मिथुन राशि का सबसे अच्छा और बुरा मैच

यदि आप जानते हैं कि आपकी मिथुन राशि के हैं, तो आप यह भी जान सकते हैं, कि कैसे यह राशि आपके पार्टनर के जीवन को प्रभावित करती हैं। यदि नहीं, तो आइए हम इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि मिथुन राशि के जातको किस राशि वालों के साथ जमती है, किसके साथ नहीं।

सबसे पहले हम मिथुन राशि के स्वभाव के बारे में बात करते हैं। मिथुन राशि को मौज-मस्ती करने वाला माना जाता है, और वे आसानी से जिसके साथ चाहे उसके साथ घुलमिल जाते हैं। हालांकि, जब लम्बे समय तक चलने वाले रिश्तों की बात आती है तो इन्हें संभालना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि वे जल्दी बोर हो जाते हैं।

अपने जीवन की परेशानी दूर करने के लिए अभी हमारे ज्योतिषी से सम्पर्क करें


मेष और मिथुन राशि की अनुकूलता (Aries and Gemini Compatibility)

भरोसा

इन दोनों राशियों के बीच हमेशा भरोसा को लेकर थोड़ी गहमागहमी चलती रहती है। मेष राशि वालों का स्वभाव होता है, की वो अपने पार्टनर से जलन रखते हैं। वही दूसरी ओर मिथुन राशि वाले समय के साथ हमेशा बदलते रहते हैं। मिथुन राशि वालों को अपने वास्तविक स्वरूप का एहसास होने में समय लगता है, जिसकी वजह से इनके रिश्ते में भरोसा की कमी रहती है। मेष राशि वाले जल्दी गुस्से में आ जाते हैं। जिसकी वजह से वे किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश शुरू कर देते हैं, जो एक बेहतर पार्टनर बन सके।

कम्युनिकेशन

मेष राशि वाले वास्तव में लंबी बातचीत करने के लिए नहीं बने है, और दूसरी ओर, मिथुन राशि वाले वह व्यक्ति है, जो ज्यादा बात करना पसंद करते है। मिथुन राशि वालों को पता होता है, की किस जगह कौनसी बात करनी है। मिथुन राशि वालों के पास अपने शब्दों की पकड़ होती है। यह अपनी बातचीत को नियंत्रित करना पसंद करते हैं। यदि मेष राशि वाले अपने ईगो को छोड़ दे, तो यह लोग इन्हें सिखा सकते हैं, की किस तरह से बात कर सकते हैं। हालाँकि मिथुन राशि वाले वैसे ही बातूनी होते हैं, लेकिन मेष राशि वाले उन्हें सबसे ज्यादा बातूनी मान सकते हैं, उन्हें लगता है की यह लोग हमेशा बेकार में बात करने की कोशिश करते हैं, जिससे मेष का गुस्सा बढ़ जाता है। यह फिर अपने साथी की इज्जत भी नहीं करते हैं। इस वजह से यह एक नए पार्टनर की तलाश शुरू कर देते हैं।

भावना

हालांकि इमोशनली रूप से जुड़ें होने पर यह दोनों राशि वाले एक-दूसरे से बहुत भिन्न होते हैं। मेष राशि वाले वे होते हैं। जिनके पास भावनाएं होती हैं, लेकिन उन्हें शेयर करने में समस्या होती है। दूसरी ओर, मिथुन राशि वाले वह है, जो दूसरों के गहरे विचारों की कोई भी परवाह नहीं करते हैं, और उनका कोई इमोशनल साइड भी नहीं है। हालाँकि, मेष राशि वाले जानते हैं कि अपने साथी को कैसे संभालना है। अगर वे अपने साथी को सम्हालने में सफल हो जाते हैं, तो यह जोड़ी चल सकती है।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

इस जोड़ी का सेक्सुअल रिलेशनशिप जिज्ञासा, जुनून और एनर्जी से भरा होता है, क्योंकि ये एक ही डिश के दो अलग-अलग जरूरी एलिमेंट है। इन लोगों को आपस में अग्रेशन और अनएथिकल बातचीत का सामना करना पड़ सकता है। यह दोनों राशि वाले अंदर से इतने कठोर हैं, कि उनमें से कोई भी इन बातों से प्रभावित नहीं होता है, न ही उन्हें चोट नहीं लगती है, इसलिए उनके लिए आगे बढ़ना आसान होता है।


वृषभ और मिथुन राशि की अनुकूलता (Taurus and Gemini Compatibility)

भरोसा

जब विश्वास की बात आती है, तो ये लोग उस तरह के जोड़े नहीं होते जो इसमें से गुजरते हैं। मिथुन राशि वाले उस तरह के व्यक्ति नहीं हैं, जो पार्टनर के द्वारा नियंत्रित होने पर भी वफादार बने रहेंगे। वे स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं, जबकि वृषभ राशि वाले वे लोग हैं। जो अपने साथी के साथ बंधे रहना पसंद करते हैं। यदि यह जोड़ी बनती है, तो इन लोगों को कमिटमेंट पर ध्यान देना चाहिए। मिथुन राशि वाले इस घुटन भरे रिश्ते से जल्द से जल्द निकलने के बहाने ढूंढते रहेंगे। इस बात की भनक वृषभ राशि को लग जाती है, तो उन्हें समझ आ जाता है कि बाहर कुछ पक रहा है। जब वृषभ राशि वाले मिथुन राशि वालों पर आरोप लगाते हैं तो लड़ाई-झगड़ा बड़ता जाता है, और इस रिश्ते का अंत दोनों के अलग होने के साथ होता है।

कम्युनिकेशन

वृषभ और मिथुन इन दोनों राशियों की जोड़ी में वृषभ राशि लीड करती है, क्योंकि मिथुन को एक ऐसे साथी की आवश्यकता होती है, जो उसकी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रख सकें। जैसे समय पर सोना, खाना क्योंकि मिथुन राशि वाले यह सब करना भूल जाते हैं। जबकि वृषभ राशि वाले इन सब बातों का ख्याल रखना जानते हैं। यह लोग वास्तव में चीजों को बहुत अच्छी तरह से मेनेज करते हैं। यह दोनों राशि वाले कम्युनिकेशन के माध्यम से एक – दुसरे को जान सकते हैं, और अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं।

भावना

वृषभ एक ऐसी राशि है जो भावनाओं से जुड़ीं होती है। इस राशि वाले लोग दिल से बहुत ही नरम होते हैं। इसके साथ ही इनके पास यह भी खूबी होती है, की यह लोग आसानी से किसी के भी दिल को पिघला सकते हैं। दूसरी ओर मिथुन का भावना के प्रति बिल्कुल अलग दृष्टिकोण होता है। वृषभ राशि के लोग साथी के प्रति समर्पित होते हैं, और अपने साथी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मिथुन थोड़ा बचकाना व्यवहार करते हैं। जिससे उन्हें पता चलता है, कि वे यहां खुलकर रह सकते हैं।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

वृषभ राशि वालों को शारीरिक प्रेम की आवश्यकता होती है, और इससे जुड़ी हुई कई इच्छाएं उनके अंदर होती हैं। दूसरी ओर, मिथुन राशि वालों का सेक्स से कोई लेना-देना नहीं है, और वे इसे बेकार की चीज के रूप में देखते हैं। हालाँकि वृषभ राशि वालों को भी सिर्फ सेक्स नहीं चाहिए होता है। उनका मानना होता है की यह भी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक तरीका है। इन दोनों को एक-दूसरे को और अधिक जानने के लिए अच्छी और गहन बातचीत करने की आवश्यकता है, जिससे उनके बीच स्वस्थ शारीरिक संबंध बन सकें।


मिथुन और मिथुन राशि की अनुकूलता (Gemini and Gemini Compatibility)

भरोसा

दोनों का एक जैसा स्वभाव होना अच्छी बात है। दोनों का मिजाज हमेशा बदलता रहता है। इन दोनों को अपने पार्टनर पर भरोसा करना चुनौतीपूर्ण होता है। हालाँकि यह लोग एक सामान्य समझ पाते हैं, क्योंकि वे एक दूसरे के स्वभाव को जानते हैं और अपने साथी को अपने अनुसार जीने की छुट देते हैं। इन दोनों की यह आदत थोड़े समय के लिए तो ठीक है, लेकिन जब रिश्ते को लम्बे समय तक चलाने की बात हो तो यह चीज काम नहीं करती है।

कम्युनिकेशन

कम्युनिकेशन इन लोगों के रिलेशनशिप का हॉटस्पॉट है। यह दोनों एक-दूसरे की भाषा को आसानी से समझते हैं। इन लोगों को अच्छे से पता होता है, की किसी खास परिस्थिति में उनके पार्टनर क्या महसूस करते हैं। जब इन लोगों के बीच में कम्युनिकेशन की बेहतरीन स्किल है तो, आपस में जुड़ने के लिए रिश्ते को बनाये रखने के लिए और भी बहुत कुछ है।

इमोशन

अपने इमोशंस के मामले में यह दोनों अच्छे से जानते है कि इनमें इसकी कमी होती है। दोनों के बीच भावनायों को लेकर जो कमी है। वे लोग इसके बारे में तर्कसंगत होकर इस कमी को पूरा कर सकते हैं। अपने रिश्ते को आगे भी बड़ा सकते है। इन लोगों के मामले में यह समस्या है की किसी भी तर्कसंगतता को लेकर आसानी से सहमत नहीं होंगे। जब उन्हें पता चलता है, कि रिश्ते में और गहराई तक जाने की जरूरत है, तो वे नीचे न जाकर चीजों को ऊपर उठाने लग जाते हैं। कहने का मतलब है की वे गहराई से बात करने में कतराते है।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

जब सेक्सुअल रिलेशन की बात आती है, तो वे इसके बारे में सोच कर हंस सकते हैं। हालांकि, वे चीजों को सीखने के लिए उत्सुक होते हैं, बिलकुल उस कौवे की तरह जो पानी को पीने के लिए एक घड़े में एक-एक कंकड़ डाल कर ऊपर उठाता है। यह लोग धीरे-धीरे इंटिमेसी बारे में प्रक्टिस और नॉलेज विकसित करते हैं। इन लोगों को सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी के मामले में डेप्थ में जाने की जरूरत है।


मिथुन और कर्क राशि की अनुकूलता (Gemini and Cancer Compatibility)

भरोसा

मिथुन राशि वाले व्यक्ति ऐसे होते हैं जिन पर भरोसा करना मुश्किल होता है। वे आमतौर पर तर्कसंगत होते हैं, और किसी से बंधे रहना पसंद नहीं करते हैं। यदि कर्क राशि वाले मिथुन राशि वालों को पार्टनर बनाते हैं, तो उन्हें चाहिए की वे अपने पार्टनर के साथ एक स्ट्रोंग बांड बनाना चाहते हैं, तो उन्हें फ्री रहने देना चाहिए।

कम्युनिकेशन

मिथुन राशि का बहिर्मुखी स्वभाव उन्हें किसी भी राशि के साथ आसानी से घुलने-मिलने में मदद करता है। कर्क राशि वालों का स्वभाव माँ जैसा होता है, जो मिथुन राशि वालों के भीतर के बच्चे को बढ़ने में मदद करेगा। इन चीजों में समानता होने के कारण वे एक दूसरे के साथ अच्छे संबंध बना सकते हैं।

भावना

मिथुन राशि वाले ऐसे लोग होते हैं। जो अपने पार्टनर को अपनी भावनाएं आसानी से नहीं दिखाते हैं। वास्तव में, कर्क राशि वालों का अपने पार्टनर के साथ इमोशनल बॉन्ड को लेकर प्रॉब्लम हो सकती है। कर्क राशि वाले अपने साथी के साथ इमोशनल बांड शेयर करना पसंद करते हैं, और मिथुन राशि वाले इस प्रकार की बातों से दूर भागते हैं।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

जब इन्टमसी की बात आती है तो मिथुन राशि वाले अक्सर अलग-अलग अनुभव करते हैं, जबकि कर्क राशि वालों को घर के अंदर बातचीत करना और इंटिमेट होना पसंद है। मिथुन राशि वालों का चुलबुला स्वभाव और कर्क राशि वालों का ठोस स्वभाव दोनों के बीच दूरियाँ ला सकता है। यदि ये लोग अपने रिश्ते को बनाये रखना चाहते हैं। तो मिथुन राशि वालों को अपने पार्टनर की बात सुनने की जरूरत है, और कर्क राशि वालों को इनसे ज्यादा बात करने की जरूरत है।


मिथुन और सिंह राशि की अनुकूलता (Gemini and Leo Compatibility)

भरोसा

मिथुन और सिंह राशि वाले दोनों ही कमजोर पार्टनर होते है। यह लोग अपने रिश्ते में ज्यादा कुछ योगदान नहीं देते हैं। मिथुन राशि वाले अपने पार्टनर को ज्यादा परेशान नहीं करते, उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करने से बाहरी दुनिया में मौज मस्ती नहीं कर पायेगे। वहीं दूसरी और सिंह राशि वाले खुद में ही व्यस्त रहते हैं, क्योंकि वे अपनी जरूरतों और प्राथमिकता को किसी और के सामने नहीं रखते हैं। दोनों के इस स्वभाव की वजह से उनके बीच मतभेद पैदा होने लगते हैं। यदि यह दोनों अपनी इन कमियों को दूर करके एक-दूसरे की जरूरतों पर ध्यान देते हैं। तभी इनका रिश्ता आगे बढ़ सकता है। यह तभी होगा जब वे बातचीत करेंगे।

कम्युनिकेशन

सिंह राशि वाले ऐसे लोग होते हैं जिनकी इमोशनल साइड होती है, और वे अपने साथी की बातों को गंभीरता से सुनते हैं। जबकि मिथुन राशि वालों के पास भावनाओं की कमी होती है। सिंह राशि वाले अपने पार्टनर के लिए भावनाओं को विकसित कर सकते हैं, क्योंकि वे अपनी बातचीत के साथ आगे बढ़ते हैं। वहीं दूसरी ओर मिथुन राशि वाले उनकी इन चीजों की उपेक्षा कर सकते हैं। जब रिश्ते निभाने का प्रयास एक ही तरफ से किया जा रहा हो, तो यह बात ज्यादा समय तक काम नहीं करती हैं। यही बात इन लोगों के रिश्तों में भी होती है। इन दोनों राशि के पार्टनर को सबसे पहले इमोशनल आधार बनाने पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

भावना

सिंह राशि वाले अपने साथी को भावनात्मक एहसास दिलाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लेकिन दूसरी ओर मिथुन राशि वाले बचकाने होते हैं, जिसकी वजह से उनके साथी के मन में उनके प्रति चिंगारी उठने लगती है। हालांकि, मिथुन राशि वालों के साथ यह परिवर्तनशील गुण होता है, और उनका साथी इसे ज्यादा पसंद नहीं करता है। मिथुन राशि वालों को अगर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना है, तो इन लोगों को अपनी भावना पर इन्वेस्टमेंट करना चाहिए।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

जब सेक्सुअल रिलेशन की बात आती है, तो ये दोनों एक-दूसरे को लेकर उत्साहित होते हैं। जहां मिथुन राशि के लोग उत्साह और विचार रखते हैं, वहीं सिंह राशि वाले प्रेम और सेक्सुअलिटी वाले होते हैं। कम्युनिकेशन उनके रिश्ते की कुंजी है, लेकिन यह लोग भावना को भी महत्व देते हैं। सिंह राशि वाले इंटिमेसी के अपने अधिकार को पाते हैं, जबकि मिथुन राशि वाले उनके बचकाने स्वभाव के साथ सक्रिय रूप से भाग लेकर उनकी प्रशंसा करते हैं।


कन्या और मिथुन राशि की अनुकूलता (Virgo and Gemini Compatibility)

भरोसा

यह दोनों राशियां यूनिक रूप से अपोजिट जोड़ी हैं। मिथुन राशि एक परिवर्तनशील व्यक्ति है, और दूसरी ओर, कन्या विश्वास के मुद्दों वाली है। उन दोनों में ईर्ष्या या तर्क जैसी कोई चीज नहीं होती है। वही मिथुन राशि वाले भावनाओं या विश्वास जैसी बातों पर गहन बहस करने से हमेशा बचते रहते हैं। इन दोनों राशियों को अपनी जोड़ी बनाये रखनी है, तो मिथुन राशि वालों को अपने साथी की संवेदनशीलता को समझना होगा और कन्या राशि वालों को खुले विचारों वाला होना चाहिए।

कम्युनिकेशन

बुध से संबंधित, यह दोनों राशियाँ बहुत ही बातूनी स्वभाव की होती हैं। अगर दोनों में कोई असहमति या लड़ाई होती है, तो वे बहुत लम्बे समय तक इस बात पर बहस करते रहते हैं। कन्या राशि वाले अपने सतही स्वभाव के कारण मिथुन राशि वालों को मूर्ख समझते है। जबकि मिथुन राशि वाले अपने साथी को पागल समझता है।

भावना

मिथुन राशि वालों में भावनाओं की कमी होती है। जबकि कन्या राशि वालों का इनके प्रति भावनात्मक पक्ष भी होता है। मिथुन राशि वालों को भी लंबे समय तक एक ही जगह पर रहने में कठिनाई होती है। अगर वे अपने साथी के साथ भावनात्मक संबंध बनाना चाहते हैं। तो उन्हें इसमें प्रॉब्लम होती है।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

मिथुन एक मर्दाना राशि है और हमेशा कुछ नया करने के लिए तैयार होती है। जबकि कन्या एक स्त्री राशि है जो संवेदनशील और शर्मीली होती है। यह दोनों तब तक दुसरे से अलग है, जब तक की वे एक दूसरे से बात करने का कोई सामान्य तरीका नहीं खोज लेते। इन लोगों को एंडलेस कन्वर्सेशन से बचना चाहिए। इन दोनों राशियों में से एक इंट्रोवर्टेड और दूसरा एक्स्ट्रोवर्ट होता है।


तुला और मिथुन राशि की अनुकूलता (Libra and Gemini Compatibility)

भरोसा

तुला राशि वाले वो लोग होते हैं, जो अपने निर्णयों और कार्यों के बारे में आश्वस्त होते है। यदि वे अपना साथी खुद चुनते हैं, तो यह उनकी पसंद होगी, और वे इसके साथ खड़े रहेंगे। वहीं मिथुन राशि वाले अपने पार्टनर की जरूरतों को समझेंगे। तुला राशि का भरोसा तब तक नहीं टूटेगा, जब तक कि उनका पार्टनर उन्हें धोखा न दे।

कम्युनिकेशन

जैसा कि हमने अभी तक पढ़ा है, की मिथुन राशि वाले बहुत बातूनी होते है। तुला राशि वाले बहुत ही संवेदनशील होते हैं, और ये अपने पार्टनर की बात को बहुत गंभीरता से लेते हैं। मिथुन राशि वाले कोई भी ऐसी बात इनको बोल देते है जो की सही नहीं है, तो यह लोग दुखी हो जाते हैं।

भावना

तुला राशि वालों को किसी भी बात को भावनाओं की गहराई के साथ महसूस करना पसंद होता है। जबकि मिथुन राशि वालों के साथ ऐसा नहीं होता है। तुला राशि का भावनात्मक चेहरा कुछ ऐसा होता है कि, जिसे मिथुन राशि वाले पसंद करते हैं। जब यह लोग साथ में होते है। तब इनको पता ही नहीं चलता की कब इन दोनों के बीच प्यार हो गया। एक बार जब तुला राशि वाले गहराई से प्यार में पड़ जाते है तो फिर इन लोगों के बीच सब कुछ ठीक हो जाता है।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

यह दोनों राशि वाले वायु तत्व से संबंधित होते हैं, जो उन्हें मेंटल और वर्बल कम्युनिकेशन में मदद करता है। जब यह लोग एक दुसरे के पार्टनर बन जाते हैं। तो यह दोनों एक दुसरे के सेक्सुअल इंटरेस्ट का ध्यान रखते हैं। हालांकि अपने रिश्ते में भावनाओं का संतुलन बनाए रखना उनके लिए एक बहुत बड़ा टास्क होगा।


मिथुन और वृश्चिक राशि की अनुकूलता (Gemini and Scorpio Compatibility)

भरोसा

वृश्चिक राशि के लोग बहुत ही भरोसेमंद होते हैं, और वे चाहते हैं कि उनका पार्टनर भी उन पर ध्यान केंद्रित करे। यह तब शक में बदल जाता है जब उनका पार्टनर उन्हें धोखा देता है, और अपने पार्टनर की इज्जत नहीं करता है। मिथुन राशि वालों को पता ही नही होता है, की वे क्या करने जा रहे हैं। मिथुन राशि वाले अपने पार्टनर के प्रति ईमानदारी साबित करने के लिए सब कुछ नहीं बता सकते।

कम्युनिकेशन

मिथुन राशि वाले बहुत ज्यादा बातूनी होते हैं, जबकि वृश्चिक राशि वाले अपने पार्टनर के बारे में अधिक जानने की कोशिश करेंगे और उनके बारे में गहराई से जानने की रुचि लेंगे। मिथुन राशि वालों के पास किसी भी बात को लेकर वह गहराई नहीं है, जितनी की उसकी जरूरत होती है। वे लोग इससे दूर भागना चाहते हैं। यही बात वृश्चिक राशि वालों को पसंद नहीं होती है। इनके ईगो को ठेस पहुचती है, जिसकी वजह से यह लोग अपने पार्टनर की इज्जत नहीं करते है। यदि वे लोग एक ही प्रोफशन से संबंधित हैं, तो वे अच्छी तरह से प्रोग्रेस करेंगे।

भावना

भावना के मामले में, यह दोनों बहुत अलग होते हैं, क्योंकि इन दोनों में भावना की कमी होती हैं। वृश्चिक राशि वाले अपना भावुक पक्ष दिखाने की कोशिश भी करता है, तो वे अपने पार्टनर से भी वही उम्मीद करते हैं, कि वो भी अपना भावनात्मक पक्ष दिखाए, और जब ऐसा नहीं होता है, तो उन्हें चोट लगती है।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

मिथुन और वृश्चिक राशि वाले ध्रुव पोल के दो पहलू हैं, क्योंकि एक में मजबूत भावनाएं होती हैं, और दूसरा इसके बारे में बहुत चिंतित नहीं होता है। वृश्चिक राशि वाले सेक्सुअल इंटिमेसी और भावनाओं के महत्व को जानता है, लेकिन बदले में यह नहीं मिलने पर रास्ते से यह लोग भटक सकते हैं। धोखा भी दे सकते हैं।


मिथुन और धनु राशि की अनुकूलता (Gemini and Sagittarius Compatibility)

भरोसा

इन दोनों राशियों के मामले में सबसे दिलचस्प बात यह होती है, कि अगर कोई जोड़ी जो एक दुसरे पर सबसे ज्यादा विश्वास करती है, तो वो यही जोड़ी है। धनु राशि वाले अक्सर झूठ से नफरत करते हैं। यदि कोई उनके साथ झूठ बोलता है, तो वे उससे नफरत करने लगते हैं। मिथुन राशि वाले इनसे झूठ ही नहीं बोल पाते। मिथुन राशि वाले इतना फ़्लूएंट बोलते हैं की लोग कि यह लोग झूठ बोलने पर भी पकड़े नहीं जाते।

कम्युनिकेशन

यह कपल अपनी अनोखी अंडर्स्टैंडिंग के लिए जाना जाता है। जब यह लोग अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों का पीछा करने में इतने व्यस्त होते हैं, इनको समझ नहीं आता की इन दोनों के बीच में क्या हो रहा है। यह दोनों एक दुसरे के बिलकुल विपरीत हैं, फिर भी यह एक परफेक्ट मैच है। इन लोगों के बीच सबसे बड़ी समस्या उत्पन्न होती है। तो उसकी वजह है “भावना की कमी”। यह लोग एक दुसरे के साथ रहते हुए अपने अंदर गहरी भावनाओं की ओर झुकाव महसूस करना शुरू कर देते हैं। हालांकि यह दोनों समान रूप से एक दूसरे के पूरक होंगे और लोगों को उनसे सीखने को मिलेगा।

भावना

जब इन दोनों के भावनात्मक बंधन की बात आती है, तो यह अजीब सम्बन्ध कहलाता है। यह दोनों लोग गैर-भावनात्मक होते हैं, यह लोग बहुत तेज़ी से आगे नहीं बढ़ते हैं। हालाँकि जब यह लोग एक दूसरे के साथ जुड़कर भावना को महसूस करना शुरू कर देते हैं तो यह बंधन दिन पर दिन गहराता जाता है। यह रिश्ता दोनों के जीवन में एक राइजिंग स्टार की तरह होता है।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

धनु और मिथुन राशि का अजीब लेकिन अनोखा रिश्ता है। उनका सेक्स के प्रति सीधा झुकाव नहीं होता है, लेकिन एक बार जब वे एक दुसरे के साथ गहरे भावनात्मक बंधन में बंध जाते हैं, तो वे सेक्सुअल रिलेशन भी बना लेते हैं। यह लोग एक-दूसरे की कंपनी का अच्छी तरह से आनंद लेते हैं। इनका रिश्ता हमेशा आनंद, प्रेम और खुशी से भरा होता है। यह लोग सेक्स को लेकर ज्यादा ओपन नहीं होते हैं। इन्हें हमेशा ऐसे पार्टनर की जरूरत होती है, जो उन्हें मानसिक रूप से सहायता दें।


मिथुन और मकर राशि की अनुकूलता (Gemini and Capricorn Compatibility)

भरोसा

जब किसी पर भरोसा करने की बात आती है, तो मिथुन और मकर के बीच टकराव की स्थिति अधिक होगी। मिथुन राशि वाले लगातार फ्लर्ट करते हैं, और वे इसे हेल्दी और केजूअल बताते हैं। जबकि मकर राशि वालों को यह सब बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता। हालांकि मिथुन राशि वाले अपनी बातों पर पूरी तरह से भरोसा करते हैं। मिथुन राशि वाले अपनी सादगी के कारण अपने साथी पर कभी भी संदेह नहीं करेंगे और मकर राशि वाले अपने पार्टनर को देखकर अच्छे से समझ जाते हैं की वे किस दौर से गुजर रहे हैं।

कम्युनिकेशन

मिथुन राशि वाले बहुत बातें करते हैं, लेकिन मकर राशि का गहरा स्वभाव इसे समझ नहीं पाता है। वे लोग इनकी बातों को बेकार समझते हैं। मिथुन राशि वाले बहुत ही बातूनी होते हैं, और किसी से भी कुछ भी बात कर सकते हैं। वे जानते हैं कि लोगों के साथ कैसे घुलना-मिलना है। जबकि मकर राशि वाले केवल गहरी, सार्थक बातचीत करना पसंद करते है।

भावना

यह दोनों राशि वाले लोग ज्यादा भावनात्मक नहीं होते है। यदि इन लोगों की जोड़ी बनती है, तो यह लोग अपने पार्टनर की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। यदि यह लोग आपस में पार्टनर बन भी जाते हैं तो भी इन लोगों के बीच आपस में ज्यादा जुड़ने के लिए कुछ भी नहीं होता है।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी के मामले में मकर राशि बहुत विनम्र स्वभाव वाली होती है। जबकि मिथुन राशि वालो की सेक्सुअल लाइफ फैन्टसी होती है। जिन्हें मकर राशि वाले बिल्कुल भी नहीं समझते है। यह लोग पूरी तरह से एक दुसरे अलग होते है। मकर राशि वालों को ऐसा लग सकता है कि जैसे वे किसी बच्चे की देखभाल कर रहे हैं। जबकि मिथुन राशि वालों को ऐसा लग सकता है कि यह लोग बहुत कठोर है। मकर राशि वाले अपने साथी को अपरिपक्व और अपरंपरागत पा सकते हैं।


कुंभ और मिथुन राशि की अनुकूलता (Aquarius and Gemini Compatibility)

भरोसा

इन लोगों के बीच में भरोसा को लेकर कोई चिंता नहीं होती है। कुंभ राशि वाले झूठ बोलने से नफरत करते हैं और अपनी निजता का सम्मान करते हैं। वहीं मिथुन राशि वालों को अपने पार्टनर से झूठ बोलने या कुछ भी छिपाने की जरूरत नहीं पड़ती है। वे अपने साथी को पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान करने में विश्वास करते हैं, जिसकी वजह से मिथुन राशि वालों को कुछ छिपाने के लिए असामान्य स्पष्टीकरण या कहानी गढ़ने की जरूरत नहीं होती है।

कम्युनिकेशन

इन दोनों के बीच कम्युनिकेशन दिलचस्प होगा क्योंकि वे बहस में समान रूप से तार्किक विचार उठाते हैं। जिसकी वजह से उन्हें अपने साथी के दिल में एक स्वीट स्पॉट मिल जाता है। इनके साथ की वजह से कुंभ राशि वाले अपने अहंकार की समस्या को दूर करने का भी उपाय खोज सकते हैं। मिथुन राशि के लोग बहुत ही बातूनी होते हैं, और अपने पार्टनर के रवैए और विश्वास के मुताबिक खुद को ढालना पसंद करते हैं। हालांकि यह बातें लंबे समय के रिश्तों में काम नहीं करती है। मिथुन राशि वालों को अपने मूल स्वभाव को जानने और उसके अनुसार निर्णय लेने की आवश्यकता होती है।

भावना

आमतौर पर, यह दोनों एक दूसरे को पूरी तरह से समझते हैं। जैसा कि ऊपर बताया गया है कि, मिथुन राशि का एक सदाबहार स्वभाव है, जिसका अर्थ है कि यदि वे आपकी कंपनी को पसंद नहीं करते हैं, तो बिना कुछ सोचे समझे आगे बढ़ जाते हैं। उनके रिश्ते में भावनाओं के लिए बहुत कम जगह होती है।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

इन लोगों को स्टिमुलेट करने के लिए वर्बल कम्युनिकेशन ही काफी है। इसी के द्वारा ही यह लोग एक दुसरे को उत्तेजित करते हैं। इन लोगों के बीच सेक्सुअल इंटिमेसी सिर्फ आवश्यकता है। यद्यपि ये लोग फ्री रहने के लिए झूठ बोलते हैं, उन्हें हर समय फिजिकल होने की आवश्यकता नहीं होती है। उनके पास बुद्धि का बैलेंस होता है, जो उनके रिश्ते के लिए एक अमृत के रूप में कार्य करता है। मिथुन राशि वाले शर्मीले और बचकाने साथी होने के कारण, कुछ स्थितियों में कहीं भी अंतरंग होने की बात स्वीकार नहीं करता है। जबकि कुंभ राशि वाले इस चीज में कॉन्फिडेंस के साथ भाग लेते है।


मिथुन और मीन राशि की अनुकूलता (Gemini and Pisces Compatibility)

भरोसा

बात जब भरोसे की आती है, तो इन दोनों के बीच डिस्रिगार्ड एक बड़ी समस्या होती है। यह लोग एक दुसरे पर भरोसा दिलाने के लिए किसी भी तरह का प्रयास नहीं करते हैं। क्योंकि प्रत्येक स्थिति से निपटने का उनका तरीका अलग है। किसी भी बात को लेकर वे सबसे पहले अपनी इमेज के बारे में सोचते हैं, और फिर दूसरों को देखते हैं। मिथुन झूठ बोलने में बहुत ही माहिर होते हैं, और मीन राशि के लोग इतने डेप्थ रीडर होते हैं, कि जब उनका साथी उनसे झूठ बोल रहा होता है। तब उन्हें आसानी से पता चल जाता है।

कम्युनिकेशन

इन दोनों के पास एक मजबूत भावनात्मक बंधन होता है। यह बात एक सपने जैसी भी लग सकती है। क्योंकि वे एक-दूसरे को नहीं समझते हैं। यह एक ऐसा बंधन है जो समझ से परे है। मीन राशि के लोग मिथुन राशि के तथाकथित मजाकिया जोक्स पर हंसेंगे और मजाकिया व्यवहार करेंगे। जिस पर मिथुन इसे समझे बिना हंसने का नाटक करेंगे। भावनात्मक समझ बनाने के लिए उन्हें गहरी बातचीत करने की आवश्यकता है।

भावना

इन लोगों के रिश्ते में कोई भावना नहीं होती है। क्योंकि मिथुन राशि वाले वास्तव में एक तर्कसंगत प्राणी है, और इनमें भावनाएं नहीं होती हैं। दूसरी ओर, मीन राशि वाले अपने साथी के लिए भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास भी कर सकते हैं। इन दोनों की जोड़ी के बीच भावनाएं नहीं होने पर कुछ भी नहीं टिकेगा।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

मिथुन राशि क्रिएटिव नेचर उनके सेक्सुअल रिलेशन को गार्ड करता है। मीन राशि वालों के पास एक अलग तरह का आकर्षण होता है। मिथुन राशि वाले अपने आदर्श साथी को सेक्स के लिए नहीं ढूंढते हैं। जबकि मीन राशि वाले सेक्स अपने आदर्श पार्टनर के साथ करना पसंद करते हैं। ताकि वे अपने पार्टनर के साथ प्लेजर इंटीमेट मूवमेंट बिता सके।


हालांकि यहां दी गई सारी जानकारी दो राशियों के बीच चार आधारों के माध्यम से अनुकूलता को समझने के लिए पर्याप्त है। इसके अलावा भी कुछ मिथुन राशि को लेकर कुछ प्रश्न रह जाते हैं। तो उनके भी जवाब हम देने का प्रयास करते हैं।

अपने जीवन से जुड़े सभी सवालों के जवाब चाहते है तो अभी हमारे ज्योतिषियों से बात करें


मिथुन राशि के खराब मैच

मिथुन - कर्क

मिथुन राशि वाले फ्री रहना चाहते हैं। कर्क राशि वाले अपने घर पर आरामदायक सोफे पर रहने का इरादा रखते है। मिथुन राशि वाले इनके साथ ऐसा करने से इंकार कर देता है। यदि इन पर ज्यादा दबाब बनाया जाता है तो यह रिश्ता तोड़ देते है।

मिथुन - मीन

मीन राशि वाले थोड़े भावुक होते हैं, और जब वे अपनी भावनाओं को किसी चीज़ में लगाते हैं, तो वे बदले में उसी की उम्मीद भी करते हैं। मिथुन राशि वाले उनकी उम्मीदों पर पानी फेर देते हैं। मिथुन राशि वाले इतने जीवंत नहीं होते हैं। उन्हें लगता है, कोई उनसे उम्मीद कर रहा है तो उन्हें यह बात पसंद नहीं आती है।

मिथुन - वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों को पता होता है कि उनकी शारीरिक और भावनात्मक जरूरत क्या है। इस मामले में मिथुन राशि के जातक कुछ अलग होते हैं। जब ये लोग मिथुन राशि से ऐसी चीजों की अपेक्षा करते हैं, तो उन्हें दुख होता है। मिथुन राशि वालों को किसी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने में समय लगता है।

मिथुन - मकर

मकर राशि वाले बहुत रूढ़िवादी और स्थिर होते हैं, जबकि मिथुन राशि वाले बहुमुखी और व्यापक होते हैं। यही दोनों बाते इन लोगों के बीच में महत्वपूर्ण अंतर को दर्शाता है।


मिथुन राशि की अनुकूल राशियां

मेष राशि

मेष राशि मिथुन राशि वालों के लिए एक आदर्श मेल है। मिथुन राशि वाले मजाकिया, निराले और बहुत प्यार करने वाले होते हैं। वही मेष राशि वाले अपने साथी के बहुमुखी स्वभाव के कारण इनसे जुड़ने के कई और तरीके खोज लेते हैं।

धनु राशि

ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से वे परफेक्ट सोलमेट कहला सकते हैं। धनु राशि वालों को भी मिथुन राशि की तरह किसी भी तरह का बांड पसंद नहीं होता है। यह लोग नई चीजें सीखना पसंद करते हैं और बहुत लचीले होते हैं।

कुंभ राशि

यह दोनों राशि बहुत समान होती हैं। उन दोनों को मेलजोल और संवाद करना पसंद है। दोनों को रिश्ते में जुड़ने में समय लगता है। यह लोग चाहते है की उन्हें मोटिवेट किया जाए, और उनके बारे में समझा जाए। दोनों राशि वालों में एक समान टिपिकल मेंटालिटी होती है जो उन्हें एक जैसा बनाती है।

सिंह

सिंह राशि वाले बहुत ही बहुत भावुक होते हैं। यह बात मिथुन राशि में एक्साइटमेंट पैदा करती है। सिंह राशि वाले देखने में सुंदर होते हैं। इसके साथ ही यह लोग मोटिवेटिंग और इनकरेजिंग भी होते है। यही बात मिथुन राशि वालों को सबसे ज्यादा पसंद होती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले बहुत मूडी होते हैं, और मिथुन को यही चीज चाहिए होती है। क्योंकि वे बहुत बहुमुखी और परिवर्तनशील होते हैं। कर्क राशि के लोग शांत होते हैं, और मिथुन राशि वाले सक्रिय होते हैं, जो एक दूसरे को आकर्षित करने के लिए पर्याप्त है।


मिथुन राशि के प्रेमी

तुला

तुला राशि के जातक ब्रिल्यंट और आउटगोइंग टाइप होते हैं। यही बात उनके और मिथुन राशि के साथ एक आदर्श जोड़ी बनाती है। तुला राशि वालों को हैंगआउट शेयर करना पसंद है। यह एक सामान्य सी बात है। जिसकी वजह से किसी अन्य राशि के लोग भी इनके तरफ आकर्षित हो जाते हैं।

मेष

मेष और मिथुन राशि वाले दोनों ही लोग एंथूज़ियास्टिक और आउटगोइंग टाइप के होते हैं। यही बात इन दोनों के बीच आकर्षण का बिंदु है। इसके अलावा, वे एक साथ सीखना पसंद करते हैं।

कुंभ

वे दोनों राशि बहुत ही स्पोन्टानोस होती हैं। इन लोगों को सरप्राइज बहुत पसंद होता है। इसके अलावा वे एक दुसरे से बात करना भी पसंद करते हैं। जिसकी वजह से इनके बीच में रिश्ता बनता जाता है।


इतना सब पढ़ने के बाद आपके मिथुन राशि को लेकर कई सवालों के जबाब मिल चुके होंगे। यदि कोई भी मिथुन राशि वाला इन बातों में फिट नहीं बैठता तो उस पर अन्य ग्रहों के प्रभाव भी होते हैं। जिसकी वजह से इनका स्वाभाव अलग हो जाता है। यदि आप कुछ सटीक परिणाम जानना चाहते हैं तो किसी ज्योतिषी से परामर्श लेकर अपने सभी सवालों का जवाब जान सकते है।