मंगल के गोचर का राशियों पर असर

मंगल के गोचर का राशियों पर असर

मंगल लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है यह ऊर्जा और शक्ति प्रदान करता है। मंगल 24 दिसंबर 2020 से लेकर 21 फरवरी के बीच मेष राशि में रहेगा और फिर वृष में चला गया।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल को भूमि, ऊर्जा, सेना, पराक्रम का कारक माना जाता है। यह राशियों में अग्रणी और नेतृत्व कर्ता माना जाता है। यह दुर्घटना, विवाह में देरी जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों जैसे प्रभाव भी डालता है। वहीं दूसरी तरफ मंगल सकारात्मक प्रभाव भी दिखाता है, यह व्यक्ति को बहादुर, साहसी, ऊर्जावान और स्वतंत्र बनाता है। मंगल दो राशियों मेष और वृश्चिक का स्वामी होता है। मंगल मकर राशि में उच्च का और
कर्क राशि में नीच का होता है।

ऐसे में मंगल का मेष राशि में होने पर लोगों के जीवन पर अच्छे और बुरे दोनों प्रभाव डाल सकता है। गोचर की तिथियां 24 दिसंबर 2020 से 21 फरवरी 2021 तक हैं। इसके बाद यह वृष राशि चला जाएगा। आइए यहां विस्तार से देखते हैं मंगल के गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव।


मंगल का मेष राशि पर प्रभाव

मंगल के मेष राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव मेष राशि वालों के लिए मंगल जीवन में सकारात्मक और अनुकूल घटनाएं लेकर आएगा। आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे और अपनी जिम्मेदारी को आसानी से और समय पर पूरा कर सकते हैं। यदि जातक अपने कॅरियर के लिए कोई नया उद्यम या कोई रचनात्मक चीज शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो वे सफल हो सकते हैं। उन्हें अपने प्रयासों में सकारात्मक सफलता मिलेगी और प्रयास वांछित परिणाम देंगे। अगर आप एक कर्मचारी हैं तो आपके काम को सराहा जाएगा। नई इकाई या उद्यम शुरू करने से पहले किसी विशेषज्ञ की राय लेना बेहतर हो सकता है। मेष के जातकों का पारिवारिक जीवन औसत रह सकता है। ध्यान या प्राणायाम करें, जिससे आपका क्रोध नियंत्रित रह सके।

इससे अधिक जानने के लिए पढ़ें मेष राशि


मंगल का वृषभ राशि पर प्रभाव

आपको अपने व्यवहार या नजरिए में बदलाव लाने की जरूरत है। गलतफहमियों को खत्म करने और रिश्तों को बनाए रखने के लिए आप गलती होने पर गलतियों को स्वीकार करने का प्रयास करें। पेशेवर और कारोबारी लोगों को होने वाले नुकसान के लिए सतर्क रहना होगा। व्यवसायी विदेशी लाभ मिल सकता है। उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए सही समय है। इस जातक को अपने प्रयासों के दौरान कई समस्याओं व बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। समय बीतने के साथ धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

इससे अधिक जानने के लिए पढ़ें वृषभ राशिफल

पेशेवरों और व्यवसाय से जुड़े लोगों को बहुत सावधानी से व्यापार करने की जरूरत है, आपके प्रतिस्पर्धी आपके खिलाफ साजिश बना रहे हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए किसी स्थिति में प्रतिक्रिया करने से बचें। योग और ध्यान ताजा और ठंडा रखने में मदद करेंगे।

जीवन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी पाने के लिए राशिफल 2021 जानें,
इससे सटीक विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। राशि फल 2021 की भविष्यवाणियां


मंगल का मिथुन पर प्रभाव

मंगल एक उग्र ग्रह है। बातचीत में यह आक्रामकता या कड़वाहट ला सकता है। ऐसे में संवाद या बातचीत करते समय संयम बरतें, सावधानी रखें, शांत रहें और धैर्य से काम लें। सेना में भर्ती होने की इच्छा रखने वालों के लिए सही समय है, सफलता की उम्मीद की जा सकती है। आप व्यवसाय को पूरे प्रभाव और सकारात्मक के साथ आगे बढ़ा सकते है। भविष्य के लिए यह फायदेमंद साबित होगा। नए कारोबार शुरू करने वालों के लिए उम्मीद की किरण दिख सकती है।

प्रोफेशनल लोगों के लिए कार्यस्थल पर काम का अच्छा माहौल मिलेगा। वे वेतन में भी वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। जातकों को इस दौरान कोई भी कर्ज लेने से बचना चाहिए। हालांकि, वे पुराने ऋणों के लिए नियमित रूप से ईएमआई का भुगतान करने के लिए एक अच्छी स्थिति में हो सकते हैं। आप अपने काम के प्रति फोकस्ड रहेंं। अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें और परिणाम को फिलहाल भूल जाएं और काम पर ध्यान दें।

इससे अधिक जानने के लिए पढ़ें मिथुन राशि


मंगल का कर्क राशि पर प्रभाव

आपकी अधिकतर मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। सेना, पुलिस, वायु सेना आदि में कार्यरत कर्क राशि के जातक इस गोचर अवधि के दौरान पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। इसके साथ ही किसी खेल के खिलाड़ी को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कर्क राशि के जातक अपनी कार्य की गति में वृद्धि देख सकते हैं। विवाहित जातकों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिहाज से ज्यादा अनुकूल समय नहीं हो सकता है। आपको भोजन या नींद की अधिकता से बचना होगा। आपको एक नया और अनूठा आइडिया अमल में लाना होगा। आपके कार्यभार में वृद्धि हो सकती है, और आप वरिष्ठों को अपनी उत्पादकता दिखाने और उन्हें प्रभावित करने से बेहतर स्थिति में आ सकते हैं।

इससे अधिक जानने के लिए पढ़ें कर्क राशि


मंगल का सिंह पर प्रभाव

आप मन की शांति के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों से जुडऩा या आध्यात्मिक किताबें पढऩा पसंद कर सकते हैं। आप अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए योग भी कर सकते हैं। मंगल गोचर सिंह राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण लाभ हो सकता है यदि वे इस दौरान कोई यात्रा करते हैं। यह गोचर आपके लिए भाग्यशाली और अनुकूल साबित हो सकता है। आप अपने पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे और आप में से कई लोग अपने पिता से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

संपत्ति से जुड़े मामले लाभकारी परिणाम की संभावना है। बेहतर होगा कि आप हाथ में दिए गए असाइनमेंट को पूरा कर लें और उसके बाद ही अगले काम पर आगे बढ़ें। सेहत के मामले में आपको सावधान रहने की जरूरत होगी।

इससे अधिक जानने के लिए पढ़ें सिंह राशिफल


मंगल का कन्या राशि पर प्रभाव

आपकी ओर से किए गए प्रयासों को भाई या बहनों का समर्थन चाहिए होगा। आठवें घर में मंगल के गोचर के कारण कन्या राशि का खेल की तरफ झुकाव हो सकता है। शोध कार्य या गूढ़ विद्या से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आपका रहस्यमय ज्ञान आपको अतिरिक्त आय दिला सकता है।

व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए व मानसिक शांति के लिए कुछ जातक ध्यान की ओर रुख कर सकते हैं। इन जातकों को अपने कार्यों पर फोकस करना होगा। नकारात्मकता से दूर रहना होगा और सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरा करना होगा। इसके बाद आपको सफलता जरूर मिलेगी।

इससे अधिक जानने के लिए पढ़ें कन्या राशिफल


मंगल का तुला राशि पर प्रभाव

तुला राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम पाएंगे। खेलों में आपकी ईमानदारी और सक्रिय भागीदारी आपके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आएगी। जीवनसाथी के साथ नए व्यावसायिक उपक्रम शुरू करने के लिए यह अनुकूल समय है। अपने हमसफर की सेहत का ध्यान रखना होगा।

इन जातकों को अपने पारिवारिक जीवन में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आपके परिवार में चल रहे किसी भी विवाद, तर्क या गलतफहमी जल्द ही खत्म होंगे। आपको बार बार क्रोध भी आ सकता है। यह आपके कार्य और व्यक्तित्व की दक्षता को भी प्रभावित कर सकता है। किसी परिस्थिति को नियंत्रित करने के बजाय स्थिति के अनुकूल होना बेहतर हो सकता हैं।

इससे अधिक जानने के लिए पढ़ें तुला राशिफल


मंगल का वृश्चिक पर प्रभाव

कोर्ट-कचहरी के लंबित मामलों का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। इस अवधि में आप अपने शत्रुओं पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय दुर्घटना होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें। व्यवसायी इस समय व्यापार में जोखिम उठाने से बचें। वृश्चिक राशि वालों को मंगल के गोचर के कारण किसी भी विवाद में पडऩे से बचना चाहिए। आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमताओं में काफी सुधार होने की संभावना है। आपका इम्युनिटी सिस्टम काफी मजबूत रहेगा। आप किसी पुरानी बीमारी से उबरने जाएंगे।

इससे अधिक जानने के लिए पढ़ें वृश्चिक राशिफल


मंगल धनु राशि पर प्रभाव

बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले प्रोफेशनल्स को फायदा होगा। व्यवसायी अपने विदेशी संपर्कों के माध्यम से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अकेले यानी सिंगल पर्सन को किसी सन वन स्पेशल से मिलने का मौका मिलेगा। जो किसी रिश्ते में जुड़े हैं, उनके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। उनके साथ वेकेशन पर जाने के भरपूर मौके मिल सकते हैं। मंगल का यह गोचर आपके स्वभाव को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाएं, सहज होने का प्रयास करें। धैर्य से काम लें।

इससे अधिक जानने के लिए पढ़ें धनु राशि


मंगल का मकर राशि पर प्रभाव

मकर राशि के जातकों को संपत्ति बेचने या खरीदने में लाभ हो सकता है। माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। चिकित्सक से सलाह लें। आप खुद को फिट रखने के लिए स्विमिंग पूल या योगा क्लास जॉइन कर सकते हैं। वैवाहिक जातकों को इस अवधि में अपने जीवनसाथी के साथ कुछ मुद्दों या समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चीजों को आसान बनाने की कोशिश करें। कारोबारी लोगों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी पड़ सकती है। कामकाजी प्रोफेशनल्स के मौजूदा वेतन में वृद्धि हो सकती है। कार्य प्रदर्शन में
सुधार हो सकता है। संभावना है कि आपको अपने सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। आपके वरिष्ठ आपके काम से प्रभावित रहेंगे।

इससे अधिक जानने के लिए पढ़ें मकर राशि


मंगल का कुंभ राशि पर प्रभाव

विरोधियों पर जीत हासिल करने के लिए साहस, शक्ति आपको महसूस होगी। आपको अपने अहंकार पर काबू रखना होगा। खेल से जुड़े जातकों को अनुकूल परिणाम मिलेगा। आपकी राशि पर मंगल के प्रभाव से आपके नेतृत्व गुणों में भी वृद्धि होने की संभावना है। सेल्स, टूरिज्म, मार्केटिंग और मैनेजमेंट से जुड़े कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल हो सकता है। पुलिस, सेना या सरकारी क्षेत्र में तैनात लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है। कुंभ राशि के छात्रों की एकाग्रता शक्ति अधिक होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वालों को सफलता मिलेगी। आपको अधिक चौकस रहने की जरूरत है। अपने भाई-बहनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

इससे अधिक जानने के लिए पढ़ें कुंभ राशि


मंगल का मीन राशि पर प्रभाव

यह समय आपके लिए भाग्यशाली रहेगा और आपके द्वारा लिया गया कोई भी कार्य सफल हो सकता है। सेहत के लिहाज से खानपान में सावधानी बरतें, ऐसे में कुछ भी ज्यादा मसालेदार, जंक फूड और तले हुए खाने से बचें। इस दौरान आपको पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। मंगल की गति आंखों और दांतों से संबंधित परेशानी लेकर आने की संभावना है।

इससे अधिक जानने के लिए पढ़ें मीन राशिफल

मंगल का यह गोचर आपके वर्तमान वेतन और आय में वृद्धि ला सकता है। आपके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य सफल हो सकते हैं। अड़ियल या कठोर होने से लोग आपसे दूर हो सकते हैं, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप किसी भी चीज़ को लेकर अड़ियल न रहें।

ये थे राशियों के अनुसार मंगल के गोचर के प्रभाव, लेकिन क्या आप जानना चाहेंगे कि यह आपकी जन्म कुंडली के अनुसार आपको व्यक्तिगत रूप से कैसे प्रभावित करेगा? इसे लेकर किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से बात करें, सलाह लें।