वृषभ राशि की अरूसा आलम क्यों आई चर्चा में, क्या वृषभ के लिए मुश्किल है समय

वृषभ राशि की अरूसा आलम क्यों आई चर्चा में, क्या वृषभ के लिए मुश्किल है समय

पंजाब की राजनीति में इन दिनों पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम (Aroosa Alam) का नाम जोरों से गूंज रहा है। अरूसा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) की महिला मित्र हैं। अरूसा आलम का आईएसआई (ISI) से कथित कनेक्शन बताया जा रहा है। यह आरोप अरूसा पर पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने लगाया था। साथ ही इसकी जांच कराने की भी बात कही थी। आइए जानते हैं कि अरूसा आलम की सूर्य कुंडली क्या कहती है…


Aroosa Alam समय अभी मुश्किल

अरूसा आलम का जन्म 22 मई 1955  को हुआ। उनकी कुंडली के अनुसार चंद्र, बुध साथ में है। कुंडली में उच्च का शनि है। वहीं उच्च का गुरु भी है। इन कॉम्बिनेशन ने उन्हें हमेशा चर्चित रखा और बड़े लोगों से संपर्क बनाने में मदद की, लेकिन Aroosa Alam की कुंडली में मंगल केतु का अंगारक दोष है। इस समय वृषभ राशि की अरूसा आलम के लिए अभी समय थोड़ा मुश्किल है। उनकी कुंडली में चंद्र, बुध और सूर्य के ऊपर से राहु का नेगेटिव ट्रांजिट हो रहा है, इसलिए आने वाला समय थोड़ा मुश्किल रहेगा। क्या आपकी राशि में वृषभ है, तो एक बार आपको अपनी कुंडली का अध्ययन हमारे विशेषज्ञों से करवाकर राहु के साधारण उपाय जरूर जानना चाहिए।

 


कैप्टन और आरूसा आलम के बीच पारिवारिक संबंध

अरूसा आलम एक पाकिस्तानी पत्रकार हैं। उन्होने पाकिस्तान में रक्षा मंत्रालय से जुड़े मुद्दों पर पत्रकारिता की है। वह यूपीए और एनडीए दोनों ही सरकारों के कार्यकाल के दौरान भारत आती जाती रही है। उनके अनुसार उनके कैप्टन अमरिंदर सिंह से पारिवारिक संबंध है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर भी उन्हें अच्छे से जानती हैं। वह चंडीगढ़ कैप्टन अमरिंदर सिंह के सरकारी आवास पर भी आती जाती रहती हैं। अरूसा आलम कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराज साहब के नाम से संबोधित करती हैं।

कैसा रहेगा आपका 2022, जानें 2022 भविष्यफल के साथ