वृषभ की अन्य राशि के साथ जोड़ी

वृषभ की अन्य राशि के साथ जोड़ी

वृषभ राशिक्रम में दूसरे नंबर की राशि है। वृषभ राशि के तहत जन्मे लोगों की तुलना आप एक हस्ट पुष्ट और मेहनती बुल से कर सकते हैं। वृषभ राशि का वैदिक चिह्न बैल वृषभ के आचार-विचार, गुण और दोष जैसी कई चीजों का प्रतीक है। वृषभ राशि के कई पाॅजिटिव आस्पेट्स में लाॅयल्टी, ट्रस्ट वर्दी, हार्ड वर्किंग और जुनून शामिल है। यदि आप दोस्त के पॉइंट ऑफ व्यू से देखें तो शायद आपको एक दोस्त के रूप में वृषभ से अच्छा कोई जोड़ीदार नहीं मिल सकता। हालांकि पृथ्वी तत्व की स्टेबिलिटी के कारण कई बार वृषभ आपको बोर कर सकते हैं, लेकिन वे आपके हर अच्छे-बुरे समय में आपका साथ निभाने के लिए मौजूद रहेंगे। जिस तरह पृथ्वी हर समय धरातल पर नए जीवन को बनाने में लगी रहती है, और कभी नवीनता से नहीं घबराती, ठीक उसी प्रकार वृषभ भी कभी नई चीजें करने में नहीं कतराते हैं।

अन्य राशियों के साथ वृषभ के संबंध

अभी हमने वृषभ राशि के गुण दोषों की विस्तृत चर्चा की, लेकिन सोचने वाली बात यह है कि अपने इन गुणों के साथ वृषभ राशिचक्र की अन्य राशियों के साथ कितना तालमेल बैठा पाते हैं? यह एक शोध का विषय है! इसे जानने के लिए हम अपने इस स्पेशल सेगमेंट में वैदिक ज्योतिष के नियमों का उपयोग करते हुए वृषभ की अन्य राशि के साथ जोड़ी कैसी होगी. यह जानने का प्रयास करेंगे। इसके लिए हम मुख्यतौर पर राशि तत्वों को आधार बनाएंगे।

अग्नि तत्व राशियों के साथ वृषभ की अनुकूलता
वृषभ - मेष अनुकूलता
वृषभ - मेष अनुकूलता

मेष और वृषभ आसमानी पड़ोसी हैं, राशिक्रम में पहले और दूसरे नंबर की इन राशियों के बीच मजबूत गठजोड़ देखने को मिलता है। वृषभ और मेष एक बेहद अनुकूल दोस्त या पार्टनर हो सकते हैं, उनमें एक दूसरे के लिए और एक-दूसरे के साथ लाइफ की हर परेशानी से जूझने के लिए मजबूत बाॅन्डिंग होती है। इसी के साथ वृषभ और मेष के राशि स्वामी क्रमशः शुक्र और मंगल भी उनके संबंधों को मधुर और श्रेष्ठ बनाने का काम करते हैं। हालांकि मेष और वृषभ दोनों को रिलेशनशिप में रहते हुए अपने जिद्दी स्वभाव पर कंट्रोल करना चाहिए। कुछ नाॅर्मल परेशानियों को अनदेखा करते हुए वृषभ और मेष को उच्च अनुकूल राशियों की श्रेणी में रखा जा सकता है।

वृषभ - सिंह अनुकूलता
वृषभ - सिंह अनुकूलता

पृथ्वी तत्व की वृषभ और अग्नि तत्व की सिंह को एक मजबूत रिश्ता डेवलप करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि शुरुआती आकर्षण के दम पर सिंह और वृषभ में रिश्ता बनता भी है, तो उनके राशि स्वामी सूर्य और शुक्र का बेमैल मैच उनके रिश्तें को पंचर कर सकता है। कई आपसी समानताओं के बावजूद वृषभ – सिंह के रिश्ते में उनका अहंकार टकराव पैदा करने का काम करता है। वृषभ के लिए सिंह एक शुभचिंतक दोस्त हो सकता है, वे वृषभ को जीवन में ऊपर उठने में मदद कर सकते हैं। वहीं वृषभ सिंह को अपने दोस्त के साथ ही प्रेमी की रूप में देखना भी पसंद करते हैं।

वृषभ - धनु अनुकूलता
वृषभ - धनु अनुकूलता

वृषभ और धनु का मिलन एक खूबसूरत और आइडियल जोड़ी का निर्माण कर सकता है। वृषभ राशि के लोग अपने जीवन में सेफ्टी और स्टेबिलिटी की चाह रखते हैं, वहीं दूसरी ओर धनु राशि के लोगों को स्वतंत्रता की दरकार होती है। वृषभ और धनु के राशि स्वामी शुक्र और गुरु भी उन्हें एक-दूसरे के साथ बेहतर संबंध बनाने में हेल्प करते हैं। शुक्र प्रेम और भागीदारी के कारक हैं, वहीं गुरु विस्तार और शुभता के स्वामी है, कुंडली में इनका मिलन सदैव ही खास और लाभकारी होता है। हालांकि अन्य सभी आस्पेक्ट पर नजर डालने के बाद यह कहा जा सकता है कि वृषभ और धनु अन्य संबंधों की अपेक्षा मित्रता के क्षेत्र में अधिक बेहतर कर सकते हैं।

पृथ्वी तत्व राशियों के साथ वृषभ की अनुकूलता
वृषभ - वृषभ अनुकूलता
वृषभ - वृषभ अनुकूलता

राशिचक्र का पृथ्वी साइन होने के कारण वृषभ राशि के लोगों में पृथ्वी तत्व के कुछ अधिक गुण देखने को मिलते हैं। वृषभ के राशि स्वामी शुक्र उन्हें प्रेम, स्नेह और कामुकता का जबरदस्त काॅम्बो बनाने का काम करते हैं। जब इन दो पृथ्वी तत्व की राशियों का मिलन होता है, तो उनके स्वभाव की अनुकूलता उनके रिश्ते को अधिक सफलता प्राप्त करने में मदद करती है। इसी के साथ मैरिज और लव लाइफ में उनके अनुकूलता अन्य कपल के लिए एक प्रेरणा का काम कर सकती है। हालांकि अपने अड़ियल और जिद्दी रवैये के कारण उन्हें कई बार परेशानियां भी झेलनी पड़ती है, लेकिन पृथ्वी की तरह ऊपर से कठोर और अंदर के नरम इस वृषभ कपल के लिए उन समस्याओं से निजात पाना आसान होता है।

वृषभ - कन्या अनुकूलता
वृषभ - कन्या अनुकूलता

वृषभ और कन्या के रिश्तों में लंबे समय तक गर्मजोशी बनी रहती है। पृथ्वी और पृथ्वी का यह मैच इसलिए भी अनुकूल होने की क्षमता रखता है, क्योंकि इनके राशि स्वामी भी इन्हें एक साथ आशीर्वाद देने का काम करते हैं। तत्व आधार और राशि स्वामी के प्रभाव से मिलने वाली पाॅजिटिव वेव वृषभ और कन्या राशि के लोगों को एक-दूसरे को समझने और तालमेल बनाने की क्षमता देते हैं। जब प्रेम और वैवाहिक सुखों की बात आती है, तो वृषभ और कन्या एक-दूसरे के साथ बेहतरीन समय बिताते हैं।

वृषभ - मकर अनुकूलता
वृषभ - मकर अनुकूलता

वृषभ और मकर दोनों ही राशिचक्र के सबसे स्लो और स्टेबल साइन हैं। विवाह, प्रेम या दोस्त के तौर पर इनके संबंध हमेशा तनाव मुक्त और तालमेल वाले होते हैं। वृषभ और मकर के स्वामी ग्रह शुक्र और शनि भी आपस में काफी अच्छे संबंध साझा करते हैं। शुक्र सुख दाता हैं, वहीं शनि कड़ी परीक्षा के कारक हैं, फिर भी इनके आपसी संबंध सदैव व्यक्ति को लाभ देने का काम करते हैं। वृषभ और मकर राशि के लोगों को आपसी समझ और तालमेल बनाने में अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। अनुकूलता के पैमाने पर अच्छे अंकों के साथ डिस्टिंक्शन पाने वाले वृषभ और मकर की वास्तविक लाइफ में भी आपको यह अनुकूलता देखने को मिलेगी।

वायु तत्व राशियों के साथ वृषभ की अनुकूलता
वृषभ - मिथुन अनुकूलता
वृषभ - मिथुन अनुकूलता

पृथ्वी और वायु आपको पता है, जब धरती पर तेज हवाएं चलती हैं, तो तूफान का निर्माण होता है। जी हां, वृषभ और मिथुन की जोड़ी के लिए भी यह कहा जा सकता है। आसमानी पड़ोसी होने के बावजूद भी वृषभ और मिथुन के संबंध को आइडियल या बेस्ट नहीं कहा जा सकता। हालांकि जीवन के कुछ क्षेत्रों में उनके लिए एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाना संभव हो सकता है, लेकिन लाॅन्ग रन में उनके रिश्ते नकारात्मक और परेशानियां पैदा करने वाले हो सकते हैं। विवाह और प्रेम संबंधों के लिए वृषभ और मिथुन की अनुकूलता सामान्य से उच्च नजर आती है, लेकिन इसके साथ उन्हें कभी कभी तूफान का सामना भी करना पड़ सकता है।

वृषभ - तुला अनुकूलता
वृषभ - तुला अनुकूलता

दो विपरीत तत्व आधार से संबंध रखने के बावजूद वृषभ और तुला की जोड़ी गुड़ पर चाशनी के समान हो सकती है। प्रेम संबंधों के दौरान वृषभ और तुला के बीच जबरदस्त सद्भाव देखने को मिलता है। इन दोनों ही राशियों के स्वामी शुक्र हैं, और शुक्र सुख, प्रेम, विवाह और साझेदारी के कारक है। सीधे शब्दों में शुक्र ही सुख, प्रेम, विवाह और साझेदारी के दाता है, इसलिए वृषभ और तुला का मैच जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर करने की क्षमता रखता है। हालांकि वृषभ का अड़ियल और जिद्दी रवैया तोलमोल करने वाली तुला के साथ कभी कभी परेशानियां पैदा कर सकता है, लेकिन इससे उनके रिश्ते के लगातार चलने पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

वृषभ - कुंभ अनुकूलता
वृषभ - कुंभ अनुकूलता

इस बात में किसी कोई कोई संदेह नहीं होगा कि वृषभ और कुंभ के रिश्तों का आकलन बेहद दिलचस्प हो सकता है। इसी के साथ यह भी कहा जा सकता है कि वे दूसरी कुछ जोड़ियों के लिए उदाहरण भी हो सकते हैं। वृषभ और कुंभ संबंधों की बात करते समय यह बताना भी जरूरी है कि वे दोनों ही जिद्दी, अहंकारी और एक-दूसरे को एटीट्यूट दिखाने वाले हो सकते हैं। लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि जब प्रेम के राजा शुक्र वृषभ और कुंभ की जोड़ी को खुद आशीर्वाद दे रहे हो तो उनमें प्रेम की कमी का तो कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता। वृषभ – कुंभ के संबंधों में उनके स्वामी ग्रह शुक्र और शनि की मित्रता का भी बड़ा हाथ होता है।

जल तत्व राशियों के साथ वृषभ की अनुकूलता
वृषभ - कर्क अनुकूलता
वृषभ - कर्क अनुकूलता

वृषभ और कर्क के रिश्तों को एक लाइन में डिफाइन करना हो तो आप कह सकते हैं कि पृथ्वी पर जीवन के लिए पानी सबसे जरूरी है। पृथ्वी तत्व वृषभ के साथ जल तत्व राशि कर्क का काॅम्बिनेशन सभी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरता है। जैसे कई बार पृथ्वी पर लंबे समय तक ठहरे हुए पानी में दुर्गंध आने लगती है, वैसे ही इनके रिश्ते भी कभी-कभी मन मुटाव या गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं। हालांकि वृषभ और कर्क का नेचुरल कनेक्शन उन्हें इस तरह की छोटी मोटी परेशानियों से निपटने के लिए मजबूत इमोशनल स्ट्रेंथ देने का काम करता है। यदि हम अनुकूलता के पैमाने की बात करें तो वृषभ और कर्क की जोड़ी एवरेज से उच्च ही नजर आती है।

वृषभ - वृश्चिक अनुकूलता
वृषभ - वृश्चिक अनुकूलता

पृथ्वी तत्व वषभ और जल तत्व वृश्चिक के संबंध बेहद प्रेमपूर्ण और अनुकूल हो सकते हैं। इनके बीच की आपसी समझ और प्यार के लिए उनकी गहरी रुचि उन्हें एक-दूसरे के अधिक करीब लाने का काम करेगी। वृषभ और वृश्चिक के रिश्तों में उनकी प्रतिबद्धता अंग्रेजी में कहें तो कमिटमेंट भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसा नहीं कि उनके बीच आपसी संघर्ष देखने को नहीं मिलते लेकिन अन्य राशियों के साथ जोड़ी बनाने की तुलना में वृषभ और वृश्चिक में संघर्ष की संभावना बेहद कम नजर आती है। संगतता या कंपेटेबिलिटी मीटर पर वृषभ और वृश्चिक की जोड़ी का प्रदर्शन बेहद उच्च और प्रभावी रहने की संभावना है।

वृषभ - मीन अनुकूलता
वृषभ - मीन अनुकूलता

वृषभ और मीन के संबंध बेहद आकर्षक और प्रभावी होते हैं। अपने आधार तत्वों के कारण वृषभ और वृश्चिक के रिश्तों में अधिक समानताएं नजर आती है। हम इस बात से भलिभांति परिचित हैं, कि पृथ्वी और जल एक दूसरे के पूरक तत्व हैं। इससे उन्हे एक दूसरे सपोर्ट करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए रास्ता तय करने में मदद मिलती है। वृषभ को शुक्र द्वारा नियंत्रित किया जाता है, वहीं मीन को देव गुरु बृहस्पति मार्ग सुझाते हैं। गुरु और शुक्र का मिलन उनके रिश्ते को लंबे समय तक चलने वाला प्रदान करता है। अपने मूल गुणों के आधार पर भी वृषभ और मीन में अधिक एकरूपता देखने को मिलती है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि वृषभ और मीन के संबंध अनुकूलता के पैमाने पर एवरेज से उच्च हैं।

वृषभ के लिए अधिक अनुकूल राशियां

वृषभ के लिए बेस्ट मैच – कर्क, कन्या, मकर और मीन

वृषभ राशि के लोगों के लिए कर्क, कन्या, मकर और मीन राशि के लोगों के साथ संबंध बनाना अधिक सहज होता है। वृषभ इन राशि के आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं और उनके संबंध लंबे समय तक जारी रहते हैं। वृषभ और कर्क के संबंधों की बात करें तो इस मैच में वे दोनों रोमांस और प्रेम के साथ लंबे समय तक अपने रिश्ते को बनाए रखने की क्षमता रखते हैं। इनके संबंधों को रिश्ते में आने वाली कोई भी परेशानी खराब नहीं कर सकती। वृषभ के रिश्ते वृश्चिक और मकर राशि के लोगों के साथ भी बेहतर होते हैं, क्योंकि इन तीनों राशियों के जीवन लक्ष्य लगभग एक समान ही होते हैं। मीन के साथ भी वृषभ में अधिक समानताएं नहीं होने के बाद भी वे दोनों एक-दूसरे के साथ अधिक बेहतर ढंग से मैच करते हैं, हालांकि उनकी अनुकूलता धीरे – धीरे आगे बढ़ती है। एक बार मजबूत होने के बाद उनके रिश्ते में अद्भुत प्रेम देखने को मिलता है।

वृषभ राशि के लिए कम अनुकूल राशियां

वृषभ के लिए प्रतिकूल राशियां – कुंभ और सिंह
वृषभ के गुणों और अन्य विशेषताओं का आकलन करने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं कि वृषभ के लिए राशिचक्र की सबसे कम अनुकूल राशियां कुंभ और सिंह है। जहां वृषभ को नए दोस्त बनाना और अपने सामाजिक दायरे को बड़ा करना पसंद है, वहीं कुंभ राशि के लोग अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता से समझौता नहीं कर सकते। वृषभ और कुंभ को इन गुणों के कारण आपसी तालमेल बनाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ वृषभ और सिंह के रिश्ते में भी अनुकूलता की कम ही गुंजाइश होती है। क्योंकि वृषभ और सिंह दोनों डोमिनेटिंग नेचर की राशियां है। उनका जिद्दी स्वभाव भी उनके रिश्ते को हानि पहुंचाता है, जिससे उनके वैवाहिक जीवन में समस्याएं पैदा होने लगती है।

वृषभ मित्रता संगतता: अपने सच्चे मित्रों को एकत्र करें

वृषभ के साथ दोस्ती के मोर्चे पर कोई समस्या नहीं है, वे अपने दोस्तों को अपने परिवार का ही हिस्सा मानते हैं। अपने दोस्तों के लिए सदैव खड़े रहने वाले वृषभ को इसके लिए हमेशा सराहा जाता है। वैसे अन्य सभी राशियों के साथ मैच करने वाले वृषभ के साथ कर्क, कन्या और मकर राशि के लोगों के संबंध अधिक बेहतर होते हैं और उनकी दोस्ती भी मजबूत और स्थायी होती है। वहीं कुछ विपरीत गुण दोष वाली राशियां भी है, जिनके साथ दोस्ती बढ़ाने में वृषभ को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन विपरीत गुणों वाली राशियों में मुख्यतौर पर सिंह और कुंभ है। इन दोनों राशियों वाले लोगों के साथ वृषभ को दोस्ती करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ प्रेम अनुकूलता: अपने लिए बेस्ट लव मैच खोजें

शुक्र द्वारा शासित होने के कारण वृषभ को एक इंटिमेट साइन माना गया है। वे अपने प्रेम जीवन में बहुत दिलचस्पी रखते हैं। कुछ ज्योतिषियों के अनुसार वृषभ को अपने पार्टनर का दिल जीतने के लिए उपहार या किसी प्रकार की शो बाजी करने की जरूरत नहीं पड़ती उनकी एक मुस्कान ही उनके पार्टनर का दिल जीतने के लिए काफी है। हालांकि फिर भी वृषभ राशि के लोगों के प्रेम जीवन के लिए कर्क, कन्या, मकर और मीन जैसी जल व पृथ्वी तत्व की राशियां अधिक अनुकूल नजर आती है। इसके विपरीत कुंभ और सिंह के साथ वृषभ लव मैच कभी कारगर नहीं माना जा सकता।

वृषभ वैवाहिक अनुकूलता: सितारों के अनुसार चुने अपना बेस्ट पार्टनर

वृषभ दयालु, धैर्यवान और प्रतिबद्ध होते हैं। ठीक इसी प्रकार वे अपनी मैरिड लाइफ में भी सुख और चैन की उम्मीद करते हैं। वे अपने लिए एक कमिटेड पार्टनर की तलाश करते हैं और जीवनभर साथ निभाने की इच्छा रखते हैं। विवाह के लिए अनुकूल राशियों की बात करें तो वृषभ के सााि कर्क, कन्या, मकर और मीन की जोड़ी को सफल माना गया है। वहीं विवाह के लिए प्रतिकूल राशियों की बात करें तो सिंह और कुंभ के साथ वृषभ के वैवाहिक रिश्ते कभी अनुकूल नहीं रहते।

निष्कर्ष

विवाह या जीवन के अन्य किसी भी क्षेत्र में दो लोगों का साथ आना और उस रिश्ते को लंबे समय तक बनाए रखना एक जटिल काम है। अनुकूलता इसी जटिलता को कम करने का कार्य करती है। फिलहाल हमने वृषभ राशि के लोगों के आचार-विचार और गुण धर्म के आधार पर यह जानने का प्रयास किया कि उनके रिश्ते किन राशियों के साथ अधिक बेहतर रह सकते हैं। हमारा प्रयास है कि दुनिया का हर व्यक्ति अपने गुणों के अनुसार अपने लिए लव और मैरिज सहित जीवन के हर क्षेत्र के अनुकूल जीवन साथी खोज पाएं।

क्या आपके प्रेम जीवन में कोई समस्या है? तुरंत समाधान के लिए हमारे ज्योतिषियों से परामर्श लें।
Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer