आपके पास है पालतू जानवर, तो जरूर पढ़ें पालतू जानवरों का राशिफल

आपके पास है पालतू जानवर, तो जरूर पढ़ें पालतू जानवरों का राशिफल

वैसे तो हम इंसान सामाजिक प्राणी कहलाते है, पर कभी-कभी अपने जीवन में इतना अकेलापन महसूस करते हैं। उस समय जब इंसान इंसानों के काम नहीं आता। उस समय जानवर उनके अकेलेपन को दूर करते हैं। पालतू जानवरों को एक भरोसेमंद साथी माना जाता है। जो हमारे अकेलेपन को साझा करता है। हम पालतू जानवरों की देखभाल करते हैं, और उनके साथ परिवार के अन्य सदस्यों की तरह व्यवहार करते हैं।

हम अपने पालतू जानवरों के बारे में बहुत चिंता करते हैं, और उन्हें नियमित चिकित्सा जांच और मनोरंजन के लिए लंबी सैर के लिए ले जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी पालतू जानवरों के राशिफल के बारे में सोचा है? अगर आप उन्हें अपना परिवार मानते हैं, तो आपको उनके भविष्य की भी चिंता होनी चाहिए। आपको बता दें कि पालतू जानवर का राशिफल होता है। उन पर भी राशि का असर होता है।

अपनी राशि के बारे में अगर आप जानना चाहते हैं, तो अपनी दैनिक राशिफल सेवाओं की जांच करें

जैसा की अलग-अलग राशियों के अलग-अलग व्यक्तित्व और लक्षण होते हैं। ठीक वैसे ही पालतू जानवर के राशिफल भी उनकी विभिन्न राशियों के अनुसार होते हैं। यदि आपके पास एक प्यारा, फ्लफी डॉग है, तो आपको अपने कुत्ते की कुंडली के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानें राशि अनुसार पालतू जानवरों की राशि और उनके व्यक्तित्व के बारे में।


राशि अनुसार पालतू जानवर और उनके लक्षण


मेष राशि जानवर और उनके लक्षण

मेष राशि के साथ जन्म लेने वाले पालतू जानवर अपने जन्म से ही नेता होते हैं। आप दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को देखकर उनके नेतृत्व कौशल के बारे में जान सकते हैं। मेष राशि वाले कुत्ते थोड़ा जिद्दी होते हैं, और हर तरह की लड़ाई में हमेशा प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहते हैं। इस राशि के पालतू जानवर आसानी से हार मानने के मूड में नहीं होते हैं। कभी-कभी मेष राशि के कुत्तों को उनके कठोर स्वभाव की वजह से इन्हें प्रशिक्षित करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। पालतू जानवर ज्योतिष अनुसार मेष राशि के पालतू जानवरों का स्वामी ग्रह मंगल है। इनका प्रमुख तत्व अग्नि है। मेष राशि के पालतू जानवर बहुत संवेदनशील प्राणी होते हैं, इसलिए उनका दिल न तोड़ें।


वृषभ राशि जानवर और उनके लक्षण

वृषभ राशि के साथ पैदा हुए पालतू जानवर संगीत-प्रेमी होते हैं। इनको सोफे पर बैठकर चिल करने में आनंद मिलता है। वृषभ राशि के डॉग और अन्य पालतू जानवरों की अपेक्षा ज्यादा दृढ़ संकल्पित होते हैं। यह जानवर अपने परिवार से भी बहुत प्यार करता है। इस राशि के जानवरों को अपने मालिकों से बात करने से ज्यादा गले मिलना पसंद होता है। वृषभ राशि वाले पालतू जानवर हमेशा अपने मालिकों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहते हैं। कभी-कभी आप महसूस कर सकते हैं कि उनमें ऊर्जा की कमी है, और उनका वजन बढ़ गया है।


मिथुन राशि जानवर और उनके लक्षण

इस राशि के पालतू जानवर ऊर्जा से भरपूर होते हैं। यह हर चीज को लेकर उत्सुक होते हैं। कभी-कभी, वे अपनी जिज्ञासा के कारण खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। मिथुन राशि वाले और अन्य पालतू जानवर हमेशा ऊर्जावान और उत्साही होते हैं। इनको एक जगह बैठना पसंद नहीं होता है, हमेशा चहलकदमी करते रहते हैं। मिथुन राशि के डॉग अन्य जानवरों के मुकाबले अपनी आकर्षित करने वाले होते हैं। इस राशि के जानवरों को अपने मालिक के लिए मनोरंजन करने की कला पता होती है। मिथुन राशि के पालतू जानवरों का एक और दिलचस्प तथ्य यह है, कि वे अपने आस-पास होने वाली हर चीज के बारे में रिपोर्ट करने में अच्छे होते हैं।


कर्क राशि जानवर और उनके लक्षण

कर्क राशि के पालतू जानवर अत्यधिक संवेदनशील प्राणी होते हैं। वे हर बात को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इनको अगर थोड़ी हल्की-फुल्की डांट भी पढ़ जाए, तो यह उनके लिए बहुत बड़ी बात होती है। इस पालतू जानवर को अपने अनुसार बनाने के लिए बहुत प्रयास करने होंगे। यह आपके लिए आसान नहीं होने वाला है। इस राशि के पालतू जानवर खुद को हमेशा अपने परिवार का हिस्सा समझते हैं। अपने स्वामी के प्रति वफादारी उनके सबसे अच्छे गुणों में से एक है। कर्क राशि के पालतू जानवर बुद्धिमान प्राणी हैं। यह अपने स्वभाव के कारण अपना सामान छिपाना पसंद करते हैं। इस राशि के पालतू जानवर भोजन-प्रेमी प्राणी होते हैं और अच्छा खाना पसंद करते हैं।


सिंह राशि जानवर और उनके लक्षण

सिंह राशि के पालतू जानवर एक तरह से राजा होते हैं। वे जिस घर में रहते हैं उस पर शासन करना पसंद करते हैं। उनका सामान लेने या उनके ऊपर अधिकार जमाने की कोशिश न करें। यह बात उन्हें यह पसंद नहीं है। सिंह राशि के पालतू जानवर अपने परिवारों के प्रति बहुत वफादार होते हैं। यह अपने स्वामी की रक्षा के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार होते हैं। इस राशि के पालतू जानवरों की सबसे अच्छी बात यह है, कि वे बच्चों से प्यार करते हैं। इसके अलावा, वे आसानी से अन्य पालतू जानवरों के साथ भी घुलमिल जाते हैं। सिंह राशि के पालतू जानवर अंधेरी जगहों में रहना पसंद नहीं करते और धूप में रहना पसंद करते हैं। मिथुन राशि की तरह, यह लोग अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने वाले प्राणी हैं।


कन्या राशि जानवर और उनके लक्षण

इस राशि के पालतू जानवर को साफ-सफाई बहुत पसंद होती है। यह जानवर संगठित रहना पसंद करते हैं। कन्या राशि के पालतू जानवर वास्तव में नियमित रूप से स्नान करना पसंद करते हैं। वहीं दूसरी ओर एक आश्चर्यजनक तथ्य यह भी है, की इनको घास में खुदाई करना भी पसंद होता हैं। बाकी राशियों के पालतू जानवरों की अपेक्षा इस राशि के जानवरों को प्रशिक्षित करना आसान है। इस राशि के जानवर अपने परिवार को दुनिया की किसी भी चीज़ से अधिक प्यार करते है। कन्या राशि के पालतू जानवर के रूप में आप सबसे अच्छा दोस्त पा सकते हैं। आपको कन्या राशि के पालतू जानवर की कुछ अतिरिक्त देखभाल करनी होगी, क्योंकि वे पेट दर्द, एलर्जी और त्वचा रोग से जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं।


तुला राशि जानवर और उनके लक्षण

तुला राशि के पालतू जानवर देखने में बहुत अच्छे होते है। वे इस बात को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। उन्हें चीजों इंतजार करना पसंद नहीं होता है। तुला राशि के पालतू जानवर अपने स्वामी के ज्यादा से ज्यादा करीब रहना पसंद करते हैं। वे अन्य पालतू जानवरों और लोगों के साथ बहुत सामाजिक होते हैं। इसके अलावा यह जानवर अपनी फिलिंग व्यक्त करना और जो महसूस करते हैं उसे साझा करना पसंद करते हैं।


वृश्चिक राशि जानवर और उनके लक्षण

इस राशि के पालतू जानवर बहुत अच्छे अब्ज़र्वर होते हैं। इन पालतू जानवरों की स्मरण शक्ति भी बहुत तेज होती है। वृश्चिक राशि के पालतू जानवर बहुत जिद्दी होते हैं, और उनसे काम निकालना आसान नहीं होता है। उन्हें अपने घर के बाहर अकेले घूमना पसंद होता है। यह जिज्ञासु प्रवृत्ति के जानवर होते हैं। इनको इधर-उधर ताकना पसंद होता है। वृश्चिक राशि के पालतू जानवर शांत होते हैं. इन्हें शांत स्वभाव वाले ही साथी पसंद होते है। आप इनके अंदर प्यार और वफादारी दोनों पाएंगे।

अपनी लव लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से बात करें


धनु राशि जानवर और उनके लक्षण

इस राशि के पालतू जानवर ऊर्जा से भरे हुए होते है। उनकी गति को बनाए रखने के लिए आपको नियमित व्यायाम करवाना होगा। वे अपने मालिक को इतने जोश से प्यार करते हैं, कि उन्हें संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा यह लोग आपके घरेलु सामान को फैलाना भी पसंद करते है। जिससे आपको परेशानी भी हो सकती है। इस राशि के जानवर हमेशा चीजों के बारे में उत्सुक रहते हैं। हो सकता है कि आपको उनका तेज भौंकना पसंद न हो उनके अंदर की ऊर्जा की वजह से वे ऐसे होते है।


मकर राशि जानवर और उनके लक्षण

मकर राशि के पालतू जानवर बुद्धिमान और दृढ़निश्चयी प्राणी होते हैं। वे अवसरवादी होते हैं। इन पालतू जानवरों को प्रशिक्षित करना आसान होता है। वे अन्य जानवरों और अन्य लोगों के साथ सामाजिक होना पसंद नहीं करते हैं। इस राशि के पालतू जानवरों की सबसे ख़ास बात यह होती है, कि ये अपनी पारिवारिक स्थिति को समझना और इसे अपने स्वामी के सामने उजागर करना जानते है. यही सबसे अच्छे गुणों में से एक है। त्वचा और दांतों से संबंधित समस्याओं के लिए इनको पशु चिकित्सक के पास ले जाना पड़ सकता है।


कुंभ राशि जानवर और उनके लक्षण

कुंभ राशि के पालतू जानवर संगीत प्रेमी होते हैं, पर यह हमेशा संगीत सुनना पसंद नहीं करते है। इस राशि के जानवर प्रतिभाशाली तो होते हैं, लेकिन वे जिद्दी और मूडी भी होते हैं। वे सबसे ज्यादा अपने घर और परिवार से प्यार करते हैं। इन पालतू जानवरों को रोमांच और यात्रा का बहुत शौक होता है। वे पार्टी जीव हैं और समाजीकरण करना पसंद करते हैं। इस राशि के जानवर को अधिकतर पेट की समस्या होती है।


मीन राशि जानवर और उनके लक्षण

इस राशि के पालतू जानवर वफादार और संवेदनशील होते हैं। वे पानी में खेलना पसंद करते हैं। अपने मालिक का बार-बार मिजाज बदलना, इनके लिए कोई बड़ी समस्या नहीं है। यह जानवर अपने मालिक के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। आपको उनकी अतिरिक्त देखभाल करने की आवश्यकता है, क्योंकि वे दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। वे हमेशा अपने निजी जीवन और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखते हैं।

हर पालतू जानवरों में निश्चित रूप से अलग-अलग राशियों के आधार पर अलग-अलग विशेषताएं होती हैं। इसलिए अगर आप घर में पालतू जानवर लाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको उनकी राशि का भी ध्यान रखना चाहिए।