वृश्चिक की अन्य राशि के साथ जोड़ी

वृश्चिक की अन्य राशि के साथ जोड़ी

वृश्चिक राशिचक्र की आठवीं राशि है, जल इसका मूलभूत तत्व आधार है। वृश्चिक के स्वामी मंगल है, और इस राशि का रूलिंग हाउस आठवां है। वृश्चिक का वैदिक साइन बिच्छु है, जिसे खामोशी से अपने काम को अंजाम देने के लिए जाना जाता है। वृश्चिक राशि में जन्मे लोग गंभीर, करेजियस, जिद्दी, आवेगी और इमोशनल होते हैं। वृश्चिक में जन्मे लोगों का व्यवहार कई बार आपको किसी बच्चे की तरह लग सकता है, वे जिद्दी और हठी होते हैं और वे बहुत जल्दी गुस्सा भी हो जाते हैं। वे बहुत भावुक और मुखर होते हैं, एक बार निणर्य करने के बाद उन्हें अपने फैसले से कोई हटा नहीं सकता। उनका दिमाग तेज होता है, और उनका कम्युनिकेशन भी शानदार होता है। वृश्चिक राशि के लोगों में बेहतरीन नेता बनने के सभी गुण होते हैं।

वृश्चिक नक्षत्र, इसके इतिहास और इसकी खगोलीय स्थिति के बारे में सब कुछ जानिए।

अन्य राशियों के साथ वृश्चिक के संबंध

वृश्चिक राशि के लोग मजबूत व्यक्तित्व के धनी होते हैं। वे अपनी लाइफ में ईमानदारी और वफादारी को बहुत महत्व देते हैं, खासकर रिश्तों और संबंधों में। उन्हें अपने लिए किसी ऐसे साथी की तलाश होती है, जो उन्हें गहराई से समझें और उसके साथ वे अपने जीवन के उन सीक्रेट्स को शेयर कर पाएं जिसे वे सदैव ही अपने अंदर दबाकर रखते हैं। लेकिन क्या वृश्चिक के गुण और दोष के आधार पर अन्य राशियां उसके साथ अनुकूल हो पाती है। यदि हां तो वे कौन सी राशियां हैैं, जो विवाह, प्रेम और दोस्ती जैसे क्षेत्रों में वृश्चिक की अन्य राशि के साथ जोड़ी अनुकूलता प्राप्त कर सकती है।

अग्नि तत्व की राशियों के साथ वृश्चिक के संबंध
वृश्चिक - मेष अनुकूलता
वृश्चिक - मेष अनुकूलता

वृश्चिक और मेष की जोड़ी को एक अच्छा मैच माना जा सकता है। दरअसल आप इसे एक टाई मैच भी कह सकते हैं, क्योंकि इस जोड़ी के एक-दूसरे से कई प्रकार के हित जुड़े हो सकते हैं। वृश्चिक और मेष राशि के लोग अपने गुणों के साथ कई अन्य क्षेत्रों में भी एक दूसरे पूरक हो सकते हैं। उनके बीच की आपसी समझ एक उन्हें अधिक बेहतर तालमेल बनाने में मदद करती है। हालांकि राशि स्वामी के आधार पर वृश्चिक और मेष में कुछ मतभेद होने की संभावना भी नजर आती है। वैदिक ज्योतिष में मंगल और मंगल का एक साथ आना बहुत ज्यादा ऊर्जा पैदा कर सकता है।

वृश्चिक - सिंह अनुकूलता
वृश्चिक - सिंह अनुकूलता

सिंह और वृश्चिक दोनों ही मजबूत, स्वतंत्र और आत्मविश्वास होते हैं। पहली नजर में इन दोनों के बीच की बाॅन्डिंग को समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन यदि आप वृश्चिक और सिंह की दुनिया को थोड़ा जूम करके देखते हैं, तो आपको वे दोनों ही पार्टनर एक पेज पर दिखाई देते हैं। हालांकि उनके ग्रह स्वामी जरूर उन्हें समान पेज पर होने से रोकते हैं, लेकिन उनके विपरीत तत्व आधार उन्हें एक दूसरे का पूरक होने में मदद करते हैं। मंगल और सूर्य के काॅम्बिनेशन से उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इस तरह की छोटी – मोटी परेशानियों से निपटने में वे पूरी तरह सक्षम हैं।

वृश्चिक - धनु अनुकूलता
वृश्चिक - धनु अनुकूलता

वृश्चिक और धनु राशि के लोग एक-दूसरे के बिलकुल विपरीत गुणों वाले होते हैं। आप उन्हें उनके आधार तत्वों के अनुसार अधिक बेहतर ढंग से समझ पाएंगे, वृश्चिक और धनु में आग और पानी जैसे विपरीत गुण पाए जाते हैं। हालांकि कई राशियों के लिए यह विपरीत गुण उन्हें एक दूसरे का पूरक बना सकता है, लेकिन वृश्चिक और धनु के केस में ऐसा नहीं है। वे दोनों एक दूसरे के साथ अधिक तालमेल नहीं बना पाते क्योंकि दोनों की थाॅट प्रोसेस और लाइफ स्टाइल बिलकुल अलग हो सकती है। उन्हें अपने जीवन में एक सामान्य धरातल पाने के लिए जितना समय साथ बिताना चाहिए वे दोनों उतना समय भी एक दूसरे के साथ नहीं बिता पाते। वृश्चिक और धनु के बीच अनुकूलता का स्तर आपको बिलकुल प्रभावित नहीं कर सकता है।

पृथ्वी तत्व राशियों के साथ वृश्चिक के संबंध
वृश्चिक और वृषभ अनुकूलता
वृश्चिक और वृषभ अनुकूलता

वृश्चिक और वृषभ राशियों का संबंध किसी फिल्मी प्रेमी जोड़ी से कम नहीं, आप इन्हें रोमियो – जूलियट या हीर और रांझे जैसी उपमा भी दे सकते हैं। वृश्चिक और वृषभ के राशि तत्व क्रमशः जल और पृथ्वी एक-दूसरे के पूरक है, बिना पृथ्वी के जल का कोई औचित्य नहीं है, वैसे ही बिना जल के पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी असंभव है। यही कारण है वृश्चिक और वृषभ राशि के लोगों को एक-दूसरे के लिए अनुकूल बनाने में मदद करता है। उनकी आपसी समझ और तालमेल उन्हें आपस में होने वाले छोटे-मोटे विवादों से बचाने का काम करता है। कंपेटिबिलिटी चार्ट पर वृश्चिक और वृषभ अनुकूलता का स्तर एवरेज से हाई हो सकता है।

वृश्चिक - कन्या अनुकूलता
वृश्चिक - कन्या अनुकूलता

वृश्चिक और कन्या राशि की जोड़ी कुछ बेहतरीन मैच में से एक हो सकती है। वृश्चिक और कन्या राशि के लोग एक दूसरे के कई गुणों को को अपनाने वाले होते हैं। उन्हें एक दूसरे के विपरीत गुणों से लाभ मिलने की भी संभावना है। जैसे कन्या को रिश्तों में सेफ्टी और सिक्योरिटी की जरूरत होती है, वहीं वृश्चिक राशि के लोग मनमौजी और निडर होते हैं। कन्या को उनके साथ अधिक सेफ फील होगा और वे कन्या से पेशेंस का पाठ भी सीखते हैं। इसी के साथ उनके अन्य गुणों की बात करें तो वे एक साथ आने पर स्टेबल और लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते बनाने में सक्षम नजर आते हैं। कंपेटिबिलिटी चार्ट पर कन्या और वृश्चिक की जोड़ी बहुत ही अनुकूल नजर आती है।

वृश्चिक - मकर अनुकूलता
वृश्चिक - मकर अनुकूलता

वृश्चिक और मकर में कई गुण एक समान होते हैं। वे दोनों ही जिद्दी, ईर्ष्यालु और शक्की किस्म के लोग होते हैं। उनमें इस तरह की कई समानताओं के बावजूद भी वे एक दूसरे के साथ तालमेल बनाने में सक्षम नहीं होते। वृश्चिक बहुत इमोशनल होते हैं जबकि मकर बहुत ज्यादा प्रेक्टिकल होते हैं। मकर को अपनी कड़ी मेहनत के लिए जाना जाता है, वहीं वृश्चिक को उनकी चतुरता के लिए। वृश्चिक और मकर की जोड़ी को आइडियल तो नहीं माना जा सकता, क्योंकि दोनों तेज और दृढ निश्चयी हैं। इन दोनों में से कोई भी किसी दूसरे के लिए थोड़ा सा भी झुकना पसंद नहीं करते। हालांकि इतनी प्रतिकूलताओं के बावजूद भी वे दोनों ही अपनी वित्तीय सुरक्षा को लेकर एकमत हो सकते हैं। आर्थिक सुरक्षा हासिल के लिए वृश्चिक और मकर दोनों ही एक दूसरे के साथ अच्छे से समायोजित करने में सक्षम हो सकते हैं।

वायु तत्व राशियों के साथ वृश्चिक के संबंध
वृश्चिक - मिथुन अनुकूलता
वृश्चिक - मिथुन अनुकूलता

एक वृश्चिक और मिथुन की जोड़ी कई मामलों में बेमेल और जटिल हो सकती है। वायु और जल आधार तत्वों से संबंधित इन राशियों के व्यवहार और प्रकृति एक दूसरे के बिलकुल भिन्न होती है, जो इन्हें लंबे समय तक एक दूसरे के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने में मुश्किलें पैदा करती है। वृश्चिक और मिथुन दोनों ही राशि के लोगों अहंकारी और जिद्दी होती है, जो उनके बीच मतभेदों को बढ़ाने का काम करता है। इससे उनके रिश्तों में सदैव संघर्ष की स्थिति बनी रहती है, जिसका मतलब है कि उनके बीच एक स्वस्थ संबंध की संभावना कम ही नजर आती है। मिथुन और वृश्चिक दोनों आपसी समझ और तालमेल बनाने में असमर्थ होते हैं और किसी मुद्दे पर सहमत नहीं हो पाते जो उनके रिश्तों को बर्बाद कर सकता है। कुल मिलाकर वृश्चिक और मिथुन अनुकूलता किसी स्तर पर कारगर नजर नहीं आती।

वृश्चिक - तुला अनुकूलता
वृश्चिक - तुला अनुकूलता

वृश्चिक और तुला दोनों को अपने रिश्तों को स्टेबल करने के लिए बलिदान और त्याग करने होंगे। इन दोनों ही राशियों के लोगों को एक दूसरे की आवश्यकता और जरूरतों को ध्यान में रखकर अपने संबंधों को आगे बढ़ने की जरूरत है। वायु और जल तत्व राशियों का मिलन उन्हें कुछ मायनों में एक दूसरे के प्रति विश्वास और समझ हासिल करने में मदद करेगा। क्रमशः जल और वायु तत्व की राशियों से संबंधित होने के कारण वृश्चिक और तुला राशि के लोगों को अपने रिश्ते आगे बढ़ाने के लिए उपयुक्त मार्गदर्शन मिलने की भी उम्मीद है। इससे वृश्चिक और तुला को जीवन अपने जीवन के लक्ष्यों को साझा कर उन्हें एक साथ प्राप्त करने की शक्ति भी मिलती है। एक साथ आने पर वे अपने रिश्ते को कई मायनों में बेहतर और कारगर बना सकते हैं।

वृश्चिक - कुंभ अनुकूलता
वृश्चिक - कुंभ अनुकूलता

वृश्चिक और कुंभ की जोड़ी को आपसी समझ और स्टेबिलिटी हासिल करने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन दोनों के गुण, आचार – विचार और स्वभाव के आधार पर उन्हें अन्य राशियों की अपेक्षा अनुकूलता प्राप्त करने में सामान्य से कुछ अधिक समय लग सकता है। वृश्चिक और कुंभ के राशि तत्व उनके एक-दूसरे के विपरीत होने की पुष्टी करते हैं। इसी के साथ उनके राशि स्वामी भी उन्हें एक दूसरे के साथ आने के लिए ज्यादा हेल्प नहीं कर सकते। वृश्चिक और कुंभ को अपने रिश्तों को बनाए रखने के लिए एक दूसरे की बात धैर्यतापूर्वक सुननी चाहिए। उन्हें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि एक अनुकूल संबंध स्थापित करने के लिए उन्हें एक दूसरे के विचारों और दृष्टिकोण का भी सम्मान करना होगा, तभी वृश्चिक और कुंभ की जोड़ी पर्याप्त अनुकूलता प्राप्त कर पाएगी।

जल तत्व राशियों के साथ वृश्चिक के संबंध
वृश्चिक - कर्क अनुकूलता
वृश्चिक - कर्क अनुकूलता

वृश्चिक के साथ सबसे अच्छी तरह मेल खाने वाली राशियों में से एक कर्क है। कर्क के साथ वृश्चिक का मेल उनके रिश्तों की कहानी लिखने का काम करता है। दो जल तत्व राशियों का मिलन उनके रिश्तों के मजबूत बंधन को प्रदर्शित करने का काम करता है। वे दोनों एक दूसरे के साथ लाॅयल, ट्रस्टेबल, सपोर्टिव और सेफ फील करते हैं। इतने सारे गुणों का एक समान मिलना वृश्चिक और कर्क के रिश्तों को मजूबत और लंबा बनाने का काम करता है। हालांकि लंबे समय तक रिश्तों में बने रहने के कारण आपको कुछ छोटी – मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उनसे निपटना आपके लिए अधिक मुश्किल नहीं होगा।

वृश्चिक - वृश्चिक अनुकूलता
वृश्चिक - वृश्चिक अनुकूलता

वृश्चिक राशि के लोग खुले विचारों वाले संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं। यही कारण है कि वृश्चिक – वृश्चिक के साथ आने पर उनके बीच अच्छी अनुकूलता की संभावना होती है। एक राशि होने के कारण वृश्चिक – वृश्चिक के आधार तत्व और राशि स्वामी भी एक ही होते हैं, जो उन्हें अधिक अनुकूलता प्राप्त करने में मदद करते हैं। दो जल तत्व की राशियों का एक साथ आना उनके बीच लाॅयल्टी और ट्रस्ट को दर्शाता है। वृश्चिक – वृश्चिक राशि के लोग एक दूसरे के साथ इमोशनली भी जुड़े होते हैं। जो उनके रिश्ते को अधिक मजबूती देने का काम करता है। वृश्चिक – वृश्चिक का बड़े पैमाने पर आकलन करने पर हम पाते हैं, कि दोनों एक दूसरे के साथ अच्छे और मजबूत संबंध स्थापित कर पाते हैं।

वृश्चिक - मीन अनुकूलता
वृश्चिक - मीन अनुकूलता

वृश्चिक के साथ मीन का संबंध कुछ बेहद अनुकूल राशियों में से एक होता है। वे दोनों एक साथ आने पर अधिक मजबूत और लंबे रिश्तों का आनंद ले सकते हैं। हालांकि कई बार एक जैसे गुणों के कारण लंबे समय में रिश्तों में कुछ मंदी या बोरियत महसूस हो सकती है। लेकिन आपके राशि स्वामी ग्रहों के कारण आप एक दूसरे के साथ इन छोटी मोटी समस्यों से आसानी से निपट सकते हैं। मंगल और गुरु का मिलन आपके रिश्तों को अधिक सुचारू और अनुकूल बनाने का काम करता है। आपको अपने रिश्तों को स्टेबिलिटी प्रदान करने के लिए एक दूसरे के नजरिये का सम्मान करने की सलाह है।

वृश्चिक के लिए अधिक अनुकूल राशियां

वृश्चिक के लिए बेस्ट मैच – कर्क, मकर और मीन
वृश्चिक राशि के लोग शक्तिशाली, ऊर्जावान और दोस्तों व पार्टनर के लिए गहरी भावनाएं रखते हैं। वृश्चिक पर मंगल का स्वामित्व होने के कारण वृश्चिक राशि के लोग थोड़े तेज और हार्श हो सकते हैं। लेकिन अपने मूल गुणों के साथ उनका कर्क, मकर और मीन राशि के लोगों के साथ बहुत ही अच्छा गठबंधन बनने की संभावना है। इन राशि के लोगों के साथ उनके संबंध बेहद अनुकूल और स्टेबल नजर आते हैं। कर्क राशि के लोगों के साथ वृश्चिक का मेंटल और फिजिकल कनेक्ट बहुत जबरदस्त होता है, वे दोनों एक साथ आने पर बेहतर संबंधों का निर्माण कर सकते हैं। वहीं मकर के साथ वृश्चिक का मिलन उनके प्रेम जीवन को लंबा और मजबूत करने का काम करता है, वे दोनों एक दूसरे के साथ अच्छे से कनेक्ट कर पाते हैं और उन्हें एक दूसरे का पूरक माना जा सकता है। मीन अपने अंतरिक गुणों के अनुसार वृश्चिक राशि के लोगों के साथ अधिक सेफ और सिक्योर फील करते हैं, वे दोनों एक दूसरे की मौजूदगी में अपनी लाइफ में अधिक बेहतर परफाॅर्म करने की संभावना रखते है। निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि वृश्चिक के संबंधों में आने के लिए कर्क, मकर और मीन सबसे अनुकूल राशियां हैं।

वृश्चिक राशि के लिए कम अनुकूल राशियां

वृश्चिक के लिए प्रतिकूल राशियां – तुला, सिंह और मिथुन
वृश्चिक राशि के साथ तुला, सिंह और मिथुन के संबंध फ्रेंडली होते हैं। वृश्चिक राशि के लोगों को इन राशियों के साथ किसी रिश्ते में आने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वृश्चिक और उपरोक्त राशियों के बीच उनकी समानता कोई मुद्दा नहीं, लेकिन प्रेम, विवाह या अन्य लंबे समय तक चलने वाले संबंध बनाने में उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना होगा। तुला और सिंह राशि के लोग वृश्चिक के ही समान शक्तिशाली और मजबूत होते हैं, जिससे उनके बीच अधिक टकराव और संघर्ष देखने को मिलता है। वहीं मिथुन का चुलबुला और मस्तीखोर स्वभाव वृश्चिक के लिए अनुकूल नहीं बैठता। इसके अलावा मिथुन का कामुक स्वभाव भी वृश्चिक के लिए प्रतिकूल है, वे इसे अधिक महत्व नहीं देते जिससे वृश्चिक और मिथुन को भावनात्मक मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक मित्रता अनुकूलता – इन लोगों के साथ सफल होगी आपकी दोस्ती

वृश्चिक राशि के लोग अपने जीवन की अंतिम सांस तक अपने दोस्तों के लिए लाॅयल और वफादार होते हैं। उनके ये गुण उन्हें दोस्ती के मामले में अन्य राशियों से अधिक सक्षम बनाने का काम करते हैं। वृश्चिक के इन मूल गुणों के साथ कर्क, मकर और मीन राशि के लोग अधिक सहजता के साथ दोस्ती कर सकते हैं। इन राशि के लोगों में वृश्चिक के साथ अधिक अनुकल संबंध बनाने की क्षमता होती है। कर्क, मकर और मीन राशि के लोग वृश्चिक के साथ दोस्ती के स्तर पर अधिक स्थिरता हासिल कर सकते हैं। वे एक दूसरे की भावनाओं को अधिक सहजता और आसानी से समझ पाते हैं और उन्हें एक दूसरे के साथ आपसी तालमेल बनाने में भी मदद मिलती है। वृश्चिक का कर्क, मकर और मीन के साथ इतना गहरा भावनात्मक संबंध होता है कि वे एक-दूसरे की जरूरत के समय अपने समय और संसाधनों सहित अन्य बलिदान देने को भी तैयार होते हैं। एक वृश्चिक राशि का व्यक्ति कभी उपरोक्त राशि के लोगों के साथ बोरियत या ऊब महसूस नहीं करेगा।

प्रेम अनुकूलता – अनुकूलता के आधार पर अपने प्यार को आगे बढ़ाएं

वृश्चिक के लिए प्यार का मतलब है, एक दूसरे के लिए समर्पण से होता है। जब वृश्चिक की लाइफ में प्यार को चुनने का समय आता है, तो वे बहुत ही स्मार्ट और ऑनेस्टी के साथ चीजों का आकलन करते हैं। वृश्चिक के लव मैच के तौर पर हम कर्क, मकर और मीन राशियों को अनुकूल मानते हैं। इन तीनों राशियों के साथ वृश्चिक एक अनुकूल और मधुर लव लाइफ का मजा ले सकते हैं। इन राशियों के गुण और विचार वृश्चिक के साथ बहुत ही सहजता से तालमेल बना पाते हैं। वृश्चिक के साथ इन राशियों का मेल एक अविश्वसनीय संबंधों की नींव रखता है। कर्क और मकर राशियों के साथ वृश्चिक बहुत ही अच्छे से तालमेल बना पाते हैं, वे एक दूसरे के साथ घूमने – फिरने और आउटिंग का मजा लेते हैं। वहीं मीन के साथ वृश्चिक अपने मीन की बातें अधिक आसानी से शेयर कर पाते हैं। इन्ही कुछ संभावनाओं के साथ कर्क, मकर और मीन के साथ वृश्चिक के प्रेम संबंध अधिक अनुकूल नजर आते हैं।

वृश्चिक वैवाहिक अनुकूलता – लाइफ पार्टनर के चयन से पहले इसे पढ़ें

अपने राशि स्वामी मंगल के प्रभावों के कारण वृश्चिक राशि के लोगों का स्वभाव थोड़ा आवेगी हो सकता है। हालांकि अपने देखभाल करने वाले स्वभाव के कारण वृश्चिक राशि के लोग किसी विवाह संबंध को अधिक बेहतर ढंग से निभाने में भी सक्षम होते हैं। हालांकि वृश्चिक राशिचक्र की कुछ राशियों को छोड़कर अन्य सभी के साथ विवाह के लिए अनुकूल नजर आते है, लेकिन कुछ ऐसी राशियां भी है, जो वृश्चिक के साथ वैवाहिक संबंधों में अधिक अनकूल नजर आती है। इन राशियों में कर्क, मकर और मीन शामिल है। इन राशि चिह्नों के तहत पैदा हुए लोग वृश्चिक के साथ अधिक बेहतर तालमेल बना पाते हैं। वहीं तुला, सिंह और मिथुन राशि के लोगों के साथ वृश्चिक का विवाह अधिक अनुकूल नहीं हो सकता। तुला, सिंह और मिथुन के साथ वृश्चिक के संबंध मित्रतापूर्ण हो सकते हैं, लेकिन वे वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल नहीं हैं।

निष्कर्ष

वृश्चिक एक जटिल राशि है, इस राशि के लोगों के साथ संबंध बनाने अन्य राशियों के लिए भी एक मुश्किल काम हो सकता है। वृश्चिक के रिश्ते सदैव ईमानदारी और वफादारी जैसे मजबूत तत्वों पर आधारित होते हैं। इन गुणों के साथ अनुकूलता स्थापित करने में अन्य राशियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वैदिक ज्योतिष का उपयोग करते हुए, हमने वृश्चिक के लिए कुछ सबसे अनुकूल राशियों को खोजने का प्रयास किया है। उम्मीद है, हमारे अनुभवी ज्योतिषियों के प्रयास आपकी दोस्ती, विवाह और प्रेम जीवन को अधिक बेहतर बनाने में सक्षम होंगे।

क्या आपके प्रेम जीवन में कोई समस्या है? तुरंत समाधान के लिए हमारे ज्योतिषियों से परामर्श लें।
Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer