होम » चीनी ज्योतिष: चीनी राशियों और चीनी राशिफल » जानिए 2022 को लेकर क्या कहता है चीनी ज्योतिष » Compatibility » मुर्गा और बाघ राशि की अनुकूलता: लक्षण और ज्योतिषीय मिलान

मुर्गा और बाघ राशि की अनुकूलता: लक्षण और ज्योतिषीय मिलान

चीनी ज्योतिष शास्त्र के बारें में आप जानते ही होंगे, लेकिन फिर भी हम आपको इसका संक्षिप्त विवरण दे देंते हैं। चीनी ज्योतिष में भी हमारे वैदिक ज्योतिष की तरह ही 12 राशियां होती है। इसकी राशियां जानवरों के नामों पर सांकेतिक की गई है। चीनी राशि के अनुसार आपकी जन्म कुंडली से जुड़े जानवर आपको आपके अद्वितीय व्यक्तित्व और आपके आगे के जीवन के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। चीनी ज्योतिष 2000 साल पुराना बताया जाता है। चीनी ज्योतिष उनकी संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक निश्चित वर्ष में पैदा हुए लोग एक निश्चित जाती के होते हैं, अर्थात हर राशि का एक साल होता है। इसी तरह यह चक्र 12 सालों तक चलता है, और फिर यही प्रक्रिया दोहराई जाती है। 12 चीनी राशियों में ही बाघ और मुर्गा राशि शामिल है। आज के इस लेख में हम आपसे इन्ही राशियों की संगतता, अनुकूलता और विशेषताओं के बारे में बात करेंगे…


टाइगर राशि के लक्षण

चीनी ज्योतिष के अनुसार बाघ राशि के लोग शाही नेचर के होते हैं, और यह लोग किसी तरह की फालतू बातों को स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इन लोगों को नेतृत्व करना और सभी का प्रभारी बनना पसंद है। वे हर स्थिति पर नियंत्रण कर सकते हैं। उन्हें दूसरों के द्वारा नेतृत्व करना चुनौतीपूर्ण लगता है। बाघ अपने जीवन की हर स्थिति के प्रभारी होने का आनंद लेते हैं और वे विपरीत परिस्थिति में केवल खुद पर भरोसा करते हैं। उनमें खुद पर भरोसा होने के कारण ही विजय प्राप्त करने की शक्ति मिलती है, और वे इस तथ्य को दिखाते भी हैं। हालांकि, किसी स्थिति से उनका मन जब उठ जाता है, तो वह उसमें आसानी से रूचि खो देते हैं। वहीं स्थिति पर काबू पाने के बाद भी रूचि नहीं रखतेहैं। जब बाघ राशि के पुरुषों की बात आती है तो वे काफी साहसी, आशावादी, गंभीर और विवेकपूर्ण होते हैं। उन्हें अच्छे दोस्त बनाने में मज़ा आता है और उनके पास बात करने की अच्छी क्षमता होती है। उनका व्यवहार परिष्कृत है। इसके अलावा कुछ लोगों में तानाशाही रवैया भी होता है। अपने इसी व्यवहार के कारण वह कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। उन्हें अपने आसपास के लोगों पर भी शक हो सकता है। यह लोग भावनात्मक रूप से काफी कमजोर होते हैं, उन्हें छोटी छोटी समस्याओं में भी आंसू बहाते हुए देखा जा सकता है। वहीं जब यह खुश होते हैं, तो बच्चों की तरह हंसने लगते हैं। हालांकि, उनके पास रोमांस और पारिवारिक सुख की कमी होती है। फिर भी वे अपने परिवारों की रीढ़ हैं। मुर्गा और बाघ राशि के जातकों के बीच संगतता में एक प्लस पॉइंट हो सकता है।

जब रिश्तों की बात आती है तो बाघ राशि के पुरुष जातकों को अपने साथी से बहुत जलन हो सकती है। वे कुछ परिस्थितियों में अत्यधिक सुरक्षात्मक और झगड़ालू हो सकते हैं। हालांकि, यह लोग महिलाओं को काफी आकर्षित करते हैं, और उन्हें यह समझने में मजा आता है कि एक महिला के दिमाग में क्या चल रहा है।

बाघ राशि की महिला की बात की जाए, तो यह बहुत ही मिलनसार, बहुत स्पष्टवादी, मुक्त-उत्साही और आकर्षक होती हैं। वे नवीनतम रुझानों के साथ अद्यतन रहते हैं। ये महिलाएं बहुत ही जिंदादिल और बहुत अच्छे स्वभाव की होती हैं। यह महिलाएं किसी भी मामले में सफल हो सकती है, क्योंकि इनके अंदर दृढ़-इच्छाशक्ति होती है। यह बहुत धैर्यवान, अत्यधिक दृढ़ और प्रतिभाशाली महिलाएं भी हैं। हालांकि, दूसरी तरफ, वे कुछ परिस्थितियों में बहुत विद्रोही, लापरवाह और भावुक हो सकती हैं। यह महिलाएं अपने जीवन में आने वाले बदलाव को टाल सकती है, और अपने पुराने तरीकों को छोड़ सकती है।

बाघ राशि की महिलाएं अपने परिवार का प्रबंधन करने में बहुत सक्षम होती है। यह सामूहिक रूप से काम करने का काफी आनंद लेती है, और जीवन को अच्छे से जीने में विश्वास करते हैं। बाघ राशि की महिलाएं बच्चों को बहुत पसंद करती है, यह अक्सर बच्चों के साथ खेलती हुई दिखाई दे सकती है। वे वास्तव में छोटे बच्चों के साथ काफी लोकप्रिय हैं। मामला जब प्यार का हो, तो यह महिलाएं आसानी से किसी पर मोहित नहीं होती है, क्योंकि उनका अपनों से ही पागलपन भरा प्रेम संबंध है। यह लोग बाहर से भले ही भावुक या कोमल नजर आए, लेकिन ओभीतर से यह लोग बहुत मजबूत होते हैं। वे कुछ स्थितियों में संकीर्णतावादी और जंगली हो सकते हैं। ये महिलाएं रिश्तों में बहुत भरोसेमंद और वफादार होती हैं। उनमें पुरुषों को वश में करने की क्षमता होती है।

क्या आप पार्टनर के साथ एक आदर्श मैच के इच्छुक हैं? राशि चक्र अनुकूलता विश्लेषण


प्यार में कैसा होता है टाइगर राशि के व्यक्ति का व्यवहार?

जहां टाइगर राशि के लोग किसी प्रेम संबंध में होते हैं, तो एक दूसरे को आकर्षित करने के लिए कई गतिविधियां करते हैं, और जीवन का आनंद लेते हैं। यह लोग अपने साथी को बहकाना पसंद करते हैं। टाइगर राशि का व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में जीतना पसंद करते हैं। अगर उनका साथी उनकी प्रशंसा करता है, तो उनको काफी अच्छा लगता है। वह अपने साथी से तारीफ सुनने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। टाइगर राशि के लोग कभी कट्टर खिलाड़ी नहीं होते हैं, वे काफी मूडी और संवेदनशील होते हैं।


मुर्गा राशि के लोगों के लक्षण

चीनी ज्योतिष के अनुसार मुर्गा राशि वर्ष में पैदा हुए लोग काफी सूक्ष्म, दूरदर्शी, स्वतंत्र और महत्वाकांक्षी होते हैं। पारंपरिक राशि चक्र के अनुसार, मुर्गा राशि का व्यक्ति आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता का प्रतीक होता है। 

चीनी राशि मुर्गा के तहत पैदा हुए लोग अन्य सभी राशियों में से काफी ईमानदार, स्मार्ट, उत्तरदायी और विशिष्ट माने जाते हैं। मुर्गा राशि के लोग अपने आप में काफी सख्त माने जाते हैं।


प्यार में मुर्गा राशि के लोगों का व्यवहार कैसा होता है?

चीनी ज्योतिष के अनुसार मुर्गा राशि के जातक एक रोमांटिक रिश्ते में बहुत ही कोमल, जिम्मेदार और विचारशील होते हैं। यह लोग किसी भी तरह के नाटक को छोड़कर सरल और सीधे संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। वे स्वभाव से काफी रोमांटिक होते हैं, इसलिए इनके साथी को कई तरह के उपहार मिल सकते हैं। अपने रोमांटिक स्वभाव के कारण यह अपने प्रेम संबंधों में एक सौहार्दपूर्ण और रोमांटिक माहौल बनाना चाहते हैं। हालांकि मुर्गा राशि के लोग प्रेम संबंधों में बहुत अधिक अधिकार जताने वाले और ईर्ष्यालु हो सकते हैं। उन्हें कुछ स्थितियों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके मुर्गा राशि के साथी के जातकों को उनकी भावनाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मुर्गा राशि के लोग किसी भी रिश्ते को जीवनभर निभाने में यकीन रखते हैं, और अपने परिवार की खुशियां इनके लिए महत्वपूर्ण होती है। यह अपने संबंधों को सौहार्दपूर्ण रखने का प्रयास करेंगे, और इसमें सफल भी होंगे। मुर्गा राशि के लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है, इसलिए वे अपने सहयोगियों और परिवार के सदस्यों के साथ एक सुखद बंधन साझा करेंगे।


मुर्गा राशि की पत्नी और बाघ राशि का पति

मुर्गा और बाघ राशि के लोगों के बीच की अनुकूलता के बारे में बात की जाए, तो मुर्गा राशि की पत्नी छोटी छोटी बातों पर ध्यान देगी। वह आपकी छोटी गलतियों को भी पकड़ लेगी। मुर्गा राशि की पत्नी की यह आदत बाघ राशि के पति को परेशान कर सकती है, उसके लिए यह असहनीय परस्थिति हो सकती है। मुर्गा राशि की पत्नी काफी चतुर होती है, और बहुत ही बुद्धिमान होती है। अपनी पत्नी की आदतों को लेकर कभी कभी बाघ राशि के पति आक्रामक हो सकते हैं। बाघ राशि के पति को अपनी मुर्गा राशि की पत्नी की शिकायत और लापरवाह रवैये को सहना बहुत मुश्किल हो सकता है। मुर्गा राशि की पत्नियां तेजतर्रार, प्रतिस्पर्धी और छोटी-छोटी बातों पर अड़ने वाली होती है। दूसरी तरफ बाघ राशि का पति एक खुली किताब है, वह सीधे साधे और दयालु प्रवृत्ति के होते हैं।

जब आदर्शों की बात आती है, तो बाघ राशि का पति बहुत उत्सुक होता है, जबकि पत्नी बहुत दिमागी होती है। बाघ राशि के लोग परंपराओं पर ज्यादा ध्यान न देते हुए भावनाओं की कद्र करेगा। वहीं मुर्गा राशि की पत्नी हर बात पर तर्क करती है, और वह बहुत ही अनिश्चित होती है। इन दोनों ही राशि के पति-पत्नी अंहकारी प्रवृत्ति के होते हैं। वे एक दूसरे के काफी विपरीत हैं। अगर यह एक दूसरे को समझने की कोशिश करे, तो इनका रिश्ता टिक सकता है, अन्यथा इन्हें एक दूसरे के साथ रहना बहुत मुश्किल होगा।


बाघ राशि की पत्नी और मुर्गा राशि का पति

चीनी ज्योतिष और राशि चक्र के अनुसार बाघ राशि की पत्नी और मुर्गा राशि की पत्नी का रिश्ता बिल्कुल संभव नहीं है। यदि यह दोनों एक साथ आ जाते हैं, तो वह बहुत आवेगी और उग्र हो जाते हैं। इनका रिश्ता संभव नहीं है। अगर दोनों एक साथ आ भी जाते हैं, तो वे बहुत ही उग्र और ऊबड़-खाबड़ संबंध बना सकते हैं। ये दोनों जीवन के कई मामलों पर बहुत विविध राय रखते हैं।

इनका दृष्टिकोण एक-दूसरे से काफी विपरीत है। मुर्गा राशि का पति बहुत ही आत्म केंद्रित होता है और केवल अपनी परवाह करता है। जबकि, टाइगर  राशि की पत्नी बोल्ड और डिमांडिंग होती है। उनके इसी व्यवहार के काण मुर्गा राशि का पति उनकी छोटी सी गलती पर भी उन्हें छोड़ सकता है। बाघ राशि की पत्नी किसी भी बात को हल्के में नहीं लेती है। वह बहुत जुझारू है और अपने रवैये के आगे नहीं झुकेगी।

जब बाघ  और मुर्गा राशि के लोग किसी अन्य संबंध में साथ आते हैं, तो वह एक अच्छा संबंध स्थापित कर सकते हैं। हालांकि, यह दोनों निष्क्रिय और लापरवाह होते हैं। इसलिए वे बहुत गंभीर संबंध नहीं बना पाएंगे।

प्रेम जीवन में किसी तरह की सहायता चाहते हैं, तो अभी MyPandit ऐप अभी डाउनलोड करें… और ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से समस्या का निवारण पाएं….


निष्कर्ष

दोस्तों उम्मीद करते हैं, कि आप मुर्गा और बाघ राशि के लोगों की संगतता के बारे में समझ गए होंगे। रिश्ते महत्वपूर्ण हैं और हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। रिश्तों से ही हमारे जीवन में आनंद और शांति मिलती है। एक खुशहाल जीवन जीने के लिए अच्छे रिश्तें बहुत जरूरी है। आप कल्पना कीजिए कि यदि आप गलत रिश्तों में फंस गए हैं तो आपका जीवन कितना कठिन हो सकता है।

हम अपने रिश्तों में किसी तरह का दरार नहीं चाहते हैं। अगर कोई रिश्ता बिगड़ता है, तो हमें दर्द झेलना पड़ता है, और अपने जीवन में कोई भी इस पल को नहीं चाहता है। खासकर जब हम जानते हैं कि हमारे पास जीवन में पूर्ण और स्थायी संबंध बनाने की क्षमता है। शादी जैसे महत्वपूर्ण रिश्तों को बनाने में हमें कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। इसलिए रिश्ते में जो भी कदम उठाएं उसे सोच-समझकर ही उठाएं।

अपने जीवन की भविष्यवाणियों के बारे में अधिक जानें। हमारे ज्योतिषियों से बात करें