तानाशाह 2.0: क्या अपने भाई से भी एक कदम आगे निकलेगी Kim Yo-jong

तानाशाह 2.0: क्या अपने भाई से भी एक कदम आगे निकलेगी Kim Yo-jong

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन Kim Yo-jong को उत्तर कोरिया की स्टेट अफेयर्स कमीशन का प्रमुख बनाया गया है। देश की रबर स्टैंप संसद सुप्रीम पीपुल्स असेंबली ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले स्टेट अफेयर्स कमीशन की वाइस प्रेसीडेंट समेत इस आयोग के नौ सदस्यों को बर्खास्त किया गया था। सूत्रों के अनुसार Kim Yo-jong ने एक शीर्ष अधिकारी की गोली मारकर हत्‍या करवा दी है। उनके इस क्रूर आदेश से उत्‍तर कोरिया के अधिकारियों में खौफ का माहौल है।

क्या आप भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं, अभी बात करें हमारे विशषज्ञों से


गुरु और चंद्र लाएंगे सकारात्कता

किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग का जन्म 26 सितंबर 1987 को उत्तर कोरिया के प्योंगयांग में हुआ था। उनकी कुंडली में चंद्र-बुध का कॉम्बिनेश उनकी एनालिटिकल स्किल को मजबूत बनाता है। साथ ही गुरु और चंद्र भी आमने सामने है, जो उनके जीवन में सकारात्मकता लेकर आएंगे। 2021 के बाद से उनका समय अच्छा आ सकता है। इस दौरान विदेश नीति में उनकी पकड़ मजबूत होगी।

जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन…


अमेरिका और दक्षिण कोरिया को देती है खुली धमकी

Kim Yo-jong भी अपने भाई की तरह ही तानाशाह है। वह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है। उन्होंने कई बार अमेरिका और दक्षिण कोरिया को खुली धमकी दी है। उन्हीं के आदेश पर कुछ महीने पहले उत्तर और दक्षिण कोरिया के बॉर्डर पर बने लाइजिंग ऑफिस को बम से उड़ा दिया गया है, जिसे दक्षिण कोरिया ने बनवाया था।