राशि अनुसार प्रेम मिलान

किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व उसके व्यक्तित्व लक्षणों और उनकी विशेषताओं पर निर्भर करता है, सूर्य सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह होने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और साथ ही व्यक्तियों के जन्म चार्ट में भी एक प्रमुख भूमिका निभाता है। इसलिए अनुकूल राशि जानने के लिए यह जानना आवश्यक है कि सूर्य राशि उस पर कैसे प्रतिक्रिया करती है। तो आइये बिना वक्त गवाएं राशियों अनुसार प्रेम मिलान के बारे मे जानें।


व्यक्तिगत स्तर पर राशियों की अनुकूलता

मेष राशि की अनुकूलता

मेष एक अग्नि चिन्ह है और बहुत ही ऊर्जावान, शक्तिशाली और जोशीली राशि है, जो आसानी से किसी से अनुकूलता स्थापित नहीं कर पाते। इसके साथ ही उन्हें अक्सर उन लोगों द्वारा नियंत्रित किया जाता है जिन्हें वे पसंद नहीं करते हैं। इसलिए सबसे अच्छी राशि जिसे वे अपने अनुकूल साथी के रूप में देख सकते हैं वो तुला राशि है क्योंकि वे अपने जीवन में हर चीज में संतुलन लाते हैं और जो इन्हे सबसे अच्छा लगता है। इसके अलावा, तुला एक वायु राशि है जो अग्नि राशि को पूर्ण करता है।

वृषभ राशि की अनुकूलता

वृषभ एक पृथ्वी राशि है और इसलिए इसमें पृथ्वी के गुण मौजूद हैं। ये चीजों को स्थायी रखना पसंद करते हैं और कभी भी बदलाव के लिए तैयार नहीं होते। ये लोग आमतौर पर जल राशि के जातकों के साथ सहज महसूस करते हैं, इसके साथ ही विज्ञान के अनुसार जल पृथ्वी को बढऩे के लिए सभी पोषण प्रदान करता है। इसी तरह, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लक्षण भी वृषभ राशि के साथ समान रूप से मिलते हैं यदि इनकी आपस में जम जाये तो। इस प्रकार वृषभ राशि की अनुकूलता रहती है।

मिथुन राशि की अनुकूलता

मिथुन राशि की अनुकूलता की बात करें तो इसमें उस तरह के लोग शामिल हैं जिन्हें स्वतंत्रता और आजादी से प्रेम होता है और नई चीजों के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं। लेकिन इन लोगों के लिए अपना परफेक्ट साथी ढूंढऩा बहुत मुश्किल होता है क्योंकि रिश्ते का मतलब होता है विवाह करके रुक जाना जो इस राशि वाले पसंद नहीं करते। मेष, सिंह और धनु जैसी राशियों में मिथुन राशि के समान खासियत और विशेषताएं होती हैं और इन राशि के जातक मिथुन राशि के लोगों के साथ अच्छा तालमेल रखते हैं।

ज्योतिष के माध्यम से अपने प्रेम जीवन का स्तर अच्छा करें, किसी ज्योतिषी से सलाह लें।

कर्क राशि की अनुकूलता

कर्क राशि, राशि चक्र के अनुसार जल तत्व से संबंधित होती है और इसीलिए ये राशि की सभी विशेषताएं जल की विशेषताओं से मिलती जुलती हैं। जिस प्रकार जल किसी भी तत्व को उसमें मिलाने से ठीक वैसा ही हो जाता है, उसी प्रकार कर्क राशि के जातक किसी भी प्रकार के लोगों के साथ रहने के लिए लचीले होते हैं। पृथ्वी तत्व की राशियों जैसे की वृषभ, कन्या और मकर कर्क राशि के लिए सबसे उपयुक्त होती हैं।

सिंह राशि की अनुकूलता

सिंह राशि पर स्वयं सूर्य का शासन है और इनके पास बहुत अधिक ऊर्जा होती है जो अग्नि की तरह दहकती है और ये अग्नि इनके जीवनसाथी को नुकसान पंहुचा सकती है। अगर इनका साथी इनके अनुकूल न हुआ तो इन अनूठी विशेषताओं के साथ ऊर्जा और अग्नि को एक विशेष दिशा में निर्देशित करने की अनूठी आवश्यकता होती है जो फलदायी परिणाम दे सकती है और इस राशि के लोगों को बढऩे में मदद कर सकती है। सबसे अनुकूल राशि जो इनके लिए सबसे उपयुक्त होती है वे हैं तुला और मिथुन, जो इनके साथ सबसे आदर्श प्रेम संतुलन बना सकते हैं।

कन्या राशि की अनुकूलता

कन्या राशि के लोग बहुत ही शर्मीले किस्म के होते हैं, जो आमतौर पर लोगों से आसानी से नहीं खुलते हैं। इन्हें या तो मीन या वृश्चिक राशि के व्यक्ति की आवश्यकता होती है, जो इनके साथ अच्छा काम कर सके। मीन राशि की भावनाओं के साथ कन्या राशि के शर्मीले स्वभाव का संगम बहुत अच्छा काम करता है और कन्या राशि वालों के लिए भावनात्मक स्थिरता लाती है जो इनके रिश्तों को स्थिर रख सकती हैं।

तुला राशि की अनुकूलता

तुला राशि के लोग अपने स्वतंत्र स्वभाव के कारण बहुत से लोगों को बहुत बेईमान लगते हैं। जब तुला राशि के साथ दूसरी राशि की अनुकूलता की आती है तो ये स्वतंत्र रूप से रहते हैं और जितना हो सके उतना भ्रमण करते हैं। जैसे जल और पृथ्वी साथ-साथ चलते हैं, तुला राशि का सही मिलान धनु या सिंह के साथ हो सकता है, क्योंकि इन राशियों में भी बहुत अधिक ऊर्जा होती है जो उनके बंधन को सर्वोत्तम रूप से बढ़ावा देगी और उन्हें सही दिशा में ले जाएगी।

वृश्चिक राशि की अनुकूलता

इन्हें बहुत खतरनाक और दुष्ट माना जाता है, लेकिन ये लोग लगभग हर साथी के साथ बहुत अच्छे सम्बन्ध बनाते हैं क्योंकि ये लोग सभी राशि के लोगों के साथ मजबूत, भरोसेमंद और वफादार बंधन बनाने मे विश्वास रखते हैं। ये जल तत्व से संबंधित हैं जो पृथ्वी तत्व से संचालित राशियां कर्क, कन्या, मकर और मीन के साथ शानदार रिश्ता बनाते हैं। हालांकि ऐसे अटूट विश्वास और वफादारी के रिश्तों को साधना बिलकुल अलग बात होती है।

क्या आप एक वफादार साथी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं? ज्योतिषीय सहायता प्राप्त करें हमारे विशेषज्ञों से पूछें!

धनु राशि की अनुकूलता

धनु राशि अग्नि तत्व से संचालित अपनी ही राशि के लोगों के साथ अनुकूल रहते हैं और उनके साथ अच्छे सम्बन्ध बनाते हैं। धनु के जातकों के आलावा इस राशि के लोग मेष, तुला और सिंह राशि के लोगों से भी शानदार रिश्ता बनाते हैं। मेष और सिंह राशि के जातक स्वयं अग्नि चिन्ह से संचालित हैं, तो ये एक दूसरे के पूरक होते हैं और तुला राशि जो की वायु तत्व से संबंधित होती है धनु राशि के जातक की क्षमताओं को और ईंधन प्रदान करती है और ये दोनों साथ अच्छे सम्बन्ध बनाते हैं।

मकर राशि की अनुकूलता

मकर राशि के जातकों का अपने व्यापार, परिवार, व्यावसायिक गतिविधियों पर बहुत अच्छा नियंत्रण होता है और वे उन पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करते हैं। कन्या, मीन और वृश्चिक राशियां इनके लिए सबसे उपयुक्त होती हैं, क्योंकि मकर राशि की तरह ये राशियां भी जन्म चार्ट में ग्रहों की समान स्थिति को साझा करती हैं और यह खूबी इन राशियों के बीच सर्वोत्तम अनुकूलता लाती है।

कुंभ राशि की अनुकूलता

कुंभ राशि एक अलग प्रकार की राशि है और धनु राशि की तरह ही, इन्हें स्वतंत्र रूप से रहना और अपने जीवन में नई चीजों की खोज करना पसंद होता है। कुंभ राशि अग्नि तत्व से सम्बंधित होने के कारण किसी अन्य अग्नि तत्व या वायु तत्व वाली राशि एक दूसरे की पूर्ति करते हैं। जब अग्नि हवा के साथ-साथ स्वतंत्र रूप से बहती है तो उसे उन्हें नए कोनों और जगहों में फैलने के लिए अधिक जगह मिलती है और यह इन दोनों के रिश्ते को सर्वोत्तम तरीके से स्थापित करने मे योगदान देती है।

मीन राशि की अनुकूलता

मीन राशि एक जल तत्व से संबंधित राशि है और जल या पृथ्वी से संबंधित राशियां इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल होती हैं। जल की स्पष्ट प्रकृति के कारण जल पृथ्वी के प्रति एक प्राकृतिक क्षतिपूर्ति के रूप में कार्य करता है और इसलिए इनका संबंध इन दोनों राशियों के लिए बहुत फलदायी होता है। अंत में हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि वृष और मकर मीन राशि के लिए सबसे उपयुक्त होते हैं।


राशि अनुसार प्रेम मिलान पर एक नजर

हमारे द्वारा की गई उपरोक्त चर्चा से आप यह पता लगाने में सक्षम होंगे कि कौन से राशियां एक दूसरे के लिए अनुकूल होती हैं। कौन सी राशियां एक दूसरे के साथ बहुत अनुकूल होती हैं।

मेष, सिंह और धनु (अग्नि राशियां) – मिथुन, तुला और कुंभ (वायु और अग्नि राशियां)
वृषभ, कन्या और मकर (पृथ्वी राशियां) – कर्क, वृश्चिक और मीन (पृथ्वी और जल राशियां)
मिथुन, तुला और कुंभ (वायु राशियां) – मेष, सिंह और धनु (वायु और अग्नि राशियां)
कर्क, वृश्चिकऔर मीन (जल चिन्ह) – वृषभ, कन्या और मकर (जल और पृथ्वी चिन्ह)


कौन से राशि के जातक बिस्तर पर अच्छे होते हैं?

कपल्स अक्सर अपने बिस्तर पर होनी वाली गतिविधियों को ज्यादा महत्व नहीं देते या नजरअंदाज कर देते हैं परन्तु इसका अपने साथी के साथ केवल शारीरिक संबंध बनाने से कहीं महत्व होता है। बिस्तर पर संतुष्टि या असंतुष्टि का रिश्तों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। हमारे ज्योतिषियों ने निम्नलिखित पांच राशियों की पहचान की है, जो बिस्तर पर होने वाली गतिविधियों मे सबसे पारंगत होते हैं, तो याद रखिये अब जब आप अपने लिए साथी कि तलाश करें तो इन्ही राशियों के जातकों मे से किसी को अपने लिए चुनें-

सिंह राशि

सिंह राशि राशि चक्र में एक ऐसी राशि मानी जाती है जिसके जातक बिस्तर में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जानें जाते हैं। ये प्रेम को बहुत सम्मान देते हैं और अपने साथी के साथ बहुत सम्मान के साथ पेश आते हैं। वे अपने साथी की जरूरतों और चाहतों का ख्याल रखते हैं और उन्हें अच्छी तरह से पूरा करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप पूर्ण संतुष्टि होती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक पुराने विचारों के प्रेम मे विश्वास रखते हैं और अपने साथी को अप्रत्याशित रूप से संतुष्ट कर सकते हैं। इनमें कुछ नया करने की कोशिश करने और उन सभी कल्पनाओं को पूरा करने के लिए पारंपरिक सीमाओं से परे जाने की हिम्मत होती है, जिनके बारे में उनके साथी ने कभी सोचा होगा, इसलिए इन्हें बिस्तर में बहुत अच्छा माना जाता है, और इनके साथ रहने वाला व्यक्ति हमेशा खुद को भाग्यशाली और खास महसूस करता है।

वृश्चिक राशि

जब बिस्तर की बात आती है तो ये जातक बहुत कामुक और रहस्यमय होते हैं। ये अपने साथी को अपने शारीरिक आकर्षण से अपना दीवाना बना देंगे और उन्हें अपने प्रति एक नशे कि आदत लगा देंगे। उनके पास जो प्रभुत्व और प्रयोगात्मक क्षमता है, वह उनकी अंतरंगता को दूसरे स्तर पर ले जाएगी।

कन्या राशि

यदि आप एक ऐसे साथी की तलाश कर रहे हैं जो एक ही समय में बुद्धिमान, विनोदी और मनोरंजक और धीमी गति वाला हो, तो आपकी तलाश कन्या राशि पर आकर समाप्त होती है और रोमांच शुरू होता है। वे बिस्तर में इतने अच्छे हैं होते कि ये अपनी चाल को पूरी तरह से खेलकर आप में से छिपी भावनाओं को जगा सकते हैं।

धनु राशि

यह राशि ऊर्जा, उत्साह और प्रेम से भरी हुई होती है। इस राशि के जातक बहुत उत्सुक होते हैं और संभावनाओं से भरी इस दुनिया के एक नए कोने को तलाशना पसंद करते हैं। वे बिस्तर में शानदार हो सकते हैं यदि उनका साथी उनके प्रयोगात्मक स्वभाव से प्यार करता हो तो। ये अपने साथी को इतनी अच्छी तरह से संतुष्ट कर सकते हैं कि वे कभी ऊब नहीं पाएंगे। उनके बीच हमेशा कुछ न कुछ नया किया जाएगा।


समापन

उम्मीद है कि उपर्युक्त राशियों कि प्रेम अनुकूलता से भरी जानकारी आपको अपने जीवन में नई खुशखबरी के साथ नई संभावनाओं का पता लगाने और जीवन में अपनी इच्छाओं के अनुसार अपना आदर्श साथी खोजने में मदद करेगी। अगर कुछ प्रश्न अभी भी आपके दिमाग में घूम रहे हैं, तो आपको किसी अच्छे ज्योतिषी से परामर्श करना चाहिए जो आपको अपने जीवन में उस आदर्श जगह पर पहुंचने के लिए मार्गदर्शन कर सकता है।