वृषभ राशि की महिलाओं का व्यक्तित्व और उससे जुड़े सीक्रेट्स


वृषभ राशि की महिलाओं का व्यक्तित्व (A Trailer of Taurus Woman)

वृषभ राशि की महिलाओं (Taurus Woman) की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि वो किसी भी दिशा से आने वाले हर संकट और चुनौती से साहस और धैर्य के साथ मुकाबला कर सकती है। उनके पास अपनी खुद की कई ऐसी विशेषताएं होती हैं जिनके बल पर दूसरे लोग सहज ही उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। वे दूसरों से सहानुभूति रखती हैं और महसूस करती हैं कि दूसरों की सहायता करने के लिए ही उन्हें इस संसार में भेजा गया है।

वृषभ राशि की महिलाएं कष्टों बड़े से बड़े कष्ट का सामना धैर्य और साहस के साथ करती हैं। हालांकि उन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कई बार कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वे अपने अभ्यास, विश्वास और स्थिर दिमाग से उन चुनौतियों से सफलतापूर्वक बाहर निकल आती हैं। स्वभाव से वे आशावादी तथा उत्साही होती हैं और अपने दोस्तों, परिजनों और जान-पहचान वालों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती हैं।

इस राशि की महिलाएं हर काम को प्रभावी ढंग से पूरा करने में माहिर हैं, चाहे वह कितना ही बोरिंग और मुश्किल काम क्यों न हो। आइए, वृषभ राशि की सभी महिलाओं के बारे में विस्तार से जानें।


वृषभ राशि की महिला के लक्षण (Taurus Woman Traits)

इस राशि की महिलाएं अपने आप में बहुत विशेष होती हैं। उनके कुछ लक्षण निम्न प्रकार हैं

मानसिक रूप से मजबूत

वृषभ राशि की लड़कियां ईमानदार तथा मानसिक रूप से स्थिर होती हैं। वे बड़े से बड़े स्ट्रेस और दबाव में भी सहजता से काम कर सकती हैं। आपका अच्छा स्वभाव, भावुकता, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर आप जहां भी हैं, वहीं पर प्रोग्रेस करेंगी। आप अपनी भावनाओं को काबू में रखना जानती हैं और हालात को अपने अनुसार बदलने की क्षमता रखती हैं। अपनी लीडरशिप स्किल्स के बल पर आप अपने ग्रुप को भी मोटिवेट कर उनसे जटिल से जटिल काम करवा सकती हैं। आम तौर पर आप नेगेटिव विचारों से दूर रहती हैं परन्तु फिर भी कभी-कभार मुश्किल परिस्थितियों में आप परेशान हो जाती हैं। सबसे बड़ी बात आप संकट में भी किसी का साथ नहीं ढूंढती वरन खुद अपने प्रयास करती हैं।

खुले विचार

ज्योतिष में वृषभ राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि ऐसे लोग बिना किसी दूसरे की मदद के काम करना जानते हैं। नई चीजों और कार्यों को करते समय अथवा दूसरों को नियंत्रित करने के दौरान आपको घबराहट नहीं होती है। आप समूह में काम करना पसंद नहीं करते वरन आवश्यकता पड़ने पर आप स्वयं ही निर्णय ले लेती हैं। जब कोई दूसरा व्यक्ति, विशेष रूप से आपका साथी आपके ग्रुप का नेतृत्व करता है तो आप उससे भी परेशान नहीं होती हैं।

वफादार

वृषभ राशि की महिलाओं की महत्वपूर्ण खासियतों में एक यह भी है कि वे अपने साथियों के प्रति बहुत वफादार होती हैं और अपने साथियों और सहकर्मियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी करती हैं। बदले में वे दूसरों से भी यही उम्मीद करती हैं। वृषभ राशि की जातिकाएं अपने पार्टनर्स की मदद और मार्गदर्शन के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वे दूसरों से समय आने पर मदद और समर्थन की उम्मीद करते हैं और यदि ऐसा नहीं होता है तो वे निराश हो जाते हैं। वे चतुर होती हैं और अपना जीवनसाथी चुनने में बहुत सावधानी बरतती हैं। परन्तु जब उनको एक बार अपना मनचाहा साथी मिल जाता है तो फिर वे उम्र भर उसके प्रति समर्पित और वफादार रहती हैं।

विचारशील

इस राशि की जातिकाएं सामान्य रूप से विचारशील होती हैं लेकिन जब बात अपने अधिकार, कर्तव्यों और बड़े पद लेने की होती हैं तो फिर वे एक सेकंड के लिए भी नहीं रुकती हैं। जिन चीजों की आपको रोजमर्रा की जिंदगी में जरूरत होती है, ये अक्सर उनके पीछे भागती हैं। जीवन में किसी बड़े अवसर के आने का इंतजार करते हुए ये खुद को सक्रिय रखती हैं। ये दूसरों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों और डिजाइन्स को पसंद करती हैं। ये अपने आस-पास होने वाली चीजों को देख कर ही अपने लिए असाइनमेंट चुनती हैं और उन पर ध्यान केंद्रित करती हैं।

कल्पनाशील

वृषभ राशि की महिलाएं आम तौर पर शुक्र ग्रह द्वारा मोटिवेट होती है। यही कारण है कि वे प्रकृति और लग्जरी लाइफ के प्रति सहज ही आकर्षित हो जाती हैं। ये बाहर घूमने-फिरने और रमणीय स्थलों को देखना, उनकी सराहना करना पसंद करती हैं। कल्पनाशील प्रवृत्ति होने के कारण ये फोटोग्राफी पर अच्छी पकड़ रखती हैं। स्वभाव से हंसमुख होने तथा कल्पनाशील होने के कारण ये अपने आप-पास एक ऐसा माहौल बना कर रखती हैं जो रुचिकर हो, आकर्षक हो तथा भव्य हो। यही नहीं, ये उन्हें बाद में देख कर प्रफुल्लित भी होती हैं।

यथार्थवादी

इस राशि की जातिकाएं किसी भी प्रकार के छल अथवा धोखे को सहन नहीं कर सकतीं। ये स्वभाव से सीधी और सरल होती हैं, उन्हें पता होता है कि जीवन में क्या और क्यों चाहिए। वे दूसरों से भी यही उम्मीद करती हैं कि लोग उन्हें धोखेबाज न समझें और न हीं धोखा देने का प्रयास करें। एक तरह से वे एक ऐसी दुनिया में जीना चाहती हैं जहां सब कुछ वास्तविक हो, सच्चा हो और अच्छा हो।

तेज तर्रार मिजाज

जब ऐसी महिलाएं बहुत ज्यादा परेशान होती हैं तो वे दूसरों का सिर भी फोड़ सकती हैं। यूं अचानक ही क्रूर और घातक बन जाना दूसरों को चौंका देता है। ये एक सीमा तक दबाव झेल सकती हैं। उन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है और एक बार गुस्सा आने के बाद ये उन्मादी की तरह व्यवहार करने लगती हैं। ऐसी हालत में ये जो कुछ भी करती हैं, वो बहुत बुरी तरह से इनके खुद के और दूसरों के जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है। अपने विचारों पर अड़िग रहती हैं, फिर भले ही चाहे उसका परिणाम कुछ भी क्यों न हों। हालांकि यदि इन्हें किसी विषय पर संतोषजनक जवाब दे दिया जाए तो ये अपने विचार बदल सकती हैं।

दूसरों पर हावी होना

इस राशि की महिलाओं में एक सहज ही प्रवृत्ति यह होती है कि वे उन क्षेत्रों में जाना पसंद करती हैं जिन्हें पारंपरिक रूप से पुरूषों का ही माना जाता है। ये अपनी फेमिनाइन पॉवर या स्टाइल दिखाने के बजाय पुरुषोचित कार्य करना पसंद करती हैं। ये जमीन से जुड़ी होती हैं और दूसरों के भले के लिए उनके साथ, उनके लिए काम करना पसंद करती हैं। ये विचारों में ज्यादा नहीं उलझती वरन जो मन में आता है, उसे करने को प्राथमिकता देती हैं। ये भले ही ज्यादा पढ़ी-लिखी न हो, या इनके पास बेसिक एजुकेशन भी न हो परन्तु ये अपनी बौद्धिक तर्कशक्ति से अच्छे-अच्छे बुद्धिजीवियों को भी मात देती हैं। ये किसी भी विषय की मूल सिद्धांतों को तुरंत ही समझने और समझाने की क्षमता रखते हैं। हम कह सकते हैं कि ये व्यवहारकुशल नीति निर्माता बनने की क्षमता रखते हैं।

क्या आप वृषभ राशि की लड़की से शादी करना चाहते हैं? हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट्स से सलाह प्राप्त करें।


प्रेम संबंधी मामलों में वृषभ राशि की महिला की विशेषताएं (How is Taurus Female in Relations?)

जहां तक प्रेम संबंधों का प्रश्न है, वृषभ राशि की महिलाएं दृढ़ निश्चयी होती है। वे एक बार जिसे चुन लेती हैं, उम्र भर उसका साथ देने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकती हैं। उनमें भरपूर ऊर्जा होती है, भावुकता होती है तथा जिसे ये चाहती हैं, उसे अपने प्रेम का इजहार करने के लिए इंतजार नहीं करतीं। जो इन्हें प्रेम की कद्र करता है, इनकी भावनाओं को समझता है, ये उसकी प्रशंसा करती हैं और उसे अपनाने में देर नहीं लगाती। हालांकि ये अपने जीवनसाथी को कभी खुद पर हावी होने की अनुमति नहीं देती। ये दूसरों को अपनी भावनाएं नहीं दर्शाती। प्रेम संबंध बनाते समय ये अपने भविष्य की सुरक्षा, भावना, समृद्धि तथा अन्य कई चीजों को महत्व देती हैं। आम तौर पर ये किसी भी रिश्ते को बनाए रखने में अपने साथी से कम मेहनत करती हैं।


वृषभ राशि की महिलाओं को आकर्षित करने का सबसे असरदार तरीका (The Most Effective Method to Attract Taurus Women)

वृषभ राशि की महिलाओं को आकर्षित करने और उनके दिल को जीतने के लिए आपको दिल की गहराई से तैयार होना पड़ेगा। इसके लिए जरूरी है कि आप पारंपरिक विचारों को मान्यता देते हों, धैर्यवान हो, और प्रपोज करने के लिए आपमें पर्याप्त बहादुरी भी हो। यदि आपमें ये सभी खूबियां हैं तो आप वृषभ राशि की महिलाओं के साथ एक सुखद और शांत जीवन बिता सकते हैं। वे ऐसे साथी चुनना चाहती हैं जो दिल से, दिमाग से उदार हो, आकर्षक हो, संपन्न हो तथा अपने जीवनसाथी को पर्याप्त सुरक्षा दे सकें। यहां कुछ ऐसे उपाय बताए जा रहे हैं जिनका प्रयोग आप वृषभ राशि की महिलाओं को आकर्षित करने के लिए कर सकते हैं।

जल्दबाजी न करें

आपको अपने काम में कभी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अपने साथी को सोचने और प्रतिक्रिया करने का मौका देना चाहिए। धैर्य रखना और उसे अच्छा अनुभव कराना ज्यादा महत्वपूर्ण है। ज्योतिष के एक्सपर्ट्स के अनुसार वृषभ राशि की महिलाएं डेट के लिए तैयार होने में ज्यादा समय लेती हैं। ऐसे में आपको भी संयम रखना चाहिए, साथ ही समय-समय पर उससे मुलाकात कर अपनी नजदीकियां बढ़ाते रहें।

आकर्षक बनें

आपको न केवल अपने गुणों के आधार पर वरन अपने लुक और प्रजेंस को भी आकर्षक दिखने की आवश्यकता है। जब आप उससे मिलने जाएं तो अच्छे कपड़े पहनें, परफ्यूम चुनने में कोई गलती न करें और उसकी पसंद जान कर वहीं प्रयोग करें। अपने दिमाग में यह बात भी ध्यान रखें कि आप उनकी प्रशंसा करना न भूलें, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें।

भरोसेमंद और मजबूत बनें

न केवल वृषभ राशि की महिलाएं वरन दुनिया की किसी भी महिला का दिल और विश्वास जीतने की पहली शर्त यही है कि आप भरोसेमंद तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनें। प्रत्येक महिला रिश्ते में सुरक्षा और अपनेपन की भावना चाहती हैं, वह आपसे भी यही उम्मीद करती हैं। आप उसे अनुभव कराएं कि वह आपके साथ बिल्कुल सुरक्षित हैं और आप जीवन के हर कदम पर उसका साथ देंगे, उसकी सुरक्षा करेंगे।

जीवन में कामयाबी पाने की राह ढूंढ रहे हैं? ज्योतिषीय सहायता प्राप्त करें, अभी MyPandit ऐप डाउनलोड करें!


विश्व में प्रसिद्ध वृषभ राशि की महिला सेलिब्रिटीज (Famous Taurus Women)

  • जेना डेविस
  • सबरीना कारपेंटर
  • डेबी रयॉन
  • मेगन फॉक्स
  • लिजी ग्रीन
  • मिराण्डा कोसग्रोव
  • कैंडिस किंग
  • नविया रॉबिन्सन

क्या आप भी वृषभ राशि की इन महिलाओं की तरह प्रसिद्ध होना चाहते हैं? ज्योतिषियों से बात करें 


वृषभ राशि की महिला से डेटिंग (Dating a Taurus Woman)

वृषभ राशि से प्रभावित महिलाएं स्वयं निर्णय लेने में सक्षम होती हैं तथा बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को अकेले पूरा करने का साहस रखती हैं। मूल रूप से वे दिल से युवा होती है तथा किसी भी ऐसे व्यक्ति जिसे वे चाहती हैं, के साथ संबंध में बंधने के लिए तैयार हो जाती है। इसलिए आप उनसे जब भी मिले, गर्मजोशी से मिले, आपको दिल में उत्साह हो और आप सब कुछ इस तरह से करें कि वह आपसे प्रभावित हो जाएं।

यदि आप अपने रिश्ते को स्थाई रूप से बनाए रखना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप संबंध बनाने के समय से ही ईमानदार रहें और जैसे हैं, वैसे ही रहें। दूसरों की तरह बनने का प्रयास न करें और न ही उन्हें किसी तरह का कोई कष्ट होने दें। यदि कभी किसी कारण से आप डेट के लिए लेट हो जाते हैं या उनसे निर्धारित समय पर नहीं मिल पाते हैं तो उन्हें पहले ही सूचित कर दें।

वृषभ राशि की महिलाएं बहुत कम अपना गुस्सा दिखाती हैं लेकिन जब भी वे ऐसा करें, आप तुरंत अपने बचाव के लिए दौड़ें। वीकेंड प्लान के लिए ज्यादा सोच-विचार न करें वरन उनके हिसाब से चलें। यदि आप उन्हें अपने घर पर रहने की अनुमति दें तो वे आपसे प्रसन्न होंगी। एक जरूरी और महत्वपूर्ण बात, डिनर पर यदि वह बिल का भुगतान करना चाहे तो आप आगे बढ़कर उन्हें रोके और खुद बिल का भुगतान करें। इससे आप उन्हें जल्दी ही इम्प्रेस कर पाएंगे।

इस राशि का पृथ्वी तत्व से संबंध होने के कारण वृषभ राशि की महिलाएं प्रकृति से प्रेम करती हैं और अधिक से अधिक प्रकृति के निकट रहना चाहती हैं। उन्हें रोमांचभरी यात्राओं में ज्यादा रूचि नहीं होती परन्तु यदि आप उनके साथ प्राकृतिक सुंदरता के स्थान यथा समुद्र किनारे या जंगल में सैर करेंगे तो भी आप उन्हें खुश कर सकेंगे।

आप उन पर पर्याप्त ध्यान दें और उन्हें एक्स्ट्राऑर्डिनरी अनुभव कराएं। वे अपनी रोजमर्रा के जीवन में कुछ बेहतर, कुछ अच्छा करना पसंद करती हैं, उन्हें अच्छा खाना और बढ़िया शराब जैसे पेय पसंद आते हैं। यदि आप उन्हें यह सब उपलब्ध करवा सकें तो वह आपको ज्यादा पसंद करेगी।


आखिर में

संक्षेप में, कहा जा सकता है कि वृषभ राशि की महिलाएं दिमागी रूप से मजबूत होती है और किसी भी दबाव या तनाव का सामना कर सकती है। आप उनके प्रति वफादार तथा जिम्मेदार रहेंगे तो वह भी सदैव आपके साथ प्रेम संबंध में जुड़ी रहेगी। आशा है कि आप वृषभ राशि की महिलाओं के बारे में काफी कुछ जान और समझ गए हैं। परन्तु फिर भी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वृषभ राशि की महिला का व्यक्तित्व सुंदर और दिल साफ होता है, उसकी परवाह करें।