीं कि आपके संबंध स्थिर नहीं रहेंगे। बल्कि यदि मकर किसी प्रेम संबंध में आते हैं, तो उनके संबंध दीर्घकालिक और मजबूत होते हैं। मकर को वृषभ, मीन या कन्या राशि के लोगों को डेट करना चाहिए। इन राशि के लोगों के साथ मकर के प्रेम संबंध काफी अनुकूल और लंबे समय तक बने रहते हैं। वृषभ, कन्या और मीन के साथ संबंधों में आने पर मकर अपने रिश्तें को अधिक बेहतर ढंग से आगे बढ़ा पाते हैं। उपरोक्त राशियों के साथ मकर के संबंध बेहतर तालमेल, आपसी समझ और एमोशनली बेहतरी होते हैं जो इन्हे लव कंपेटिबिलिटी चार्ट पर उच्च अनुकूलता प्रदान करता है।

मकर वैवाहिक अनुकूलता – विवाह के लिए चुने सबसे अनुकूल साथी

मकर राशि के लोग शांत, ईमानदार और अनुशासित होते हैं, और अपनी लाइफ के इंपोर्टेंट डिसीजन लेने के समय कभी जल्दबाजी नहीं करते हैं। इसे अन्य तरीके से कहें तो अपने लिए अनुकूल लाइफ पार्टनर खोजते समय मकर विशेषतौर पर सावधानी बरतने का काम करते हैं। शादी के लिए मकर के साथ वृषभ, मीन और कन्या राशि के लोग सबसे अधिक अनुकूल होते हैं। वृषभ और कन्या के साथ समान तत्व आधार के कारण मकर के संबंध अधिक अनुकूलता प्राप्त कर पाते हैं। वहीं पृथ्वी तत्व होने के कारण जल तत्व मीन के साथ भी मकर के संबंध बहुत अनुकूल और पूरक होते हैं। कन्या और वृषभ के साथ सामान्य गुणों और पसंद के आधार पर विवाह संबंध मजबूत और दीर्घकालिक हो जाते हैं। वहीं मीन के साथ विपरीत अनुकूलता के कारण उनके संबंधों में कभी ठहराव या बोरियत नहीं होती। वृषभ, कन्या और मीन के साथ मकर के वैवाहिक संबंध कंपेटिबिलिटी चार्ट पर बेहद उच्च और अनुकूल नजर आते हैं।

निष्कर्ष

दोस्ती, प्रेम और वैवाहिक संबंधों को बनाना और उन्हें एक समान गति से आगे बढ़ा पाना एक जटिल काम होता है, लेकिन रिश्तों में आने वाली इन परेशानियों का यदि पहले से ही आकलन किया जा सकें और उनका समाधान सुझाया जा सकें तो जीवन कितना सहज हो सकता है। हम अपने राशिचक्र के तत्वों और अन्य महत्वपूर्ण आधारों से इस बात के निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं कि मकर राशि के लोग किन राशियों के साथ अधिक बेहतर ढंग से काम कर पाते हैं। इसे आधार बनाकर आप अपने जीवन के सभी महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

क्या आपके प्रेम जीवन में कोई समस्या है? तुरंत समाधान के लिए हमारे ज्योतिषियों से परामर्श लें।
Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer