वृषभ राशि के लिए सर्वश्रेष्ठ ट्रैवल डेस्टिनेशन

वृषभ राशि के लिए सर्वश्रेष्ठ ट्रैवल डेस्टिनेशन

वृषभ राशि के लोग खाने-पीने के शौकीन होते हैं, इन लोगों को तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाना पसंद होता है। इस राशि के जातक अपने खान-पान को लेकर बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं, और हमेशा स्वादिष्ट खाने का आनंद लेना पसंद करते हैं। इसके साथ ही संस्कृति और कला भी वृषभ राशि के लोगों को आकर्षित करती है। यह लोग अपनी जिन्दगी में शाही जीवन का अनुभव लेना हमेशा पसंद करते है। इस राशि वालों की लक्षणों और विशेषताओं के अनुसार, आइए हम आपको वृषभ राशि वालों के लिए कुछ बेहतरीन यात्रा स्थलों के बारे में बताते हैं।


अंडमान

वृषभ राशि के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों के बारे में बात की जाए तो सबसे टॉप पर आता है अंडमान। यह जगह विविधता और चमत्कारों से भरी हुई है। समुद्र और बीच से प्यार करने वालों के लिए यह जगह स्वर्ग की यात्रा के समान है। इस जगह में ताड़ के पेड़ और सफेद रेत मन को मोह लेते हैं। यहा पर कोरल रीफ, बड़े – बड़ें केकड़ों और विशाल कछुओं के साथ द्वीप जीवन में रोमांचक पारिस्थिति का आनंद ले सकते हैं। इस जगह जाकर वृषभ राशि के जातक अपने चारो ओर आकर्षक तितलियों की अठखेलियों का आनंद ले सकते हैं। अंडमान द्वीप में विभिन्न प्रकार की आकर्षक मछलियाँ हैं। जिसका आनंद अंडरवाटर एडवेंचर के साथ वृषभ राशि के पुरुष और महिला महसूस कर सकते हैं। संक्षेप में, हम कह सकते हैं। इस जगह पर वृषभ राशि के जातक विलासिता और कई खाद्य पदार्थों का लुफ्त एक साथ उठा सकते हैं।


गोवा

गोवा जैसी जगह वृषभ राशि वालों के लिए उत्साह और मनोरंजन से भरपूर है। यह जगह भारत में सबसे ज्यादा घूमने वाली जगहों में से एक है। इसकी प्रसिद्धि और सुंदरता भारतीय पर्यटकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विदेशी पर्यटक भी पूरे साल गोवा में कई दिनों तक घूमते रहते हैं। गोवा उन लोगों के लिए सबसे शानदार है, जो बीच पर बैठकर ड्रिंक और चिल करना चाहते है। गोवा के खूबसूरत चर्च, किला और समुद्र तट वृषभ राशि वालों के लिए घूमने के लिए सबसे आदर्श जगह हो सकती है। यहाँ प्री-वेडिंग फोटोशूट की योजना बनाने वाले सभी वृषभ राशि के जोड़ों के लिए गोवा एक मस्त ट्रैवलिंग डेस्टिनेशन है।

यदि आप परफेक्ट पार्टनर के मैच की तलाश कर रहे हैं तो अभी अपनी निशुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें


इटली का सोरंटाइन प्रायद्वीप

वृषभ राशि वाले अगर विदेश में कहीं घूमने जाने का प्लान बनाना चाहते है, तो इटली का सोरेंटाइन प्रायद्वीप आपके लिए सबसे शानदार जगह हो सकती है। इस जगह ने दुनिया भर से लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। सोरेंटाइन प्रायद्वीप, जिसे सोरेंटो प्रायद्वीप भी कहा जाता है, इटली के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह जगह शानदार बीच, अंगूर के बाग, जैतून के पेड़ और साइट्रस ट्री से भरी हुई है । सोरेंटो प्रायद्वीप सांस्कृतिक और आश्चर्यजनक कलाओं से भरा हुआ है, जो किसी भी पर्यटक को आकर्षित कर सकता है। अब तो आप समझ ही गये होंगे की क्यों वृषभ राशि वालों के लिए यह सबसे अच्छी जगह है घूमने के लिए।


कश्मीर

कश्मीर को धरती का स्वर्ग माना जाता है। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता और बर्फ से ढके लुभावने पहाड़ की वजह से बहुत ही खूबसूरत लगती है। कश्मीर की संस्कृति, इतिहास, परंपरा और जीवन की जो सुगंध है, उससे वृषभ राशि वाले बरबस ही खींचे चले आते हैं। जब आप कश्मीर में होते हैं, तो आपको इससे प्यार हो जाता है। कश्मीर में शिकारा बोट-स्टे के साथ वृषभ राशि वाले अपने जीवन-साथी को इस खुबसुरत जगह पर लाकर आश्चर्यचकित कर सकते हैं।

आप अपने लिए सही पार्टनर की तलाश करना चाहते हैं तो हमारे ज्योतिषी से सम्पर्क करें


केरल

केरल सभी प्रकृति-प्रेमियों के लिए सबसे पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। केरल के लोगों की मातृभाषा मलयालम है। इस राज्य में कई ऐसे रोमांच है, जो पल-पल पर आपको हैरत में डाल सकते हैं। आपको केरल में जंगल, पहाड़ियाँ, झीलें, समुद्र और ब्लैक वाटर सब एक साथ देखने को मिलेगा। केरल को ‘ट्री ऑफ़ कोकोनट लैंड’ के रूप में भी जाना जाता है। केरल वृषभ राशि वालों के लिए सबसे अच्छी जगह घुमने के लिए है। यह जगह समृद्ध वनस्पतियां, जीव और समुद्र तट से भरी हुई है। वृषभ राशि वाले अगर फोटोग्राफी के शौकीन है, तो यह उत्साही नारंगी शाम की पृष्ठभूमि के साथ मछली पकड़ने के जाल को बखूबी क्लिक करने का आनंद उठा सकते है।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer