फोर ऑफ पेंटाकल्स का अर्थ, प्रेम, अपराइट और रिवर्स – हिंदी में जानिए

फोर ऑफ पेंटाकल्स का अर्थ, प्रेम, अपराइट और रिवर्स – हिंदी में जानिए

फोर ऑफ पेंटाकल्स का अर्थ - Four of Pentacles Meaning

क्या आपने राजा मिडास की स्टोरी सुनी है जो किसी भी वस्तु को छू कर उसे सोने का बना देता था। उसने सोने की चाह में अपने परिवार और प्रेम को भी भुला दिया था। फोर ऑफ पेंटाकल्स टैरो (Four of Pentacles Tarot) इसी थीम को बताता है। मनुष्य भौतिकवादी इच्छाओं और शक्ति को पाने के लिए अनजाने में ही किन अंधेरों में चला जाता है, फोर ऑफ पेंटाकल्स टैरो उसी को बताता है।

जहां एक ओर फोर ऑफ पेंटाकल्स टैरो आर्थिक रूप से सुरक्षा के महत्व को बताता है वहीं यह कृतघ्नता तथा बहुत ज्यादा लालची होने का भी प्रतीक है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

तत्व: वायु

ज्योतिष राशि: मकर

ग्रह: शनि

तिथि: 10 से 19 जनवरी

फोर ऑफ पेंटाकल्स अपराइट: लालच, भौतिक इच्छाएं, परिवर्तन को रोकने का प्रयास, बहुत ज्यादा कंट्रोल करने की इच्छा

फोर ऑफ पेंटाकल्स रिवर्स: खुलापन, स्वीकार्यता, भूतकाल की यादों से मुक्ति, उदारता

सभी उत्तरों के लिए विशेषज्ञ टैरो रीडर से पूछें


फोर ऑफ पेंटाकल्स अपराइट - Four of Pentacles Upright

द फोर ऑफ पेंटाकल्स टैरो बताता है कि आपको अपनी रिलेशनशिप और पैसों के बारे में एक बार पुनर्विचार कर लेना चाहिए। संभव है कि आप अपने परिवार, रिश्तों, दोस्तों सबको पीछे छोड़ते हुए केवल और केवल पैसे के पीछे ही भाग रहे हों। अथवा आपके पास आज जो कुछ भी है, आप उसे खर्च करने या हमेशा के लिए खोने से डरते हों।

फोर ऑफ पेंटाकल्स टैरो कुल मिलाकर जो संदेश देता है, वह यह है कि आप पैसों के साथ-साथ उन चीजों पर भी ध्यान दें जो वास्तव में जीवन जीने के लिए जरूरी हैं जैसे परिवार, दोस्त, खुशियां और प्रेम।

कार्ड रीडिंग के दौरान फोर ऑफ पेंटाकल्स टैरो का आना संकेत देता है कि आप अपनी भौतिक इच्छाओं को जरूरत से ज्यादा महत्व दे रहे हैं। आप इसके आदी हो चुके हैं और जीवन की बाकी सभी चीजों को पीछे छोड़ते चले जा रहे हैं।

धन और भाग्य के अलावा फोर ऑफ पेंटाकल्स टैरो आपके अंदर शक्ति की भूख को भी बताता है। संभव है आप अपने ऑफिस में हर चीज को माइक्रोमैनेज करने का प्रयास करते हो या आप दूसरों को अपने कामकाज में दखल नहीं देने देते। आपको दूसरों (चाहे वो आपके अपने ही क्यों न हो) की अपने क्षेत्राधिकार में दखलंदाजी पसंद नहीं है।

जन्मकुंडली रिपोर्ट में मिलेगा सबकुछ, क्लिक करें यहां


फोर ऑफ पेंटाकल्स रिवर्स - Four of Pentacles Reversed

क्या आप जानना चाहते हैं कि आपके लिए क्या जरूरी है और क्या नहीं? ऐसे वक्त पर अक्सर फोर ऑफ पेंटाकल्स रिवर्स आता है। फोर ऑफ पेंटाकल्स रिवर्स बताता है कि आप अपनी भौतिक इच्छाओं को पूरा करने में इतना मशगूल हो गए थे कि आपने सब कुछ यहां तक कि अपनी लाइफ तक को भुला दिया है। अब आप वापस इस बात का अनुभव करने लगे हैं कि भौतिक सुख, समृद्धि से सच्ची खुशियां नहीं पाई जा सकती, उसे केवल प्रेम के जरिए ही पाया जा सकता है।

ऐसे में आप फिर से एक बार अपना मूल्यांकन करते हैं और उन चीजों की ओर देखते हैं जो आपको सच में खुशी प्रदान कर सकती हैं। अब पैसा आपके लिए जरूरी नहीं रह जाता। संभव है कि आप एक मिनिमलिस्ट लाइफ जीना शुरू कर दें या आप सब कुछ छोड़कर अपने परिवार, अपने दोस्तों के साथ समय बिताने लगे।

कुल मिलाकर फोर ऑफ पेंटाकल्स टैरो बताता है कि शांति और सुख पाने के लिए हमें अपनी वास्तविक जरूरतों को पहचानने की जरूरत है। जब तक हम पैसे के पीछे भागते रहेंगे, हमें जीवन में अवांछित समस्याओं को सामना करना पड़ेगा, लेकिन जब हम जीवन का मूल्य समझ लेंगे, उसी दिन से जीवन में सच्ची खुशी आ जाएगी।

किसी भी समस्या के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से बात करें, पहला कॉल फ्री…