शुभ अंक (Number) और रंग (color) का ज्योतिष शास्त्र में क्या महत्व है?

क्या कभी आप से किसी ने आपके पसंदीदा रंगों के बारे में पूछा है? इसे देखते ही हमारा जीवन रंगों से सराबोर हो जाता है। रंग आपके दिमाग और शरीर को तरोताजा करने में बड़े ही मददगार साबित होते हैं। अलग-अलग रंगों के मुताबिक आपके पास अलग-अलग विशेषताएं मौजूद हो सकती हैं। क्या आप ज्योतिष के मुताबिक अपने भाग्यशाली अंक और ज्योतिष के मुताबिक अपने भाग्यशाली रंग के बारे में जानते हैं?

रंग और अंक आपके भाग्य को काफी हद तक आगे ले जाने में मददगार होते हैं। वैदिक ज्योतिष यह बताता है कि सभी रंगों और सभी अंकों का अपना महत्व है। साथ ही आपकी राशियों से भी ये जुड़ जाते हैं।

आप यह सोच रहे होंगे कि ज्योतिष के अनुसार आप अपना भाग्यशाली अंक कैसे जाने सकते हैं? अपना भाग्यशाली अंक या रंग जानने के बाद आप अपने जीवन को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। साथ ही अपने भाग्य को और बेहतर बनाने के लिए आप इनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। साथ ही इससे आप अनेक लाभ भी हासिल कर सकते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार भाग्यशाली अंक में आपके जीवन को सकारात्मकता से भरने की उर्जा होती है। साथ ही नकारात्मक तरीके से आपकी जिंदगी को प्रभावित नहीं होने देने के लिए भी इनमें एक विशेष उर्जा होती है।

जानिए अपनी किस्मत के बारे में। हमारे ज्योतिषियों से बात करें


ज्योतिष के अनुसार भाग्यशाली अंक या रंग का पता कैसे लगाएं?

आपके लिए भाग्यशाली अंक या भाग्यशाली रंग तय करने के लिए ज्योतिष के पास एक अलग विधि और आधार मौजूद है। नीचे उन कारकों के बारे में सूचीबद्ध तरीके से बताया जा रहा है, जिनसे आपको अपने आप को लाभ पहुंचाने वाले अपने भाग्यशाली अंक या भाग्यशाली रंग जानने में मदद मिलेगी।

ज्योतिष के अनुसार भाग्यशाली अंक निर्धारित करने वाले कारक

  • ज्योतिष जन्म कुंडली के मुताबिक भाग्यशाली अंक
  • जन्मतिथि के मुताबिक ज्योतिष के अनुसार भाग्यशाली अंक
  • राशि के अनुसार भाग्यशाली अंक

ज्योतिष के अनुसार भाग्यशाली रंग निर्धारित करने वाले कारक

  • ज्योतिष जन्म कुंडली के अनुसार भाग्यशाली रंग
  • जन्म तिथि के अनुसार ज्योतिष के मुताबिक भाग्यशाली रंग
  • राशियों के मुताबिक भाग्यशाली रंग

हमारी जिंदगी को कैसे प्रभावित करते हैं रंग?

हर कोई अपने भाग्यशाली अंक या भाग्यशाली रंग का लाभ उठा सकता है। अलग-अलग अंकों एवं रंगों का किसी विशेष राशि पर खास प्रभाव पड़ता है। हम आपके लिए ज्योतिष के मुताबिक इनके प्रभाव के साथ-साथ रंगों और अंकों की एक सूची लेकर आए हैं।

लाल

यह ठोस रंगों में से एक है। प्यार, खुशी और समृद्धि का लाल रंग प्रतीक है। लाल रंग आक्रामकता का भी प्रतीक है। खतरे के संकेतों में और लोगों को जोखिम के बारे में सूचना देने के लिए भी लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है। मंगल और सूर्य दोनों ही ग्रह अलग-अलग लाल रंगों को नियंत्रित करते हैं। मंगल के नियंत्रण में जो लाल रंग होता है, वह आक्रामकता का प्रतीक होता है। वहीं सूर्य जिस लाल रंग का नेतृत्व करता है, वह राजशाही का प्रतीक होता है। अपने शुभ रंग और उसके स्वामी ग्रह के बारे में जानने के लिए आप अपनी जन्म कुंडली को देखें।

पीला

पीला रंग बुद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक होता है। यह ज्ञान का भी रंग होता है। आपकी सोचने की क्षमता को बढ़ाता है। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए यह आपको प्रेरणा देता है। साथ ही आपको प्रोत्साहित भी करता है। ज्योतिष के मुताबिक पीला रंग सकारात्मक आभा, तार्किक सोच और निर्णय लेने का भी प्रतीक होता है। पीले रंग का स्वामी बृहस्पति है। यह सौभाग्य से नाता रखने वाला ग्रह है।

हरा

यह रंग विकास के साथ उर्वरता और सद्भावना का भी प्रतीक है। पारिवारिक जीवन से हरा रंग जुड़ा हुआ है। वैदिक ज्योतिष से यह पता चलता है कि हरे रंग को बुध ग्रह नियंत्रित करता है। हरा रंग सद्भाव और आशा का भी प्रतीक है। हरे रंग का इस्तेमाल लोगों के क्रोध को शांत करने के लिए भी किया जाता है। यह रंग उन्हें वापस होश में लाने में मददगार होता है।

नीला

इस रंग का संबंध जल तत्व से है। नीला रंग सकारात्मकता और सुरक्षा का प्रतीक होता है। साथ ही विश्वास, भरोसा और स्थिरता का भी यह प्रतीक है। लोग यह मानते हैं कि नीला रंग स्वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है। यह ज्ञान और बुद्धिमत्ता का रंग है।

बैंगनी

इस रंग में नीले और लाल रंग की मिश्रित ऊर्जा मौजूद होती है। बैंगनी बुद्धि, ऊंचे मूल्यों एवं सिद्धांतों का रंग है। यह जीवन में बढ़ोतरी का प्रतीक है। बैंगनी से जुड़ीं मुख्य विशेषताएं लक्ष्य की ओर अग्रसर होना एवं उत्साहित होना हैं। साथ ही बैंगनी रंग जीवन में ढेर सारे सौभाग्य एवं धन भी लेकर आता है।

काला

काले रंग के स्वामी शनि और राहु होते हैं। अन्य रंगों के साथ सामंजस्य बैठाने की इस रंग में क्षमता होती है। काला शक्ति का और आकर्षण का रंग है। इस रंग में हिचकिचाहट, विरोध और रुकावट जैसे नकारात्मक तत्व भी मौजूद होते हैं।

सफेद

सफेद का अर्थ शुद्ध और सरल होता है। जीवन में नई शुरुआत का यह रंग प्रतीक है। वैदिक ज्योतिष से यह पता चलता है कि सफेद रंग पर शुक्र का नियंत्रण है। हालांकि, यह रंग जीवन में ताजगी लाने का सामर्थ्य रखता है। व्यवसाय में अच्छी समझ प्राप्त करने में भी यह बड़ा ही मददगार होता है।

हमें उम्मीद है कि अब आप जीवन में रंगों के महत्व को भलीभांति समझ गए होंगे। उपयुक्त रंगों का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो आपके जीवन में यह सौभाग्य लाने में मददगार साबित होता है। जिंदगी में सफलता और खुशियों का रंगों के चयन से बड़ा ही गहरा रिश्ता है।

जिंदगी में सफलता और खुशियों के लिए हमारे ज्योतिषियों से बात करें


हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं अंक?

एक

यदि आपकी राशि का भाग्यशाली अंक एक है, तो आप एक महत्वकांक्षी, आशावादी और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं।

दो

यह अंक कल्पना और रोमांच से जुड़ा हुआ है। यदि आपका भाग्यशाली अंक दो है तो आप सबसे आगे न होकर पिछली सीट पर हो सकते हैं।

तीन

यदि आपका भाग्यशाली अंक तीन है तो आप बड़े ही सतर्क रहने वाले और भरोसे के लायक हैं।

चार

चार अंक वाले लोग अकेले रहना पसंद करने वाले और भावुक किस्म के होते हैं।

पांच

जिन लोगों का भाग्यशाली अंक पांच होता है, वे ज्यादातर व्यवसाय से जुड़ा दिमाग रखने वाले होते हैं। साथ ही उनमें असाधारण निर्णय लेने की क्षमता भी मौजूद होती है।

छः

जिनका भाग्यशाली अंक 6 होता है, इसका यह मतलब होता है कि वे जीवन में एक बड़े ही दयालु और रचनात्मक व्यक्ति होते हैं। साथ ही अपने जीवन में वे बड़े ही व्यवस्थित रहते हैं।

सात

यह एक ऐसा अंक है, जो बेचैनी के साथ नवीनता और स्वतंत्रता का भी प्रतीक है।

आठ

यदि आपका भाग्यशाली अंक आठ है, तो आप काम में डूबे रहने वाले और बड़े ही चतुर व्यक्ति हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि अन्य संख्याओं के साथ यह अंक बिल्कुल भी दोस्ताना रवैया नहीं रखता है।

नौ

यह वीरता, स्पष्टता और दृढ़ता का प्रतीक है।

रंगों और संख्याओं के अलावा भाग्यशाली रत्न, दिन, ग्रह और महीने भी होते हैं। सबसे अच्छे ज्योतिष ऐप से इन सभी के बारे में अच्छी तरह से जानें। MyPandit App को अभी डाउनलोड करें।

अंत में...

हमें उम्मीद है कि आप अपने भाग्यशाली रंग और भाग्यशाली अंक के बारे में सारी चीजें बहुत ही स्पष्ट तरीके से समझ गए हैं। यदि आप किसी चीज को लेकर अब भी भ्रमित हैं या अधिक जानना चाहते हैं, तो हमारे वैदिक ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं…