Rahu Gochar 2022: राहु के मेष में प्रवेश का विभिन्न राशियों वित्त पर असर

Rahu Gochar 2022: राहु के मेष में प्रवेश का विभिन्न राशियों वित्त पर असर

राहु के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। आपको बता दें कि राहु महाराज हर डेढ़ साल में अपनी राशि बदलते हैं। वर्ष 2022 में राहु अपनी राशि परिवर्तित कर 12 अप्रेल 2022 को मेष राशि (Rahu transit in Aries) में प्रवेश करेंगे। राहु के मेष में गोचर का विभिन्न राशियों पर असर पड़ेगा। ऐसे में आपकी वित्तीय स्थिति पर इस परिवर्तन का क्या असर होगा, जानते हैं।

(आपकी कुंडली में कैसी है राहु की स्थिति, राहु के इस राशि परिवर्तन का फायदा उठाने के लिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से करें बात)


राहु का मेष राशि में प्रवेश- क्या होगा मेष पर प्रभाव

धन और वित्तीय मामलों के हिसाब से मेष राशि (aries) वाले जातकों के लिए यह समय मिश्रित रहेगा। आपको आर्थिक लाभ तो जरूर प्राप्त हो सकता है, लेकिन अगर आप किसी तरह की बड़ी फाइनेंशियल डील कर रहे हों, तो आपको सावधान रहने की जरुरत होगी। कोई भी बड़ा निवेश बिना किसी की सलाह के ना करें। राहु के इस पूरे गोचर काल (rahu gochar 2022) के दौरान खर्च करने में भी आपको समझदारी दिखानी होगी।

उपाय- भगवान शिव के रुद्राभिषेक से आपको लाभ होगा।


राहु का मेष राशि में प्रवेश- क्या होगा वृषभ राशि पर असर

अभी आपको कुछ खर्चों का अहसास होगा। rahu transit 2022 के दौरान आपके जीवन में कुछ अप्रत्याशित खर्चे आ सकते हैं। अभी किसी भी कार्य में आपको बजट बनाकर चलना होगा। हालांकि आपको नुकसान होने की आशंका भी बनी रहेगी। इस समय कभी-कभी पैसों की कमी भी महसूस होगी। इस वक्त किसी काम के लिए आपको लोन भी लेना पड़ सकता है।

उपाय- दुर्गासप्तशती का पाठ खुद करें या करवाएं।


राहु का मेष राशि में प्रवेश- क्या होगा मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए वित्तीय मामले में यह समय अच्छा रहेगा। आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। rahu gochar 2022 में आपको नए अवसर भी मिल सकते हैं। अगर कोई धन लंबे समय से अटका पड़ा हो तो अभी वह आपको मिल सकता है। इस दौरान आप वित्तीय रूप से स्टेबल होंगे। वैसे इस दौरान खर्चे भी होंगे।

उपाय- भगवान विष्णु की आराधना से लाभ होगा। विष्णु सहस्रनाम का जाप जरूर करवाएं।


राहु का मेष राशि में प्रवेश- क्या होगा कर्क राशि पर प्रभाव

वित्तीय लिहाज से कर्क राशि वाले जातकों के लिए rahu gochar 2022 अच्छा रहेगा। खासकर इस समय आपको किसी भी प्रॉपर्टी में सोच समझकर निवेश करने की जरूरत है। दीर्घकालिक निवेश की योजना हो तो सोच-समझकर आगे बढ़ें। ऐसा करने से आप नुकसान से बच सकेंगे। इस वक्त आपको धन कमाने के नए मौके भी मिलेंगे।

उपाय- भगवान शिव की आराधना आपके लिए लाभकारी रहेगी।


राहु का मेष में प्रवेश- क्या होगा सिंह राशि पर असर

वित्तीय स्थिति के हिसाब से देखें तो यह समय आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अगर अभी किसी पुराने निवेश से या किसी के पास से पुराने पैसे वापस लेने हों तो वह पैसे अभी आपको वापस मिल सकते हैं। rahu transit 2022 में किसी निवेश से आपको बेहतर लाभ मिल सकता है। अभी आप कोई दीर्घकालिक निवेश कर सकेंगे। कुल मिलाकर वित्तीय लिहाज से यह समय आपको लिए मजबूत रहेगा।

उपायः सिंह राशि वालों के लिए हनुमान जी की पूजा काफी फायदेमंद होगी।


राहु का मेष में गोचर- क्या होगा कन्या राशि पर प्रभाव

आर्थिक रुप से यह समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। rahu transit 2022 में आपको खास तौर पर बेहतर वित्तीय प्रबंधन करने की जरुरत होगी। अभी आपको किसी तरह का नया लोन लेने से बचना चाहिए। अभी कई तरह के अनचाहे खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। किसी दीर्घकालिक निवेश में आपको नुकसान भी हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो अभी आपको किसी पर भरोसा न करने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।

उपाय- भगवान श्री विष्णु की उपासना कन्या जातकों के लिए काफी लाभप्रद रहेगी।


राहु का मेष राशि में प्रवेश- क्या होगा तुला राशि वालों पर असर

वित्त के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी। अगर आप लंबे समय से किसी से पैसे लेना चाह रहे हैं तो वह अभी आपको मिल सकता है। rahu gochar 2022 के दौरान आप अपने लाॅन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट की इच्छा पूरी कर सकते हैं। पैसों से संबंधित कोई कार्य अकेले ही करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

उपाय- मां दुर्गा की उपासना आपके लिए लाभप्रद रहेगी।


राहु का मेष में प्रवेश- क्या होगा वृश्चिक राशि वालों पर असर

वित्तीय लिहाज से देखें तो rahu transit 2022 में आपको पैसों की ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। अगर आप कोई लोन लेना चाहते हैं तो अभी यह आपको आसानी से मिल जाएगा। कहीं फंसे पुराने पैसे भी अभी आपको मिल जाएंगे। अगर अभी आप निवेश की कोई दीर्घकालिक योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है।

उपायः भगवान श्री हनुमानजी की उपासना आपके लिए लाभकारी रहेगी।


राहु का मेष में प्रवेश – क्या होगा धनु राशि वालों पर प्रभाव

वित्तीय लिहाज से यह समय काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इस समय आपको शॉर्टकट में पैसा कमाने की इच्छा होगी। आप स्टॉक मार्केट, लॉटरी, कमोडिटी मार्केट आदि में काम करने को इच्छुक होंगे। rahu gochar 2022 के दौरान वित्तीय मामलों में आकलन से दूर रहें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप लांग टर्म इन्वेस्टमेंट में आगे बढ़ सकते हैं। आपको इसमें फायदा भी हो सकता है। शॉर्टकट से दूर रहें, अन्य़था नुकसान हो सकता है। अभी किसी से लोन लेने से परहेज करें।

उपाय- भगवान श्री गणेश जी की उपासना आपके लिए काफी लाभकारी रहेगी।


राहु का मेष में प्रवेश- क्या होगा मकर राशि वालों पर असर

आर्थिक रूप से देखें तो यह समय आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आर्थिक तंगी के कारण कई बार आप खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं। कहीं से पैसे मिलने हों तो वह अभी फंस सकता है या मिलने में विलंब हो सकता है या वह आपकी उम्मीद से कम हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश सोच-समझकर करें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। rahu transit 2022 में किसी भी दीर्घकालिक निवेश से परहेज करने की जरूरत है। किसी के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उपायः भगवान शिव की उपासना आपके लिए काफी लाभकारी रहेगी।


राहु का मेष राशि में प्रवेश- क्या होगा कुंभ राशि वालों पर असर

इस गोचर के फलस्वरुप आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अभी आप किसी नए वेंचर में भी निवेश कर सकते हैं। कहीं से मिलने वाला पुराना फंसा धन अभी आपो मिल सकता है। अभी आपके पैसे खर्च होंगे। कमाई का मौका भी मिलेगा। rahu gochar 2022 के दौरान आप कोई दीर्घकालिक निवेश भी कर सकते हैं। विदेशी यात्रा पर भी आपके पैसे खर्च हो सकते हैं।

उपायः हनुमानजी की उपासना आपके लिए लाभकारी होगी।


राहु का मेष राशि में गोचर- क्या होगा मीन राशि वालों पर प्रभाव

इस समय आप आर्थिक रुप से काफी मजबूत होंगे। अभी आपको शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने का भी खयाल आ सकता है। अभी आपको किसी भी तरह के आकलन आधारित निवेश या कमाई से दूर रहने की जरुरत होगी। rahu gochar 2022 में आपको कहीं से कोई बड़ा धन मिल सकता है। अगर आपको कहीं से कोई पुराना पैसा मिलता हो तो वह अभी आपको मिल सकता है। अल्पकालिक निवेश में आपको लाभ हो सकता है। अगर इस वक्त आपको कहीं से कोई लोन लेना हो तो उसके मिलने की संभावना प्रबल है।

उपायः भगवान शिव की उपासना आपके लिए लाभदायी रहेगी।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer