कैसा होता है वृषभ राशि का स्वास्थ्य और उन्हें क्या खाना चाहिए

वृषभ राशि के जातक शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त होते हैं। उनके पास एक सुदृढ़ शरीर होता है, वे धीरज के धनी होते हैं। वे जल्दी बीमार नहीं पड़ते, लेकिन अगर वे बीमार होते हैं तो यह कोई गंभीर मामला ही होता है। वे सबसे ज्यादा डॉक्टरों से नफरत करते हैं और वे हमेशा उनकी कही बातों को मानने से इनकार कर देते हैं।

शारीरिक परिश्रम छोडऩा उनके लिए परेशानी का सबब बन जाता है, खास तौर पर तब जब उनकी उम्र बढ़ रही होती है। एक स्वस्थ जीवन के लिए आपको अपनी खाने पीने की आदतों पर नियंत्रण रखना चाहिए। रोज हल्का व्यायाम करना ही आपकी सेहतमंद जिंदगी का मूलमंत्र है।


वृषभ राशि की स्वास्थ्य समस्याएं

प्रत्येक राशि एक विशिष्ट ग्रह से संबंधित होती है, वह उस राशि का स्वामी भी होता है। हर ग्रह का शरीर के एक अंग विशेष पर असर भी रहता है। इस पहलू को समझने के बाद आपको स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद मिलेगी। शुक्र ग्रह वृषभ का स्वामी होता है। शुक्र से संबंधित शरीर के अंगों में निचले जबड़े, गले, कान, टखने, पैर, यौन अंग, पीठ और रीढ़ की हड्डी आदि शामिल होते हैं। ग्रहों के प्रभाव के कारण शरीर के ये अंग प्रभावित हो सकते हैं, संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। ऐसे लोग गले या श्वसन की समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं।

यदि आप की राशि का स्वामी शुक्र है तो आप प्रेम, सेक्स, सौंदर्य, प्रजनन और आनंद से दूर नहीं रह सकते। यह आप में बचपन से ही खाने पीने की प्रवृत्ति को विकसित करता है। अगर आप नित्य व्यायाम नहीं करते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है। इसकी वजह से हृदय रोग, रक्त संचार की गड़बड़ी, कमजोर घुटने, नसों की परेशानी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

जीवन से कुछ परेशानियां हैं?
हमारे ज्योतिषियों से परामर्श करें


वृषभ के लिए सबसे अच्छा भोजन

आपको खाना अच्छा लगता है। आप पूरी तरह खाने के उत्साही रहते हैं। आप खाना खाने का भरपूर आनंद लेते हैं। उसके अच्छे या बुरे असर के बारे में बिल्कुल नहीं सोचते? वृषभ राशि के कई जातक उससे नफरत करते हैं, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब आप अपनी इस प्रवृत्ति से दूर होने की जरूरत होती है। फिर पूरी तरह न सही पर इस पर नियंत्रण जरूर रखना होगा। शुरुआत में आपको इस बदलाव को स्वीकार करने में दिक्कत महसूस हो सकती है। लेकिन जब आप एक बार इसे पूरी तरह अपना लेंगे तो आपको यह जीवन बदल देने जैसा अनुभव लगेगा। यह जीत हासिल करने जैसा महसूस होगा। अगर आप जीवन की दौड़ में लंबा चलना चाहते हैं तो आपको लो फैट, शुगर फ्री और स्टॉर्च फ्री खाना खाना चाहिए। प्राकृतिक आयोडीन और आयोडीन नमक को अपने डाइट में शामिल करके आप थाइरॉइड जैसी परेशानी को कम कर सकते हैं। वृषभ व्यक्तियों को अपने आहार में सलाद और ताजे फलों को शामिल करना चाहिए।

शरीर में पानी की मात्रा को सही करने के लिए आप सोडियम सल्फेट से भरपूर रहने वाला खाना खा सकते हैं। पोषक तत्वों की कमी आपके थाइरॉइड की परेशानी का सबब बन सकती है। वृषभ राशि के लोगों को अपने आहार में ब्रोकली, चुकंदर, नट्स, बीन्स, कद्दू, फूलगोभी, खीरा, प्याज, मटर, और बादाम शामिल करना चाहिए।

वृषभ राशि के जातकों के लिए हार मान जाना, किसी बात का समाधान नहीं है। यह एक दिन उन्हें समस्या के करीब ला सकता है। उन्हें न्यूनतम सुरक्षा के संतुलन को बनाए रखना होगा। ठीक वैसे ही जैसे एक थाली में मीठा, नमकीन और तीखा सब होना चाहिए। इस राशि के जातकों को सेहतमंद खाना और पानी पीने की आदत डालनी चाहिए।


वृषभ राशि के जातकों की शारीरिक बनावट

वृषभ राशि के जातकों का व्यक्तित्व व शारीरिक बनावट आकर्षक होती है। उनका यह आकर्षक व्यक्तित्व शुक्र की देन होता है। शुक्र ग्रह की वजह से ही इस राशि की महिलाएं शांत व गहरी आंखों वाली होती हैं। वे एक आकर्षण और शिष्टता से परिपूर्ण होती हैं। लेकिन दूसरी तरफ वे स्वतंत्र व मजबूत भी होती हैं। वृषभ राशि के पुरुष मजबूत गर्दन वाले होते हैं। उनके कंधे, छाती, धड़ चौड़े व मजबूत होते हैं। वे कठोर और मजबूत नजर आते हैं।

वृषभ राशि के पुरुष कद में ज्यादा भले न हों पर वे दिखने में अच्छे, मजबूत और आकर्षक नजर आते हैं। उनके कान छोटे और सिर के करीब होते हैं। वे खाना धीरे-धीरे और अच्छे से चबाते हैं। उनका पाचन तंत्र बढिया होता है। उनके अंग भारी होते हैं। ज्यादातर के बाल घने होते हैं, आंखें गहरी होती हैं और त्वचा भी गेहुआ होती है। मानसिक रूप से सशक्त होते हैं। शक्तिशाली चरित्र के धनी होते हैं।


वृषभ का लुक्स और फैशन

इन जातकों की त्वचा चमकदार और नरम होती है। बोलती हुई आंखें होती हैं। गुलाबी और नीला पसंदीदा शेड्स होते हैं। फ्लोरल स्कार्फ और ईयररिंग आपको अच्छे लगते हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्व और रंग रूप पर हल्के रंग के कपड़े अच्छे जाते हैं। आपको ऐसे कपड़े पसंद हैं जो आभूषणों की शोभा और भी बढ़ा देते हैं।

कपड़े और सामान चयन के मामले में आपकी पसंद शानदार होती है। आप जानते हैं कि कौन सी चीजें आप पर सुंदर लगती है आपको शोभा को और बढ़ा देती हैं। आप किसी खास मौके के लिए उसके मुताबिक ही शानदार कपड़े पसंद करते हैं। आपकी सुंदरता और आकर्षण आपके कपड़ों के साथ शानदार तालमेल बना लेता है। आप कपड़ों पर बहुत ज्यादा समय और पैसा खर्च करना पसंद करते हैं। आपके लिए आपका आराम और कंफर्ट ही सबसे बड़ा मंत्र है।

अपने चरित्र की विशेषताओं को जानें। अपने जन्मपत्री विश्लेषण के साथ


वृषभ राशि वालों के लिए नियमित कसरत का महत्व

वृषभ राशि के जातक थोड़े आलसी प्रवृत्ति के होते हैं। फिटनेस को लेकर वे थोड़े अव्यवस्थित होते हैं। शुक्र थायरॉयड ग्रंथि को नियंत्रित करता है, इन लोगों को उससे जुड़ी परेशानी हो सकती है। जो वजन अनियंत्रित होने का कारण बन सकती है। इस राशि के जातकों को अपनी जीवन शैली में व्यायाम को शामिल करना चाहिए। अगर आप जबरन इसे करने लगेंगे तो जल्द ही ऊब जाएंगे, ऐसे में इसके लिए आपको एक अलग और नया तरीके तलाशना होगा, जिससे आपकी रुचि बनी रहे। यह व्यायाम लंबे समय तक चलना चाहिए। कुछ को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए, जैसे तेज चलना, बगीचे में समय बिताना, गोल्फ खेलना, वाटर एरोबिक्स, टेनिस, योग, साइकिलिंग आदि।


वृषभ राशि का स्वास्थ्य

इस राशि के जातकों को सेहत के लिहाज से कुछ खतरे हो सकते हैं। उन्हें जननांगों, गुर्दे, यकृत, फोड़ा, और गठिया से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा भी है। वृषभ के सेहत से जुड़े मामले में पाचन से जुड़ी परेशानी भी देखने को मिल सकती है। शरीर के अन्य हिस्सों में बीमारियों का खतरा होता है, ऊपरी छाती, गले, दांत, ठोड़ी, तालु, गर्दन, कान और जबड़े पर खतरा बना रहता है। टॉन्सिल्स, गर्दन में दर्द, सर्वाइकल का दर्द, गले में खराश, सूजी हुई ग्रंथियां, गर्दन में चोट और कान का दर्द की समस्याएं झेलने को मिल सकती है।