Lata Mangeshkar: दूसरा कोई नहीं हो सकता लता मंगेशकर

Lata Mangeshkar: दूसरा कोई नहीं हो सकता लता मंगेशकर

अपनी मधुर आवाज से करोड़ों लोगों को दीवाना बना देने वाली भारत रत्न लता मंगेशकर का 28 सितंबर को जन्मदिन है। 92 साल की होने के बावजूद अब भी लता मंगेशकर किसी सार्वजनिक मंच से बोलती हैं, तो उन्हें सुनने के लिए चारों ओर सन्नाटा छा जाता है। उनकी आवाज इतनी मीठी है कि कई डॉक्टर्स ने दावा किया कि लता मंगेशकर के गाए गाने सुनने के बाद उनके मरीजों की हालत में सुधार हुआ। देखते हैं लता मंगेशकर की कुंडली क्या कहती है और यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि उनका आने वाला समय कैसा रहेगा।

कैसा रहेगा आपका आज का दिन- पढ़िए Mypandit पर आज का राशिफल


स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा

लताजी की सूर्य कुंडली के हिसाब से कर्क राशि का चंद्र ही पूरी कुंडली को बलवान कर देता है। यदि आनेवाले समय की बात करें, तो शनि के सामने से शनि का ट्रांजिट होने से उनका हेल्थ इश्यू हो सकता है। यह वर्ष जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन का कह सकते हैं। जबकि स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष पीड़ाजनक प्रतीत हो रहा है। अत्यधिक परिवर्तन और स्वास्थ्य संबंधी चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा। इस वर्ष लताजी के निजी जीवन से जुड़ी बहुत सी बातों पर लोग चर्चा कर सकते हैं। असंतुलित भोजन उन्हें और परेशान दे सकता है।

क्या आप भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं, अभी बात करें हमारे विशषज्ञों से… 


प्रधानमंत्री ने दी बधाई

लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने खास शब्दों से बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है।

जानिए 2022 आपके लिए कैसा होगा, पढ़िए वार्षिक राशिफल 2022