धनु राशि के पुरुष की खासियतें, जानें क्या-क्या हैं गुण


धनु राशि के पुरुष जातक पर एक नजर

धनु राशि का व्यक्ति सबसे ज्यादा आशावादी होता है। वह हर पल को कुछ नया सीखने या किसी की मदद करने या अपनी क्षमता में सुधार करने का मौका मानता है। वह जो भी लक्ष्य बनाता है वह बहुत ही महत्वाकांक्षी और उच्च होता है। वह जीवन में जिस भी चुनौती का सामना करता है, उसे अपने क्षमता में सुधार लाने का अवसर मानता है। वह हमेशा इस आशा या उम्मीद के साथ प्रयास करता है कि उनकी प्रशंसा की जाएगी और वह सामने वाले को भी उसी आदर्शवादी नजरिए से देखता है।

वह हमेशा लोगों में सबसे बेहतर इंसान देखता है, लोगों में अच्छाई देखना उसका स्वभाव होता है।

वह उन्हीं लोगों के साथ गंभीरता से जुड़ता है, जिन्हें देखकर उसे लगता है कि वे भी उसके साथ गंभीरता पूर्वक संबंध बनाए रखना चाहते हैं। वह कई मायनों में एक कोच की तरह साबित होता है। वह दिन में कभी कभी आपको बेहतर बनने के लिए अलर्ट करता रहता है, लेकिन आखिर में वह सबसे बेहतर साबित होना चाहता है।


धनु राशि के पुरुष की अनुकूलता

राशि चक्र में धनु नौवीं राशि होती है और इस राशि का स्वामी बृहस्पति होता है, जो ज्ञान, भाग्य, उपहार और आशीर्वाद का ग्रह माना जाता है। धनु राशि को सबसे भाग्यशाली और स्वभाव से आशावादी माना जाता है। यह एक अग्नि तत्व से जुड़ी राशि है और स्वभाव से अत्यंत आशावादी है। वे खोज में लगे रहते हैं, इनके पास शानदार बौद्धिक क्षमता होती है।

इस राशि का प्रतीक आधा घोड़ा और आधा आदमी होता है, जो उनमें मानवीय और जंगली प्रकृति दोनों के गुणों को दर्शाता है। मेष और सिंह जैसे अन्य अग्नि तत्व की राशियों के साथ धनु की अच्छी बनती है। इनका तालमेल बेहतर साबित हो सकता है। वे समान रूप से प्रेरित करने वाले व्यक्ति होते हैं और वे जो पाना चाहते हैं, उसे हासिल कर लेते हैं। तुला और कुंभ दोनों ही धनु राशि के समान स्वतंत्रता प्रेमी राशियां होती हैं। ये स्वतंत्र होती हैं और वायु तत्व से जुड़ी होती हैं, ये धनु राशि के साथ उच्च बौद्धिक गुण साझा करते हैं।

वैसे, धनु पुरुष और कुंभ महिला की अनुकूलता आपस में बहुत ही शानदार साबित होती है।

संभव है कि आपने सुना भी रखा होगा कि एक धनु राशि का पुरुष एक कुंभ राशि की महिला का पीछा करता है। ऐसे में धनु राशि के पुरुष और कुंभ राशि की महिला की प्रेम कहानी आदर्श कहानी साबित होती है। इनके इस खूबसूरत प्रेम के कारण इन्हें दुनिया एक सुंदर जगह लगने लगती है।

क्या यह शादी करने का सही समय है? एक विशेषज्ञ ज्योतिषी से 1 रुपए प्रति मिनट पर परामर्श करें


धनु राशि के पुरुष के लक्षण

जानकार

धनु राशि के पुरुष बौद्धिक रूप से प्रतिभाशाली होते हैं। वे पढऩा पसंद करते हैं और जीवन में अपना एक अलग दार्शनिक नजरिया रखते हैं। वे तथ्यों के साथ चतुर होते हैं। किसी को उनके साथ बिना सोचे समझे बहस नहीं करनी चाहिए। खास तौर पर तब तक जब तक कि उसे विषय की समझ न हो। बृहस्पति उनका स्वामी है, इसलिए वे अपने ज्ञान को व्यावहारिक रूप से दुनिया में लागू करते हैं।

ऊर्जावान और सफल

ये पुरुष अग्नि तत्व से जुड़े होते हैं और इनमें उच्च स्तर की ऊर्जा होती है। वे आम तौर पर अपनी ऊर्जा का सही तरीके से उपयोग करने के लिए विभिन्न गतिविधियों में शामिल होते हैं। वे बहुत प्रेरित करने वाले और कार्य के प्रति समर्पित होते हैं। वे अपने कॅरियर में बहुत तेजी से बढ़ते हैं और उन्हें वह सब मिल जाता है, जो वे चाहते हैं। वे स्मार्ट तरीके से और कड़ी मेहनत, दोनों ही तरीके से अपने काम को अंजाम दे सकते हैं।

हंसमुख

धनु राशि के पुरुष मजाकिया होते हैं और हंसना और मस्ती करना पसंद करते हैं। वे किसी भी पार्टी की जान हो सकत हैं। उसकी रौनक बढ़ा सकते हैं। उनके पास हास्य की इतनी जबरदस्त भावना होती है कि वे किसी से मिलकर उसे लोटपोट भी कर सकते हैं। उनके लिए गंभीर होना मुश्किल होता है। उनकी इतनी प्रतिभा होती है कि वे किसी भी गंभीर या दर्द भरी कहानी को भी हास्य में बदल सकते हैं।

आजाद

धनु राशि के लोग स्वतंत्रता प्रिय होते हैं। उन्हें अपनी आजादी के साथ किसी तरह के समझौता नहीं कर सकते हैं। वे अपनी आजादी के लिए ही जीते हैं अगर कोई उन्हें किसी तरह के बंधन में बांधने की कोशिश करता है तो यह उन्हें नागवार गुजरता है। अगर आप उन पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश करते हैं तो वे आपसे दूरी बना सकते हैं। उन्हें जीवन में अपना स्पेस, अपनी आजादी चाहिए। वे आगे बढऩे में विश्वास करते हैं और अगर कोई उन्हें रोकता है तो वे उसे अपने जीवन से अलग भी कर सकते हैं। अगर उनके मनमुताबिक काम नहीं होता है या उनकी इच्छा के विपरीत उनसे काम करवाया जाता है तो वे आगे बढ़ जाते हैं, वे कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं। धनु राशि के पुरुषों को कई बार कार्य पूरा करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें काम करने में सामान्य से अधिक समय लगता है।

आशावादी

आप माने या ना माने धनु राशि का व्यक्ति हमेशा, हर स्थिति में लाभ हासिल कर ही लेता है। अपने आशावादी दृष्टिकोण के कारण हर तरह उनकी तारीफ होती है। प्रशंसा की जाती है। वे भविष्य को लेकर बहुत ही आशावादी होते हैं, वे इस बात को अच्छी तरह से समझा भी सकते हैं। वे इस बात पर पूरी तरह विश्वास करते हैं कि आने वाला कल अच्छा होगा। अगर धनु राशि का कोई व्यक्ति आपको पसंद करता है, तो वह कभी भी आपका साथ नहीं छोड़ेगा, पीछे नहीं हटेगा। वह इस बात को चीख चीखकर कहेगा और उम्मीद करेगा कि आप भी इसी तरह अपने प्रेम को स्वीकार करें। वे आपको याद दिलाएंगे कि आपको खुश रहने और जीवन का आनंद लेने की आवश्यकता है।

स्वच्छंद और विस्तारवादी

नवां घर ऐसी किसी भी वस्तु को नियंत्रित करता है, जिसका संबंध विदेश से होता है। धनु राशि के पुरुष आमतौर पर दूसरे देशों की यात्रा करने और नई संस्कृतियों के बारे में कुछ भी सीखने में रुचि रखते हैं। उन्हें अपने आपको विस्तार देना पसंद होता है। जब वे कुछ भी सुनते हैं, तो वे इसके बारे में पता लगाने लगते हैं, पूरी गहराई तक उसकी जानकारी लेते हैं। वे घर में बंधकर नहीं रह सकते हैं। इनको सबसे ज्यादा पसंद यात्रा करना होता है। उनका मानना है कि जीवन को पूरी तरह से जीना चाहिए और जीवन में अपने दृष्टिकोण को विस्तार देना इसका एक तरीका है।

सहजता

एक धनु राशि का व्यक्ति अपने मन को लगातार सक्रिय बनाए रखना पसंद करता है। वह एक पल में जहां दर्शन, धर्म, अध्यात्म, षड्यंत्र, राजनीति और किसी भी शैक्षिक या बौद्धिक चीज के बारे में बात कर रहे होते हैं तो वहीं दूसरे ही पल दूसरे मुद्दे पर चले जाते हैं। तुरंत विषय को बदल देते हैं। वे जब हमेशा प्रवाह के साथ चलते हैं, प्रवाह के साथ वे इतनी सहजता से बहते चले जाते हैं कि लोगों को उनके साथ तालमेल बैठाने के लिए थोड़ी मुश्किल हो जाती है।

नए अनुभव

धनु राशि के पुरुष हमेशा नए अनुभवों के लिए प्रयास करते रहते हैं। उन्हें हमेशा कुछ न कुछ नए, असामान्य और रोमांचक अनुभवों की तलाश रहती है। जैसे ही उन्हें यह रोमांचक अनुभव हासिल हो जाएगा, कुछ समय बाद यही उन्हें ऊबाऊ लगने लगेगा, वे फिर किसी नए अनुभव की तलाश में आगे बढ़ जाएंगे।

आध्यात्मिक

वे बहुत धार्मिक नहीं होते नहीं बल्कि आध्यात्मिक हैं। उनके अपना एक नजरिया हो सकता हैं, सहज ज्ञान युक्त और दैवीय ऊर्जाओं की अनुभूति कर सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों की तरह ये भी रहस्यवाद की ओर खिंचे चले आते हैं। वे प्राचीन ज्ञान और जानकारी की तलाश में लगे रहते हैं।

केयरिंग और उदार

धनु राशि के व्यक्ति अपने प्रिय लोगों की बहुत परवाह करते हैं। इनका दिल बड़ा होता है और ये अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। वे दूसरों को खुश करने के लिए छोटे-छोटे तरीकों को अपनाने हैं और लोगों को खुश करते रहते हैं। जो लोग उनसे मिलते हैं, उनके पास आते हैं, उन्हें आशा या उम्मीद की किरण मिल जाती है। लोग प्यार दिखाने के उनके तरीकों की सराहना करते हैं।

अधीर और गुस्सैल

धनु राशि के जातक परिणाम की चिंता नहीं करते हैं, यही वजह है कि उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। वे हमेशा बड़े सपने देखते हैं। उनकी बातें कई बार कठोर हो जाती हैं, इतनी कठोर और कर्कश बातों से दूसरे लोग सहमत नहीं हो पाते हैं। वे दूसरे की राय को नहीं मानते हैं। वे वास्तव में मतलबी हो सकते हैं। हमें यह मान लेना चाहिए कि इनमें इंसान और जानवर दोनों के गुण होते हैं।

लक्ष्य

वे जीवन में अच्छे लक्ष्य बनाते हैं। वैसे ही जैसे तीरंदाजी जैसे खेलों में लक्ष्य साधे जाते हैं। जब भी वे लक्ष्य तय कर लेते हैं तो अपनी पूरी जान लगा देते हैं, सहजता से अपना लक्ष्य हासिल कर लेते हैं। फिर बात प्रोफेशनल लाइफ की हो या लव लाइफ की। वे हमेशा अपना मुकाम हासिल कर लेते हैं। वे एक अलग देश में रहना पसंद करते हैं। उनकी प्राथमिकता सूची में काम हमेशा सबसे ऊपर रहता है। वे सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास करने के लिए सब कुछ करते हैं।

खर्चीले

धनु राशि वाले अपनी पसंद की चीजों को खरीदने के लिए फिजूलखर्ची करते हैं। अगर उन्हें कपड़े पसंद हैं, तो उनके पास बहुत सारे कपड़े होंगे, उनमें से कई वे केवल एक बार पहनते हैं। अगर उन्हें यात्रा करना पसंद है, तो वे सिर्फ यात्रा पर ही बहुत पैसा खर्च करेंगे। यदि वे किसी स्त्री को पसन्द करते हैं, तो उसके लिये सुन्दर उपहार लाएंगे। खर्च करते समय वह ज्यादा सोचते नहीं है।

मुखर और ईमानदार

धनु राशि के जातक जो महसूस करते हैं वह बात कह देते हैं। वे खुद की मजाक बनाने से भी पीछे नहीं रहते हैं। राजनीति या कूटनीति उनके बस की बात नहीं है। न ही उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का होता है। वे एक बच्चे की तरह ईमानदारी से बातें कह देते हैं। वे झूठ से बुरी तरह नफरत करते हैं और किसी भी तरह के धोखेबाज लोगों के साथ रहना पसंद नहीं करते हैं।

स्वास्थ्य

धनु राशि के लोग जब बीमार होते हैं तो पूरी तरह घबरा हो जाते हैं। ये बीमार पडऩे पर अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखते हैं। समय पर डॉक्टर को मिलते हैं, उपचार लेते हैं, तब तक उन्हें यह आश्वस्त नहीं किया जाता कि वे गंभीर परेशानी से ग्रसित नहीं है, तब तक वे परेशान रहते हैं। यह उनके लिए मन से जुड़ी स्थिति होती है। स्वास्थ्य इनके लिए नाजुक बना रहता है। वे कूल्हों, आंत और यकृत से संबंधित समस्याओं से ग्रस्त हैं।

अगर जीवन में वांछित परिणाम नहीं मिल रहा है? अपने रास्ते में बाधाएं पैदा करने वाली ग्रहों की स्थिति की जांच करें। अभी नि:शुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें!


धनु राशि का व्यक्ति प्यार और रिश्तों में कैसा होता है?

धनु राशि के पुरुष हमेशा अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं। वे अपने साथी को बेहतरीन उपहार और शानदार अनुभव देते हैं। उन्हें पता रहता है कि उन्हें क्या चाहिए, इसके लिए वे बड़े और साहसिक कदम उठाते हैं। वे अपने हमसफर को हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं, इसमें उनके लिए हास्य सबसे बेहतर काम की चीज साबित होता है। वे रिश्तों में हमेशा स्वतंत्रता चाहते हैं किसी तरह का बंधन नहीं चाहते हैं। वे किसी रह का जरूरतमंद साथी नहीं चाहते हैं। इसके साथ ही उन्हें अपने मानसिक स्तर को बेहतर बनाना होगा। इसके लिए वे किताबें पढऩी चाहिए और ज्ञान को बढ़ाना चाहिए।

धनु राशि के लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से कभी कतराते नहीं हैं। लेकिन ये संभोग के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। उन्हें यह सही नहीं लगता है। उनके लिए यह भौतिक आकर्षण मात्र होता है।

वे जब प्रेम संबंध में होते हैं, शुरुआती दौर में जब डेट कर रहे होते हैं तो संभव है कि वे अपने साथी को धोखा दे दें। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे नए अनुभव और नए लोगों की तलाश में रहते हैं। वे पुराने साथी को छोड़ सकते हैं। राशि चक्र में यह राशि सबसे मुश्किल राशियों में से एक है, जिन्हें वश में किया जा सकता है। यह जरूर है कि एक बार जब ये किसी के प्रति गंभीर हो जाते हैं तो फिर पूरी रह प्रतिबद्ध हो जाते हैं, पूरी तरह समर्पित होते हैं। वफादारी दिखाते हैं।


धनु राशि के व्यक्ति को कैसे लुभाया जा सकता है

स्पेस और आजादी

इन्हें अपने जीवन में स्पेस और आजादी चाहिए होती है। पहले उन्हें खुद आने दें, फिर समय निकाल कर उनका साथ दें। यह साथ लंबा चल सकेगा।

रहस्यमय और ईमानदार

शुरुआत में अपने बारे में सब कुछ न बताएं। जब भी वे आपसे कुछ पूछें ईमानदारी से उसका जवाब दें। किसी तरह का पाखंड, झूठ या दिखावा न करें। उन्हें दिखावे से नफरत होती है।

स्त्रीत्व के गुण दर्शाएं

धनु एक बहुत ही मर्दाना राशि है। ऐसे में वह अपने साथ संतुलन तलाशते हैं। ऐसे में उन्हें आकर्षित करने के लिए धैर्यवान, केयरिंग, सख्त और सशक्त महिलाओं वाले गुण काम कर सकते हैं। महिला होना मतलब असहाय होना नहीं होता है।

जिम्मेदार और स्वतंत्र

धनु राशि के पुरुष स्वतंत्रता प्रेमी होते हैं और वे एक इसी तरह की प्रेमिका चाहिए होती है। वे ऐसी प्रेमिका नहीं चाहते जो हमेशा उनके आस पास हो, उन पर ही पूरी तरह निर्भर हो।

तारीफ करें

धनु राशि के जातक को अपने कार्यों या अपनी दी गई वस्तुओं की तारीफ बहुत पसंद आती है। इससे उन्हें रिझाया जा सकता है।

नियमित और छोटे

इन्हें ज्यादा बात करना पसंद नहीं आता है। शुरुआत में ये फोन पर लंबी लंबी बातें नहीं कर पाते हैं। इनसे बचें। ये व्यक्तिगत रूप से संवाद करना पसंद करते हैं।

प्रवाह के जीना

उन पर जीवन में किसी भी तरह के कमिटमेंट का दबाव न डालें। यदि वे आपको पसंद करते हैं, तो यह स्पष्ट है कि वे आपके साथ आगे चलने में रुचि रखते हैं। वे उम्मीद से ज्यादा आपका साथ निभा सकते हैं।

यात्रा और रोमांच

उन्हें यात्रा करना पसंद है। समुद्र तट पर इतने लंबे वीकेंड टूर करने का शौक है। पिकनिक पर ले जाना उन्हें खुश कर सकता है। कई नए नए एडवेंचर के लिए तैयार रहते हैं। एक तय दिनचर्या उन्हें पसंद नहीं आती है। यही कारण है कि वे अनायास ही यात्रा की योजना बनाते हैं।

शिकायतों से बचेंं

इन्हें बेवजह का तनाव पसंद नहीं होता है। ऐसे में किसी भी बात का बतंगड़ बनाने से बचें। हमेशा शिकायत करते रहने का रवैया भी छोड़ दें, कोई बात है तो सीधा उनसे पूछें।

शारीरिक संकेत

धनु के जातक आपके स्पर्श को महसूस करना पसंद करते हैं। वे आपको गले लगाना चाहते हैं। आपके साथ जुड़ाव महसूस करना चाहते हैं।

अपनी भावनाओं से निपटें

ये हमेशा खुश रहने वाली राशि है। वे देखना चाहते हैं कि आप उनके साथ कैसे खुश रह सकते हैं, किस तरह उन्हें संभाल सकते हैं। अपनी भावनाओं से उन पर अधिक बोझ न डालें।

धनु राशि के व्यक्ति को प्रभावित करना चाहते हैं? उनके व्यक्तित्व लक्षणों और छिपी क्षमता को जानें। अभी नि:शुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें!


अंत में

प्रिय पाठक, हमें लगता है कि इस लेख को पढऩे के बाद आप धनु राशि के बारे में बहुत सारी बातें जान गए होंगे। एक बार जब वे आपको एक साथी के रूप में पा लेते हैं, संबंध बना लेते हैं तो वे एक वफादार साथी साबित होते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि बिना किसी हिचकिचाहट के सोच समझकर आगे बढ़ा जाए। खुश रहो, और स्वस्थ रहो!



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer