बॉलीवुड शॉटगन(शत्रुघन सिन्हा) की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। हालांकि, वो बहुत ऊंचा नहीं उड़ पाई हैं लेकिन अपने किरदारों के माध्यम से उन्होंने अपनी छाप जरूर छोड़ी है। हाल में वो अपने शादी की अटकलों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि वो आजकल सोहेल खान के शाले बंटी सचदेव को डेट कर रही हैं। इस नाते वो खान परिवार की मेम्बर बन सकती हैं। आइए देखें क्या कहती है सोनाक्षी सिन्हा की कुंडली।
क्या कहती है अपना राशिफल जाने, फ्री राशिफल के साथ
कॅरियर में उछाल
2 जून 1987 को पटना में जन्मी सोनाक्षी ने 2010 में अपने कॅरियर की शुरुआत बॉलीवुड से की थी। उनकी कुंडली में स्थित स्वग्रही बृहस्पति और स्वग्रही बुध, कुंडली को बलवान बना रहा है। आने वाला समय उनके लिए काफी अच्छा हो सकता है, जिसमें उन्हे अभिनय के लिए सराहा जा सकता है। ये समय कॅरियर के लिए अच्छा होगा। हालांकि, विवाह के लिए ये समय उपयुक्त नहीं है। उनके प्रसंशकों को उनकी शादी की शहनाई के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
NCI का शिकंजा शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर rave पार्टी में पकड़े गए
“नाथुराम गोडसे” फिल्म का हिस्सा
सोनाक्षी ने गांधी जयंती पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आने वाली फिल्म ‘गोडसे’ के बारे में बताया। फिल्म के पोस्टर कुछ इस प्रकार था- जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं बापू – आपका नाथुराम गोडसे। फिल्म के सोनक्षी का क्या किरदार हैं, ये सब बातों से अभी पर्दा उठना बाकी है।
अपने भविष्य पर से पर्दा उठाइए, 2026 के भविष्यफल के साथ।


