राहु का राशि परिवर्तन (Rahu transit 2022) – जानिए संबंधों पर क्या होगा असर

राहु का राशि परिवर्तन (Rahu transit 2022) – जानिए संबंधों पर क्या होगा असर

इस साल 12 अप्रैल 2022 को राहु अपनी राशि परिवर्तित कर मेष (Rahu transit in Aries) में गोचर करेंगे। राहु के इस गोचर का असर सभी राशियों के वित्त, व्यवसाय और स्वास्थ्य पर होगा। यहां हम जानेंगे कि 2022 में राहु के इस गोचर का आपके प्रेम और संबंधों पर क्या असर पड़ेगा।
(राहु के इस राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा फायदा उठाना हो तो एक बार जरूर बात करें हमारे विशेषज्ञ एस्ट्रोलॉजर्स से)


राहु का मेष राशि में प्रवेश- मेष राशि पर प्रभाव

प्रेम और संबंधों के लिहाज से देखें तो आपके लिए राहु गोचर 2022 मध्यम रहेगा। अभी आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो आपको काफी ध्यान रखने की जरूरत होगी। पति-पत्नी के बीच कुछ मुद्दों पर मनमुटाव तक हो सकता है। rahu transit 2022 की अवधि में आपके पार्टनर का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको उनका ध्यान रखना होगा।

उपाय- भगवान शिव के रुद्राभिषेक से आपको लाभ होगा।


राहु का मेष राशि में प्रवेश- पर क्या होगा प्रभाव वृषभ राशि (taurus) पर

राहु के मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) के लिहाज से देखें तो आपके प्रेम संबंधों के लिए यह समय मध्यम रहेगा। पति-पत्नी के साथ ही किसी तरह की रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच अक्सर तनाव हो सकता है। हालांकि राहु गोचर 2022 के परिणामस्वरुप आप एक-दूसरे को समझेंगे और आपकी लाइफ में शांति बनी रहेगी। rahu transit 2022 किसी को प्रपोज करने या शादी के लिए बात करने के लिहाज से ज्यादा सफलतादायक नहीं है। हालांकि आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

उपाय- दुर्गासप्तशती का पाठ करना या करवाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।


राहु का मेष राशि में प्रवेश- मिथुन जातकों पर प्रभाव

rahu transit 2022 का समय उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। अभी आप अगर किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो अपने साथी के साथ कुछ बातों में मनमुटाव या मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है। राहु गोचर 2022 में आपका रिश्ता न बिगड़े, इसका खास खयाल रखें। पति पत्नी के बीच छोटा-मोटा तनाव हो सकता है, ऐसे में अच्छी तरह तालमेल बैठाने का प्रयास करें।

उपाय- भगवान विष्णु की उपासना आपके लिए लाभदायक होगा। विष्णु सहस्रनाम का जाप जरूर करवाएं।


राहु का मेष राशि में प्रवेश- क्या होगा कर्क राशि पर प्रभाव

लव और रिलेशनशिप के लिए यह समय सामान्य से अच्छा रहेगा। अगर आप किसी को चाहते हैं और किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो यह समय अच्छा है। rahu transit 2022 में आपको शादी के लिए भी प्रपोजल मिल सकते हैं। इस दौरान पति पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। अभी आप एक-दूसरे का सहयोग करेंगे और कोई तनाव होती भी है तो आप उसे आसानी से सुलझा लेंगे।

उपाय- भगवान शिव की उपासना आपके लिए लाभकारी रहेगी।


राहु का मेष में प्रवेश का सिंह राशि पर प्रभाव

ऐसे में प्रेम और संबंधों के लिहाज से देखें तो यह समय अच्छा रहेगा। rahu gochar 2022 के दौरान आपकी लाइफ में किसी नए पार्टनर का प्रवेश हो सकता है। अगर अभी आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो इस समय आपको सफलता मिल सकती हैं। अभी वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। एक दूसरे का सहयोग भी मिलने की संभावना है। इस दौरान विवाहोत्सुक जातकों की शादी की शहनाई भी बज सकती है।

उपायः हनुमान जी की उपासना आपके लिए लाभकारी रहेगी।


राहु का मेष राशि में प्रवेश - क्या होगा कन्या राशि पर असर

प्रेम संबंधों के लिए यह समय थोड़ा मिश्रित रहेगा। जो लोग पहले से संबंधों में हैं उनकी अपने पार्टनर के साथ तालमेल में कमी आएगी। यदि आप किसी को प्रपोज करने वाले हों या शादी के लिए कोई प्रपोजल आया हो तो वहां पर बात बनने की संभावना थोड़ी कम रहेगी। rahu gochar 2022 में पति पत्नी के बीच कुछ मुद्दों पर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए एक दूसरे को समझ कर आगे बढ़ना जरुरी होगा।

उपाय- भगवान श्री विष्णु की उपासना आपके लिए काफी लाभप्रद रहेगी।


राहु का मेष राशि में प्रवेश – क्या होगा तुला राशि पर प्रभाव

प्रेम संबंधों के लिहाज से यह समय आपके लिए मिश्रित रहेगा। इस दौरान आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठाना होगा, अन्यथा नोकझोंक चलती रहेगी। जिन लोग की लाइफ में खास कर पति-पत्नी के बीच डायवोर्स या सेपरेशन की स्थिति जैसे लीगल केस चल रहे हैं, उनके मामलों में अभी कोई परिणाम आ सकता है। rahu gochar के दौरान पति पत्नी को एक दूसरे को सहयोग करना पड़ेगा, अन्य़था मिसअंडरस्टैंडिंग के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है।

उपाय- मां दुर्गा की उपासना आपके लिए लाभप्रद रहेगी।


राहु का मेष राशि में प्रवेश का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

प्रेम और संबंधों के लिहाज से देखें तो तुलनात्मक रुप से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आपके पार्टनर के साथ पहले से कोई मतभेद या प्रॉब्लम चल रहे होंगे तो इस समय उसका समाधान हो जाएगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उन लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। पति पत्नी के बीच आपसी तालमेल बढ़ता जाएगा। rahu transit में आप वैवाहिक जीवन का सुख ले पाएंगे। जिन लोगों की शादी की बात नहीं चल रही है या जो शादी करने की सोच रहे हैं उन जातकों को इस समय कोई अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं। अभी उनकी शादी भी हो सकती है।

उपायः भगवान श्री हनुमानजी की उपासना आपके लिए लाभकारी रहेगी।


राहु का मेष राशि में प्रवेश का धनु राशि पर प्रभाव

राहु के 2022 गोचर काल का समय आपके प्रेम संबंधों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अभी आपके प्रेम संबंधों में काफी उतार-चढ़ाव रह सकता है। हालांकि कभी-कभी आपके बीच मनमुटाव भी होंगे। अभी आपका ब्रेकअप भी हो सकता है। अगर आप किसी के साथ संबंधों में हैं और उन्हें प्रपोज करना चाहते हैं, वे अभी कर सकते हैं। rahu transit 2022 में नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। पति पत्नी के बीच अभी अच्छा तालमेल बना रहेगा। आप आपस में क्वालिटी टाइम व्यतीत कर सकेंगे।

उपाय- भगवान श्री गणेश जी की उपासना आपके लिए काफी लाभकारी रहेगी।


राहु का मेष राशि में प्रवेश का मकर राशि पर प्रभाव

प्रेम संबंधों के लिहाज से rahu gochar 2022 आपके लिए मध्यम रहेगा। इस दौरान प्रियपात्र के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आपको आपसी अंडरस्टैंडिंग बना कर चलना होगा, अन्यथा नोकझोंक होती रहेगी। अगर अभी आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो सोच समझकर करें, अन्यथा जवाब आपका दिल दुखा सकता है। राहु गोचर 2022 में पति-पत्नी के बीच मिसअंडरस्टैंडिंग भी हो सकती है। रिश्तों में अपने तनाव को टालने के लिए अपना मन बड़ा रखकर चलना होगा।

उपायः भगवान शिव की उपासना आपके लिए काफी लाभप्रद रहेगी।


राहु के मेष राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव

प्रेम संबंधों की बात करें तो यह समय अभी आपके पक्ष में है। अभी आपको अपने पार्टनर का काफी अच्छा साथ और सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी को पसंद करते हैं और प्रपोज करना चाहते हैं तो अभी आपको सफलता मिल सकती है। पति पत्नी के बीच पुराने मनमुटाव खत्म होंगे और फिर से नए रिश्ते की शुरुआत होगी। rahu transit 2022 में आपके बीच अच्छा तालमेल रहेगा और प्यार भी बढ़ेगा। विवाहोत्सुक जातकों के लिए अभी अच्छे प्रपोजल आ सकते हैं। अभी विवाह होने की भी संभावना है।

उपायः हनुमानजी की उपासना आपके लिए लाभप्रद रहेगी।


राहु का मेष राशि में प्रवेश का मीन राशि वालों पर प्रभाव

प्रेम और संबंधों के लिहाज से आपके लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है। rahu gochar 2022 के दौरान प्रियपात्र के साथ बीच-बीच में छोटी मोटी नोक-झोंक हो सकती है। किसी को प्रपोज करना हो तो सोच-समझ कर आगे बढ़ें, अन्यथा जवाब नेगेटिव भी आ सकता है। पति पत्नी के बीच परिवार के कारण नोकझोंक या तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पारिवारिक तनाव को दूर करने के लिए समस्याओं का समाधान आपसी सहयोग से करना होगा।

उपायः मीन राशि के जातकों के लिए भगवान शिव की उपासना लाभदायी रहेगी।