Nick Jonas: रोमांस के हीरो के रूप में रहते हैं याद

Nick Jonas: रोमांस के हीरो के रूप में रहते हैं याद

निक जोनास (Nicholas Jerry Jonas) एक अमेरिकी गायक, गीतकार औऱ अभिनेता हैं। 16 सितंबर 1992 को अमेरिका के डलास (टेक्सास) में जन्मे जोनस तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ शादी की। वैसे यह कपल हमेशा अपने रोमांटिक अंदाज के लिए लाइम-लाइट में रहता है। आइए जानते हैं, क्या कहती है Nick Jonas की सूर्य कुंडली…


अपनी लव मैच के साथ रहेंगे चर्चा में

निक की सूर्य कुंडली के मुताबिक शुक्र, गुरु, बुध और सूर्य इन चार ग्रहों की युति है। उनकी कुंडली में बुध उच्च का है और शुक्र भी उसी भाव में है। यह युति नीच भंग राज योग बनाती है। हालांकि कुंडली में मंगल और केतु भी साथ में है, इसलिए कई बार वे अप्रत्याशित निर्णय ले लेते हैं। अभी शुक्र का गोचर उनके लिए काफी अच्छा है। इस कारण अपनी लव मैच के साथ चर्चा में बने रहेंगे। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की और अब जोनस ने प्रियंका को सबसे बेस्ट बताया है।


सात साल की उम्र से शुरू कर दी थी एक्टिंग

निक जोनस की खास बात यह है कि उन्होंने महज सात साल की उम्र में ही थिएटर में एक्टिंग शुरू कर दी। वर्ष 2002 में अपना पहला डेब्यू जारी किया और इसके साथ ही चर्चा में आ गए। हालांकि इंडियन सुपर स्टार और मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा से वर्ष 2018 में विवाह करने के बाद उनकी पहचान में विस्तार हुआ। हालांकि निक से शादी के बाद प्रियंका की फैन फालोइंग में भी इजाफा हुआ है। यानी दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।

जानिए कैसा रहेगा आपका और आपके लवमैट का मैच-जानिए अनुकूलता(कंपेटेबिलिटी)



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation