कर्क राशि की जोड़ी

कर्क राशि की जोड़ी

कर्क राशिचक्र की चौथी राशि है, यह जल तत्व की पहली राशि है और इसके स्वामी चंद्रमा है। कर्क राशि के लोग बेहद इमोशनल होते हैं, उनमें दूसरों की मदद करने और किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की जबरदस्त क्षमता होती है। कुंडली के चौथे भाव पर स्वाभाविक प्रभाव के कारण कर्क का अपनी माता के प्रति कुछ अधिक झुकाव होता है। वे महत्वाकांक्षी और तरक्की पसंद होते हैं। वे अपनी लाइफ सरल, सहज और शांति से बिताने के पक्षधर होते हैं। परिवार और अपने प्रिय लोगों की देखभाल और उनका समर्थन करना भी कर्क की कई अच्छी आदतों में से एक है। कर्क के लिए भी राशि चक्र के सभी साइन के साथ तालमेल बना पाना बेहद मुश्किल हो सकता है। हमारे अनुभवी ज्योतिषियों ने कुछ ज्योतिषीय सिद्धांतों को आधार मानकर कर्क की अनुकूलता मापने का प्रयास किया है।

अन्य राशियों के साथ कर्क के संबंध

कर्क राशि के लोग आत्मनिर्भर होते हैं, और वे कभी भी अपनी वास्तविक पहचान को लोगों के सामने नहीं आने देते है। कर्क अनुकूलता को आकलन करने पर यह पता चलता है, कि कर्क अपनी लाइफ में बेहद सेफ और सिक्योर बनाना चाहते हैं। उनका मुख्य फोकस अपनी स्टेबिलिटी पर होता है। इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं कि कर्क के संबंध सभी राशियों के साथ स्थिर होते हैं। अन्य राशियों के साथ कर्क राशि की जोड़ी की अनुकूलता जानने के लिए हमें उन राशियों के साथ कर्क के रिश्तों का बारिकी से आकलन करना होगा।

अग्नि तत्व की राशियों के साथ कर्क की जोड़ी
कर्क - मेष की जोड़ी

कर्क और मेष राशि के लोगों में एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाने के लिए जरूरी सभी गुणों का अभाव होता है। कर्क और मेष क्रमशः जल और अग्नि तत्व की राशियां है। कर्क और मेष को किसी रिश्ते में एक साथ रखना हमेशा ही प्रतिकूल परिणाम देने का काम करेगा। कर्क और मेष यदि किसी रिश्ते में एक साथ आते भी हैं, तो उन्हें पता भी नहीं चलेगा कि उनके रिश्ते क्यों नहीं बन पा रहे हैं, जबकि दोनों ओर से कोशिश बराबर रहती है।

कर्क और सिंह राशि के संबंधों में दोनों को अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए समान प्रयास करने होगें। कर्क और सिंह आकाशीय पड़ोसी हैं, जिनमें एक संतुलित रिश्ते की नींव डाले की क्षमता होती है। क्रमशः चंद्रमा और सूर्य द्वारा शासित कर्क और सिंह के संबंधों में सिंह का डोमिनेशन साफतौर पर देखने को मिलता है। हालांकि कर्क की प्यार पाने की तीव्र इच्छा उन्हें रिश्ते को बनाये रखने के लिए त्याग और बलिदान करने में सक्षम बनाती है। इन गुणों के साथ कर्क और सिंह एक अच्छे और अनुकूल रिश्ते की नींव रख सकते हैं।

कर्क - धनु की जोड़ी

कर्क और धनु विपरीत गुणों के बेहतरीन उदाहरणों में से एक हैं, खोजने पर भी इनमें कोई अनुकूलता नजर नहीं आती। जब कर्क और धनु राशि के लोग एक साथ किसी रिश्ते में तालमेल बनाने का प्रयास करते हैं तो उन्हें एक-दूसरे के साथ अनुकूलता प्राप्त करने के लिए कोई सामान्य गुण नहीं मिलता। वे दोनों एक-दूसरे के साथ कुछ समय प्रयास करने के बाद ही हार मान लेते हैं। हालांकि कर्क और धनु के राशि स्वामी चंद्रमा और गुरु के काॅम्बिनेशन के कारण हम जरूर इनमें कोई पाॅजिटिव पॉइंट खोज पाएं लेकिन फिर भी उनकी जोड़ी किसी भी पैमाने पर खरी उतरती नजर नहीं आती है।

पृथ्वी तत्व के साथ कर्क की अनुकूलता
कर्क - वृषभ की जोड़ी

कर्क और वृषभ के संबंध बेहद मजबूत और संपूर्ण होते हैं, कर्क और वृषभ राशि की जोड़ी किसी हंस के जोड़े के समान हो सकती है। उनमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो उन्हें एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। जैसे कर्क और वृषभ दोनों ही घरेलू राशियां है और उन्हें घर में एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद होता है। अपने रिश्तों के प्रति वे दोनों ही ईमानदार और निष्ठावान होते हैं। अपने तत्व आधार पर भी कर्क और वृषभ एक-दूसरे के पूरक नजर आते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि कर्क और वृषभ अनुकूलता के स्तर पर एवरेज से उच्च हैं।

कर्क - कन्या की जोड़ी

जब कर्क और कन्या राशि के संबंध बेहद अनुकूल और मजबूत नजर आते हैं। इन दोनों ही राशियों के लोगों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्रशंसा की भावना होती है। कर्क और कन्या दोनों ही इमोशनल लेवल पर भी एक-दूसरे के अच्छे से कनेक्ट कर पाते हैं। उनकी जोड़ी कुछ बेहद अनुकूल मैच में से एक हो सकती है। कर्क और कन्या राशि के संबंधों को देखकर अन्य राशि के लोगों को जलन हो सकती है। हालांकि कर्क और कन्या के राशि स्वामी उनके विपरीत काम कर सकते हैं, लेकिन अपने समान दृष्टिकोण और लक्ष्यों के कारण उनके बीच का कोई भी विवाद कभी इतना बड़ा नहीं होता कि उसे सुलझाया न जा सकें।

कर्क - मकर की जोड़ी

कर्क और मकर राशि के बीच जबरदस्त ट्यूनिंग देखने को मिलती है। उनका तेज दिमाग और मैच्योरिटी उनके रिश्ते को स्टेबिलिटी देने का काम करती है। चंद्रमा और शनि द्वारा शासित होने के कारण इन राशियों को एक-दूसरे पर भरोसा करने और मजबूत संबंध बनाने की क्षमता मिलती हैं। इससे आपके आपकी संबंध अधिक अनुकूल और सहज हो सकते हैं। कर्क और मकर में पारिवारिक मूल्यों के प्रति भी बराबर की सहानुभूति होती है, जो उनके रिश्ते को घरेलू मोर्चें पर सफल बनाने का काम करता है। कर्क और मकर के संबंधों को अनुकूलता के पैमाने पर मापने पर उनका रिश्ता एवरेज से उच्च ही नजर आती है।

वायु तत्व राशियों के साथ कर्क के संबंध
कर्क - मिथुन की जोड़ी

कर्क और मिथुन आकाशीय पड़ोसी है, लेकिन फिर भी इनके रिश्ते में कोई खास अनुकूलता नजर नहीं आती। कर्क और मिथुन राशि की जोड़ी को हम अंडररेटेड इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि वे दोनों एक-दूसरे को समर्थन नहीं करते हैं। दोनों एक दूसरे से विपरीत गुण साझा करते हैं, और उनके बीच भरोसे या ट्रस्ट की भी भारी कमी देखी जाती है। जल और वायु तत्व से संबंधित इन दोनों राशियों के स्वामी भी इन्हें एक-दूसरे के प्रतिकूल बनाने का काम करते हैं। उनके भिन्न – भिन्न दृष्टिकोण भी उनके रिश्ते में दरार डालने का काम करते हैं।

कर्क - तुला की जोड़ी

कंपेटिबिलटी के आधार पर कर्क और तुला राशि की जोड़ी थोड़ी अनस्टेबल नजर आती है। जहां किसी रिश्ते में कर्क को सेफ्टी और स्टेबिलिटी की चाह होती है, वहीं तुला रिश्ते में तालमेल और आपसी समझ को अधिक महत्व देते हैं। कर्क और तुला के बीच कुछ समानताएं जरूर नजर आती हैं, लेकिन वे फिर भी इस रिश्ते को लंबे समय तक जारी रखने में असमर्थ हो सकते हैं। इसी के साथ चंद्रमा और शुक्र की जोड़ी भी इनके रिश्ते में परेशानियां पैदा कर सकता है। कर्क और तुला को अपने संबंधों को मजबूत और अनुकूल बनाने के लिए एक-दूसरे की जरूरतों का सम्मान करना सीखना होगा और उन्हें एक-दूसरे के विचार और दृष्टिकोण का सम्मान करना भी सीखना होगा। 

कर्क - कुंभ की जोड़ी

जल तत्व कर्क और वायु तत्व कुंभ की जोड़ी भी राशिचक्र की कुछ असंगत जोड़ियों में से एक हैं। कर्क और कुंभ राशि की जोड़ी अनुकूलता के कुछ मूल आधार पर एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत नजर आती है। कर्क और कुंभ के संबंधों में प्यार, विश्वास और वफादारी की कमी नजर आती है। वे दोनों ही एक-दूसरे से विपरीत नजरिया रखते हैं, और उनके अलग – अलग लक्ष्य भी उन्हें एक दूसरे से दूर करने का काम करते हैं। उनके राशि स्वामी भी एक दूसरे के लिए अनुकूल होने में मदद नहीं करते हैं। जहां चंद्र शासित कर्क मजबूत और वफादर होते हैं, वहीं शनि द्वारा शासित कुंभ आलसी और मतलबी होते हैं। उनके यही विपरीत गुण उनके रिश्ते में कभी अनुकूलता नहीं पनपने देते।

जल तत्व राशियों के साथ कर्क के संबंध
कर्क - कर्क की जोड़ी

जल तत्व राशि कर्क के साथ कर्क के संबंध स्थिर और सतत हो सकते हैं। इनके बीच की आपसी ट्यूनिंग बेहद प्रभावी और आकर्षक होती है। कर्क और कर्क के बीच की आपसी अंडरस्टेंडिंग उनके रिश्ते को अधिक अनुकूल बनाने का काम करती है। दो जल तत्व राशियों का एक साथ होना इस बात का भी सूचक है कि उनके बीच आपसी समझ और अन्य गुणों में काफी समानता होती है। कम शब्दों में कहें तो कर्क और कर्क की जोड़ी किसी को अनुकूलता के लगभग सभी पैमानों पर रखी उतरती है और उनमें एक दूसरे के लिए अच्छा समर्पण देखने को मिलता है। 

कर्क - वृश्चिक की जोड़ी

जल का सीधा संबंध जीवन से होता है, और यदि हम दो जल तत्व की राशियों को एक जोड़ी के रूप में साथ रखते हैं तो उनके बीच की अनुकूलता अद्भुत हो सकती है। कर्क और वृश्चिक राशि की जोड़ी एक-दूसरे की देखभाल करने वाली, प्यार से भरी और सुरक्षात्मक होती है, जिससे उन्हें अपने रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। हालांकि इसके बावजूद भी आप दोनों को अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए आपसी समझ और ट्रस्ट पर काम करने की सलाह है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी इन दोनों राशियों के लोगों की जोड़ी अच्छी तरह से काम कर सकती है। अनुकूलता के पैमाने पर कर्क और वृश्चिक की जोड़ी एवरेज से उच्च नजर आती है।

कर्क - मीन की जोड़ी

कर्क और मीन राशि के लोग एक साथ एक बेहतरीन जोड़ी बनाते हैं, क्योंकि वे एक दूसरे से भावनात्मक तौर पर जुड़े होते हैं। उनके पास एक-दूसरे के लिए इतना कुछ होता है कि वे कभी भी एक दूसरे से बोर नहीं होते। हालांकि अन्य राशियों की ही तरह कर्क और मीन में भी कुछ प्रतिकूलताएं देखने को मिलती हैं। कर्क और मीन के बीच का पहला माइनस पाॅइंट उनके खर्चे के दृष्टिकोण का है, इसके कारण वे कभी एक सामान धरातल पर नहीं आ पाते और उन्हें वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि के लोगों में सेविंग्स की चाह होती है, वहीं मीन राशि के लोग का हाथ खर्चों में खुला होता है। इसी के साथ उनके राशि स्वामी भी उन्हें एक दूसरे के अधिक करीब लाने का काम करते हैं। वैदिक ज्योतिष में गुरु और चंद्रमा के संबंधों को काफी अच्छा माना गया है, जो इसके रिश्तों को विस्तार देने का काम करेगा।

कर्क के लिए अधिक अनुकूल राशियां

कर्क के लिए बेस्ट मैच – वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन

वैसे तो कर्क राशि के लोग अपने इमोशनल नेचर के कारण किसी भी राशि के लोगों के साथ संबंध बनाने में सक्षम होते हैं। रिश्तों के लगातार के लिए उन्हें भी संघर्ष करना पड़ सकता है। कंपेटेबिलिटी के सिद्धांतों को आधार मान कर हम कह सकते हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लोग अधिक अनुकूल होते हैं। ऊपर बताई गई राशि के लोगों के साथ कर्क राशि के लोगों अधिक सेफ और सिक्वेयर फील करते हैं। वृषभ राशि के लोगों के साथ कर्क अपने चुनौतिपूर्ण समय को भी आसानी से काट सकते हैं वहीं वृषभ भी पूरी स्वतंत्रता के साथ अपने सामाजिक दायरे को बढ़ा सकते हैं। कन्या और वृश्चिक के साथ कर्क का भावनात्मक संबंध उन्हे एक दूसरे के लिए अधिक आरामदायक बनाने का काम करेगा। वहीं मीन राशि के लोगों के खुले विचार आपको उनके साथ जरूरी अनुकूलता प्राप्त करने में हेल्प करते हैं। कुल मिलाकर वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के साथ कर्क के संबंध मधुर और सुहावने होते हैं। 

कर्क राशि के लिए कम अनुकूल राशियां 

कर्क के लिए प्रतिकूल राशियां – कुंभ और सिंह 

जल तत्व राशि कर्क के साथ संबंध स्थापित करना बेहद आसान और सुलभ हो सकता है। लेकिन अपने गुण दोष के कारण कुछ राशियों के कर्क के संबंध अन्य राशियों के तरह मुधन और अनुकूल नहीं होते। कंपेटिबिलिटी लेवल को ध्यान में रखें तो कर्क राशि के साथ कुंभ और सिंह राशि के संबंध कभी अनुकूल और सामान्य नहीं होते। क्योंकि कुंभ और कर्क की महत्वाकांक्षाएं बेहद अलग – अलग होती है। कुभ और कर्क महत्वकांक्षाओं के साथ ही अपने मूल गुणों में भी बेहद अलग – अलग होते हैं, जहां कर्क को कम्फर्ट और सेफ्टी की तलाश होती है, वहीं कुभ राशि के लिए अपनी आजादी अधिक महत्व रखती है, जो उनके रिश्ते में दरार पैदा करने का काम करती है। वहीं यदि हम सिंह राशि के साथ कर्क के संबंधों की बात करें तो वे दोनों हर मायने में एक दूसरे से अपोजिट होते जहां कर्क एक जल तत्व राशि है, वहीं सिंह का संबंध अग्नि से होता है। सिंह अपने रिश्ते में डोमिनेट करना चाहते हैं, वहीं कर्क को सेफ्टी तो चाहिए लेकिन किसी का डोमिनेंस उसे मंजूर नहीं यही वह उनके रिश्तों में खटास घोलने का काम करती है। 

कर्क मित्रता संगतता – अपने दोस्तों की लिस्ट में सच्चे दोस्त जोड़ें 

जल तत्व राशि कर्क एक घरेलू साइन है और उनके दोस्तों की संख्या भी बेहद सीमित होती है। वे अपने दोस्तों के चयन में बहुत सावधान होते है और उपयोगी व स्टेबल दोस्ती करना पसंद करते हैं। कर्क अक्सर अपने दोस्तों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। लेकिन फ्रेंडशिप कंपेटिबिलिटी के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि कर्क की दोस्ती वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन राशियों के साथ अधिक बेहतर होने की संभावना होती है। क्योंकि मीन थोड़े इंट्रोवर्ट होते हैं और उनमें चुनने की आदत होती है, इसलिए वे अपने सीमित दोस्तों के साथ भी अधिक से अधिक समय मजे करना चाहते हैं। 

कर्क प्रेम अनुकूलता – आपको किससे मिलेगा इमोशनल सपोर्ट 

चंद्र द्वारा शासित होने के कारण कर्क में लोगों का पोषण करने की जबरदस्त क्षमता होती है। उन्हें खुद भी पेंपर होना पसंद है और वे दूसरों को भी पेंपर करते हैं, यह गुण उन्हें उनकी लव लाइफ में एक ऐज जोड़ने का काम करता है। वे अपने साथी को अपनी लॉयल्टी और ट्रस्टवर्दीनेस से प्रभावित करते हैं। कर्क लव कंपेटिबिलिटी के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन के साथ कर्क के संबंध बेहद अनुकूल और निरंतर होते हैं। इन राशियों में से किसी एक के साथ होने पर कर्क की लव लाइफ किसी गुलाब की तरह महक उठती है और वे अपने रिश्तों को बेहतर ढंग से आगे भी बढ़ा पाते हैं। वहीं इसके विपरती कुंभ और सिंह जैसी राशियों के साथ कर्क के प्रेम संबंध कभी सफल नहीं हो सकते हैं, क्योंकि वे कर्क के गुणों के साथ बिल्कुल भी मेल नहीं खाते। 

कर्क वैवाहिक अनुकूलता – विवाह बनाए रखने के लिए सही चयन करें

कर्क के साथ एक विवाह बंधन में होना बेहद दिलचस्प हो सकता है।  कर्क एक घरेलू साइन है और वह अपने पार्टनर का किसी बच्चे की तरह ख्याल रखते हैं। हालांकि अपने इमोशनल नेचर के कारण कई बार कर्क को अपने वैवाहिक जीवन में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन कुछ राशियां ऐसी है जिनके साथ होने पर कर्क की मैरिड लाइफ लंबी और अनुकूल हो सकती है। इन राशियों में वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन शामिल हैं, इन राशियों के साथ कर्क का वैवाहिक जीवन बहुत भी श्रेष्ठ माना गया है। वहीं इसके विपरीत कुंभ और सिंह राशियों के साथ कर्क के वैवाहिक संबंधों के सफल होने की बहुत ही कम संभावना है।

निष्कर्ष 

कर्क के लिए अनुकूल राशियों का चयन करना एक जटिल काम है, क्योंकि कर्क का स्वभाव अन्य राशियों की अपेक्षा थोड़ा अलग होता है। क्योंकि कर्क एक भावनात्मक राशि है, उसके स्वामी चंदमा उसे अधिक इमोशन और परिवार के प्रति समर्पित करने का काम करते है। कर्क में अपने रिश्तों के लिए जबरदस्त डेडिकेशन होता है, वे खुद अपने पार्टनर या दोस्तों के प्रति समर्पित, वफादार और लाॅयल होते हैं और उनसे भी यही उम्मीद करते हैं। यह सबसे जरूरी चीज कर्क के लिए अनुकूल राशियों को ढूंढना था, उम्मीद है हमारे अनुभवी ज्योतिषियों की हेल्प से आप अपने लिए अनुकूल दोस्त, प्रेमी या पार्टनर खोज पाएंगे।

नया साल प्रेम में कौन-कौन सौगातें लेकर आया है, जानने के लिए अभी क्लिक कीजिये पढ़िए लव राशिफल 2022

Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer