Kim Kardashian: फैशन आइकॉन करेगी आध्यात्मिक यात्रा!

Kim Kardashian: फैशन आइकॉन करेगी आध्यात्मिक यात्रा!

मशहूर एक्ट्रेस किम कार्दशियन (Kim Kardashian) पिछले कई दिनों से न्यूज में है। पहले अपने एक्स हसबैंड Kanye West के साथ कथित तौर पर सोशल मीडिया वार और अब Met Gala 2021 में विचित्र ड्रेस पहनकर उन्होंने सुर्खियां  बटोरी है। वे  Met Gala में ऐसे कपड़ें पहनकर पहुंची, जिसमें कुछ देर के लिए लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। उन्होंने ब्लैक ड्रेस से अपनी पूरी बॉडी को कवर किया हुआ था। अक्सर इसी तरह के विचित्र फैशन करने वाली किम की सूर्य कुंडली क्या कहती है, जानते हैं…


नवंबर 2022 के बाद बदलेगा Kim Kardashian का अंदाज

21 अक्टूबर 1980 अमेरिका के प्रसिद्ध शहर लॉस एंजिल्स में जन्मी Kim Kardashian बड़ी फैशन आइकॉन है। उनकी सूर्य कुंडली में सूर्य नीच राशि में है, जिसके कारण वे जो भी करती है हमेशा विवादों में जाती है और उन्हें नेगेटिव पब्लिसिटी जरूर मिलती है। हालांकि उनकी कुंडली में शनि और गुरु की युति है। इसलिए यह अजीब प्रिडिक्शन है कि वे जितनी बाहर खुली हुई हैं, उतनी ही अंतर्मुखी भी है। वे आगे चलकर किसी आध्यात्मिक यात्रा की ओर कदम बढ़ा सकती है। नवंबर 2022 के बाद उनमें आध्यात्म के प्रति विशेष रुचि भी आ सकती है।

(नौकरी, बिजनेस या रिलेशन की किसी भी समस्या के समाधान के लिए आप एक बार हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से जरूर बात करें। )

 


कान्ये वेस्ट ने प्रेरित किया

भले ही किम अपने पति कान्ये वेस्ट से अलग हो चुकी है, लेकिन Met Gala के इस विचित्र लुक के लिए उनके पति ने ही उन्हें प्रेरित किया था। उन्होंने रेड कार्पेट पर चलते हुए कई पोज दिए। इस फैशन अंदाज से किम ने दुनियाभर के फैशन डिजाइनर का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

 कैसा रहेगा आपके लिए 2022- माय पंडित पर पढ़िए 2022 का राशिफल